Get App
CalendarFestivalsHindiPuja VidhiZodiacs & Planets

मकर संक्रांति 2024: राशि के अनुसार करें इस दिन विशेष उपाय।

By January 6, 2024No Comments
Makar Sakranti

मकर संक्रांति हिन्दू का मुख्य पर्व होता है। यह वर्ष का प्रथम सबसे अधिक धूमधाम से मनाया जाने वाला त्यौहार है। मकर संक्रांति का पर्व अत्यधिक ख़ास त्यौहार है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार प्रत्येक साल 12 संक्रांति होती हैं। प्रत्येक संक्रांति अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। जब सूर्य एक राशि से दूसरी राशि में जाता है तो यह घटना संक्रांति या राशि परिवर्तन के नाम से जाना जाता है। मकर संक्रांति का पर्व प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। इस शुभ दिन पर सूर्यदेव की पूजा की जाती है। मकर संक्रांति की तिथि माघ माह की प्रथम तिथि होती है। इस दिन माना जाता है कि सूर्य उत्तरायण यात्रा की शुरुआत करते हैं। मकर संक्रांति के दिन दान पुण्य और नदी स्नान करने को अधिक महत्व दिया जाता है। आइये जानते हैं मकर संक्रांति कब है?और मकर संक्रांति का महत्व।

मकर संक्रांति 2024 में कब है?

यह पर्व वैसे तो प्रत्येक वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। परन्तु वर्ष 2024 में मकर संक्रांति का त्यौहार 15 जनवरी दिन सोमवार को मनाया जाएगा। क्योंकि सूर्य के आधार पर मकर संक्रांति का पर्व मनाया जाता है।। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व 14 जनवरी को नहीं 15 जनवरी को मनाया जाएगा।

14 jan makar Sakranti

मकर संक्रांति 2024 का शुभ मुहूर्त-

वर्ष 2024 में मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त का आरंभ प्रातः काल 7 बजकर 15 मिनट से होगा। मकर संक्रांति शुभ मुहूर्त की समाप्ति सुबह 9 बजे होगी ।

Auspicious planets mercury and saturn in Capricorn

मकर संक्रांति पूजा विधि-

  • इस दिन सुबह सूर्योदय से पहले स्नान करना चाहिए।
  • स्नान करने के पश्चात लोटे में जल लेकर उसमें अक्षत और फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करना चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन सूर्य के बीज मंत्र का जाप करें और साथ ही साथ गीता का पाठ करना अत्यधिक लाभ प्रदान करता है।
  • इस दिन गरीबों को कम्बल,तिल और जरुरत की चीज़ों का दान करना।
  • मकर संक्रांति के दिन नए अन्न और नए अन्न से बनी खिचड़ी का दान करना चाहिए।
  • इस दिन भगवान की पूजा करके उनको खिचड़ी का भोग लगाएं और स्वयं भी ग्रहण करें।
  • भगवान को भोग सुबह लगाए और संध्या काल में भोग नहीं लगाना चाहिए।

मकर संक्रांति का महत्व-

यह पर्व देश के सभी हिस्सों में धूमधाम से मनाया जाता है। मकर संकारण्टी को देश के कई हिस्सों में खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। मकर संक्रांति का त्यौहार प्रत्येक राज्य में धूमधाम से और कई तरीके के मनाया जाता है। इस दिन मुख्य रूप से सूर्य देव की पूजा की जाती है। परंतु कई राज्यों में इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की भी पूजा करते हैं। मकर संक्रांति के दिन उत्तर प्रदेश, बिहार और पंजाब आदि राज्यों में पहली फसल कटने के तौर पर मनाई जाती है।

Surya Dev

मकर संक्रांति का ज्योतिष महत्व-

ज्योतिष शास्त्र और खगोल शास्त्र के अनुसार मकर संक्रांति का पर्व अत्यधिक महत्वपूर्ण माना गया है। मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि और सूर्य को शत्रु ग्रह माना गया है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य, शनि के भाव यानि मकर राशि के स्वामी के भाव में प्रवेश करता है। यह एक ऐसा शुभ समय होता है जिसमें सूर्य और शनि के बीच शत्रुता का अंत होता है। इसी कारण मकर संक्रांति का पर्व रिश्तों के महत्व को बताता है।

राशि के अनुसार मकर संक्रांति के दिन करें ये उपाय-

मेष राशि-

  • मकर संक्रांति का पर्व सभी लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है।
  • इस दिन अपनी मनोकामनाएं को पूर्ण करने के लिए विशेष उपाय करने चाहिए।
  • मकर संक्रांति के दिन गरीबों को तिल का दान करना चाहिए।
  • इससे जल्द ही मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

Garibo Ko Dan

वृषभ राशि-

  • मकर संक्रांति का दिन वृषभ राशि के अत्यधिक शुभ माना गया है।
  • इस दिन आपको ऊनी वस्त्रों का दान देना चाहिए।
  • इससे यह दिन अत्यधिक लाभ प्रदान करेगा।

मिथुन राशि-

  • मकर संक्रांति के दिन मिथुन राशि के लोगों को गरीबों को अन्न का दान करना चाहिए।
  • इस दान को करने से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा।

Hath me Gehu

कर्क राशि-

  • मकर संक्रांति के दिन कर्क राशि को जातकों को ऊनी वस्त्र,तिल और साबुन इत्यादि का दान करना चाहिए।
  • इससे कर्क राशि के शुभ परिणाम प्राप्त होते हैं।

सिंह राशि-

  • इस दिन सिंह राशि के लोगों को तिल और कंबल का दान गरीबों को करना चाहिए।
  • इससे सिंह राशि के जातकों की मनोकामनाएं पूर्ण होती है।

Kambal Ka Dan

कन्या राशि-

  • मकर संक्रांति के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
  • इस दिन कन्या राशि के जातकों को उड़द की दाल ,तिल या नए अन्न का दान करना चाहिए।

तुला राशि-

  • इस राशि के जातकों को मकर संक्रांति के दिन अपनी इच्छा और सामर्थ्य के अनुसार वस्तुएँ दान करनी चाहिए।
  • तुला राशि के लोग इस दिन तेल और रुई का दान भी कर सकते हैं।

Donation of oil and cotton

वृश्चिक राशि-

  • मकर संक्रांति के दिन वृश्चिक राशि के लोगों को नए चावल से बनी खिचड़ी और मसूर की खिचड़ी का दान कर सकते हैं।

धनु राशि-

  • मकर संक्रांति का दिन धनु राशि के लाभदायक साबित होगा।
  • इस दिन धनु राशि जातकों को चने की दाल और खिचड़ी का दान देना चाहिए।

Donation Of Chane Ki Dal

मकर राशि-

  • इस राशि के जातक मकर संक्रांति के दिन अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति चाहते हैं।
  • तो मकर राशि के जातकों को ऊनी वस्त्र,कंबल और पुस्तक का दान करना चाहिए।
  • साथ ही साथ गरीबों को नए अन्न की खिचड़ी का दान भी कर सकते हैं।

कुंभ राशि-

  • मकर संक्रांति के दिन कुंभ राशि के जातक भाग्य को बढ़ाना चाहते हैं।
  • तो इन्हें अपनी आर्थिक स्थिति के अनुसार दान करना चाहिए।

Donation Of Clothes

मीन राशि-

  • मकर संक्रांति के दिन चने की दाल और अन्न का दान करना चाहिए।
  • इससे पापों से मुक्ति मिलती है और साथ ही साथ लाभ प्राप्त होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. मकर संक्रांति के दिन किसानों द्वारा सा उत्सव मनाया जाता है।

इस दिन किसानों द्वारा फसल उत्सव का आयोजन किया जाता है और इससे धूमधाम से मनाते हैं। मकर संक्रांति के दिन नयी फसल काटने का आरम्भ होता है। स्वस्थ फसल उगने की किसान मनोकामना भी करते हैं।

2. मकर संक्रांति का सूर्य देव से क्या सम्बन्ध है?

हिन्दू धर्म में दो संक्रांति अत्यधिक महत्वपूर्ण मानी जाती है। पहली मकर संक्रांति और दूसरी कर्क संक्रांति। मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा की जाती है। इस तरह मकर संक्रांति का संबंध सूर्य देव से होता है।

3. मकर संक्रांति से क्या कहानी जुड़ी हुई है?

संक्रांति के दिन माना जाता है सूर्य देव अपने पुत्र शनि देव से भेंट करने आते हैं। सूर्य देव और शनि देव एक दूसरे से वैर रखते थे। परन्तु मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव मिलने आते हैं। इसलिए मकर संक्रांति का पर्व रिश्तों को दर्शाता है।

4. पतंगबाजी का पर्व क्यों मनाया जाता है?

मकर संक्रांति के दिन पतंग उड़ाई जाती है। इसलिए इस दिन पतंगबाजी का पर्व भी मनाया जाता है।

5. मकर संक्रांति के दिन ज्योतिष उपाय क्या है?

इस दिन सूर्य देव को अर्पित करने वाले जल में तिल डालना चाहिए। अगर आपकी कुंडली में सूर्य से जुड़ा हुआ कोई दोष है तो आपको जल अर्पित करते समय तांबे के सिक्के का उपयोग करना चाहिए।मकर संक्रांति के दिन अगर आप ज्योतिष उपाय जानना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से बात करें। यह आपको सटीक जानकारी प्रदान करेंगे।

यह भी पढ़ें: पोंगल 2024: जानें तारीख और पोंगल के प्रत्येक दिन का विशेष महत्व।

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.