
हस्त रेखा-
ज्योतिष शास्त्र में हस्त रेखा बहुत महत्वपूर्ण है। आपने कभी हथेली पर बनी रेखाओं पर गौर किया है। यह रेखाएं हस्त रेखा कहलाती है। हथेली के चिन्ह बने निशान आपके भविष्य के बारे में जानकारी देते हैं। हथेली पर कुछ ऐसी विशेष रेखाएं भी होती हैं। जो बहुत शुभ और भाग्यशाली रेखाएं मानी जाती हैं। हस्त रेखा से हम ये भी पता लगा सकते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति के बारे में या विवाह से संबंधित परेशानियों के बारे में।
विष्णु रेखा क्या होती है?
विष्णु रेखा को बहुत भाग्यशाली रेखा माना जाता है। जिस व्यक्ति के हथेली पर ये रेखा होती है। उस व्यक्ति पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा होती है। इसलिए इसे विष्णु रेखा कहते हैं। विष्णु रेखा आपके सौभाग्य की तरफ इशारा करती है। जिन लोगों की हथेली पर यह पायी जाती है। वह बहुत निडर स्वभाव के होते हैं। ये किसी भी विषम परिस्थिति का सामना करते है। यह लोग बहुत भाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को कभी आर्थिक परेशानियां नहीं होती हैं। ऐसे लोग बहुत सुख प्राप्त करते हैं।
कैसी होती है विष्णु रेखा?
किसी व्यक्ति की हथेली पर हृदय रेखा से निकल कर लकीर गुरु पर्वत तक जाए और यह लकीर अंत में दो भागों में विभाजित हो जाये। इस रेखा की एक लकीर तर्जनी उंगली के ओर और दूसरी लकीर मध्यमा उंगली की तरफ जाती है। यह रेखा विष्णु रेखा होती है। माना जाता है कि विष्णु रेखा वाले लोगों की भगवान विष्णु रक्षा करते हैं। यह बहुत अधिक सौभाग्यशाली होते हैं। इन लोगों को अपने जीवन में कामयाबी मिलती है। विष्णु रेखा वाले लोग कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल करते हैं। हथेली में विष्णु रेखा होने का अर्थ विष्णु जी का आशीर्वाद मिलना। हथेली में विष्णु रेखा होना शुभ माना जाता है।
विष्णु रेखा क्यों है भाग्यशाली रेखा ?
- विष्णु रेखा वाले लोग हमेशा सत्य को बोलना पसंद करते हैं।
- इन लोगों के मन में छल-कपट नहीं होता है।
- विष्णु रेखा का होना आपके जीवन में शुभ कार्यों का घटित होना।
- ऐसे लोग समाज में मान-सम्मान प्राप्त करते हैं।
- विष्णु रेखा जिन लोगों के हाथों में होती है। उनको परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है। अगर परेशानी होती है तो वो जल्दी ही समाप्त हो जाती है।
- पुरुषों के दाएं हाथ और महिलाओं के बाएं हाथ में विष्णु रेखा होना शुभ माना जाता है।
- विष्णु रेखा से स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां भी ख़त्म होती हैं।
- जिन लोगों के हाथों में विष्णु रेखा होती वो लोग दयालु होते हैं।
- विष्णु रेखा जिस व्यक्ति के हथेली पर होती है वो आर्थिक संकट से दूर रहते हैं।