Deprecated: Function Yoast\WP\SEO\Conditionals\Schema_Blocks_Conditional::get_feature_flag is deprecated since version Yoast SEO 20.5 with no alternative available. in /var/www/html/blog/wp-includes/functions.php on line 6078 मारक ग्रह: जानें कुंडली में इसका प्रभाव और बचने के उपाय - InstaAstro
Get App
AstrologyHindiKundliVedic astrology

मारक ग्रह: जानें कुंडली में इसका प्रभाव और बचने के उपाय

By November 30, 2022December 4th, 2023No Comments
Marak Greh

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मारक ग्रहों का जातक की कुंडली में अत्यधिक महत्व होता है। मारक ग्रह एक कुंडली से दूसरी कुंडली में भिन्न होते हैं। प्रत्येक जातक की कुंडली में अलग-अलग मारक ग्रह होते हैं।
मान्यता है कि मारक ग्रह के प्रभाव से मनुष्य को मृत्यु का सामना भी करना पड़ सकता है। परन्तु मारक ग्रह ऐसा अशुभ परिणाम तभी देते हैं जब इनकी महादशा या अंतर्दशा सक्रिय होती है। सामान्य तौर पर मारक ग्रह जातक को कष्ट नहीं पहुंचाते हैं।

मारक ग्रह क्या है ?

आइये पढ़ते हैं मारक ग्रह क्या है –
जातक की कुंडली में मौजूद नवग्रहों में कुछ विशेष ग्रह होते हैं, जो किसी विशेष लग्न में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्हें ही मारक ग्रह कहा जाता है। मारक ग्रह मनुष्य के जीवन में परेशानी पैदा करने की क्षमता रखते हैं। जब कुछ विशेष परिस्थितियों में मारक ग्रहों की दशा सक्रिय हो जाती है, तब जातक को इससे हानि हो सकती है। सीधे शब्दों में मारक ग्रह ऐसे ग्रह हैं जो हमारे जीवन में कई सारी समस्याओं को जन्म देते हैं। और जिनका हमारे जीवन पर नकारात्मक असर होता है।

Marak Greh

कुंडली में मारक ग्रह का अर्थ –

आइये इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष से जानते हैं कुंडली में मारक ग्रह का अर्थ –
वह ग्रह जो किसी विशेष कुंडली के लिए अशुभ परिणाम देते हैं उन्हें मारक ग्रह जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में लग्न को शरीर माना गया है। अर्थात लग्न के आधार पर जातक के व्यक्तित्व का मूल्यांकन किया जाता है। लग्न से अष्टम भाव आयु और दीर्घायु का भाव भी जुड़ा होता है। और जब कुंडली में अष्टम भाव का विश्लेषण होता है। तो कुंडली का तीसरा भाव भी आयु से संबंधित जानकारी देता है।

Kundli Me Marak Greh

मारक ग्रह का जातक पर प्रभाव –

मारक ग्रहों का प्रभाव प्रत्येक मनुष्य पर अलग अलग होता है। यदि कोई जातक युवा है, और कम उम्र में उस पर मारक ग्रह का प्रभाव पड़ गया है। तो उसकी मृत्यु की संभावना बढ़ जाती है। वहीं व्यस्क या वृद्ध जातकों पर जब मारक ग्रह का प्रभाव पड़ता है। तब उनकी मृत्यु तो नहीं होती है। पर उन्हें मृत्यु जैसी पीड़ाओं – शारीरिक कष्ट और काम में रुकावट का सामना करना पड़ता है।
इसी प्रकार मारक ग्रहों का प्रभाव भिन्न राशियों पर भिन्न होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ब्रह्माण्ड में नवग्रह होते हैं। परन्तु प्रत्येक राशि के लग्न के लिए अलग-अलग ग्रह मारक की जिम्मेदारी निभाते हैं। आइये पढ़ते हैं मारक ग्रह का जातक पर प्रभाव –

मेष लग्न
मेष लग्न के लिए शुक्र ग्रह एक शक्तिशाली मारक ग्रह माना जाता है। क्योंकि सप्तम भाव का स्वामी शुक्र होता है। कुछ परिस्थितियों में मेष लग्न के लिए बुध ग्रह भी मारक ग्रह माना जा सकता है। क्योंकि यह तीसरे और छठे भाव का स्वामी होता है।

वृषभ लग्न
वृषभ लग्न के लिए मंगल एक शक्तिशाली मारक ग्रह बन जाता है। क्योंकि वृषभ राशि के सप्तम भाव पर मंगल का शासन होता है। वृषभ लग्न में देव गुरु बृहस्पति भी अशुभ ग्रह माना जाता है। क्योंकि बृहस्पति अष्टम के साथ-साथ ग्यारहवें भाव का स्वामी होता है।

मिथुन लग्न
मिथुन लग्न के दूसरे भाव का स्वामी चंद्रमा होता है। जो अपने अस्थिर और शत्रुतापूर्ण व्यवहार के कारण एक अशुभ मारक ग्रह की भूमिका निभाता है। मंगल भी एक मारक ग्रह बन जाता है। क्योंकि यह छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होता है।

कर्क लग्न
कर्क लग्न का स्वामी शनि ग्रह होता है। अतः यह मारक ग्रह की भूमिका निभाता है। कुछ विशेष स्थितियों में कर्क लग्न में तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी होने के कारण बुध ग्रह को भी अशुभ मारक ग्रह कहा जाता है।

सिंह लग्न
सिंह लग्न के सातवें और छठे भाव का स्वामी होने के कारण शनि एक मजबूत मारक ग्रह कहलाता है।

तुला लग्न
तुला लग्न के जातकों के लिए मंगल ग्रह एक प्रबल मारक ग्रह होता है। तुला लग्न में बृहस्पति तीसरे और छठे भाव का स्वामी होता है। अतः यह भी एक अशुभ ग्रह बन जाता है।

वृश्चिक लग्न
सप्तम और बारहवें भाव का स्वामी होने के कारण शुक्र एक प्रबल मारक ग्रह बन जाता है। इसके अतिरिक्त, आठवें और एकादश भाव का स्वामी होने के नाते बुध ग्रह भी कष्टदायक ग्रह बन जाता है।

धनु लग्न
धनु लग्न में शनि मारक ग्रह बन जाता है क्योंकि शनि दूसरे और तीसरे भाव का स्वामी होता है। शुक्र ग्रह छठे और ग्यारहवें भाव का स्वामी होने के कारण मारक ग्रह कहलाता है।

मकर लग्न
मकर लग्न में चंद्रमा की दशा कष्टदायक होती है। तीसरे और बारहवें भाव का स्वामी होने के कारण बृहस्पति ग्रह भी अशुभ फल देने वाला मारक ग्रह बन जाता है।

कुंभ लग्न
कुंभ लग्न में बृहस्पति एक मारक ग्रह होता है। सप्तम भाव का स्वामी होने के कारण सूर्य और तृतीय भाव का स्वामी होने के कारण मंगल ग्रह भी मारक का कार्य करता है।

मीन लग्न

मीन लग्न के तीसरे भाव का स्वामी शुक्र आठवें भाव का स्वामी होता है। इसलिए यह एक शक्तिशाली मारक ग्रह कहलाता है। शनि भी बारहवें और ग्यारहवें भाव का स्वामी होने के कारण कष्टकारी ग्रह बन जाता है।

Old Couples

मारक ग्रहों के प्रभावों से बचने के उपाय –

ज्योतिष शास्त्र में ऐसे कई उपाय होते हैं जिससे जातक को ग्रह नक्षत्रों के बुरे प्रभावों से बचाया जा सकता है। तो आइये पढ़ते हैं मारक ग्रहों के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए ज्योतिष उपाय –
भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहिए और विधि पूर्वक रुद्राभिषेक करना चाहिए। महादेव के आशीर्वाद से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।
भगवान शिव के महामृत्युंजय मंत्र “ॐ नमः शिवाय मृत्युंजय महादेवाय नमोस्तुते” का नियमित रूप से जाप करें।
मारक ग्रह के प्रभाव से बचने के लिए श्री राम रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए।
मारक ग्रह का प्रबल प्रभाव कम करने के लिए लग्नेश की पूजा करें तथा इससे जुड़े मंत्रों का जाप करें।

ॐ नमः शिवाय मृत्युंजय महादेवाय नमोस्तुते

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. मारक ग्रह क्या होते हैं ?

मारक ग्रह ऐसे अशुभ ग्रह होते हैं जो जातक के जीवन में बाधा उत्पन्न करते हैं। और कई बार जातक के लिए अति हानिकारक भी हो सकते हैं। मारक ग्रह नौ ग्रहों में से ही होते हैं।

2. मारक ग्रह का प्रभाव आयु के हिसाब से बदल जाता है ?

कम उम्र के जातक पर मारक ग्रह का प्रभाव घातक हो सकता है। और उसकी मृत्यु की संभावना भी होती है। वहीं व्यस्क या वृद्ध जातकों पर मारक ग्रह का प्रभाव कम होता है। उन्हें सामान्य पीड़ाओं का सामना करना पड़ता है।

3. मारक ग्रह का प्रभाव अलग अलग राशियों पर अलग होता है ?

मारक ग्रह कुंडली का लग्न देखकर अपना प्रभाव बदल लेते हैं। प्रत्येक राशि के लग्न के लिए अलग-अलग ग्रह मारक होते हैं।

4. मारक ग्रह से बचने का उपाय क्या है ?

मारक ग्रह के प्रभाव से बचने के लिए भगवान शिव जी की पूजा करनी चाहिए। और रुद्राभिषेक करवाना चाहिए। महादेव की कृपा से जीवन के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं।

5. मारक ग्रह से बचने के लिए मंत्र ?

मारक ग्रह के दुष्परिणाम से बचने के लिए इस मंत्र का जाप करें – “ॐ जूं स: (उस व्यक्ति का नाम) ।

और पढ़ें – आस-पास दिखे ये संकेत: कुंडली में है राहु की अशुभ स्थिति।

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta