भारत के प्रमुख पर्व और सबसे बड़ा पर्व में एक पर्व है दीपावली। दीपावली में पूरा देश दीपक की रोशनी से जगमगाता है। दीपावली का पर्व धनतेरस से लेकर भाई दूज तक 5 दिनों तक चलता है। दीपावली का धार्मिक और सामाजिक दोनों महत्व होते हैं। दीपावली को दिवाली और दीपोत्सव के नाम से भी जाना जाता है। इस पर्व को सभी धर्म के लोग मानते हैं। सिख, बौद्ध और जैन धर्म के लोग भी दीपावली को धूमधाम से मनाते हैं। जैन धर्म के लोग दिवाली को मोक्ष दिवस के रूप में और सिख धर्म के लोग बंदी छोड़ दिवस के रूप में मनाया जाता है। दीपावली का त्योहार एकता का प्रतीक है।
दीपावली का अर्थ होता है दीपों की पंक्ति। दीपावली के दिन गणेश और लक्ष्मी जी की विशेषकर पूजा की जाती है। माना जाता है कि इस दिन देवी लक्ष्मी अपना आशीर्वाद देने घर आती हैं। यह पर्व श्री राम के 14 वर्ष का वनवास समाप्त करके अयोध्या वापस लौटने की खुशी में मनाया जाता है। दीपावली के दिन घर को लाइट, मोमबत्ती और दीपक से सजाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे के घर जाते हैं और मिठाई भी प्रदान करते हैं।
दीपावली या दिवाली 2024 कब है?
दिवाली प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। दिवाली का पर्व 31 अक्टूबर दिन गुरूवार को पूरे भारतवर्ष में दीपावली के पर्व को मनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: धनतेरस के दिन करे ये विशेष उपाए जिससे घर में आएगी सुख समृद्धि।
दिवाली 2024 का शुभ मुहूर्त-
2024 में दीपावली का शुभ मुहूर्त 31 अक्टूबर को रात 11 बजकर 39 मिनट से आरंभ होकर देर रात 12 बजकर 31 मिनट तक है। आप इस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करें तो आपको लाभ प्रदान होगा।
दीपावली पूजा विधि-
- दीपावली के दौरान घर की साफ़- सफाई करनी अति आवश्यक है इसके पश्चात घर में गंगाजल छिड़कना चाहिए।
- घर के मुख्य द्वार पर रंगोली से सजाना चाहिए और तोरण लगाना चाहिए।
- पूजा गृह में चौकी लगाकर उसपर लाल रंग का कपड़ा बिछाना चाहिए।
- इसके पश्चात चौकी पर गणेश और लक्ष्मी जी की मूर्ति रखें या आप चित्र भी लगा सकते हो।
- चौकी के समक्ष पानी से भरा हुआ कलश रखें और भगवान जी की मूर्ति पर तिलक को लगाएं।
- इसके बाद दीपक जलाकर मौली फल, गुड़, मिठाई, फूल और जल आदि अर्पित करें।
- गणेश और लक्ष्मी जी की आरती करें, साथ ही साथ कुबेर जी, सरस्वती जी और विष्णु जी की पूजा करना शुभ होता है।
- दीपावली का पूजन पूरे परिवार को एक साथ करना चाहिए।
- महालक्ष्मी पूजन के बाद तिजोरी और किताबों आदि की पूजा करनी चाहिए।
- दिवाली के दिन दान करना शुभ माना जाता है।
दिवाली के दिन इन वस्तुओं को घर पर न रखें-
दिवाली का पर्व हिन्दू धर्म में अत्यधिक महत्व रखता है। लोग घर में सुख-शांति और लक्ष्मी जी की कृपा के लिए दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन करते हैं। इसलिए घर में कुछ ऐसी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए, जिससे लक्ष्मी जी नाराज हो जाए और लक्ष्मी जी का आशीर्वाद न मिले। आइये जानते है ऐसी कौन सी वस्तुएं घर में नहीं रखनी चाहिए।
पुरानी और टूटी झाड़ू-
- हिन्दू धर्म के अनुसार झाड़ू में लक्ष्मी जी का वास माना जाता है।
- इसलिए घर में दिवाली के शुभ अवसर पर नयी झाड़ू लानी चाहिए।
- इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
घर में न रखें कूड़ा-
- दिवाली के दिन लक्ष्मी पूजन के पहले घर की साफ़-सफाई करनी चाहिए।
- साथ ही साथ घर के कूड़ेदान से कूड़ा हटा देना चाहिए।
- जिससे लक्ष्मी जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
टूटा कांच मत रखें-
- दिवाली पर आपको घर में टूटा शीशा या या कांच नहीं रखनी चाहिए और टूटी हुई वस्तुएं भी घर पर न रखें, इससे नकारात्मक ऊर्जा घर में प्रवेश कर जाती है।
पूजा में न करें मुरझाए हुए फूलों का प्रयोग-
- किसी भी पूजा में फूलों का इस्तेमाल होता है।
- दिवाली के शुभ पर्व पर हमें ताजे फूलों का प्रयोग करना चाहिए।
- मुरझाए हुए फूलों का प्रयोग बिल्कुल मत करें।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ 2024: जानिये इस दिन बन रहे शुभ योग और पूजा मुहूर्त।
दीपावली के दिन बन रहे शुभ योग या मुहूर्त के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।