Get App
CalendarFestivalsHindi

वृषभ संक्रांति 2022 से किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और किन राशियों को होगा लाभ?

By May 13, 2022November 21st, 2023No Comments
Vrisabh Sakranti

वृषभ संक्रांति क्या है?

हिन्दू संस्कृति के अनुसार राशि परिवर्तन बहुत महत्वपूर्ण हैं। सूर्यदेव एक-एक करके सभी राशियों में गोचर करते हैं। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से सौर मास का पता भी लगाया जाता है। सूर्य का राशियों में परिवर्तन संक्रांति कहलाता है। जब सूर्य मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करता है तो इसे वृषभ संक्रांति कहा जाता है। इसे ज्येष्ठ महीने में मनाया जाता है। यह साल का दूसरा महीना होता है। ज्येष्ठ महीने में पड़ने वाली संक्रांति, वृषभ संक्रांति कहलाती है।

Vrishabha Sankranti

वृषभ संक्रांति 2022 की तिथि और समय –

वृषभ संक्रांति 2022 में 15 मई दिन रविवार को पड़ रही है। इस दिन सूर्य वृषभ राशि में परिवर्तन करेगा। वृषभ संक्रांति का शुभ समय 5 बजकर 30 मिनट है। सूर्य वृषभ राशि में गोचर 5 बजकर 44 मिनट तक करेगा। सूर्य राशि परिवर्तन में 14 मिनट का समय लेगा।

और पढ़ें: जानें मिथुन संक्रांति का मासिक धर्म से क्या सम्बन्ध है?

Vrishabha Sankranti

वृषभ संक्रांति से किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और किसको होगा लाभ –

आज हम आपको बताएंगे कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव और क्या होगा लाभ।

वृषभ राशि-

  • सूर्य वृषभ राशि में ही प्रवेश करेगा जिससे इस राशि वालों को अत्यधिक लाभ मिलेगा।
  • आर्थिक परिस्थितियाँ ठीक रहेंगी।
  • व्यापारियों को मुनाफा मिलेगा।
  • इस राशि के जातकों को अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है तभी अच्छे परिणाम मिलेगा।
  • जो लोग नौकरी करते हैं उनकी आय में वृद्धि होगी।
  • करियर को एक नयी उड़ान मिलेगी।

कर्क राशि-

  • सूर्य का वृषभ राशि में परिवर्तन कर्क राशि वाले जातकों को फायदा देगा।
  • व्यापार में निवेश करने से आपको लाभ मिलेगा।
  • नौकरी पेशा वाले लोगों का मान सम्मान बढ़ेगा।
  • वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा।
  • कर्क राशि वाले जातकों को आर्थिक समय बहुत अच्छा है।
  • इस राशि के लोगों को वाद विवाद से बचना चाहिए।

Vrishabha Sankranti

सिंह राशि-

  • सिंह राशि वालों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।
  • आय में वृद्धि होगी।
  • वृषभ संक्रांति के समय यात्रा का भी लाभ होगा।
  • धन किसी न किसी माध्यम से इस राशि के जातकों के पास आएगा।

कन्या राशि-

  • कन्या राशि वाले लोगों का भाग्य 15 मई से लेकर 15 जून तक चमक जाएगा।
  • अगर आप अपना धन सही जगह निवेश करेंगे तो आपको जरूर लाभ मिलेगा।
  • आपके घर की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
  • आपको अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।
  • घर पर कोई शुभ कार्य हो सकते हैं।

और पढ़ें: जानिए 2022 के वैशाख माह में पड़ने वाला प्रदोष व्रत क्यों है ख़ास ?

अधिक जानकारी के लिए आप InstaAstro के अनुभवी ज्योतिषियों से बात करें

अधिक के लिए, हमसे Instagram पर जुड़ें। अपना साप्ताहिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.