Get App
AstrologyHindi

शरीर के अंग पर छिपकली गिरना: शुभ संकेत या अशुभ?

By June 3, 2022March 27th, 2026No Comments
Chhipkali ka sir par girna

छिपकली को देखकर अक्सर लोग डर जाते हैं, लेकिन ज्योतिष के अनुसार इसका शरीर पर गिरना केवल संयोग नहीं होता। कई बार यह शुभ या अशुभ संकेत देता है, जो जीवन में आने वाले बदलावों और घटनाओं की ओर इशारा करता है।

इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष आपको बताएंगे कि छिपकली का किस अंग पर गिरना शुभ है या अशुभ।

छिपकली का शरीर पर गिरना शुभ है या अशुभ

1. छिपकली का सिर पर गिरना

ज्योतिष के अनुसार छिपकली का सिर पर गिरना ( Chhipkali ka sir par girna) आपको शुभ संकेत देता है। अगर आपके छिपकली सिर पर गिरती है तो आपको समाज से मान-सम्मान प्राप्त होता है। यह समाज या अपने राज्य के लिए जो भी कार्य करता है उसमें आपको सफलता प्राप्त होती है। पद में वृद्धि होती है।

2. छिपकली का होंठ पर गिरना

ज्योतिष के अनुसार छिपकली का होंठ पर गिरना अत्यधिक शुभ माना जाता है। अगर छिपकली होंठ के नीचे गिरती है तो आपको धन प्राप्त होता है। अगर छिपकली होंठ के ऊपर गिरती है तो ये अशुभ संकेत होता है। इससे आपको धन की हानि होती है।

3. छिपकली का माथे पर गिरना

छिपकली का माथे पर गिरना अत्यधिक शुभ माना जाता है। अगर छिपकली आपके माथे पर गिरती है तो संपत्ति की प्राप्ति होती है। छिपकली का माथे पर गिरना यह संकेत देता है कि आप अपने प्रिय से मिलने वाले हैं।
अगर आप अपने प्रिय इंसान से बहुत समय से नहीं मिले हैं तो छिपकली आपके माथे पर गिरती है। तो यह संकेत देती है कि आपकी अपने प्रिय इंसान से मुलाकात होने वाली है। साथ ही साथ आपको सुख प्राप्त होने वाला है।

4. छिपकली का पेट पर गिरना

अगर छिपकली आपके पेट पर गिरती है तो ये बहुत शुभ संकेत है। इससे आपके आभूषण अत्यधिक मात्रा में बढ़ने के संकेत हैं। अतः आपको आभूषण की प्राप्ति होगी।

5. छिपकली का दाहिने और बाएं कान पर गिरना

छिपकली का दाहिने और बाएं दोनों कान पर गिरना शुभ माना जाता है। अगर छिपकली आपके दाहिने कान पर गिरती है तो व्यक्ति के आरोग्य और आयु में वृद्धि होती है। अगर छिपकली बाएं कान पर गिरती है तो धन का लाभ होता है।

6. छिपकली का दाहिने और बाएं गाल पर गिरना

छिपकली का दाएं और बाएं दोनों गाल पर गिरना शुभ माना जाता है। छिपकली अगर आपके दाहिने गाल पर गिरने से आपके भाग्य खुल जाते हैं। अगर छिपकली बाएं गाल पर गिरे तो आप जल्द ही किसी पुराने मित्र से मिलने वाले होते हैं।

7. छिपकली का दायीं और बायीं भुजा पर गिरना

छिपकली का दायीं भुजा पर गिरना यह संकेत देता है कि आपको जल्द ही धन मिलने वाला है। बायीं भुजा पर गिरना अशुभ संकेत देता है। छिपकली बायीं भुजा पर गिरती है तो आपकी संपत्ति छीन सकती है।

8. छिपकली का दाहिनी और बायीं हथेली पर गिरना

छिपकली का दाहिनी और बायीं हथेली पर गिरना शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत देता है। छिपकली आपके दाहिने हथेली पर गिरती है तो आपको वस्त्र मिलने वाले होते हैं। अगर छिपकली बायीं हथेली पर गिरती है तो आपको धन की हानि होने वाली होती है।

निष्कर्ष

छिपकली का शरीर पर गिरना ज्योतिष में अलग-अलग संकेतों से जोड़ा जाता है, जो जीवन में आने वाले बदलावों की ओर इशारा करते हैं। हालांकि, इन्हें अंधविश्वास की बजाय संकेत के रूप में समझना बेहतर है और किसी भी स्थिति में धैर्य और विवेक बनाए रखना आवश्यक है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या छिपकली का शरीर पर गिरना हमेशा शुभ होता है?

नहीं, छिपकली का शरीर पर गिरना अंग के अनुसार अलग-अलग संकेत देता है। कुछ स्थितियों में यह शुभ होता है, जबकि कुछ में इसे अशुभ संकेत माना जाता है।

2. छिपकली का सिर पर गिरना क्या संकेत देता है?

छिपकली का सिर पर गिरना शुभ माना जाता है। यह मान-सम्मान, सफलता और कार्यक्षेत्र में उन्नति के संकेत देता है।

3. क्या छिपकली का गिरना सच में भविष्य बताता है?

ज्योतिष के अनुसार इसे संकेत माना जाता है, लेकिन इसे पूर्ण सत्य नहीं माना जा सकता। इसे केवल पारंपरिक मान्यता के रूप में समझना चाहिए।

4. छिपकली का होंठ पर गिरना क्या दर्शाता है?

होंठ के नीचे गिरना धन लाभ का संकेत देता है, जबकि ऊपर गिरना आर्थिक हानि का संकेत माना जाता है। इसलिए इसे मिश्रित परिणाम देने वाला माना जाता है।
 

5. क्या छिपकली का गिरना स्वास्थ्य से जुड़ा होता है?

सीधे तौर पर नहीं, लेकिन कुछ मान्यताओं में इसे जीवन के बदलावों और परिस्थितियों से जोड़ा जाता है, जो अप्रत्यक्ष रूप से मानसिक स्थिति को प्रभावित कर सकता है।
 

6. छिपकली का गिरना होने पर क्या करना चाहिए?

घबराने की आवश्यकता नहीं है। इसे एक संकेत मानकर शांत रहें और परिस्थितियों को समझदारी से संभालें, क्योंकि हर घटना का परिणाम केवल इस पर निर्भर नहीं होता।
 

और पढ़ें: जानिए अंक ज्योतिष विद्या से आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरिज।

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें।

अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.