Get App
HindiLifestyleVastu & Feng ShuiVedic astrology

ज्योतिष उपायों से दूर करें बाथरुम का वास्तु दोष, कभी नहीं होगी समस्या

By February 14, 2023December 6th, 2023No Comments
Vastu Tips For Bathroom

कई बार सब कुछ सही होने के बाद भी व्यक्ति को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसके कारण जीवन में असफलता झेलनी पड़ती हैं। यह परेशानियां वास्तु दोष के कारण उत्पन्न हो सकती हैं। जब घर वास्तु शास्त्र के अनुसार न बना हो, तब जीवन में कई कष्ट पैदा हो जाते हैं। यदि घर का बाथरूम या कमरे, किचन आदि सही दिशा में ना बनाया जाए, तो कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अतः घर बनाते समय वास्तु शास्त्र काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। तो आइये जानते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से बाथरूम का वास्तु शास्त्र तथा वास्तु दोष निवारण के आसान उपाय।

बाथरूम का वास्तु शास्त्र

घर बनवाते समय बाथरूम की दिशा अवश्य ध्यान में रखना चाहिए क्योंकि यह वास्तु शास्त्र की दृष्टि से यह काफी महत्वपूर्ण होता है। गलत दिशा में बाथरूम होने से घर में वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। इसके कारण व्यक्ति को कई तरह की आर्थिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ता है।

बाथरूम का वास्तु दोष

कैसे उत्पन्न होता है बाथरूम का वास्तु दोष ?

दिशा : सही दिशा में बाथरूम ना बनाए जाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है। जिसके कारण जातक की सेहत पर बुरा असर पड़ता है।
पौधे और तस्वीर: अगर बाथरूम की दीवार में किसी प्रकार की तस्वीर या पौधे लगे हो तो यह सही नहीं है। इससे बाथरूम में वास्तु दोष पैदा होता है।

Vastu Dosh For Bathroom

बाल्टी और मग : बाथरूम में मग और बाल्टी का रंग काला, बैंगनी, नीला या कत्थई नहीं होना चाहिए। गहरे रंगों को अशुभ माना जाता है अतः इन रंगों की बाल्टी रखने से वास्तु दोष पैदा होता है।

दरवाजे : बाथरूम के दरवाजे प्लास्टिक या लोहे के नहीं होनी चाहिए। साथ ही दरवाजा टूटा नहीं होना चाहिए। बाथरूम का दरवाजा हमेशा बंद रखना चाहिए।

Door

बाथरूम और शौचालय : वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम चंद्र ग्रह का और शौचालय राहु ग्रह का स्थान माना जाता है। इसलिए इन दोनों को एक साथ नहीं बनाना चाहिए। शौचालय का वास्तु दोष निवारण इस तरह किया जा सकता है।

पानी का बहाव : बाथरूम में पानी का बहाव उत्तर से दक्षिण दिशा की ओर नहीं होना चाहिए।

Water Tap

बाथरूम के वास्तु दोष के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में हर दोष के उपाय बताये गए हैं। बाथरूम में उत्पन्न वास्तु दोषों को दूर करने के लिए इन उपायों का पालन करना चाहिए। वास्तु दोष निवारण के आसान उपाय 

नमक का उपाय

कांच के एक बर्तन में नमक डालकर बाथरूम में रख दें। इससे बाथरूम का वास्तु दोष समाप्त हो जाता है। परन्तु हर सप्ताह नमक को बदलते रहना है।

Salt

बाथरूम में पानी का निकास

बाथरूम में पानी की निकासी उत्तर या पूर्व दिशा में ही होनी चाहिए। यदि बाथरूम का पानी दक्षिण या पश्चिम दिशा की तरफ जाता है, तो इससे घर में अशांति पैदा होती है।

शीशा

यदि बाथरूम में शीशा लगा है, तो उसका मुंह दरवाजे की तरफ नहीं होना चाहिए। दरवाज़े की ओर शीशा लगाने से घर में नकारात्मक उर्जा पैदा होती है।

Bathroom Ka Shisha

टब और बाल्टी

बाथरूम में रखे टब और बाल्टी को हमेशा भरा हुआ रखना चाहिए। वास्तु के अनुसार ऐसा करने से घर में खुशियां आती हैं।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट

बाथरूम में गीजर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना उपयुक्त होता है।

Electronic Gadget

बेडरूम और बाथरूम

घर के बेडरूम और बाथरूम को अलग-अलग दिशा में बनवाना चाहिए। इससे घर में स्थिरता और समृद्धि बनी रहती है।

ईशान कोण में शौचालय के उपाय

वास्तु शास्त्र के अनुसार ईशान कोण में देवताओं का वास होता है। अतः बाथरूम और शौचालय का निर्माण ईशान कोण में नहीं करना चाहिए। ईशान कोण में टॉयलेट बनाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। साथ ही आर्थिक नुकसान भी होता है।

Toilet remedies in north-east corner

बाथरूम और किचन

बाथरूम का निर्माण हमेशा किचन से दूर करवाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम और रसोई घर पास होने से स्वास्थ सम्बन्धी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. बाथरूम का वास्तु शास्त्र क्या होता है ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम बनवाते समय दिशा, दीवारों का रंग, दरवाज़े और अन्य चीजों का ध्यान रखना पड़ता है। यदि ऐसा न किया जाये तो कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन ना करते हुए बाथरूम बनवाने से बाथरूम का वास्तु दोष उत्पन्न हो जाता है।

2. ईशान कोण में शौचालय के उपाय क्या हैं ?

मान्यता है कि ईशान कोण में देवताओं का वास होता है। इसलिए ईशान कोण में बाथरूम और शौचालय का निर्माण नहीं करना चाहिए। इससे सेहत खराब होती है और आर्थिक नुकसान भी हो सकता है।

3. बाथरूम वास्तु दोष निवारण के आसान उपाय क्या हैं ?

बाथरूम के वास्तु दोष के उपाय इस प्रकार हैं – कांच के एक बर्तन में नमक डालकर बाथरूम में रख दें। हर सप्ताह नमक को बदलते रहें। यदि बाथरूम में शीशा लगा है, तो उसका मुंह दरवाजे की तरफ नहीं होना चाहिए। बाथरूम टब और बाल्टी को हमेशा भरा हुआ रखना चाहिए। इन आसान उपायों से बाथरूम का वास्तु दोष समाप्त किया जा सकता है।

4. शौचालय का वास्तु दोष निवारण कैसे करें ?

वास्तु शास्त्र के अनुसार शौचालय में राहु ग्रह का वास होता है। और बाथरूम में चन्द्रमा ग्रह का। और ज्योतिष शास्त्र के नियमों के अनुसार राहु और चंद्रमा एक गृह में साथ नहीं रह सकते। अतः बाथरूम और शौचालय को हमेशा अलग अलग बनाना चाहिए।

5. वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम में पानी का निकास कैसे होना चाहिए ?

बाथरूम में पानी की निकासी उत्तर या पूर्व दिशा में ही होनी चाहिए। यदि बाथरूम का पानी दक्षिण तथा पश्चिम दिशा में जाता है, तो इससे वास्तु दोष पैदा होता है।

और पढ़ें – वास्तु शास्त्र के अनुसार किस स्थान पर रखें टीवी, फ्रिज़, कूलर जैसे अन्य उपकरण ?

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

 

 

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta