Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

Budh Ast 2023: जानिए बुध अस्त का कौन सी राशियों पर पड़ेगा नकरात्मक प्रभाव 

By June 14, 2023December 14th, 2023No Comments
Budh Ast 2023

बुध ग्रह को सभी ग्रहों में राजकुमार ग्रह की उपाधि मिली हुई है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वर्ष में प्रत्येक महीने में सभी ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करते रहते हैं यानी कि एक राशि से दूसरी राशि में वह गोचर करते हैं और अस्त होते हैं। और ग्रहों के इस तरह परिवर्तन से अन्य राशियों पर भी प्रभाव पड़ता है फिर चाहे इसका परिणाम शकरात्मक हो सकता है या नकरात्मक हो सकता है।
बुध ग्रह ने अभी 7 जून 2023 को वृषभ राशि में गोचर किया था और अब आने वाली 19 जून 2023 को वृषभ राशि से बुध अस्त हो रहा है।

बुध ग्रह को बुद्धि, शिक्षा, संचार कौशल का ग्रह माना गया है। बुध का वृषभ राशि में 7 जून 2023 को प्रवेश अन्य कई राशियों पर सकारात्मक प्रभाव डाल रहा था लेकिन अभी बुध अस्त का वृषभ राशि में अस्त होने से अन्य कई राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा जिसके बारे में हम आज यहाँ बात करने वाले हैं। बुध अस्त होने से कई राशियों के जातकों में एकाग्रता खत्म हो जाने की संभावना है इसके साथ ही उनकी बौद्धिक क्षमता कम होना, सिर में दर्द होना, आंखों की समस्या होना, घर में आर्थिक तंगी होना, आत्मसम्मान कम होना, आत्मविश्वास खत्म हो जाना, अपने कार्य से ध्यान हटना इस तरह की परेशनियों का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं, वृषभ राशि के साथ ही ऐसी कौन से राशियां हैं जिनके ऊपर बुध अस्त का नकारत्मक प्रभाव पड़ेगा।

Hindi CTR

बुध अस्त का समय और तिथि

बुध ग्रह का वृषभ राशि में गोचर दिनांक 7 जून 2023 की शाम 07 बजकर 40 मिनट पर हुआ था और अब आने वाली तिथि 19 जून 2023 को बुध अस्त का समय सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर अस्त हो रहा है। आमतौर पर प्रत्येक ग्रह 23 दिन या 28 दिनों तक गोचर करता है और उसके बाद अस्त होता है अस्त के समय कई राशियों पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है जिसके बारे में आप नीचे जानेगें।

19 June

बुध अस्त का राशियों पर नकारात्मक प्रभाव

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ऐसी कुछ राशियां होंगी जिनके ऊपर बुध अस्त का प्रभाव बुरा पड़ेगा बुध अस्त का प्रभाव जब इन राशियां पर पड़ेगा तो इन्हें सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। अधिकतर समय बुध अस्त का राशियों पर प्रभाव नकारत्मक ही पड़ता है इसलिए इस दौरान सावधान रहें।

वृषभ राशि पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार बुध ग्रह वृषभ राशि का दूसरे और पांचवें घर का स्वामी ग्रह है इसके अलावा बुध ग्रह जब वृषभ राशि में अस्त होगा तो वह लग्न भाव में विराजमान होगा। बुध ग्रह वृषभ राशि से अस्त होगा इसलिए इस पर इसका अधिक बुरा प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान वृषभ राशि के जातकों का झगड़ा अपने परिवार के लोगों से होगा और घर में कलह की स्तिथि बनी रहेगी।

आपके घर में धन की कमी हो जाएगी और खर्चा अधिक बढ़ जायेगा। आप जून में हो रहे इस बुध अस्त 2023 के दौरान अपने करियर में कोई विशेष उन्नति भी प्राप्त नहीं कर सकते हैं और न ही आपको कोई अच्छी प्रेरणा मिलेगी। सावधान रहें अपने स्वास्थय को लेकर क्योकिं इस दौरान आप अधिक बीमार पड़ सकते हैं और आपको कोई बड़ी बीमारी होने के भी संकेत मिल रहें हैं।

Empty Purse

कर्क राशि पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कर्क राशि में बुध ग्रह तीसरे और बारहवें घर का स्वामी ग्रह है और यह कर्क राशि में 11वें घर में अस्त हो रहा है। कर्क राशि वाले लोगों के लिए भी यह समय अधिक कठिन है। आपके जीवन में आने वाली सफलता इस बुध गोचर के दौरान रुक सकती हैं। आप अपने करियर में इस समय कोई सफलता हासिल नहीं करेंगे और आपकी नौकरी में आपकी आय भी कम हो सकती है यह आपके प्रमोशन में भी रुकावट लाता है।

यदि आप नौकरी करते हैं तो इस राशि के कुछ लोगों की नौकरी को भी खतरा हो सकता है। आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए क्योंकि आपके स्वास्थ्य को भी बुध अस्त 2023 से खतरा है। इस दौरान आपको कोई बड़ी बीमारी भी हो सकती है जिससे आपको अधिक समय तक परेशानी उठानी पड़ सकती है। अपनी माँ का विशेष ध्यान रखने की जरूरत आपको होगी क्योंकि बुध अस्त के दौरान कर्क राशि वाले जातकों की माँ को स्वास्थय सम्बन्धी समस्यें अधिक हो सकती हैं जिस कारणवश आपको अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह राशि पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सिंह राशि में बुध ग्रह दूसरे और ग्यारहवें भाव में विराजमान है। बुध ग्रह अस्त के समय पर सिंह राशि में दसवें भाव में विराजमान होंगे। बुध ग्रह के अस्त के दौरान सिंह राशि के जातकों को अधिक मुसीबतों का सामना करना पड़ेगा। आपके नसीब का यह सबसे बेकार समय होगा जो आपको मिलने वाला होगा वह नहीं मिल पाएगा और अधिक परिश्रम के बावजूद भी आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में सक्षम नहीं हो पाएंगे। यदि आप अपने करियर को लेकर कुछ कर रहें हैं तो उसमें भी आपको इस दौरान सफलता नहीं मिल सकेगी।

बुध अस्त के समय न तो आप अपनी नौकरी में अच्छा कर सकते हैं और न ही अपने व्यापार में अच्छा कर सकते हैं। आपको अपने व्यापार से कोई लाभ नहीं होगा और नौकरी करने वाले जातकों की नौकरी भी जा सकती है। आपके घर में आर्थिक संकट बनेगा और आपका घर का ख़र्चा बढ़ जायेगा। बहुत अधिक गलतफमियों के चलते आपके जीवन साथी के साथ आपका फासला बढ़ सकता है। आपका रिश्ता कमजोर हो जाने की वजह से आपके बीच मनमुटाव से लेकर एक बड़ी लड़ाई भी हो सकती है जो आप दोनों के रिश्ते के बीच में समस्या का कारण बनेगी।

Depressed Person

मिथुन राशि पर प्रभाव

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मिथुन राशि में बुध ग्रह तीसरे और छठे घर में विराजमान होते हैं। बुध अस्त के दौरान यह मिथुन राशि में बारहवें भाव में विराजमान होंगे। इस दौरान मिथुन राशि के जातकों का खर्चा उनकी आय से अधिक बढ़ जायेगा और उन्हें आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ेगा। मिथुन राशि के देश से बाहर जाने के योग भी बन रहे हैं परन्तु यह यात्रा सुखद नहीं होगी। इस यात्रा के दौरान आपको अधिक कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। और यह यात्रा शुभ नहीं होगी इसलिए इस दौरान कोई भी कितनी भी जरुरी यात्रा हो उसे करने से बचें। अस्त के दौरान आपके जीवन में और भी कई चुनौतियां आएँगी जिनसे आपको संभल कर रहना होगा अन्यथा यह परेशानी का सबब बन जायेगा।

मीन राशि पर प्रभाव

मीन राशि में बुध ग्रह जातक की कुंडली में अस्त होते समय तीसरे घर में विराजमान होंगे। जिस कारणवश आपके घर में आर्थिक कलह की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में में आपके गलत निर्णयों के कारण आपको आर्थिक हानि उठानी पड़ सकती है। इसके अलावा आपके मन में किसी न किसी बात को लेकर चिंता बनी रहेगी और आप इस दौरान अपने जीवन में कुछ अच्छा नहीं कर पाएंगे।

Depressed Girl

कन्या राशि पर प्रभाव

कन्या राशि पर बुध अस्त का बहुत बेकार प्रभाव पड़ेगा। आपको भी आर्थिक समस्यांओं का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपका भाग्य आपका साथ छोड़ देगा इसलिए कार्यक्षेत्र में नयी बढ़ाएं आएगी। आप कंगाली का सामना भी कर सकते हैं। आपकी कमाई कम रहेगी और आपका ख़र्चा अधिक रहेगा। जीवन में अपना लक्ष्य इस दौरान हासिल नहीं कर पाएंगे जिस कारणवश आपका आत्मविश्वास कम होता जायेगा और आप सफलता प्राप्त नहीं कर पाएंगे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. बुध अस्त होने से क्या प्रभाव पड़ता है ?

बुध अस्त होने से विभिन्न राशियों के जातक को सांस की समस्या, अवसाद और गुस्सा अधिक आ सकता है। उसे मानसिक रूप से तनाव भी होता है।

2. बुध अस्त किस तिथि को हो रहा है?

बुध अस्त 19 जून 2023 को सुबह 7 बजकर 16 मिनट पर अस्त वृषभ राशि से अस्त हो रहा है। इस दौरान बुध अस्त का कई राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

3. बुध अस्त के बुरे प्रभाव से कैसे बचें?

बुध अस्त का प्रभाव कम करने के लिए आपको भगवान की पूजा करनी चाहिए और गाय को रोटी खिलाएं इसके अलावा साबुत मूंग गरीब लोगों को दान करनी चाहिए।

4. वृषभ राशि पर बुध अस्त होने का क्या प्रभाव होगा?

इस दौरान वृषभ राशि के जातकों का परिवार के लोगों से झगड़ा बना रहेगा, धन की कमी रहेगी, और जीवन में सफलता नहीं मिलेगी।

5. वह कौन सी राशियां हैं जिन पर बुध अस्त का प्रभाव पड़ेगा?

ऐसी राशियों में शामिल हैं वृषभ राशि, कर्क राशि, सिंह राशि, मिथुन राशि, कन्या राशि, मीन राशि। इन सभी राशियों पर बुध अस्त का बुरा प्रभाव पड़ेगा।

और पढ़ें:-  जानिए वर्ष 2023 में चंद्र दर्शन व्रत करने का महत्व और लाभ

बुध अस्त का बुरा प्रभाव कैसे कम करें? जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi