Get App
AstrologyHindiVastu & Feng Shui

वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पौधे जिसे घर में लगाने से हो जाएंगे मालामाल।

By September 6, 2022December 1st, 2023No Comments
Vastu For Plant

वास्तु के अनुसार घर का निर्माण करना अत्यधिक आवश्यक होता है। साथ ही साथ जरूरी यह भी है कि घर पर ऐसे पौधे लगाना चाहिए। जिससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। वास्तु के हिसाब से घर के नियमों का पालन करना अति आवश्यक होता है। इससे घर में देवी लक्ष्मी का वास होता है। पेड़ या पौधे लगाना वातावरण के लिए अच्छा होता है। परंतु वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे होते हैं। जिससे आपकी किस्मत चमक सकती है। धन की देवी लक्ष्मी की कृपा होगी और आप मालामाल हो जाएंगे। घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होगा और घर में सुख-समृद्धि आएगी।
आज हम आपको बताएँगे वास्तु के अनुसार कुछ ऐसे पौधे जिसे लगाते ही हो जाएंगे आप मालामाल।

वास्तु के अनुसार ऐसे पौधे जो बनाएंगे मालामाल-

धन को पाना हर किसी का सपना होता है। वास्तु के अनुसार आँगन में इन पौधों को लगाने से दूर होगी कंगाली। आप हो जाएंगे मालामाल।

तुलसी का पौधा-

  • घर में तुलसी का पौधा लगाना अत्यधिक शुभ होता है।
  • तुलसी का पौधा लगाने से माँ लक्ष्मी की कृपा बरसती है।
  • तुलसी के पत्ते को तिजोरी पर रखना अत्यधिक लाभ देता है।
  • बेवजह तुलसी के पत्तों को नहीं तोड़ना चाहिए।
  • खासकर सूर्यग्रहण,चंद्रग्रहण, एकादशी, रविवार और रात के समय।
  • अगर आप ऐसा करते हैं तो तुलसी का अपमान होता है।

यह भी पढ़ें: जाने वास्तु शास्त्र के अनुसार 8 दिशाओं का महत्व

मनी प्लांट का पौधा-

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मनी प्लांट का पौधा शुक्र ग्रह से सम्बंधित होता है।
  • वास्तु के अनुसार इस पौधे को लगाना मतलब लक्ष्मी की कृपा को प्राप्त करना है।
  • इस पौधे से व्यापार में बढ़ोतरी और नौकरी में सफलता हासिल होती है।
  • मनी प्लांट का पौधा जितनी तेजी से बढ़ता है उतनी ही तेजी से घर में धन की प्राप्ति होती है।
  • इस पौधे को अग्नि कोण दिशा यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
  • मनी प्लांट के पौधे को सीधी धूप में नहीं रखना चाहिए।
  • इससे मनी प्लांट का पौधा सूख जाता है।
  • मनी प्लांट का सूखा हुआ पौधा नकारात्मक ऊर्जा और पैसों की तंगी की तरफ इशारा करती है।

Money plant according to vastu shashtra

बांस का पौधा-

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार बांस का पौधा लगाने से घर से आर्थिक समस्या दूर होती है।
  • बांस के पौधे को बैम्बू प्लांट भी कहा जाता है।
  • इस पौधे को लगाने से घर के लोगों की तरक्की होती है और पारिवारिक माहौल अच्छा होता है।
  • बांस के पौधे को उत्तर दिशा में ही लगाना चाहिए।

बांस का पौधा . bamboo plant

दूब का पौधा-

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार दूब का पौधा घर में लगाना अत्यधिक लाभ देता है।
  • दूब के पौधे में प्रतिदिन जल अर्पित करना चाहिए।
  • जैसे जैसे दूब पौधे की पत्तियां हरी होती हैं वैसे वैसे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है।
  • दूब के पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाना चाहिए।
  • इस पौधे को सूखने नहीं देना चाहिए इससे नकरात्मक असर पड़ता है।

दूब का पौधा वास्तु शास्त्र के अनुसार

शमी का पौधा-

  • इस पौधे को घर में लगाने से सुख-समृद्धि आती है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार इसकी पौधे की पूजा करने से घर की सभी परेशानियां समाप्त होती है।
  • शमी का पौधा जिस घर में होता है उसके घर के लोगों को धन-धान्य की कमी नहीं होती है।
  • यह पौधा अत्यधिक शुभ माना जाता है।
  • शमी के पौधे को हमेशा मुख्य दरवाजे के दायीं ओर लगाना चाहिए।

शमी का पौधा vastu shahtra ke anusar

हरसिंगार का पौधा-

  • इस पौधे को अपराजिता और शैफालिका नाम से भी जाना जाता है।
  • हरसिंगार के पौधे को घर में लगाने से घर के लोगों के मन में नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है।
  • इस पौधे की सुगंध से तनाव और दिमाग शांत रहता है।
  • पारिवारिक वातावरण में खुशियों का आगमन होता है।

ये भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के रंग का चुनाव: जिससे घर में आएगी सुख-शांति।

वास्तु से जुड़ी सलाह लेने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें। यह आपको बेहतर वास्तु उपाय बताएँगे। जिससे आप अपने घर को वास्तु दोष से बचा सकते हैं या घर के वास्तु दोष को समाप्त कर पाएंगे।

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहे और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.