Get App
AstrologyHindiHindu Culture

जीवन में सफलता की तिजोरी खोलेंगे लौंग और कपूर के ये उपाय

By May 12, 2023December 14th, 2023No Comments
Success in Life

हमारे घर मैं लौंग और कपूर दो ऐसी जड़ी बूटी होती हैं, जो ना सिर्फ हमारी रसोई में बल्कि पूजा- पाठ में भी उपयोगी है। आज हम आपको बताएंगे की कैसे वास्तु शास्त्रों के हिसाब से इन दोनों चीजों का इस्तेमाल करके आप अपने जीवन में तरक्की के द्वार खोल पाएंगे और लौंग कपूर जलाने के क्या फायदे आपको होंगे।

Hindi CTR

लौंग-कपूर के उपाय

घर में हो रही है धन की कमी, नहीं हो रहा लक्ष्मी का आगमन और जीवन को आगे बढ़ाने में लग रहीं हैं रुकावटें, इन सभी प्रकार की समस्याओं का हल निकलेगा आप की रसोई में रखी 2 सामग्री लौंग और कपूर से। अगर आप जानना चाहते हैं कि कैसे इन दोनों चीजों से आपकी सारी समस्याओं का हल निकलेगा तो स्क्रॉल करके आगे पढ़िये। आइये जानते हैं लौंग-कपूर के ऐसे उपाय जो जीवन में लाते हैं, तरक्की।

LOUNG aur Kapur

नहीं मिल रही नौकरी में सफलता, करें ये उपाय

आप काफी इंटरव्यू दे चुके हैं परन्तु आप सफल नहीं हो पा रहे हैं तो लौंग और कपूर का ये उपाय आपको जरूर सफलता दिलाएगा। जब आप इंटरव्यू के लिए अपने घर से निकलें तब आपको दो लौंग लेकर अपने मुँह में रख लेनी हैं। जब आप उस जगह चले जाये जहाँ आपका इंटरव्यू है तो दोनों लौंग अपने मुँह से निकाल कर बाहर ही फेंक दें और फिर इंटरव्यू के लिए अंदर जाएँ ।अंदर जाते समय एक बार उस देवता का भी ध्यान करे जिसे आप मानते हैं। इस उपाय को करने से न सिर्फ आपको नौकरी मिलेगी बल्कि आप जिस भी काम को करना चाहते है, वह सफल जरूर होगा।

Not Sucess in Job

धन के लिए कपूर का यह उपाय होगा बेहद फायदेमंद

यदि आप चाहते हैं की आपको अपने धन मैं वृद्धि करनी है, परन्तु पूरी मेहनत करने के बाद भी आप इसमें सफलता हासिल नहीं कर पा रहे हैं, तो आप कपूर का यह उपाय करके अपने धन को बढ़ा सकते हैं। इसके लिए आपको एक लाल रंग का गुलाब लेकर उसमें एक कपूर का टुकड़ा रखना होगा और उस टुकड़े को जला कर आपको उस लाल फूल को माँ दुर्गा के चरणों में रखना होगा। फूल को रखते समय माँ दुर्गा से दुआ करें की आपको धन में वृद्धि करें। ऐसा करने से आपका पैसा बढ़ेगा और साथ- साथ आपका जो पैसा कहीं डूबा हुआ है वो भी आपको वापिस मिल जायेगा। इसके अलावा आप रात को कपूर और लौंग जलायें इससे घर में कभी धन की कमी नहीं होगी रात को कपूर और लौंग जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा कभी प्रवेश नहीं करेगी और माँ लक्ष्मी का वास रहेगा, जिससे कभी धन की कमी नहीं होगी।

Kapur

नकारात्मक ऊर्जा को लौंग और कपूर से करें दूर

घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के लिए कपूर और लौंग बहुत फायदेमंद हैं। एक बर्तन में कपूर की एक टिक्की, पांच लौंग और एक हरी इलाचयी लेकर उसको जला लें, जब वह अच्छे से जलने लगे तो उसको उठा के सबसे पहले पूजा स्थान पर ले जाये और फिर अपने पुरे घर में घुमा दें। यदि आपके घर में ज्यादा लड़ाई- झड़गा होता है, आपके बनते काम पुरे नहीं हो पाते हैं जिसकी वजह से आप बहुत परेशान रहते हैं तो ये उपाय करने से आपकी सारी परेशानी दूर हो जाएगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार इस उपाय से आपके घर से सारी नकारात्मक शक्ति दूर हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी। यह एक ऐसा उपाय है जिसके करने से आप देखेंगे की आपके घर की सारी परेशानी दूर हो जाएँगी और घर में शांति बनेगी।

लौंग और कपूर जलाने के फायदे

वास्तु शास्त्र के अनुसार लौंग और कपूर जलाने से हमें जीवन में अनेकों फायदे हो सकते हैं जिससे हम अपने जीवन की कठिनाइयों को दूर कर सकते हैं।

  • लौंग कपूर जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है, इससे जीवन में परेशानी नहीं आती। घर में और ज़िंदगी में एक नयी शकरात्मक ऊर्जा का विकाश होने लगता है। नकारात्मक ऊर्जा के लिए कपूर रामबाण इलाज माना गया है।
  • लौंग कपूर जलाने से घर में बुरी नज़र नहीं लगती यदि लगी होती है तो उसका नाश हो जाता है।
  • यदि घर में कोई व्यक्ति बीमार है तो लौंग और कपूर जलाने से व्यक्ति के शरीर से रोग दूर हो जाते हैं। और वह बीमार नहीं होता।
  • लौंग कपूर जलाने से घर में अच्छी सुगंध फैलती है और वातावरण शुद्ध होता है। इससे घर में ही नहीं बल्कि बाहर भी लोगो को फायदा होता है।

लौंग और कपूर कैसे जलाएं

लौंग और कपूर को कई तरीकों के साथ जलाया जा सकता है, और लाभ पाया जा सकता है। जैसे कपूर को तोड़ कर उसके छोटे टुकड़े करके उसे चार से पांच लौंग के साथ मिलाकर एक कटोरी या चमचा में रखकर उसमे आग लगा दें। या फिर यदि आपके पास एक बड़ा या छोटा हवन करने वाला हवनकुंड है तो आप उसमें ये लौंग कपूर को रख कर जला सकते हैं। परन्तु जब आप ये करें तो थोड़ी सावधानी बरते और थोड़ा दूर रहकर जलाएं।

Burning Kapoor

लौंग और कपूर कब और घर में किस स्थान पर जलाने से होगा फायदा

जब आप रात को कपूर और लौंग जलाएं, तब आप रात को घर मे कोई एक स्थान सुनिश्चित कर लें, ऐसा करने से आपके घर की सकरात्मक ऊर्जा बढ़ेगी। दिन में भी एक ही स्थान पर कपूर जलाये और उसे सावधानी के साथ उठा कर पुरे घर में घुमा दें। आप इसे रात में सोने से पहले जला लें जिससे घर में सुगंधि होगी और नकारात्मक ऊर्जा घर में नहीं आयेगी। दिन मे आप इसे किसी भी समय जला सकते हैं।

लौंग और कपूर के कुछ महत्वपूर्ण उपयोग

  • आप कपूर लेकर उसकी एक छोटी सी मूर्ति बनवाकर उसकी पूजा कर सकते हैं। ये उपयोग करने से आपके सारे अधूरे काम पुरे होंगे। और आपको अपने जीवन में भी सफलता मिलेगी और आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी।
  • कपूर का उपयोग आप धन प्राप्ति के लिए भी कर सकते हैं। एक छोटा टुकड़ा कपूर का लेकर आप उसको अपने घर के पश्चिमी दिशा में रख दें, धन के लिए कपूर का ये उपाय बेहद लाभकारी है। इससे आप देखेंगे की आपके घर में धन बढ़ रहा है।
  • कपूर के उपयोग करके आप खुद को नजर लगने से बचा सकते हैं और अपने जीवन में उन्नति कर सकते हैं।
  • लौंग को जलाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाएगी और सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होगी।
  • घर मे लौंग रखने भर से भी उसकी खुशबू फैलेगी और घर से बीमारी दूर भागेंगी। इसी तरह से वास्तु शास्त्रों में लौंग और कपूर जलाने के फायदे हैं।

Loung aur Kapoor

क्या कहता है विज्ञान

वास्तु शास्त्रों के अलावा विज्ञान में भी लौंग और कपूर जलाने को अच्छा माना गया है। विज्ञान कहता है कि घर में लौंग और कपूर जलाने से घर की वायु शुद्ध होती है। लौंग और कपूर की सुगंध से घर के सारे बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं। जिससे धरती पर रहने वाले इंसानों के साथ साथ जानवरों को भी लाभ मिलता है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. लौंग और कपूर से घर की शुद्धि कैसे हो सकती है?

वास्तु शास्त्रों के अनुसार लौंग और कपूर से घर की शुद्धि करने के लिए उनको एक साथ किसी बर्तन में रख कर उन्हें जला दें और घर के सभी कोनों में घुमा दें जिससे घर पूरी तरह शुद्ध हो जायेगा।

2. हफ्ते में कितनी बार और किस समय लौंग और कपूर जलाना चाहिए?

हफ्ते में दो बार लौंग और कपूर जलाना ही चाहिए। अगर किसी के पास समय है तो इसको रोज जला सकते हैं। इसे जलाने का कोई निश्चित समय नहीं है। इसे दिन में किसी भी समय और रात मे सोने से पहले जलाना चाहिए। इससे फायदा मिलेगा।

3. क्या कपूर जलाने से बीमारियां भी खत्म हो जाती हैं?

वास्तु शास्त्रों के अनुसार कपूर की सुगंधि से शरीर शुद्ध होता है, इसकी सुगंध से ज्यादातर रोगों का खात्मा होता है।

4. कपूर में लौंग डालकर क्यों जलाया जाता है?

इससे घर में शांति रहती है। परिवार के लोग आपस में मिलजुलकर रहते हैं। और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। घर के सारे काम बनने लगते हैं।

5. लौंग और कपूर को जलाने की क्या मात्रा होनी चाहिए?

लौंग और कपूर को जलाने के लिए एक कटोरी या किसी मिटटी के बर्तन में 11 लौंग लेकर उसमे 7कपूर के टुकड़े डाल के जलाना चाहिए।

और पढ़ें- Astro Tips 2023: जानिए घर में किस पक्षी का आना देता है माँ लक्ष्मी को निमंत्रण 

लौंग- कपूर के अधिक उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi