Get App
AstrologyHindiHindu CultureMythological Stories

जूते चप्पल के ज्योतिषीय संकेत: क्या कहते हैं ये आपके भाग्य के बारे में?

By May 15, 2023March 27th, 2026No Comments

ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल का संबंध शनि ग्रह से माना जाता है। इनकी स्थिति और गुणवत्ता व्यक्ति के जीवन पर असर डाल सकती है। सही या खराब जूते-चप्पल शनि की दशा के अनुसार शुभ या अशुभ परिणाम दे सकते हैं।

Hindi CTR

टूटी चप्पल के ज्योतिषीय संकेत क्या बताते हैं?

ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार यदि किसी व्यक्ति की चप्पल या जूती टूट जाती है तो इसे कई लोग सकारात्मक संकेत मानते हैं। माना जाता है कि इससे व्यक्ति पर आने वाली कुछ नकारात्मकता समाप्त हो सकती है। टूटी हुई चप्पल या जूती को घर में नहीं रखना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और लक्ष्मी का वास कम हो सकता है।

बहुत से लोग टूटी चप्पल या जूते को मरम्मत करवाकर फिर से पहन लेते हैं। ज्योतिष मान्यताओं में इसे शुभ नहीं माना जाता। इसलिए अक्सर सलाह दी जाती है कि टूटे जूते-चप्पल को बदल देना बेहतर होता है।

Broken Shoes

जूते या चप्पल चोरी होना: ज्योतिष में इसके संकेत

  • ज्योतिष मान्यताओं में चप्पल का चोरी होना भी एक संकेत माना जाता है। कई लोग इसे शुभ शगुन मानते हैं।

  • यदि किसी मंदिर या अन्य स्थान से चप्पल चोरी हो जाए तो यह माना जाता है कि व्यक्ति की कुछ नकारात्मक ग्रह दशाएँ समाप्त हो सकती हैं।

  • कई लोग यह भी मानते हैं कि यदि शनिवार या मंगलवार के दिन चप्पल चोरी हो जाए तो इसे शनि की विशेष कृपा का संकेत माना जाता है।

  • हालाँकि कुछ लोग जानबूझकर मंदिर के बाहर चप्पल छोड़कर आते हैं क्योंकि वे इसे शुभ मानते हैं।

  • यदि किसी व्यक्ति को लगता है कि उस पर शनि की कठिन दशा चल रही है, तो कुछ परंपराओं के अनुसार शनिवार या मंगलवार को गरीबों को चप्पल दान करना शुभ माना जाता है।

किन स्थानों पर जूते चप्पल पहनना अशुभ माना जाता है?

हिंदू धर्म में कई ऐसे स्थान माने जाते हैं जहाँ जूते-चप्पल पहनकर जाना उचित नहीं माना जाता। इन स्थानों का संबंध धार्मिक आस्था और पवित्रता से होता है।

मंदिर 

ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मंदिर एक पवित्र स्थान है जहाँ देवी-देवताओं की पूजा की जाती है। इसलिए मंदिर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर उतारना सम्मान और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है।

Shoes and Slippers Outside The Temple

घर का पूजा स्थान

अधिकतर हिंदू घरों में एक छोटा पूजा स्थान या मंदिर होता है। इस स्थान पर जूते-चप्पल पहनकर जाना उचित नहीं माना जाता। ऐसा करने से धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घर की सकारात्मक ऊर्जा प्रभावित हो सकती है।

धार्मिक नदियाँ

पूर्णिमा, अमावस्या या विशेष धार्मिक अवसरों पर लोग गंगा और अन्य पवित्र नदियों में स्नान करने जाते हैं। इन नदियों को पवित्र माना जाता है। इसलिए इनमें जूते-चप्पल पहनकर प्रवेश करना उचित नहीं माना जाता।

धन रखने की जगह

घर में जहाँ धन या तिजोरी रखी जाती है, उस स्थान को भी साफ और पवित्र रखना शुभ माना जाता है। इसलिए कई लोग उस स्थान के पास जूते-चप्पल पहनकर जाने से बचते हैं।

रसोई गृह

रसोई घर को भी हिंदू परंपरा में पवित्र स्थान माना जाता है क्योंकि यहाँ भोजन बनाया जाता है। इसलिए कई घरों में रसोई में प्रवेश करते समय चप्पल उतारने की परंपरा होती है।

शनि की बुरी दशा से बचने के लिए जूते-चप्पल से जुड़े उपाय

यदि आप पर शनि का संकट है और आपका कोई काम नहीं हो पा रहा है, तो शनिवार के दिन करिए शनि देव के ये उपाय।

  • शनिवार के दिन किसी मंदिर के बाहर जा कर गरीबों को नए काले जूते या चप्पल दान करने से शनि दोष खत्म होता है। ऐसा करने से शनिदेव प्रसन्न होंगे और आपकी सभी परेशानियां खत्म होंगी।
  • शनि की दशा से बचने के लिए शनिवार या मंगलवार के दिन काले जूते पहन कर शनि मंदिर जाएं और तेल का एक दीपक जला कर शनि देव पर रख दें, ये करने के बाद जूते मंदिर की सीढ़ियों पर ही छोड़ आए। शनि की दशा खत्म होगी।
  • शनिवार और मंगलवार के दिन काले रंग के जूते- चप्पल नहीं खरीदने चाहिए। इन दिनों में चप्पल खरीदने से चप्पल के साथ घर में नकारात्मकता आती है और शनि दोष लगता है।
  • पुरानी चप्पल और फटे जूते चप्पल पहनने से बचना चाहिए। टूटी पुरानी चप्पल पहनने से घर और बाहर के सभी कामों में रुकावट लगती है ।
  • शनिवार के दिन काले रंग के जूते और चप्पल गरीबों को दान करने से शनि की बुरी दशा दूर होती है, परंतु यदि शनिवार के दिन कोई खुद काले रंग के जूते- चप्पल पहने या खरीदे तो शनि की बुरी दशा लगी है। इसलिए शनिवार के दिन काले रंग के जूते चप्पल खरीदने से और पहनने से बचना चाहिए। यदि आप खरीद चुके हैं तो उसे गरीबों को दान कर दें।

Black Shoes

कुछ खास बातों का रखें ध्यान

  • यदि आपके घर में पुरानी चप्पल और टूटी- फूटी चप्पल और जूती पड़ी हुई हैं तो उन्हें तुरंत घर से बहार फेक दें। पुरानी टूटी चप्पल घर में रखने से घर में कलह होती है और लक्ष्मी का वास घर में नहीं होता।
  • घर के प्रमुख दरवाजे से लक्ष्मी माता का आगमन होता है, और यदि वह स्थान साफ नहीं होगा वहां चप्पलों का ढेर इकट्ठा होगा तो आयी हुई लक्ष्मी भी घर से चली जाती है। दरवाजे को साफ रखें और चप्पलों को रखने के लिए एक स्थान बना लें उनको उनके स्थान पर ही रखें।
  • बहुत से लोग घर में ऐसी चप्पल जमा करके रखते हैं,के जिन्हे वो पहनते ही नहीं हैं, ऐसी गलती करने से बचें, यदि ऐसी चप्पल आपके घर में मौजूद हैं तो उन्हें शनिवार के दिन गरीबों को दान करें। और अपने घर से हटा दें ऐसा करने से आपके घर पर आर्थिक समृद्धि बढ़ेगी और शनि दोष खत्म हो जायेगा।

जूते चप्पल से जुड़ी गलतियाँ जिनसे बचना चाहिए

  • कई बार किसी काम से हम बाहर जाते हैं तो बिना सोचे समझे फटे जूते चप्पल पहन लेते हैं, लेकिन अब ये बात याद रखें की फटे जूते पहन कर बहार जाने से जिस काम को आप करने जा रहे हो उसमें सफलता प्राप्त नहीं होती है।
  • कुछ लोग मंदिर से जूते चप्पल की चोरी कर लेते हैं, और उनको पहनते हैं। मंदिर से चप्पल चोरी होना अच्छा सिर्फ उसके लिए है जिसकी वो चप्पल हैं। लेकिन चोरी करके जूते- चप्पल पहनने वाले लोग ये बात न भूले की वे उस आदमी की शनि दशा अपने साथ ले जा रहे हैं जिसकी वो चप्पल हैं।
  • भोजन करते समय चप्पल निकाल देनी चाहिए ऐसा करने से माता अन्नपूर्णा प्रसन्न होती हैं और आपके रसोई घर को हमेशा अन्न से भरा रखेंगी। वहीं यदि आप चप्पल पहन कर भोजन करेंगे तो इससे गृह क्लेश बढ़ता है। और घर में खाने की तंगी होने लगती है।

निष्कर्ष

ज्योतिष के अनुसार जूते-चप्पल केवल उपयोग की वस्तु नहीं, बल्कि जीवन की ऊर्जा और शनि ग्रह से जुड़े संकेत माने जाते हैं। इनसे जुड़े नियमों का पालन करने से नकारात्मक प्रभाव कम हो सकते हैं और जीवन में संतुलन, सफलता और सकारात्मकता बनाए रखने में सहायता मिलती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या टूटी चप्पल को ठीक करवा कर पहना जा सकता है?

टूटी चप्पल को ठीक करवा कर पहन सकते हैं, लेकिन ये शुभ शगुन नहीं होता है। इसलिए टूटी चप्पल को फेंकना ही अच्छा रहता है। ऐसा करने से शनि का दोष नहीं रहता है।

2. शनिवार को काले जूते क्यों नहीं पहनने चाहिए?

शनिवार को काले जूते पहनने से शनि की बुरी दृष्टि पड़ती है। जिस वजह से घर में कलह की स्थिति उत्पन्न हो जाती है और सारे जरूरी काम बनने बंद हो जाते हैं?

3. मंदिर के अलावा यदि किसी ओर जगह से शनिवार को चप्पल चोरी हो जाये तो यह कैसा शगुन है ?

शनिवार को मंदिर के अलावा भी यदि किसी की चप्पल चोरी होती हैं, तब भी ये एक शुभ शगुन माना जाएगा। क्यों की चप्पल के साथ साथ व्यक्ति की ग्रह दशा भी चोरी हो जाती है।

4. खाना बनाते समय चप्पल पहनने से क्या अशुभ होता है?

खाने बनाते और खाते समय भी चप्पल नहीं पहननी चाहिए इससे माता अन्नपूर्णा नाराज होती हैं। और अन्न की कमी होने लगती है। सुबह रसोई घर में नहा धो कर और चप्पल उतार कर ही प्रवेश करें, इससे घर में कभी कोई कमी नहीं होगी।

5. क्या शनिवार के अलावा भी कोई ऐसा दिन है जिसमें काले रंग के जूते चप्पल नहीं खरीद सकते?

शनिवार के दिन शनि का प्रभाव अधिक रहता है इसलिए शनिवार को जूते- चप्पल नहीं खरीद सकते इसके अलावा मंगलवार को भी नहीं खरीदने चाहिए। बाकि के सभी दिन जूते- चप्पल खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े: जीवन में सफलता की तिजोरी खोलेंगे लौंग और कपूर के ये उपाय 

जूते- चप्पल से जुड़े अन्य रोचक तथ्य जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi