Get App
CalendarFestivalsHindiPuja VidhiZodiacs & Planets

बसंत पंचमी 2024: अपनी राशि के अनुसार बसंत पंचमी के दिन करें ख़ास उपाय।

By January 29, 2024January 30th, 2024No Comments
बसंत पंचमी 2024

हिन्दू पर्व में बसंत पंचमी को महत्वपूर्ण पर्व माना गया है। बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती जी की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी को सरस्वती पूजा और प्रकृति की पूजा का भी पर्व कहते हैं। बसंत पंचमी के दिन बसंत ऋतु का आरम्भ होता है। इसलिए माघ माह की पंचमी को बसंत पंचमी के नाम से जाना जाता है। इस पर्व को मुख्य रूप से स्कूल,कॉलेज और महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया जाता हैं। बसंत पंचमी में पीले रंग के वस्त्र धारण किये जाते हैं। आइये जानते हैं बसंत पंचमी कब है? और सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त। साथ ही साथ जानेगे अपनी राशि के अनुसार बसंत पंचमी के दिन करने के ख़ास उपाय।

Hindi CTR

बसंत पंचमी 2024 कब है?

वर्ष 2024 में बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी के दिन सरस्वती जी की पूजा की जाती है और इस दिन पीले रंग का अत्यधिक महत्व है।

बसंत पंचमी या सरस्वती पूजा का शुभ समय-

पंचमी तिथि का आरंभ 13 फरवरी दोपहर 2 बजकर 45 मिनट को होगा। बसंत पंचमी की समाप्ति 14 फरवरी दोपहर 12 बजकर 09 मिनट को हो रही है। सरस्वती पूजा का शुभ समय 14 फरवरी को सुबह 07 बजे से दोपहर 12 बजकर 45 मिनट तक है।

बसंत पंचमी कथा-

पौरणिक कथा के अनुसार माना जाता है कि शिव जी के आदेश से ब्रह्मा जी ने मनुष्य और कई प्रकार के जीव को बनाया था। परंतु ब्रह्मा जी मनुष्य और जीव जंतु की रचना से संतुष्ट नहीं थे। तब ब्रह्मा जी विष्णु जी के पास गए और अपनी समस्या को विष्णु जी के समक्ष रखा। भगवान विष्णु के पास भी इस समस्या का हल नहीं था। इसी वजह ब्रह्मा जी और विष्णु जी माँ दुर्गा को पुकारा। माँ दुर्गा इस समस्या को हल करने के लिए प्रकट हुई। तब माँ दुर्गा ने अपने शरीर से माँ सरस्वती को प्रकट किया। तब माँ सरस्वती जी ने मनुष्य और जीव-जंतुओं को वाणी प्रदान की। इसी कारण सरस्वती जी की पूजा की जाती है और बसंत पंचमी के पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है।

 Lord Brahma

सरस्वती पूजा विधि-

  • इस दिन प्रातः काल उठकर स्नान करके सरस्वती जी के पूजा स्थल को साफ़ करना चाहिए।
  • पूजा स्थल साफ़ करने के पश्चात पूजा स्थल पर गंगा जल को छिड़कना चाहिए।
  • इसके पश्चात सरस्वती जी प्रतिमा या चित्र को विराजित करना चाहिए।
  • सरस्वती जी की प्रतिमा के समक्ष अगरबत्ती और धूपबत्ती जलाकर पूजा की शुरुआत करें।
  • अगरबत्ती और धूपबत्ती आदि जलाने से आस-पास सकारात्मक ऊर्जा का विकास होता है।
  • सरस्वती जी को तिल,लड्डू,मिठाई,फल और फूल आदि अर्पित करना चाहिए।
  • पूजन के दौरान सरस्वती मंत्र का जाप करना चाहिए।

सरस्वती पूजन मंत्र-

या कुन्देन्दु तुषारहार धवला या शुभ्रवस्त्रावृता।
वीणावरदण्डमण्डितकरा या श्वेतपद्मासना।।

या ब्रह्माच्युतशंकरप्रभृतिभिर्देवैः सदा वन्दिता।
सा मां पातु सरस्वती भगवती निःशेषजाड्यापहा।।

शुक्लां ब्रह्मविचारसारपरमांद्यां जगद्व्यापनीं।
वीणा-पुस्तक-धारिणीमभयदां जाड्यांधकारपहाम्।।

हस्ते स्फाटिक मालिकां विदधतीं पद्मासने संस्थिताम्।
वन्दे तां परमेश्वरीं भगवतीं बुद्धिप्रदां शारदाम्।।

Saraswati Pujan Mantra

राशियों के अनुसार बसंत पंचमी के दिन करें ख़ास-

1. मेष राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन मेष राशि के लोगों सरस्वती कवच का पाठ करना लाभ प्रदान करेगा।
  • इस पाठ को करने से बुद्धिमता का विकास होता है।
  • बसंत पंचमी के दिन सरस्वती कवच का पाठ करने से जिनके अंदर एकाग्रता की कमी दूर हो जाती है।

2. वृषभ राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन सरस्वती माता को खुश करने के सफ़ेद चन्दन का तिलक लगाना चाहिए।
  • साथ ही साथ वृषभ राशि के लोगों को सरस्वती माँ को पीले रंग के फूल अर्पित करें।
  • इससे सभी प्रकार की समस्याएं समाप्त होती हैं और ज्ञान में वृद्धि होती है।

White Chandan

3. मिथुन राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन मिथुन राशि के लोगों को सरस्वती जी को हरे रंग का कलम अर्पित करें।
  • इस हरे रंग के कलम से सभी कार्यों को करने से उन कार्यों में सफलता प्राप्त होगी।

4. कर्क राशि-

  • जो लोग संगीत के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें माँ सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए।
  • बसंत पंचमी के दिन यह करने से कर्क राशि के लोगों को लाभ प्रदान होगा।

Kheer

5. सिंह राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन सिंह राशि के जातक गायत्री मंत्र का पाठ करें।
  • जो लोग विदेश में नौकरी या पढ़ रहे हैं उन्हें अत्यधिक लाभ होगा।

6. कन्या राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन कन्या राशि के लोगों को पढाई से जुडी हुई सामग्री जैसे पेन,पेंसिल और कॉपी आदि गरीब और जरूरतमंद बच्चों को देना चाहिए।
  • यह खास कार्य करने से जिन लोगों को पढ़ाई में रुकावट हो रही है वो दूर हो जायेगी।

Pen, Pencil & Copy

7. तुला राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन किसी गरीब को सफ़ेद वस्त्र का दान करना चाहिए।
  • इससे छात्रों को विशेष लाभ प्रदान होगा।
  • वाणी से जुडी सभी समस्याएं दूर होगी और वाणी मधुर बनेगी।

8. व्रश्चिक राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन व्रश्चिक राशि के लोगों को सरस्वती पूजा करे उन्हें लाल पेन अर्पित करें।
  • इससे आपकी याददाश्त से जुड़ी सभी प्रकार की समस्या दूर होंगी।

Pen

9. धनु राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन पीले रंग की मिठाई या लड्डू माँ सरस्वती को अर्पित करना चाहिए।
  • यह करने से जो लोग उच्च शिक्षा करना चाहते हैं उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होगी।
  • साथ ही साथ इस कार्य को करने से निर्णय लेने की क्षमता का विकास होता है।

1o. मकर राशि-

  • इस राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन गरीब लोगों को अनाज का दान देना चाहिए।
  • इससे सरस्वती जी का आशीर्वाद मिलता है और बुद्धि का विकास होता है।

Donate Rice

11. कुंभ राशि-

  • बसंत पंचमी के दिन कुंभ राशि के लोगों को गरीब बच्चों को लेखन की सामग्री को देना चाहिए।
  • इससे कुंभ राशि के जातकों को सरस्वती जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

12. मीन राशि-

  • बसंत पंचमी पर कन्याओं को पीले वस्त्र का दान करें।
  • इससे मीन राशि के लोगों की करियर से जुड़ी समस्याएं हल होंगी।

Clothes

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. बसंत पंचमी का पर्व क्या है?

यह पर्व माघ माह की पंचमी को बसंत ऋतु आने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन माँ सरस्वती जी की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी को पीले रंग के वस्त्र धारण किये जाते हैं।

2. बसंत पंचमी 2024 की तिथि क्या है?

वर्ष 2024 में बसंत पंचमी का पर्व 14 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। बसंत पंचमी का पर्व बसंत ऋतु और सरस्वती जी को समर्पित होता है।

3. बसंत पंचमी के दिन किस रंग के कपड़े पहने जाते हैं?

यह पर्व बसंत ऋतु को दर्शाता है। बसंत मौसम में फूलों का खिलना और सुहावना मौसम होता है। इसलिए बसंत पंचमी के दिन पीले रंग के कपड़े पहने जाते हैं।

4. मकर राशि के लोगों को बसंत पंचमी के दिन क्या ख़ास करना चाहिए?

बसंत पंचमी के दिन मकर राशि के लोगों को अनाज का दान करना चाहिए। इससे माँ सरस्वती का आशीर्वाद प्राप्त होता है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार बसंत पंचमी के दिन क्या ख़ास करें ?यह जानना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

यह भी पढ़ें: मौनी अमावस्या 2024: जाने मौनी अमावस्या तिथि और ज्योतिष शास्त्र में महत्व।

राशि के अनुसार बसंत पंचमी के दिन के उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.