Get App
AstrologyHindiVastu & Feng Shui

Astro Tips 2023: जानिए घर में किस पक्षी का आना देता है माँ लक्ष्मी को निमंत्रण

By March 21, 2023December 6th, 2023No Comments
Astro Tips 2023 जानिए घर में किस पक्षी का आना देता है माँ लक्ष्मी को निमंत्रण

अगर सुबह की शुरुआत पक्षियों की चहचहाहट के साथ होती है तो व्यक्ति का पूरा दिन खुशनुमा जाता है। पूरी दुनिया में लाखों की संख्या में अलग अलग प्रजाति के पक्षी देखने को मिलते है। जिनमें से एक कबूतर पक्षी भी है। इस नन्हे से पक्षी का किसी मनुष्य के घर में आगमन बहुत शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर की छत पर कबूतर रोज आकर बैठता है। तो यह आपको मालामाल बना सकता है। जी हां जिस व्यक्ति के घर में कबूतर का आना जाना लगा रहता है। उस घर में स्वयं लक्ष्मी जी का वास होता है। जो मनुष्य के भाग्य के बंद द्वार खोलती है। एस्ट्रो टिप्स 2023 में कुछ ऐसे ही बातों का वर्णन मिलता है।

कबूतर पक्षी कैसे चमकाता है आपकी किस्मत-

घर में पक्षियों का आना घर के लिए बहुत खुशनुमा माहौल लेकर आता है। इन्हीं पक्षियों में से एक है कबूतर पक्षी जो अगर किसी व्यक्ति के घर में आ जाए तो उस व्यक्ति के आंगन में धन की वर्षा होते देर नहीं लगती। इंस्टाएस्ट्रो के एस्ट्रो टिप्स 2023 में जानिए कैसे कबूतर पक्षी संवरता है आपका जीवन।

क्या देता है संकेत कबूतर का घर में आना-

इंसानों और पक्षियों के बीच मित्रवत संबंधों की चर्चा कई पुराणों और महाकाव्यों में की गई है। जिसमे से कबूतर को एक शांति दूत पक्षी के रुप में जाना जाता है। शकुन शास्त्र के अनुसार कबूतर का घर में आना शुभ संकेत देता है। यह आपके घर की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में सहायक होता है। क्योंकि कबूतर माँ लक्ष्मी जी का प्रिय पक्षी है। इसलिए जिस घर की छत पर कबूतर आते जाते रहते है। वहां मां लक्ष्मी स्वयं खिंची चली आती है।

Laxmi Mata

कबूतर की गुटर गूँ भी है बहुत शुभ-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सुबह के वक्त कबूतर की गुटर गूँ सुनाई देना। व्यक्ति की जिंदगी में लाभ के योग लेकर आता है। आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। साथ ही यह पक्षी आपके आस पास सकारात्मक ऊर्जा के प्रवाह को बढ़ाता है।

घर की सुख शांति में करता है वृद्धि-

माँ लक्ष्मी के भक्त के रूप में जाना जाने वाला कबूतर दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का सामर्थ्य रखता है। शास्त्रों के अनुसार कबूतर को दाना खिलाने से मनुष्य की सुख समृद्धि में वृद्धि होती है।

घर में हो अगर कबूतर का घोंसला-

कई धारणाओं के अनुसार कबूतर का घर में घोंसला बनाना शुभ माना जाता है तो कुछ धारणाओं के अनुसार अशुभ। वास्तु शास्त्र की माने तो घर की बालकनी या छत पर कबूतर का घोंसला होना अशुभ माना जाता है। लेकिन घर के किसी अन्य जगह पर कबूतर का घोंसला होना शुभ माना जाता है।

घर में सफेद कबूतर का आना-

घर में सफेद कबूतर का आना शुभ संकेत का प्रतिनिधित्व करता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अगर आप अपने जीवन में किसी परेशानी का सामना कर रहे है। तो सफेद कबूतर के दर्शन आपकी सारी परेशानियों का खात्मा कर सकते है। इसके अलावा स्वप्न शास्त्र में भी बताया गया है कि अगर सपने में सफेद कबूतर दिखे तो पुरानी दुश्मनी का अंत होता है।

Pigeon

कबूतर का पंख भी देता है शुभ संकेत-

हिंदू धर्म में ऐसी मान्यता है कि कबूतर का पंख दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदलने का काम करता है। अगर आपको भी कहीं आते जाते हुए कबूतर का पंख मिल जाए तो उसे तुरंत उठाकर अपने पास रख ले। फिर उस पंख को लाल या सफेद वस्त्र में लपेटकर अपने घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से जातक को माँ लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त होता है और जातक के ऊपर मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि सदैव बनी रहती है।

सिर के ऊपर से अगर निकल जाए कबूतर-

वास्तु शास्त्र के अनुसार सिर के ऊपर से कबूतर का उड़कर जाना भी शुभ संकेत देता है। ऐसा माना जाता है कि इससे मनुष्य अपने ऊपर आने वाली विपदा से बच जाता है।

कबूतर को दाना खिलाने से होता है ग्रह मजबूत-

ज्योतिषियों की सलाह अनुसार कुंडली में बुध और बृहस्पति की स्थिति को मजबूत करने के लिए कबूतर को दाना खिलाना एक अचूक उपाय है। जिससे जातक ग्रह दोष और हर बाधा से बचा रहता है।

कबूतर के साथ साथ घर में अन्य पक्षियों के आने के लाभ-

सनातन धर्म में पेड़-पौधों को पूजने के साथ साथ पशु-पक्षी को भी पूजन का विशेष महत्व है। जिससे घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है। इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों द्वारा नीचे ऐसे ही कुछ पक्षियों की विशेषता के बारे में बताया गया है।

उल्लू

माता लक्ष्मी के वाहन के रूप में पूजा जाने वाला उल्लू व्यक्ति के जीवन में कुछ खास होना का संकेत देता है। उल्लू का किसी व्यक्ति के आस पास रहना उसे अनहोनी घटना से बचाने का भी काम करता है।

Owl

गौरैया

वास्तु के अनुसार घर में चिड़िया का घोंसला होना काफी शुभ माना जाता है। गौरैया का घर में आना खुशियों का संकेत लाता है। हालांकि आज प्रदूषण के कारण गौरैया सीमित हो गई है और वह कम ही संख्या में दिखाई पड़ती है।

कौवा-

बेशक कौवों को बहुत से लोग पसंद नहीं करते हो। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक कौवों का घर में आना बहुत लाभकारी बताया गया है। कौवे की कांव कांव घर में मेहमान के आने की सूचना देती है।

तोता-

तोते का घर में आना जातक की कुंडली में धन लाभ के योग बनाता है। साथ ही यह जातक के रुके हुए धन की प्राप्ति में भी सहायक बनता है। बिगड़े हुए काम बनाने में तोते का अतुलनीय योगदान है।

Parrot

मुर्गा-

सुबह सुबह मुर्गे की बांग व्यक्ति को जगाने का काम करती है। लेकिन क्या आपको पता है कि मुर्गे की बांग सुनने से क्या होता है। मुर्गे की बांग सुनने के वैसे तो कई फायदे है। जिसमे से एक पुराने दोस्तों और सहकर्मियों से मिलने का भी संकेत देती है।

नीलकंठ-

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नीलकंठ को भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त है। ऐसा माना जाता है अगर नीलकंठ पक्षी के दर्शन किसी व्यक्ति को हो जाए तो उस व्यक्ति के यश और वैभव में और भी ज्यादा वृद्धि होती है। इसके अलावा नीलकंठ पक्षी को कार्य सिद्धि का भी सूचक माना जाता है।

Neelkanth

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. मरे हुए कबूतर को सपने में देखना से क्या होता है?

स्वप्न शास्त्र के अनुसार अगर सपने में मरा हुआ कबूतर दिखे। तो यह आपके लगातार मेहनत के विफल होने का संकेत देता है।

2. पक्षियों को दाना खिलाने के ज्योतिषीय फायदे क्या है?

हिंदू संस्कृति में बताया गया है कि पक्षियों को दाना खिलाने से पुण्य की प्राप्ति होती है। क्योंकि हमारे पितृ भी पक्षी रूप में दाना चुगने के लिए आते है।

3. कौन से पक्षी का आगमन व्यक्ति को सूर्य की तरह पराक्रमी बनाता है?

वास्तु शास्त्र के अनुसार सन बर्ड(सूर्य पक्षी) के देखने से व्यक्ति को शुभ समाचार की प्राप्ति होती है।

4. कौन सा पक्षी सबसे भाग्यशाली माना जाता है?

भारत में सबसे भाग्यशाली पक्षी के तौर पर जैकोबिन कोयल मतलब चातक को माना जाता है।

5. घर की छत पर चील के बैठने से क्या होता है?

घर की छत पर चील का बैठना घर में परेशानियों और बाधाओं के आने का सूचक है।

6. सफेद कबूतर का आना क्या संकेत देता है?

घर में सफेद कबूतर का आना शुभ संकेत लाता है। सफेद कबूतर अपने साथ सौभाग्य को लेकर आता है।

और पढ़ें: मलमास के दौरान ना करें ये कार्य, झेलनी पड़ सकती हैं मुसीबतें

कौन से पहर में पक्षी का चहचहाना होता है शुभ और अशुभ। जानने के लिए आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.