Get App
HindiKundliPuja VidhiRemedies & Healing

जाने क्या संकेत देता है व्यक्ति की कुंडली में नाड़ी दोष का होना

By March 15, 2023December 6th, 2023No Comments
Nadi Dosh

मनुष्य के जीवन के हर पहलू में कुंडली का बहुत महत्व होता है। चाहे किसी दोष से मुक्ति पानी हो, कोई मांगलिक कार्य करना हो या भविष्य में आने वाली समस्याओं का पता लगाकर उन समस्याओं को हल करना हो। इन सब में जातक की कुंडली का विशेष योगदान होता है। खासकर विवाह के विषय में कुंडली का मिलान अनिवार्य होता है। किसी भी व्यक्ति की कुंडली में नाड़ी दोष दांपत्य जीवन के लिए अच्छा नहीं माना जाता। ज्योतिष शास्त्र में भी बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में नाड़ी दोष होता है। उनका वैवाहिक जीवन कष्टों में बितता है।

Talk To Astrologers

ज्योतिषी से जाने क्या होता है नाड़ी दोष-

हिंदू परंपरा में 16 संस्कारों के महत्व का वर्णन किया जाता है। जिसमें से शादी, ब्याह को एक महत्वपूर्ण संस्कार माना गया है। शादी के लिए वर वधु की कुंडलियों का मिलान किया जाता है। इन कुंडलियों में वर वधु के 36 गुणों को आपस में मिलाकर देखा जाता है। वर वधु के इन 36 गुणों में से 18 गुणों का आपस में मिलना दांपत्य जीवन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसके विपरीत जिस वर वधु के 36 के 36 गुण आपस में मिलते है उनकी कुंडली में नाड़ी दोष उत्पन्न होता है और दांपत्य जीवन कष्टमय होता है।

इसके अलावा नाड़ी दोष पता करने का एक और उपाय है। जिसमें स्त्री और पुरुष की जन्म राशि और नक्षत्रों के आधार पर उनकी कुंडली में नाड़ी दोष का पता लगाया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जिस स्त्री और पुरुष की जन्म राशि और नक्षत्र एक जैसे होते है। उनकी कुंडली में नाड़ी दोष उत्पन्न होता है।

Kundli Me Nadi Dosh

ज्योतिष से जानिए कितने प्रकार के होते है नाड़ी दोष-

ज्योतिष शास्त्र में तीन प्रकार के नाड़ी दोषों का वर्णन किया गया है। व्यक्ति के जन्म के वक्त चंद्रमा जिस नक्षत्र में होता है। उसके आधार पर व्यक्ति की कुंडली में निम्नलिखित नाड़ी दोष का पता लगाया जाता है। आइए जानते है व्यक्ति की कुंडली में इन नाड़ी दोषों के प्रभाव-

आदि नाड़ी दोष-

जिस व्यक्ति की कुंडली में आदि नाड़ी दोष होता है। उस व्यक्ति के अपने जीवनसाथी से तलाक की संभावनाएं बढ़ जाती है। अत: एक समय ऐसा आता है जब इस दोष के कारण दंपत्ति का तलाक हो जाता है।

मध्य नाड़ी दोष-

मध्य नाड़ी दोष होने के कारण व्यक्ति की अकाल मृत्यु हो सकती। या जीवनसाथी में से किसी एक की मृत्यु हो सकती। इसके अलावा कुछ स्थितियों में दोनों जीवनसाथी के एक साथ मृत्यु के योग भी बनते है।

अन्त नाड़ी दोष-

जिस व्यक्ति की कुंडली में अन्त नाड़ी दोष होता है। उस दंपत्ति का वैवाहिक जीवन अशांति में गुजरता है और घर में हर समय कलह की स्थिति बनी रहती है।

Ant Nadi Dosh

नाड़ी दोष के प्रभाव-

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिस महिला और पुरुष की जन्म नक्षत्र और जन्म राशि एक सी होती है तो नाड़ी दोष उत्पन्न होता है। इसके विपरीत अगर जन्म नक्षत्र के चरण अलग हो और राशियां एक दूसरे से मेल न खाएं तो नाड़ी दोष समाप्त हो सकता है। ऐसे ही कुछ नाड़ी दोष के प्रभाव की चर्चा नीचे की गई है।

गर्भधारण करने में होती है समस्या-

नाड़ी दोष होने के कारण गर्भवती महिला को गर्भ धारण करने में समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार गर्भवती महिला का गर्भ ठहर नहीं पाता। जिस कारण मृत बच्चे का जन्म होता है। या प्रसव के दौरान माँ और बच्चा दोनों की जान को खतरा बना रहता है।

असामान्य बच्चा लेता है जन्म-

नाड़ी दोष होने के कारण बच्चा विकृत पैदा होता है। बच्चे में शारीरिक और मानसिक विकास दोनों की कमी देखने को मिलती है। बच्चे का शारीरिक विकास पूरा नहीं हो पाता। जैसे बच्चे को चलने फिरने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा बच्चे का मानसिक विकास भी अधूरा रह जाता है। जैसे बच्चे को ऑटिज्म नाम की बीमारी हो सकती है। जिससे बच्चे की बौद्धिक क्षमता का विकास बहुत धीरे धीरे होता है।

वैवाहिक जीवन में रहता है तनाव-

नाड़ी दोष के कारण नव दंपत्ति के वैवाहिक जीवन में तनाव का वातावरण बना रहता है। कभी कभी यह तनाव इतना बढ़ जाता है कि दंपत्ति के जीवन में तलाक की प्रबल संभावना तक बन सकती है।

Stress in marital life

आर्थिक मुसीबतों का करना पड़ता है सामना-

नाड़ी दोष के कारण घर में हमेशा कलह की स्थिति बनी रहती है। जिस कारण व्यक्ति अपने काम पर फोकस नहीं कर पाता और वह गंभीर आर्थिक संकट में डूबता चला जाता है।

करे नाड़ी दोष के उपाय-

नाड़ी दोष के कारण विवाहित और कुंवारे लोगों को अपने जीवन में बहुत सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। अगर आप भी चाहते है नाड़ी दोष का परमानेंट सॉल्यूशन। तो आज ही इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करे और इन ज्योतिषियों से नाड़ी दोष को दूर करने के उपाय जाने। नाड़ी दोष के उपाय नीचे निम्नलिखित है।

करे नाड़ी दोष निवारण पूजा-

नाड़ी दोष निवारण पूजा से नाड़ी दोष दूर हो सकता है। नाड़ी दोष निवारण पूजा की पूजा विधि जानने के लिए ज्योतिषी से बात करें। ज्योतिषी के बताए अनुसार नाड़ी दोष को खत्म करने के लिए रत्न या अंगूठी पहने।

महामृत्युंजय मंत्र का करें जाप-

कुंवारे लड़के और लड़कियों के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी लाभकारी बताया गया है। शादी से पहले तो इस मंत्र का दिन में कई बार जाप करना चाहिए। लेकिन शादी के बाद भी इस मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। ज्योतिष में शादी के बाद महामृत्युंजय मंत्र का जाप न छोड़ने की सलाह दी जाती है।

भगवान विष्णु की पूजा करे-

व्यक्ति के लिए नाड़ी दोष को दूर करने के अन्य उपायों में भगवान विष्णु की पूजा करना भी शामिल है। इसके साथ ही कुंवारी कन्या की कुंडली से नाड़ी दोष को दूर करने के लिए भगवान विष्णु से कन्या का विवाह करना चाहिए। इसे एक उपचार के रुप में देखा जाता है।

Worship Of Lord Vishnu

दान करे सोने के आभूषण और वस्त्र-

हिंदू धर्म शास्त्रों में अपने विवाह से पहले जातक को सोने के आभूषण और वस्त्र दान करने की सलाह दी जाती है। इससे जातक पर नाड़ी दोष का प्रभाव कम होता है।

अन्न का करें दान-

व्यक्ति का अपने वजन के बराबर अन्न दान करना नाड़ी दोष को दूर करने का एक अचूक उपाय है। इससे व्यक्ति की आने वाली वैवाहिक जिंदगी खुशहाली में बीतती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. कुंडली में कब बनता है नाड़ी दोष?

पहला वर वधु दोनों की जन्म राशि एक हो। दूसरा दोनों के जन्म नक्षत्र एक हो तब नाड़ी दोष लगता है।

2. नाड़ी दोष के लिए अनपयुक्त नक्षत्र कौन से है?

ज्योतिष के अनुसार शतभिषा, भरणी, मृगशिरा, हस्त, श्लेषा आदि नक्षत्रों में नाड़ी दोष नहीं लगता।

3. कुंडली में कितने गुण मिलना अनिवार्य बताया गया है?

हमारे 36 गुणों में से कुंडली के कुल 18 से 21 गुणों का मिलना शुभ माना जाता है।

4. कौन सा कुंडली चार्ट सर्वश्रेष्ठ माना जाता है?

ज्योतिष के अनुसार जन्म कुंडली को सर्वश्रेष्ठ बताया गया है। जिससे व्यक्ति के संपूर्ण जीवन का निर्धारण होता है।

5. विवाह के लिए कौन सा योग जिम्मेदार है?

व्यक्ति की कुंडली के सप्तम भाव में गुरु की महादशा या अंतर्दशा का होना विवाह का योग बनाता है।

और पढ़ें: देवी- देवताओं के सपने आपको क्या संकेत देते हैं?

अगर आप भी है अपने वैवाहिक जीवन से परेशान। तो इन परेशानियों का हल जानने के लिए आज ही संपर्क करे इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी को।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

anjali

About anjali

Believe in good works. Love Self Discipline. Not Religious but Spiritual and always accept anything happily.