Get App
HindiVastu & Feng Shui

वास्तु के अनुसार घर पर रखें ये मूर्तियां: घर में होगा लक्ष्मी का वास।

By September 23, 2022December 1st, 2023No Comments
VAstu Murtiyan

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर को सही दिशा में बनवाने के साथ घर पर वस्तु को वास्तु के अनुसार व्यवस्थित करना भी आवश्यक होता है। वास्तु शास्त्र में वास्तु के अनुसार मूर्तियां रखना शुभ होता है। इन मूर्तियों को घर पर रखने से सुख-समृद्धि के साथ ही साथ घर में सकारात्मक ऊर्जा का भी प्रवेश होता है। इन मूर्तियों से घर का वास्तु दोष भी ख़त्म होता है। वास्तु के अनुसार इन मूर्तियों को रखने घर की आर्थिक समस्या दूर होती है।
आइये जानते हैं वास्तु के अनुसार मूर्तियां कौन सी रखी जाती हैं।

हाथी की मूर्ति-

  • वास्तु के अनुसार हाथी की मूर्ति को रखना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
  • हाथी की मूर्ति को घर पर रखने से देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
  • इसी वजह से घर की आर्थिक समस्या दूर होती है साथ ही साथ यश और सम्मान की प्राप्ति भी होती है।
  • वास्तु के अनुसार इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हाथी की मूर्ति चांदी या पीतल की बनी हो।
  • अगर हाथी की मूर्ति चांदी की होती है तो नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।

हाथी की मूर्ति

हंस की मूर्ति-

  • वास्तु के अनुसार घर में हंस की मूर्ति रखने से अधिक लाभ होता है।
  • हंस के जोड़े की मूर्ति को रखने से दाम्पंत्य जीवन में खुशहाली आती है।
  • घर की सभी परेशानियां दूर होती है और घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
  • हंस की मूर्ति रखने से घर की आर्थिक समस्या दूर होती है।

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पौधे जिसे घर में लगाने से हो जाएंगे मालामाल।

हंस की मूर्ति। वास्तु के अनुसार घर में हंस की मूर्ति रखने से अधिक लाभ होता है।

मछली की मूर्ति-

  • वास्तु के अनुसार घर पर मछली की मूर्ति रखना अत्यधिक शुभ माना जाता है।
  • चांदी या पीतल की बनी मछली की मूर्ति को घर पर रखना चाहिए।
  • वास्तु के अनुसार मूर्ति का मुँह ईशान कोण की तरफ करके ही रखना चाहिए।
  • इस मूर्ति से घर की उन्नति होती है और घर में खुशियां आती हैं।
  • घर में मछली की मूर्ति रखने से धन-धान्य की कमी नहीं होती हैं।

 मछली की मूर्ति। वास्तु के अनुसार घर पर मछली की मूर्ति रखना अत्यधिक शुभ माना जाता है।

कछुए की मूर्ति-

  • वास्तु के अनुसार घर में कछुए की मूर्ति रखना लाभ प्रदान करता है।
  • कछुआ भगवान विष्णु का प्रतीक माना गया है।
  • वास्तु के अनुसार कछुए की मूर्ति को ड्राइंग रूम में रखना उचित होता है।
  • इससे घर में धन और वैभव बना रहता है और जीवन में कभी धन की कमी नहीं होती है।
  • घर में कछुए की मूर्ति रखने से दुश्मनों का नाश होता है और बुरी नजर का प्रभाव नहीं होता है।

कछुए की मूर्ति

यह भी पढ़ें: वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसे पौधे जिसे घर में लगाने से हो जाएंगे मालामाल।

वास्तु से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.