Get App
AstrologyHindi

जाने शरीर के अंग पर छिपकली गिरना शुभ संकेत है या अशुभ संकेत।

By June 3, 2022November 21st, 2023No Comments
Chhipkali ka sir par girna

छिपकली एक डरावना जीव-

छिपकली एक ऐसा जीव है जो देखने में बहुत डरावनी लगती है। कई लोग छिपकली से डर कर भागते भी हैं। पर क्या आप जानते हैं हमें छिपकली से भविष्य के बारे में जानकारी मिलती है। जब छिपकली हमारे शरीर के किसी अंग पर गिरती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कभी कभी छिपकली आपके शरीर पर गिरती है तो शुभ संकेत होता है। यह जानकर आप हैरान हो जाएंगे कि छिपकली का गिरना संकेत देता है कि आपकी जीवन में कोई खुशी का पल आने वाला है।
इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिष आपको बताएंगे कि छिपकली का किस अंग पर गिरना शुभ है या अशुभ।

छिपकली का शरीर पर गिरना( Chhipkali ka sir par girna) शुभ है या अशुभ-

1- छिपकली का सिर पर गिरना –

ज्योतिष के अनुसार छिपकली का सिर पर गिरना ( Chhipkali ka sir par girna) आपको शुभ संकेत देता है। अगर आपके छिपकली सिर पर गिरती है तो आपको समाज से मान-सम्मान प्राप्त होता है। यह समाज या अपने राज्य के लिए जो भी कार्य करता है उसमें आपको सफलता प्राप्त होती है। पद में वृद्धि होती है।

2- छिपकली का होंठ पर गिरना-

ज्योतिष के अनुसार छिपकली का होंठ पर गिरना अत्यधिक शुभ माना जाता है। अगर छिपकली होंठ के नीचे गिरती है तो आपको धन प्राप्त होता है। अगर छिपकली होंठ के ऊपर गिरती है तो ये अशुभ संकेत होता है। इससे आपको धन की हानि होती है।

3- छिपकली का माथे पर गिरना-

छिपकली का माथे पर गिरना अत्यधिक शुभ माना जाता है। अगर छिपकली आपके माथे पर गिरती है तो संपत्ति की प्राप्ति होती है। छिपकली का माथे पर गिरना यह संकेत देता है कि आप अपने प्रिय से मिलने वाले हैं।
अगर आप अपने प्रिय इंसान से बहुत समय से नहीं मिले हैं तो छिपकली आपके माथे पर गिरती है। तो यह संकेत देती है कि आपकी अपने प्रिय इंसान से मुलाकात होने वाली है। साथ ही साथ आपको सुख प्राप्त होने वाला है।

4- छिपकली का पेट पर गिरना-

अगर छिपकली आपके पेट पर गिरती है तो ये बहुत शुभ संकेत है। इससे आपके आभूषण अत्यधिक मात्रा में बढ़ने के संकेत हैं। अतः आपको आभूषण की प्राप्ति होगी।

5- छिपकली का दाहिने और बाएं कान पर गिरना –

छिपकली का दाहिने और बाएं दोनों कान पर गिरना शुभ माना जाता है। अगर छिपकली आपके दाहिने कान पर गिरती है तो व्यक्ति के आरोग्य और आयु में वृद्धि होती है। अगर छिपकली बाएं कान पर गिरती है तो धन का लाभ होता है।

6- छिपकली का दाहिने और बाएं गाल पर गिरना –

छिपकली का दाएं और बाएं दोनों गाल पर गिरना शुभ माना जाता है। छिपकली अगर आपके दाहिने गाल पर गिरने से आपके भाग्य खुल जाते हैं। अगर छिपकली बाएं गाल पर गिरे तो आप जल्द ही किसी पुराने मित्र से मिलने वाले होते हैं।

7- छिपकली का दायीं और बायीं भुजा पर गिरना-

छिपकली का दायीं भुजा पर गिरना यह संकेत देता है कि आपको जल्द ही धन मिलने वाला है। बायीं भुजा पर गिरना अशुभ संकेत देता है। छिपकली बायीं भुजा पर गिरती है तो आपकी संपत्ति छीन सकती है।

8- छिपकली का दाहिनी और बायीं हथेली पर गिरना –

छिपकली का दाहिनी और बायीं हथेली पर गिरना शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के संकेत देता है। छिपकली आपके दाहिने हथेली पर गिरती है तो आपको वस्त्र मिलने वाले होते हैं। अगर छिपकली बायीं हथेली पर गिरती है तो आपको धन की हानि होने वाली होती है।

 और पढ़ें: जानिए अंक ज्योतिष विद्या से आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरिज।

 

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.