Get App
FestivalsHindiMythological StoriesPuja VidhiZodiacs & Planets

Ram Navami 2023: मर्यादा पुरुषोत्तम राम को समर्पित है रामनवमी

By March 2, 2023December 6th, 2023No Comments
Ram Navmi 2023

श्री राम के जन्मोत्सव की खुशी में मनाई जाने वाली रामनवमी हिंदू समाज में अपना विशेष महत्व रखती है। भगवान विष्णु के अवतार श्री राम की पूजा हिंदू संस्कृति में बड़ी धूमधाम से करने का विधान है। इस दिन भारत के घर घर में भगवान राम की पूजा और श्री राम की महिमा का वर्णन किया जाता है। साथ ही घर के हर सदस्य से आशा की जाती है कि उनका आचरण श्री राम की तरह पवित्र हो। ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि जिस मनुष्य का आचरण भगवान श्री राम की तरह होता है। उसे जीवन के हर पथ पर सफलता मिलती है।

2023 राम नवमी शुभ मुहूर्त की संपूर्ण जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

जानिए 2023 में राम नवमी कब है-

राम नवमी 2023 का त्योहार 29 मार्च को मनाय जाएगा। यह हर साल चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है। जो नवरात्रि के अंतिम दिन पड़ती है। साल 2023 में राम नवमी शुभ मुहूर्त का प्रारंभ बुधवार 29 मार्च को रात्रि 9 बजकर 22 मिनट से हो रहा है। गुरुवार 30 मार्च को रात्रि 11 बजकर 45 मिनट पर नवमी तिथि समाप्त हो रही है।

29 March

बहुत अनोखी है भगवान राम के जन्म से जुड़ी कथा-

पौराणिक कथाओं में भगवान राम के जन्म से जुड़ी कथा में एक प्रसिद्ध कथा का एक छोटा सा विवरण प्रस्तुत किया गया है। एक प्रसिद्ध कथा के अनुसार महाराज दशरथ की तीन शादियों के बावजूद भी कई वर्षों तक उनकी कोई संतान नहीं हुई थी। इसलिए महाराज दशरथ ने पुत्र प्राप्ति के लिए एक यज्ञ का आयोजन किया। इस यज्ञ में राजा दशरथ ने कई प्रकाण्ड पण्डितों और ऋषि मुनियों को आमंत्रित किया। सभी ने राजा दशरथ का यज्ञ विधिवत तरीके से कराने में मदद की। जिसके प्रसाद स्वरुप राजा दशरथ को तीनों रानियों से ओजस्वी पुत्रों की प्राप्ति हुई।

रानी कौशल्या से पहले पुत्र की प्राप्ति हुई। अपने नील वर्ण, तेजस्वी गुणों से युक्त और विशेष नक्षत्रों में जन्म लेने के कारण सबसे बड़े पुत्र का नाम राम रखा गया। ऐसे ही विशेष नक्षत्रों में जन्म लेने वालों में राजा दशरथ को कैकेयी से एक पुत्र भरत की प्राप्ति हुई। इसके साथ ही राजा दशरथ को सुमित्रा से दो पुत्रों लक्ष्मण और शत्रुघ्न जैसे रत्नों की प्राप्ति हुई।

Lord Ram

ज्योतिष से जानिए राम नवमी पूजा विधि के बारे में-

भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्मोत्सव पर राम नवमी की पूजा विधि के लिए निम्नलिखित नियमों का पालन करे:

शुभ मुहूर्त में ले व्रत का संकल्प-

ब्रह्म मुहूर्त में उठना हिंदू धर्म में बहुत लाभकारी बताया गया है। लेकिन राम नवमी के दिन शुभ मुहूर्त में जरुर उठे और व्रत का संकल्प ले। इससे आपको भगवान राम का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सबसे पहले राम नवमी की सही तिथि के बारे में पता करे-

कई लोगों की यह समस्या रहती है कि उन्हें त्योहार की डेट का पता नहीं होता। अगर पता भी होता है तो उसका शुभ मुहूर्त कितने बजे से आरंभ है और इस दिन क्या करना चाहिए। ऐसे ही सवालों में उलझे रहते है। इसलिए सबसे पहले राम नवमी कब है इसका पता करना जरूरी है। फिर इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से इस त्योहार की पूजा विधि के बारे में पता करे।

करे राम रक्षा स्त्रोत का पाठ-

राम नवमी के दिन राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने से जातक को बहुत शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है। उस व्यक्ति के सभी बिगड़े काम समय पर बनते है।

करे राम मूर्ति की स्थापना-

घर में राम दरबार या राम मूर्ति की स्थापना करने से उस घर में भगवान श्री राम का वास होता है। उस घर का वातावरण शांत बना रहता है।

भगवान राम को चढ़ाएं प्रसाद-

भगवान राम की पूजा करने के बाद भगवान राम को खीर, हलवा और कुछ फलों का प्रसाद चढ़ाएं। आपके ऐसा करने से भगवान राम आकसे प्रसन्न रहते है और आपका दुर्भाग्य सौभाग्य में बदल जाता है।

रामचरितमानस का पाठ करें-

रामनवमी के दिन रामचरितमानस का पाठ करने से जातक के सारे कष्ट दूर होते है और उन्हें पुण्य की प्राप्ति होती है।

श्री राम मंत्र का करें 108 बार जाप-

हिंदू धर्म में यह मान्यता है कि श्री राम मंत्र का 108 बार जाप करने से व्यक्ति के रुके हुए काम शीघ्र पूरे होते है। इसके साथ ही व्यक्ति के अनोखे फल की प्राप्ति होती है।

करे मंत्रो का जाप-

भगवान राम के कई अन्य मंत्रों का जाप करने से भी व्यक्ति को लाभ को प्राप्त होता है। जैसे श्रीं राम श्रीं राम, रामाय नमः:, श्री रामचन्द्राय नम: आदि।

Ram, Laxman, Sita And Hanuman

राम नवमी पर राशि अनुसार प्रसाद के लाभ-

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि राम नवमी के दिन राशि अनुसार श्री राम की पूजा करने से मनुष्य को लाभकारी परिणाम की प्राप्ति होती है। आइए जानते है राशि अनुसार प्रसाद के लाभ:

मेष राशि-

मेष राशि वालों के लिए रामनवमी के दिन भगवान श्री राम को लाल कपड़ा चढ़ाने या लाल चीजों का भोग लगाने की सलाह दी जाती है। जैसे अनार, सेब। लाल रंग की चीजों का यह उपाय मेष राशि वालों की अधूरी इच्छा की पूर्ति करता है।

वृषभ राशि-

वृषभ राशि वालों को भगवान राम को सफेद चीजों की वस्तुएं चढ़ानी चाहिए। इसके अलावा आप रसगुल्ले और खोए की मिठाई भी भगवान राम को चढ़ा सकते है। यह उपाय वृषभ राशि वालों के लिए धन के बंद द्वार के रास्ते खोलता है।

मिथुन राशि-

रामनवमी के दिन मिथुन राशि वाले भगवान राम को पान के पत्तों का अर्पण करना चाहिए। इस उपाय से मिथुन राशि के लोगों के लिए धन प्राप्ति के योग बनते है।

कर्क राशि-

इस दिन कर्क राशि के लोग भगवान राम को लाल मिठाई का भोग लगाएं और घर पर रामाष्टक का पाठ करें। इससे जातक को सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि-

सिंह राशि के लोग इस दिन भगवान राम को तुलसी के पत्ते जरुर चढ़ाए और सुन्दर कांड का पाठ करें। यह उपाय आपके बिगड़े हुए काम बनाने में मदद करता है।

कन्या राशि-

कन्या राशि के जातकों के लिए भी रामनवमी के दिन सुन्दर कांड का पाठ करने की सलाह दी जाती है और भगवान राम को सुगंधित इत्र चढाने की भी सलाह दी जाती है।

तुला राशि-

इस दिन तुला राशि के लोगों के लिए राम स्तुति का पाठ करना और चंदन का तिलक लगाना बहुत फलदायी बताया गया है। यह उपाय तुला राशि के लोगों के लिए सौभाग्य के द्वार खोलता है।

वृश्चिक राशि-

रामनवमी के दिन भगवान राम को आटे से बनी चीजों का भोग लगाने से वृश्चिक राशि वालों के लिए बहुत फलदायी साबित होता है।

धनु राशि-

रामनवमी के दिन धनु राशि के लोग भगवान राम को सुगंधित खुशबू वाली चीजें चढ़ाएं और राम दरबार का पूजन करे। यह उपाय धनु राशि वालों को जल्द सफलता दिलाता है।

मकर राशि-

रामनवमी के दिन कच्चे दूध में तुलसी डालकर भगवान राम को समर्पित करने से व्यक्ति को प्रभु श्री राम की विशेष कृपा प्राप्त होती है। हर काम में सफलती मिलती है।

कुम्भ राशि-

कुम्भ राशि वालों के लिए रामनवमी के दिन भगवान राम सहित माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की संयुक्त रुप से पूजा करने की सलाह दी जाती है। इस उपाय से कुंभ राशि वालों के ऊपर भगवान राम के साथ साथ माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।

मीन राशि-

रामनवमी के दिन मीन राशि वालों के लिए अयोध्या कांड और बालकांड का पाठ करने की सलाह दी जाती है। साथ मे राम स्तुति का जाप करने से भी मीन राशि वालों के सभी बिगड़े काम बनते है।

Ram,Sita And Hanuman

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. राम नवमी कब है?

राम नवमी 2023 गुरुवार 30 मार्च को पूरे भारतवर्ष में बड़ी जोर शोर से मनाई जाएगी।

2. श्री राम नाम वाले लोग कैसे होते है?

श्री राम नाम वाले लोग बहुमुकी प्रतिभा के धनी होते है। इस नाम के लोगों के पास बुद्धि की कोई कमी नहीं होती और यह हर जगह सफल होते है।

3. राम नवमी के दिन क्या खाना चाहिए ?

राम नवमी के दिन शुद्ध सात्विक भोजन करना चाहिए। जैसे दही से बनी चीजे और मीठे फल।

4. श्री राम को और किस नामों से जाना जाता है?

श्री राम को कोदंडधारी, राघव, रघु, सियापति, अवधेश, दशरथनन्दन, अयोध्यापति जैसे कई नामों से जाना जाता है।

5. क्या होता है श्री राम का मतलब?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार श्री राम शब्द संस्कृत से आया है। जिसका अर्थ होता है सम्मान, धैर्य और आकर्षण।

और पढ़ें:  जानें शिव जी के हाथों में त्रिशूल कैसे आया?

जाने कैसे होगा भगवान राम के कल्कि अवतार का जन्म। जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करे।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.