
भारत के लोग अपनी पुरानी मान्यताओं और धार्मिकता पर चलते आए हैं, इसलिए दुनिया भर के लोग भारत को अंधविश्वासी कहते हैं। परन्तु क्या आप जानते जानते हैं कि केवल भारत ही एक अकेला ऐसा देश नहीं हैं बल्कि पूरी दुनिया में ऐसे अनेक देश हैं जहाँ पुरानी धार्मिक मान्यताओं को माना जाता है। जिन्हें अंधविश्वास माना जाता है।
लेकिन दुनिया में सबसे ज्यादा अंधविश्वासी लोग भारत के लोगों को माना जाता है। यहाँ कुछ ऐसी ज्योतिषी मान्यताएं आज भी मौजूद हैं जिन्हें यहाँ के लोग आज भी मानते हैं। इन्हीं मान्यताओं के आधार पर दुनिया भर के लोग भारत को अंधविश्वासी मानते हैं। भारत एक धार्मिक और पुरानी मान्यताओं को मानने वाला देश है। भारत में यदि घर से बाहर निकलने से पहले पानी की खाली बाल्टी सामने आ जाये तो उसे अपशकुन माना जाता है क्योंकि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदि व्यक्ति खाली बाल्टी के सामने से निकल जाता है तो उसका पूरा दिन खराब होने वाला है। यानी कि वह जिस काम के लिए जा रहा है वह उस दिन पूरा नहीं होगा। इसी प्रकार अक्सर जब आप घर से बाहर जाते हैं तो घर पर मम्मी या अम्मा दही खिलाती हैं। क्योंकि माना जाता है कि दही खाने से सब काम पूरे होते हैं। भारत में इन्हीं सभी मान्यताओं को मानने वाले लोगों को अंधविश्वासी लोग कहा जाता है। इसी प्रकार कई विदेशों में भी कई ऐसी अजीब मान्यताएं हैं जिन्हें लोग मानते हैं। आइए जानते हैं, उन मान्यताओं के बारे में और उन्हें मानने वाले देशों के बारे में।
अलग देश की अलग मान्यताएं
1. रसिया (रूस)
रशिया एक ऐसा देश है जिसको प्रमुख रूप से भारत का साथी माना जाता है। रशिया में भी कई तरह की ज्योतिषी मान्यताएं लोग मानते हैं।
- रशिया में यदि किसी लड़की को कोई किसी भी तरह की घड़ी उपहार में देता है तो यह शुभ नहीं होता है। यहाँ कोई लड़की को घडी देना नहीं चाहता है क्योंकि लड़कियां उपहार में घड़ी स्वीकार नहीं करती हैं इसका कारण यह है कि माना जाता है कि लड़की को घड़ी देने से उसके प्रेम संबंधों पर असर पड़ता है। वह अपने प्रेमी को खो सकती है। इसलिए लड़की को घडी देना अच्छा नहीं मानते हैं।
- रूस में एक मान्यता यह प्रचलित है कि यहाँ के लोग मानते हैं कि यदि किसी व्यक्ति के ऊपर या उसके किसी वाहन पर या उसके किसी भी सामान पर चिड़िया या कोई और पक्षी बीट कर दे तो आपके धन में वृद्धि होती है या आपको किसी स्थान पर पैसे मिलते हैं।
- रूस में कहा जाता है कि यदि आपके सामने कोई काटा जमीन पर गिरता है तो इसका अर्थ यह होता है कि जल्द ही आपके घर पर कोई महिला मेहमान दस्तक देने वाली हैं। इसके साथ ही यदि आपके सामने कोई छुरी या चाकू जमीन पर गिर जाता है तो आपके घर पर कोई पुरुष मेहमान दस्तक देने वाला है।
- रूस में कभी भी किसी को भी पीले रंग के फूल नहीं दिए जाते हैं। यदि कोई किसी को पीले रंग के फूलों को देता है तो इसका अर्थ यह होता है कि, आपके रिश्ते में विश्वासघात है और आपके रिश्ता केवल मतलब से है।
2. अमेरिका
अमेरिका को आज पूरी दुनिया विश्व शक्ति के रूप में जानती है। लेकिन अमेरिका में भी कई ज्योतिषी मान्यताएं मौजूद हैं जिन्हें वहां लोग मानते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वह मान्यताएं
- अमेरिका में जब कोई महिला गर्भवती होती है तो पहले महीने से ही गर्भवती महिला की जेब में आलू रखा जाता है। वहां ऐसी मान्यता है कि गर्भवती महिला की जेब में आलू रखने से उसका पेट में पल रहा बच्चा और वह खुद बहुत ताकतवर महसूस करते हैं
- अमेरिका में एक यह मान्यता मानी जाती है की यदि आप सड़क पर चल रहें हैं तो सड़क में आयी हुई सभी दरारों से दूर बच कर चलें। यदि आपने सड़क पर चलते हुए किसी दरार पर पैर रख दिया तो आपकी माँ की कमर टूट सकती है और आपकी गलती का खामयाजा आपकी माँ को भुगतना पड़ता है।
- जिस दिन किसी की शादी होती है उस दिन यदि बारिश पड़ जाये तो अमेरिका के लोगों के लिए यह अशुभ माना जाता है। इसलिए यदि किसी की शादी के दौरान बारिश पड़ जाती है तो वह शादी रोक दी जाती है।
- अमेरिका में माना जाता है की 13 तारीख को यदि शुक्रवार पड़ रहा हो तो उस दिन कोई शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। अमेरिका के लोग अक्सर 13 तारीख, शुक्रवार को कुछ भी शुभ करने से बचते आए हैं। उनका मानना है कि यह शुभ दिन नहीं होता है।
3. तुर्की
तुर्की भारत का साथी नहीं है वह पाकिस्तान का साथ देता है हालांकि तुर्की में भी बहुत सारी ज्योतिषी मान्यताएं मौजूद हैं जिन पर वहां के लोगों को अत्यधिक भरोसा है।
- तुर्की में एक मान्यता है की आपको अगर अपनी कोई मनोकामना पूरी करनी हैं तो आपको कोई दो लोग ऐसे ढूढ़ने होंगे जिनका नाम बिलकुल एक जैसा हो और दोनों के बीच में खड़े होकर अपनी मनोकामना को मांगना हैं। ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होती है।
- तुर्की में रात के समय अधिकतर लोग च्यूइंग गम नहीं कहते हैं। इसके पीछे का कारण बहुत डरावना है। माना जाता है की रात को च्यूइंग गम किसी मरे हुए इंसान का मांस बन जाती है।
4. स्पेन
- स्पेन एक यूरोपीय देश है। यह बहुत सुन्दर और अपनी मान्यताओं को मानने वाला देश है। यहाँ भी कई तरह की मान्यताएं प्रचलित हैं। आइए जानते हैं की क्या हैं स्पेन में माने जाने वाली परम्पराएं
- स्पेन में नए साल पर एक अनोखी परम्परा निभाई जाती है। यहाँ नए साल पर रात के 12 बजे 12 अंगूर खाये जाते हैं। मान्यता है की अगर नए साल पर ठीक रात को 12 बजे 12 अंगूर खाएं जाएँ तो पुरे साल तक शुभ सौभाग्य की प्राप्ति होती है। और घर में पूरे साल धन की कमी नहीं होती है।
- स्पेन में एक मान्यता यह भी प्रचलित है की कभी भी किसी भी स्थान पर चाहे वह घर हो या आपका कार्यालय हो वहां बाएं पैर से अंदर नहीं जाना चाहिए ऐसा करने से कुछ गलत होता है और घर में अपशगुन होता है।
- अमेरिका से मिलती जुलती तारीख 13 और दिन मंगलवार को स्पेन में शुभ नहीं माना जाता है। वहां कभी भी यह दिन और तारीख यदि एक साथ पड़ जाते हैं तो लोग उस दिन कुछ शुभ काम नहीं करते हैं।
- स्पेन के कुछ इलाकों में एक ऐसी परंपरा मौजूद है की यहाँ की अधिकतम कुंवारी महिलाएं अपने लिए अच्छे पति की कामना करने के लिए हर वर्ष की 15 मई को ‘Ermita de San Isidro’ चैपल जाती हैं और वहां जाकर एक पिन अपनी अपनी रिंग फिंगर में चुभाती हैं और फिर उस पिन को एक बर्तन में रखती हैं। स्पेन में कहते हैं की ऐसा करने से अच्छा पति मिलता है।
5. वेनेजुएला
वेनेजुएला एक समय पर बहुत ही प्रसिद्ध देश था यहाँ के लोगों का जीवन बहुत आलीशान था। लेकिन अब यहां बहुत गरीबी आ चुकी है यहाँ के लोग घर की मूलभूत आवश्यकताओं को भी पूरा नहीं कर पा हैं। इस देश में भी कुछ ज्योतिषी मान्यताएं प्रचलित हैं आइए जानते हैं।
- वेनेजुएला एक ऐसा देश है जिसमें किसी लड़की के पैर पर झाडू लगना शुभ नहीं माना जाता है। माना जाता है की लड़की के पैर पर झाड़ू लगना उसकी शादी में रुकावट डालता है। यदि उसके पैर पर झाड़ू लग जाती है तो उसकी कभी भी शादी नहीं होगी।
6. इटली
इटली एक खूबसूरत और घूमने जाने वाला देश है। यहाँ भारत के मुकाबले चीजें अधिक सस्ती हैं। इस देश में भी अलग अलग मान्यताएं प्रचलित हैं। आइए जानते हैं इन मान्यताओं के बारे में
- भारत में माना जाता की यदि बिल्ली रास्ता काट जाये तो उस जगह से आगे न निकलें या अपना रास्ता बदल दें।
- क्या आप जानते हैं इटली में ऐसा कहा जाता है कि बिल्ली की छींक से व्यक्ति के काम बनने लगते हैं। यहाँ एक मान्यता के अनुसार यदि बिल्ली छींक दे और उसे कोई मनुष्य सुन लेता है तो उस मनुष्य का कोई काम सफल होगा यानी कि इटली में बिल्ली की छींक शुभ होती है।
7. ब्रिटेन
ब्रिटिश आर्थिक रूप से बहुत मज़बूत है। यह देश राजनैतिक और लोकतान्त्रिक दोनों तरह से चलता है। इस देश में भी ऐसी कई तरह की मान्यताएँ प्रचलित हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वह मान्यताएँ
- ब्रिटेन में कहा जाता है की यदि कोई व्यक्ति नीलकंठ पक्षी को उड़ते हुए या बैठे हुए देख लेता है तो यह शुभ नहीं होता है हालांकि इसका उपाय भी है। यदि आपको उस पक्षी के देखने के पश्चात बहुत अधिक लोग सामने से आकर सलाम करते हैं तो नीलकंठ पक्षी से पड़ने वाला गलत प्रभाव खत्म हो जाता है।
- ब्रिटेन के लोग जब भी कोई जूते या चप्पल खरीदते हैं तो वह उसको अपने मेज या किसी भी उच्च स्थान पर नहीं रखते हैं उनके अनुसार ऐसा करना अशुभ होता है।
- जिस तरह से भारत में माना जाता है की काली बिल्ली का रास्ता काटना शुभ नहीं होता है उसी प्रकार ब्रिटेन में भी काली बिल्ली का रास्ता काटना शुभ नहीं माना जाता है।
कुछ अन्य देश
- बांग्लादेश में परीक्षा के पहले अंडा खाना शुभ नहीं होता है।
- कॉफ़ी कप में करने से पहले उसमें चीनी डालना चाहिए इससे आपके घर में धन आता है यह मान्यता ब्राजील में है।
- रसोईघर में गाना न गायें अन्यथा आपको बड़ी उम्र का पति मिलेगा। यह मान्यता थाईलैंड में है।
- कोरिया में कहा जाता है की रात को सोते समय पंखा चलने से दम घुट सकता है। इसलिए वहां कुछ लोग पंखा ही नहीं चलाते हैं
अक्सर पूछे जानें वाले प्रश्न-
1. क्या भारत से मिलती जुलती भी कोई मान्यता किसी देश में है?
2. अमेरिका की सबसे अजीब मान्यता क्या है?
3. दुनिया में भारत को छोड़ कर ऐसा कौन सा देश है जो भूत को मानता है?
4. बांग्लादेश की अजीब मान्यता क्या है?
5. इटली में कौन मान्यता प्रचलित है?
और पढ़ें:- Shani Vakri 2023: 17 जून से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, शनि चलेंगे उल्टी चाल
अपने पसंदीदा देश की मान्यता क्या है जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।