Get App
AstrologyCalendarFestivalsHindiHindu Culture

Hariyali Teej 2025: कब है हरियाली तीज? शुभ समय और पूजा विधि जानें!

By July 22, 2023May 16th, 2025No Comments
Hariyali Teej 2023

हिन्दू धर्म में हरियाली तीज त्यौहार को सावन महीने में शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि के दिन मनाया जाता है। हरियाली तीज 2025 (Hariyali teej 2025) के दिन सभी महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए निर्जला व्रत करती हैं।

इस दिन शिव भगवान और माता पार्वती के साथ ही गणेश भगवान की पूजा होती है। हरियाली तीज 2025 (Hariyali teej 2025) के दिन हरे रंग के कपड़े और हरी चूड़ियां पहनने का खास महत्व है। आइए जानते हैं कि तीज कब की है? (Teej kab ki hai) और हरियाली तीज के बारे में सब कुछ जाने।

हरियाली तीज तिथि और समय

क्या आप जानते हैं कि हरियाली तीज कब है (Hariyali teej kab hai)? सावन महीने की हरियाली तीज तिथि 26 जुलाई 2025, शनिवार के दिन रात को 10 बजकर 41 मिनट पर शुरू हो जाएगी और 27 जुलाई 2025, रविवार के दिन रात को 10 बजकर 41 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। चूंकि हिन्दू धर्म में उदया तिथि को शुभ माना जाता है इसलिए 27 जुलाई 2025 को हरियाली तीज मनाई जाएगी।

हरियाली तीज पूजा विधि

कब है हरियाली तीज (kab hai Hariyali teej) ये जानने के बाद अब आगे इसकी पूजा विधि पर एक नजर डालते हैं।

  • हरियाली तीज (Hariyali teej) के दिन सूर्योदय से पहले घर की सफाई करें और स्नान करके सूरज को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और सच्चे मन से संकल्प लें।
  • नए वस्त्र पहने और 16 श्रृंगार करे साथ ही हरे रंग की चूड़ियां पहनें।
  • अब भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी से मूर्ति बनाकर उसकी स्थापना करें।
  • इसके बाद अर्पित करने के लिए फूल, दीपक, धूप और फलों को भी थाली में रखें।
  • महादेव और देवी पार्वती से जुड़े मन्त्रों का जाप करें। इसके बाद सभी आस-पास मौजूद लोगों में प्रसाद दें।
  • इसके बाद भगवान शिव और माता पार्वती से अपने पति की लम्बी आयु के लिए वरदान मांगे
  • अगले दिन हरियाली तीज (Hariyali teej) व्रत का पारण करें

हरियाली तीज महत्व

हरियाली तीज का हिन्दू धर्म में खास महत्व है। इसे हरतालिका तीज व्रत भी कहा जाता है। यह व्रत न सिर्फ सुहागिन महिलाएं बल्कि कुवारी कन्या भी अपने लिए योग्य वर की तलाश में करती हैं। दूसरी और शादीशुदा महिलाएं अपने पति की आयु में वृद्धि के लिए व्रत रखती है।

ज्योतिषी अनुसार हरियाली तीज (Hariyali teej) पर ग्रहों की चाल भी बदलती है, जिससे लोगों का जीवन प्रभावित होता है। खासकर चन्द्रमा ग्रह इस दौरान लोगों के जीवन को प्रभावित कर सकता है।

हरियाली तीज कथा

एक हिन्दू कथा के अनुसार सती माता ने राजा हिमालय के घर उनकी पुत्री बनकर पुनर्जन्म लिया। जब माता पार्वती विवाह योग्य हो गयी तो राजा हिमालय को उनके विवाह की चिंता होने लगी। फिर एक दिन नारद मुनि उनके उपस्थित हुए और राजा हिमालय की चिंता जान गए। उनके राजा को माता पार्वती से विवाह हेतु भगवान विष्णु का नाम सुझाया जिसके लिए राजा मान गए।

यह बात जब माता पार्वती को पता चली तो वह बहुत परेशान हो गई क्योंकि उन्होंने भगवान शिव को बचपन में ही अपना वर चुन लिया था। अब माता पार्वती शांत और सुन्दर वन में भगवान शिव की रेत की मूर्ति बनाकर उसके आगे तपस्या करने लगी उनके कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें उनकी इच्छा पूर्ण होने का आशीवार्द दिया। इस विवाह के लिए उनके पिता राजा हिमाचल भी मान गए। उसी दिन से यह दिन हरियाली तीज (Hariyali teej) के नाम से मनाया जाने लगा।

हरियाली तीज से जुड़े रीति-रिवाज

  • सावन के महीने में आने वाले त्यौहार नए जोड़े के लिए बेहद खास माना जाता है।
  • इस खास मौके पर बहु ससुराल से अपने घर यानि मायके आती है।
  • हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा बनाने का रिवाज है।
  • इस दिन नई बहु को वस्त्र, आभूषण, श्रृंगार का सामान और मिठाई आदि भेजी जाती है।
  • महिलाएं नए कपड़े पहनकर भक्तिभाव के साथ मां पार्वती की पूजा करती हैं।
  • इस खास अवसर पर महिलाएं झूला झूलती हैं और लोक गीत पर डांस करती हैं।

हरियाली तीज पर क्या करें?

  • हरियाली तीज के दिन सुबह जल्दी उठें और सूर्य को जल अर्पित करें।
  • इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती के मंत्रों का जाप करें।
  • हरियाली तीज 2025 (Hariyali teej 2025) के अनुसार, इस दिन मेहंदी लगाना बहुत शुभ होता है।
  • हरियाली तीज पर गरीबों में वस्त्र, भोजन और जरूरत की सभी चीजें दान करें। साथ ही पक्षियों को दाना- पानी आदि डालें।
  • गाय को चारा डालें और उसके लिए सबसे पहले प्रसाद निकाल कर रखें।
  • हरियाली तीज पर सोलह श्रृंगार करना आवश्यक माना जाता है।

क्या न करें हरियाली तीज के दिन?

  • हरियाली तीज (Hariyali teej) के दिन मांस, मदिरा जैसे तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।
  • इस दिन अन्न का ग्रहण न करें। यह व्रत निर्जला रखा जाता है।
  • बीमार रहने वाली और किसी वजह से परेशान महिलाओं को यह व्रत न करने की सलाह दी जाती है।
  • इस दिन अपने मन में क्रोध न रखें। और ठंडे शांत दिमाग से व्रत करें।
  • व्रत का सही ढंग से पालन करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल-

1. हरियाली तीज त्यौहार क्या है?

हरियाली तीज हिंदुओं का त्यौहार है। इस पर सुहागन महिलाएं अपने पति की लम्बी आयु के लिए और कुंवारी लड़कियां अच्छे और योग्य वर के लिए यह व्रत रखती हैं।

2. हरियाली तीज का व्रत 2025 में कब है?

हरियाली तीज का व्रत इस साल 26 जुलाई 2025 को शनिवार के दिन मनाया जाएगा। यह व्रत निर्जला रखा जाता है।

3. हरियाली तीज पर मेहंदी क्यों लगाते हैं?

हिन्दू धर्म में मेहँदी लगाना शुभ माना जाता है। हरियाली तीज पर मेहंदी लगाने से माता पार्वती का आर्शीवाद प्राप्त होता है।

4. हरियाली तीज का व्रत करने के क्या लाभ हैं?

हरियाली तीज का व्रत करने के लाभ अनेक हैं। इससे महिलाओं के पति की उम्र लम्बी होती है। और कुंवारी कन्याओं को अच्छा वर प्राप्त होता है। मानसिक तनाव खत्म करता है और घर में सुख शांति भी लाता है।

5. क्या इस व्रत में शिवलिंग पर भी जल चढ़ाया जाता है?

यदि आप चाहें तो अपने पति के साथ मिलकर शिवलिंग पर जल अर्पित कर सकती हैं। जल में थोड़ा गंगाजल, दूध और पुष्प को मिलाएं उसके बाद अर्पित करें। यह लाभकारी होगा।

यह भी पढ़ें- Shravana Purnima 2023: इस दिन व्रत करने से मिलेगा चंद्र दोष से छुटकारा

हरियाली तीज के दिन शिवलिंग पर जल अर्पित करने के क्या ज्योतिषीय लाभ हो सकते हैं? जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi