Get App
AstrologyHindiMythological Stories

जानिए घर में कैसे सात सफ़ेद घोड़ों की तस्वीर लगाना होगा शुभ

By July 24, 2023December 15th, 2023No Comments

अक्सर आपने अपने घर या किसी के घर में देखा होगा की किसी के घर के अंदर सफेद सात घोड़े की तस्वीर लगी हुई है। और तस्वीर के अंदर ये सात घोड़े पानी में दौड़ रहे हैं। क्या आपने कभी सोचा है की लोगों के घर में सात घोड़े की तस्वीर क्यों लगी होती है? दरअसल वास्तु के अनुसार सफेद घोड़े की पेंटिंग घर में लगाना सौभाग्य का प्रतीक मानी जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार यह सफेद सात घोड़े की तस्वीर घर में लगाने से सफलता, प्रगति और शक्ति प्राप्त होती है। तस्वीर पर 7 घोड़ों का मतलब सात अंक का शुभ होना माना जाता है। जैसे ज्योतिष में सप्त ऋषि मंडल, सात फेरे और सात ही इंद्रधनुष के रंग होते है। आप घोड़े की तस्वीर को अपने घर और व्यापर या किसी भी कार्यस्थल पर लगा सकते हैं, परन्तु वास्तु के अनुसार सफ़ेद घोड़े की पेंटिंग कहीं भी लगाने से पहले आपको सही दिशा का ज्ञान होना आवशयक है, अन्यथा यह शुभ नहीं अशुभ हो जाएगी। आइए जानते हैं, घर में कहाँ लगाएं 7 घोड़ों की तस्वीर? और इनके बारे में सबकुछ।

ज्योतिष में सात घोड़े की तस्वीर का महत्व

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 7 घोड़ों की तस्वीर अपने आप में महत्व रखती है। इसे घर में लगाने से जातक के घर में सुख- समृद्धि आती है और 7 घोड़ों की यह तस्वीर घर में तरक्की और ताकत का भी प्रतीक मानी जाती है। न सिर्फ ज्योतिष में बल्कि फेंगशुई में भी ये 7 घोड़ों का विशेष महत्व माना गया है। फेंगशुई भाग्यशाली सात घोड़े की तस्वीर आपके घर में होने से धन की कमी नहीं होती है साथ ही नौकरी में उन्नति और व्यापर में तरक्की होती है। ज्योतिष में इन सात घोड़ों को किसी न किसी ग्रह के साथ भी जोड़ा जाता है। 7 घोड़े वाली तस्वीर ही लाभकारी मानी जाती है इसलिए सात घोड़े वाली तस्वीर ही आपको लेनी चाहिए।

घर में घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगाएं?

घर में घोड़े की तस्वीर यदि गलत दिशा में लगी होती है तो इसका आपको कुछ लाभ नहीं प्राप्त होता है। घर में 7 घोड़े की पेंटिंग वास्तु दिशा के अनुसार ही लगानी चाहिए। वास्तु के अनुसार सफ़ेद घोड़े की पेंटिंग को घर में दक्षिण- पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। एक बात को ध्यान में रखें की फेंग शुई भाग्यशाली सात घोड़े की यह तस्वीर आपके कमरे के केंद्र में और मुख्य प्रमुख दरवाजे के सामने लगी होनी चाहिए। और किसी भी दिशा में सफ़ेद सात घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए साथ ही रसोई और घर के बेडरूम में भी सफ़ेद सात घोड़े की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। 7 घोड़े पेंटिंग की दिशा दक्षिण- पूर्व ही मानी गयी है किसी और दिशा में इसे न लगाएं।

सात घोड़े की तस्वीर के फायदे

ज्योतिष में इस धरती पर मौजूद प्रत्येक चीज के होने का अपना एक विशेष महत्व होता है। इसी प्रकार से वास्तु शास्त्र में घर में या दफ्तर में सात घोड़े की तस्वीर को रखने के फायदे भी बताये गए हैं। घर में वास्तु के लिए घोड़े की तस्वीर रखना शुभ होता है। तो आइए जानते हैं क्या हैं वास्तु के अनुसार सफ़ेद घोड़े की पेंटिंग को घर में रखने के फायदे।

  • सात घोड़े की यह तस्वीर आप न सिर्फ अपने घर में बल्कि आप इसे अपने दफ्तर और कार्यस्थल पर भी लगा सकते हैं। दफ्तर और घर में घोड़े की तस्वीर लगाने से आपके जीवन में सकरात्मक ऊर्जा उत्पन होती है। इस तस्वीर से आपके करियर और व्यापार में सफलता आती है। यह जीत और ताकत का संकेत देती है।
  • इस पेंटिंग में दर्शाया गया है कि सात घोड़े पानी में दौड़ रहे हैं। इसका अर्थ ज्योतिष में बताया गया है कि , ये किसी के घर या दफ्तर में प्रगति का संकेत देते हैं। यह सफेद साथ घोड़े की तस्वीर आपके व्यक्तिगत जीवन में उन्नति और सफलता को दर्शाती है।
  • यदि आपके घर में दौड़ते घोड़े की पेंटिंग वास्तु दिशा के अनुसार लगी हुई है तो यह घर में आर्थिक समृद्धि लाती है। आपके घर में धन की कोई कमी नहीं रहती है। धन की दृष्टि से भी तस्वीर को शुभ माना जाता है।
  • 7 सफेद घोड़ों की यह तस्वीर सफलता और सकारत्मक प्रसिद्धि पाने में भी मददगार मानी जाती है। आपके घर में यह तस्वीर आपको एक बड़ा नेता या सफल कलाकार बनाने में भी शुभ होती है।
  • यदि आपके घर का माहौल अच्छा नहीं रहता है आये दिन लड़ाई झगड़े होते हैं तो आपको वास्तु के अनुसार सफ़ेद घोड़े की पेंटिंग अपने घर और कार्यस्थल पर लगानी चाहिए। यह तस्वीर नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती और सकारात्मक ऊर्जा को खींचती है।
  • घर में दौड़ते घोड़े की पेंटिंग वास्तु दिशा के अनुसार लगाने से परिवार के लोगों में एकता बनी रहती है और सारा परिवार मिलजुल कर रहता है। परिवार के बीच में अच्छे सम्बन्ध स्थापित होते हैं।
  • यह तस्वीर घर में गलत चीजों को नहीं आने देती है और नकारात्मकता को घर से दूर रखती है। परिवार के प्रत्येक सदस्य के जीवन में प्रगति होने लगती है।

कैसे लगाएं 7 घोड़े की तस्वीर

  • सात घोड़े की तस्वीर अपने घर के लिविंग रूम या दफ्तर में वास्तु के अनुसार दक्षिण या दक्षिण- पूर्व दिशा में ही लगानी चाहिए। इससे आपके घर और दफ्तर में समृद्धि आती है।
  • ऐसी पेंटिंग ही अपने घर में लगाएं जिसमें सात घोड़े पानी में दौड़ रहे हैं। यह तस्वीर आपके जीवन में प्रगति और जीत लेकर आती है। घोड़े कर रंग भी सफ़ेद होना चाहिए।
  • यदि आप अपने घर, दफ्तर या कहीं के लिए भी तस्वीर का चयन कर रहे हैं तो एक बात को ध्यान में रखकर चयन करें कि उसमें 7 घोड़े सफ़ेद रंग के पानी में सरपट ऊर्जा के साथ भाग रहे हों। क्योंकि अंक 7 और सफ़ेद रंग माना गया है। यह आपके जीवन में शांति और गति लाता है।
  • घोड़ों कि तस्वीर को जब आप लगाएं तो यह बात ध्यान रखें की दक्षिण- पूर्व दिशा में इसको ऐसे लगाएं की घर और बाहर से आने वाला प्रत्येक व्यक्ति इसे देख पाए और वह सकारात्मकता हासिल कर पाएं। यानि कि दीवार पर इसे ज्यादा ऊँचा या ज्यादा नीचा नहीं लगाएं।
  • अक्सर लोग तस्वीर को दीवार पर लगाने के बाद उसको भूल ही जाते हैं लेकिन इसकी नियमित सफाई होना जरूरी है। तस्वीर पर से धूल- मिट्टी नियमित रूप से साफ करते रहें।
  • ध्यान रखें की घोड़े की यह तस्वीर हमेशा उजाले में हो इसके आस- पास कोई अँधेरा नहीं होना चाहिए। रोशनी से यह तस्वीर ज्यादा लाभ देती है और अँधेरे में यह तस्वीर सकारात्मकता उत्पन्न नहीं कर सकती है।
  • जब आप 7 घोड़े की तस्वीर खरदीते है या चयन करते है और उसको घर में स्थापित करते हैं तो ध्यान रखें की इस दौरान आपके मन में ख़ुशी और अच्छे विचार आ रहें हो साथ ही आपका मन प्रसन्न हो और उत्सुकता से भरा हुआ हो।
  • घोड़े की तस्वीर अपनी पसंद के अनुसार ही लेनी चाहिए। घोड़े की यदि कोई तस्वीर आपको नहीं पसंद आ रही है तो कहीं और से देखें पंरतु अपनी पसंद की घोड़े की तस्वीर ही लेना अच्छा माना जाता है क्योंकि जब भी आप इसे देखेंगे तो यह तस्वीर आपको प्रेरित करेगी।

सात घोड़ों की ऐसी तस्वीर होती है अशुभ

  • घोड़ों की एक दिशा में पानी में भागते हुए तस्वीर होनी चाहिए। यदि घोड़े पानी में नहीं हैं और इधर- उधर भाग रहे हैं तो यह तस्वीर अशुभ है।
  • ऐसी तस्वीर न लगाएं जिसमें 7 अंक से कम घोड़े मौजूद हो और वे उदास दिख रहे हों। ऐसे घोड़े की तस्वीर घर में क्लेश की वजह बनती है।
  • ध्यान रखें की घर और दफ्तर में घोड़े की ऐसी तस्वीर नहीं होनी चाहिए जिसमें घोड़े गुस्से में दिख रहें हो या काले रंग में मौजूद हो, ऐसी तस्वीर आपकी तरक्की में बढ़ा उत्पन्न करती है।
  • ध्यान रखें की घोड़े की तस्वीर में 1 या 2 घोड़े न हो 7 अंकों वाले घोड़े की तस्वीर ही होनी चाहिए। अगर कम अंकों वाले घोड़े की तस्वीर है तो घर में धन और सुख-समृद्धि की कमी होती है।
  • भागते हुए सफ़ेद घोड़े की तस्वीर फलदायक मानी गयी है लेकिन तस्वीर को किस स्थान पर दर्शाया गया हैं यह भी देखना महत्वपूर्ण होता है। ध्यान रखें की तस्वीर में घोड़ों को युद्ध भूमि में न दर्शाया गया हो। यदि ऐसा होता है तो आपके परिवार में लड़ाई होने की आशंका बनी रहती है।
  • घोड़े की तस्वीर में घोड़े सरपट भागते हुए नज़र आने चाहिए न की वह एक स्थान पकड़ कर खड़े और बैठे हो। भागते हुए घोड़े जीवन में तेजी से प्रगति करते हैं। वहीं दूसरी ओर बैठे और खड़े घोड़े जीवन की प्रगति को रोकते हैं।
  • अक्सर देखा जाता है बहुत से लोग अपने घर में रथ को खींचते हुए घोड़े की तस्वीर घर में लगाते हैं लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह शुभ नहीं माना जाता है। यह तस्वीर जीवन की तरक्की में बाधा बनती हैं।
  • सफ़ेद रंग की घोड़े ही शुभता का प्रतीक होते हैं और यह घर में शांति को बनाकर रखते हैं। इसलिए सफ़ेद रंग के घोड़ों वाली तस्वीर ही घर या दफ्तर में लगानी चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. 7 घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए?

सात घोड़े की तस्वीर दक्षिण या पूर्व- दक्षिण दिशा में लगाना शुभ माना गया है। इसको घर के मुख्य दरवाजे के सामने लगाना चाहिए।

2. सात घोड़े की तस्वीर कहाँ नहीं लगानी चाहिए?

सात घोड़े की तस्वीर को बेडरूम में नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना ज्योतिष की दृष्टि से शुभ नहीं माना जाता है।

3. किस तरह की घोड़े की तस्वीर शुभ होती है?

सात सफ़ेद रंग के घोड़े सरपट एक ही दिशा में पानी में दौड़ रहे हो। उनके चहरे पर अच्छे भाव हो और साथ ही तस्वीर में घोड़े युद्ध भूमि में न भाग रहे हो।

4. रथ खींचने वाली घोड़े की तस्वीर कैसी होती है?

रथ खींचने वाली घोड़े की तस्वीर शुभ नहीं मानी जाती है। यह तस्वीर व्यक्ति के जीवन में बाधा उत्पन्न करती है।

5. घोड़े की तस्वीर कहां लगा सकते हैं?

आप सात घोड़ो वाली तस्वीर को अपने घर, ऑफिस और व्यापार स्थल पर लगाया जा सकता है। लेकिन इसकी दिशा दक्षिण- पूर्व दिशा होनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: जानिए कौन से ग्रह करते हैं आपकी त्वचा को प्रभावित

ज्योतिष अनुसार और कौन सी तस्वीर लगाने से आती है घर में शुभता? जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi