Get App
AstrologyCalendarHindiHindu CultureMythological Stories

Shani Vakri 2023: 17 जून से बदलेगी इन राशियों की किस्मत, शनि चलेंगे उल्टी चाल

By June 16, 2023December 14th, 2023No Comments
Lord Shanidev

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शनि ग्रह एक ऐसा ग्रह है जो लोगों के जीवन पर अच्छा और बुरा प्रभाव डालता है। शनि देव न्याय और कर्म करने का फल देने वाले हैं। अक्सर शनि का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों के दिल में डर होने लगता है। लोगों द्वारा सोचा जाता है कि, शनि ग्रह के कुंडली में होने से अक्सर परेशानी होती है। लेकिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शनि ग्रह हमेशा जीवन में परेशानी नहीं लाते हैं शनि के कुंडली में होने से इसका कुछ राशियों पर अच्छा प्रभाव भी पड़ता है। कुंडली में शनि के कुछ ऐसे योग बनते हैं जिनसे जातक के जीवन की सभी परेशानियां भी खत्म हो सकती हैं वह धन- दौलत में खेल सकता है।

ऐसा ही एक योग तब बनता है जब शनि वक्री करते हैं, शनि वक्री का अर्थ होता है शनि की उलटी चाल चलना। 17 जून 2023 को शनि कुंभ राशि में रहते हुए ही वक्री कर रहें हैं। इस शनि वक्री के दौरान कुछ राशियां ऐसी होंगी जिनके ऊपर इसका बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा और वह जीवन में राजयोग करेंगे। इन राशियों के लोगों के जीवन में शिक्षा, स्वास्थ्य, धन दौलत से लेकर उनके व्यापर और नौकरी में भी बढ़ोतरी होगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वो राशियां जिनका शनि वक्री के दौरान बन रहा है राजयोग।

Hindi CTR

शनि वक्री तिथि और समय

शनि वक्री 17 जून 2023 शनिवार के दिन रात को 10 बजकर 56 मिनट पर कुंभ राशि में हो रही है। और यह 4 महीने की समय अवधि तक वक्री रहेंगे। 4 नवंबर, 2023 शनिवार के दिन दोपहर को 12 बजकर 31 मिनट पर शनि मार्गी करेंगे।

शनि वक्री होने पर बन रहे राजयोग

शनि वक्री के 4 महीने की समय अवधि के दौरान 2 राजयोग बन रहें हैं एक एक 11 सितंबर 2023 को बनेगा और एक 26 सितंबर 2023 को बनेगा इस शुभ राजयोग के बनने से नीचे दी गई राशियों को अधिक लाभ होगा।

किस राशि पर पड़ेगा शनि वक्री का सकारात्मक प्रभाव

  • मिथुन राशि शनि वक्री 2023 प्रभाव

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार शनि वक्री 2023 मिथुन राशि के नवम भाव में होगी और इसका मिथुन राशि पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ेगा। इन लोगों के जीवन में अभी तक सभी रुके हुए काम पूरे होते जायेंगे। यदि आप कोई नौकरी ढूंढ रहें हैं तो शनि वक्री होने से आपको जल्दी ही सफलता प्राप्त होगी इसके साथ ही जो जातक पहले से नौकरी कर रहे हैं उनका प्रमोशन हो सकता है और आय में वृद्धि होगी। आपकी कोई पुरानी जायदाद मिलने की संभावना है। यदि आप व्यापारी हैं या व्यापार करने की सोच रहे हैं तो यह 4 महीने का समय आपके लिए बहुत शुभ होगा आपका व्यापार बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ेगा और आप दिन रात तरक्की करेंगे।

Job Promotion

  • सिंह राशि शनि वक्री 2023 प्रभाव

सिंह राशि के लोगों के लिए शनि वक्री 2023 बहुत फायदेमंद साबित होगी। इनकी कुंडली में इस दौरान राजयोग का निर्माण हो रहा है जो धन की कमी को पूरा करेगा। व्यापारियों और नौकरी करने वाले जातकों को कार्यो में सफलता प्राप्त होगी और उनके जीवन में धन आएगा धन के द्वारा आप अपना उधार भी खत्म कर सकते हैं। जिससे उधार से मुक्त हो जायेंगे। आपके परिवार में एकता उत्पन्न होगी और यदि घर में कोई कलह हो रही है तो उसका अंत होगा। इस दौरान सिंह राशि में अधिक आत्मविश्वास की भावना जागृत हो जाएगी।

  • मकर राशि शनि वक्री 2023 प्रभाव

मकर राशि के लिए भी वक्री शनि 2023 बहुत लाभकारी साबित होने वाला है। क्योंकि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मकर राशि को भगवान शनिदेव की ही राशि माना जाता है। मकर राशि के जातकों की धन की कमी समाप्त होगी और धन का अधिक लाभ होगा। घर में यदि कंगाली आ रही है तो वह भी खत्म हो जाएगी। आपको अच्छी नौकरी मिलने के संकेत मिल रहे है। आपका कोई लम्बे समय से रुका हुआ कार्य पूर्ण हो जायेगा। शनि वक्री के समय आपके घर में सुख- समृद्धि का वास होगा इसके अलावा आप बे फालतू के ख़र्चे नहीं करेंगे और अपने धन को जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करेंगे।

Financial Independecy

  • वृषभ राशि शनि वक्री 2023 प्रभाव

वृषभ राशि के लिए वक्री शनि 2023 का अच्छा योग बन रहा है। वृषभ राशि के जातकों के लिए यह समय अच्छे कार्यों को करने का है या किसी नए कार्य की शुरुआत करने के लिए बहुत शुभ है। इस दौरान यदि कोई वृषभ राशि का जातक अपने व्यापार या किसी काम को शुरू करता है तो वह हमेशा अच्छा चलेगा। आपके जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मधुर होंगे और मनमुटाव खत्म हो जायेगा। इस दौरान आपके पुरे परिवार के साथ ही रिश्ते मधुर होंगे। और जीवन में मिठास आएगी।

  • मेष राशि शनि वक्री 2023 प्रभाव

मेष राशि के लिए शनि वक्री 2023 में उनके करियर में सफलता लेकर आएगी। इस दौरान यदि मेष राशि के जातक कोई नौकरी की तलाश कर रहें हैं, तो आपको उसमें सफलता प्राप्त होगी। आपको व्यापार में उन्नति प्राप्त होगी और आपको अपने व्यापार में नए कस्टमर और नए सौदे प्राप्त होंगे।

अभी तक हमने जाना की शनि वक्री का राशियों पर क्या सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा इसके बाद कुछ राशियाँ ऐसी भी हैं जिनपर शनि वक्री नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। शनि वक्री से कुछ राशियों में परेशानी आएगी। आइए जानते हैं कौन सी हैं वह राशियां जिन पर शनि वक्री 2023 का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

Positive Person

शनि वक्री का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

  • मीन राशि

मीन राशि के जातकों को शनि वक्री के दौरान संभल कर रहने की आवश्यकता रहेगी। आपको मानसिक रूप से तनाव रहेगा फिर चाहे वह किसी भी कारणवश रह सकता है। जीवनसाथी के साथ तनाव बनेगा और यह झगड़ा इतना बढ़ सकता है कि आपका तलाक भी हो सकता है। अपने रिश्ते में समझदारी दिखाने की आपको आवश्यकता रहेगी। इस दौरान आपके जो काम बनने वाले हैं वह नहीं बन पाएंगे और आप सफल नहीं हो सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाएगी और धन की कमी बनी रहेगी।

  • वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लिए भी शनि वक्री अच्छा फल नहीं देगी। यदि इस दौरान आप कोई परीक्षा दे रहे हैं तो इसमें आप सफल नहीं हो सकते हैं। यह समय आपके करियर बनाने के लिए ठीक समय साबित नहीं होगा। आपके घर में आर्थिक समस्याएं उत्पन्न होगी और घर में होने वाली तरक्की रुक जाएगी। यदि आप कोई कारोबार करते हैं तो उसमें भी आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसलिए इस दौरान सोच समझ कर कोई कदम उठायें।

Sad Girl

  • तुला राशि 

तुला राशि के लिए यह समय शुभ नहीं होगा। इस दौरान इस राशि के लोगों का व्यवहार चिड़चिड़ा हो जायेगा और वह किसी के साथ भी अच्छा व्यवहार नहीं करेंगे। भगवान शनि देव की कृपा दृष्टि आप लोगों पर नहीं बनेगी।

उपाय

  • सुद्ध सरसों के तेल का एक दीपक पीपल के वृक्ष पर जलाएं साथ ही जल में थोड़ा सा दूध डालकर उसको पेड़ की जड़ में अर्पित करें। ध्यान रखें यह उपाय मुख्य शनिवार के दिन करना हैं।
  • कोशिश करें कि, प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शाम के समय भगवान हनुमान के आगे घी का दीपक जलाएं। भगवान हनुमान की पूजा करने से भी शनि का बुरा प्रभाव कम होता है।
  • शनिवार के दिन शनि मंदिर में जाकर सुंदरकांड का पाठ करें और शनिदेव से अपनी सलामती की प्रार्थना करें। लगातार 7 दिनों तक यह उपाय करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं।
  • शनिवार के दिन भगवान शनिदेव का नाम लेकर सरसों का तेल, उड़द की दाल, कपडे या खाने का सामान गरीबों को दान करें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा दृष्टि जातक पर बनती है और सभी दुखों से निजात मिलती है।

Hanuman Chalisa

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. शनि वक्री का अर्थ क्या होता है?

शनि वक्री का अर्थ होता है शनि का उलटी चाल चलना। 17 जून 2023 को शनि कुंभ राशि में रहते हुए ही वक्री कर रहें हैं।

2. शनि वक्री का राशियों पर क्या प्रभाव पड़ता है?

शनि वक्री का प्रत्येक राशि पर प्रभाव पड़ता है फिर चाहे वह सकारात्मक हो सकता है या नकारात्मक हो सकता है।

3. शनि के बुरे प्रभाव से बचने के लिए क्या करें?

शनि ग्रह के बुरे प्रभाव से बचने के लिए शनिवार के दिन शुद्ध सरसों के तेल शनि देव के मंदिर में जाकर एक दीपक जलाएं और हनुमान चालीसा का पाठ करें।

4. शनि देव किस राशि में वक्री कर रहे हैं?

शनि देव कुंभ राशि में वक्री करेंगे और इस राशि पर इसका अच्छा प्रभाव भी पड़ेगा। यह राशि अधिक भाग्यशाली होगी।

5. शनि देव कितने दिनों तक वक्री करेंगे?

शनि देव 4 महीनों तक कुंभ राशि में वक्री करेंगे यानी कि 17 जून 2023 से 4 नवंबर 2023 तक।

और पढ़ें: – Budh Ast 2023: जानिए बुध अस्त का कौन सी राशियों पर पड़ेगा नकरात्मक प्रभाव 

शनि वक्री के दौरान क्या करने से होंगे शनिदेव प्रसन्न जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi