Get App
AstrologyHindiVastu & Feng Shui

Vastu Tips for Main Door Entrance- जानें घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु टिप्स

By May 17, 2023December 14th, 2023No Comments

हिन्दू धर्म में जब कोई अपना घर बनाता या खरीदता है, तो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाता है कि घर में कोई वास्तु दोष न हो। इसलिए घर बनाने से पहले किसी ज्योतिषी को बुला कर उनसे घर को बनाने के लिए सही मार्गदर्शन करवाया जाता है। वास्तु के हिसाब से ही घर का एक-एक कोना बनाया जाता है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार माना गया है कि यदि घर वास्तु के हिसाब से नहीं बनाया जाएगा तो उसमें नकारात्मक शक्तियां प्रवेश करेंगी और उस घर में कभी लक्ष्मी का निवास नहीं होगा।

घर बनाने के साथ ही इस बात पर भी ध्यान देना आवश्यक होता है कि , घर का मुख्य द्वार किस दिशा में बना है क्योंकि, घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा उसका मुख्य द्वार होता है। वास्तु के हिसाब से मनुष्य को अपने घर के मुख्य द्वार के बाहर साफ-सफाई रखनी चाहिए उसे वहां कोई ऐसी वस्तु नहीं रखनी चाहिए जिसका वहां कोई काम न हो। घर के मुख्य द्वार से ही घर में लक्ष्मी माता का आगमन होता है इसलिए उस स्थान को साफ़ शुद्ध रखना चाहिए। यदि घर के मुख्य दरवाजे को साफ और सुंदर नहीं रखा जाएगा तो घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश करेंगी। आगे हम आपको बताएंगे मुख्य द्वार के लिए वास्तु टिप्स

Hindi CTR

मुख्य द्वार के लिए वास्तु टिप्स

घर के मुख्य द्वार पर न रखें गंदगी

वास्तु शास्त्रों के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर गंदगी नहीं होनी चाहिए। बहुत से लोग अपने घर के मुख्य दरवाजे पर ही कूड़ेदान रख देते हैं। कूड़ेदान को वहां रखने से घर की सुख-सृमद्धि खोने लगती है और माता लक्ष्मी उस घर में वाश नहीं करती हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जाता है।

Do not keep dirt at the main door of the house

मुख्य द्वार से दूर रखें जूते- चप्पल

अक्सर सभी की आदत होती है, घर के मुख्य द्वार अपने जूते चप्पल को निकाल के घर के अंदर जाना। लेकिन ये आदत पूरी तरह से गलत है। यदि जूते चप्पल दरवाजे पर होंगे तो इससे लक्ष्मी माता रूष्ट हो जाती हैं और घर में आर्थिक तंगी के साथ साथ घर के लोगों के बीच भी आपसी मनमुटाव बढ़ने लग जाता है।

मुख्य द्वार पर झाड़ू को रखना होता है अशुभ

घर के मुख्य द्वार पर झाड़ू नहीं रखनी चाहिए यह एक अशुभ संकेत होता है। झाड़ू को हमेशा घर के अंदर छिपा कर रखना चाहिए क्योंकि, झाड़ू को लक्ष्मी माता का ही एक रूप माना जाता है, जिसे घर के बाहर रखने से घर में तनाव के स्थिति उत्पन्न होने लगती है और लक्ष्मी घर से दूर हो जाती है

मुख्य द्वार पर न रखें खराब हो चुका सामान

अक्सर लोग ऐसा सामान जो उनके इस्तेमाल का नहीं है उसको निकाल के घर के मुख्य दरवाजे के पास रख देते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए क्योंकि इस खराब सामान का घर के मुख्य दरवाजे होने से नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करने लगती हैं और परिवार पर आर्थिक संकट बढ़ने लगता है।

Do not keep damaged goods at the main door

घर के बाहर न हो कीचड़ और गंदा पानी

घर के दरवाजे पर कीचड़ और गंदा पानी जमा नहीं होना चाहिए। अक्सर जब बारिश होती है, तो बहुत से लोगों के घरों के बाहर गंदा पानी भर जाता है जिससे कीचड़ बन जाती है। ऐसा होने से भी घर में नकारात्मकता आती है। और घर में सभी बीमार होने लगते हैं। आर्थिक स्थिति का संकट होने लगता है।

घर के दरवाजे पर न रखें ये पेड़-पौधे

घर के दरवाजे पर पेड़ पौधे रखने से घर की खूबसूरती चार गुना बढ़ जाती है, लेकिन कभी- कभी खूबसूरत चीज़ें खूंखार भी हो सकती है। इसलिए घर के मुख्य द्वार पर एकदम सामने पेड़ पौधे न लगाएं इनको द्वार के कोनों पर लगाना अच्छा होता है। जबकि काटों से भरे पेड़ पौधे और मनी प्लांट घर के बाहर बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करने से लक्ष्मी घर से दूर हो जाती है और परिवार आर्थिक रूप से कमजोर हो जाता है।

किस तरीके से रखें घर का मुख्य द्वार

दरवाजे पर गणपति की स्थापना करें

वास्तु के हिसाब से घर के मुख्य द्वार पर गणपति की स्थापना करनी चाहिए। ऐसा करने से गणपति भगवान की कृपा दृष्टि आप पर सदैव बनी रहेगी। गणपति की स्थापना से घर से नकारात्मकता दूर होगी। जो काम नहीं बन रहे हैं वह बनने लगेंगे। दरवाजे पर गणपति की स्थापना करने के बाद उनकी पूजा भी करनी चाहिए, इससे विशेष फल की प्राप्ति होती है।

Lord Ganesha

घर के बाहर सुंदर फूलों का पौधा लगाएं

अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सुंदर फूलों का पौधा लगाना चाहिए इससे घर की सुंदरता बढ़ती है और इन फूलों की सुंदर खुशबू से सकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश करती हैं। घर के बाहर सुंदर फूलों का पौधा लगाने से आपके जीवन की सभी परेशानियां खत्म हो जाएगी और घर में कभी आर्थिक तंगी नहीं होगी।

मुख्य द्वार पर लगाएं लक्ष्मी माता के चरण

अपने घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी माता के चरणों की एक सुंदर तस्वीर लगाएं ध्यान रखें कि चरण घर के अंदर प्रवेश कर रहे हो। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा बनेगी और घर की आर्थिक स्थिति कभी खराब नहीं होगी।

घर के मुख्य द्वार पर हवन करवाएं

अपने घर के द्वार के अंदर लक्ष्मी माता और गणपति भगवान का एक हवन करवा दें। वास्तु शास्त्रों के अनुसार हवन करवाने से घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और घर में सकारात्मक का वास होने लगता है। हवन करवाने से देवता प्रसन्न होते हैं और मनुष्य की सभी इच्छाएं पूरी करते हैं।

Hawan

मुख्य द्वार पर लगाएं तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को माता का दर्जा दिया गया है। इसलिए हर रविवार को तुलसी के पौधे को पूजा जाता है। वास्तु शास्त्रों के अनुसार तुलसी का पौधा बहुत शुभ होता है इसे घर के बाहर लगाने से घर एक रक्षा सूत्र में बंध जाता है। घर में होने वाले क्लेश और आर्थिक संकट से घर को मुक्ति मिल जाती है।

दरवाजे पर लगाए सतिया और ओम की तस्वीर

अपने घर के मुख्य दरवाजे पर सतिया और ओम की तस्वीर बनानी या लगानी चाहिए। ओम की ध्वनि और उसकी चमक से घर से दूर-दूर भी सकारात्मकता फैलती है। सतिया दरवाजे पर होने से घर में भगवान का वास होता है। इससे घर को कभी भी बुरी नज़र नहीं लगती है।

कुछ महत्वपूर्ण सुझाव

  • अक्सर लोग अपने घर के बाहर मुख्य दरवाजे पर बिना सोचे समझें ऐसी चीजें लटका देते हैं जिनका वास्तु शास्त्र में कहीं जिक्र नहीं मिलता।
  • जब लोग कोई नया घर खरदीते या बनाते हैं तो ये सोच कर की इससे उनके घर को बुरी नज़र नहीं लगेगी वो घर के मुख्य दरवाजे पर काले घोड़े की नाल और काला मुखौटा टांग देते हैं। लोग नहीं जानते की इस तरीके से उनके घर की बुरी नज़र जाएगी नहीं बल्कि घर के अंदर प्रवेश कर जाएगी। जिससे घर की सुख शांति खत्म हो जाएगी
  • घर के मुख्य दरवाजे पर फटा-पुराना या किसी भी प्रकार का कोई भी जूता-चप्पल, काले घोड़े की नाल, कला मुखौटा, या ऐसी किसी भी प्रकार की वस्तु को नहीं लगाना चाहिए।
  •  ऐसी कोई भी प्रकार की खराब और गन्दी वस्तु को लगाने से घर के बहार और अंदर दोनों तरफ बुरी नज़र लग सकती है।

Main Door Entrance

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. क्या घर के मुख्य द्वार पर काला मुखौटा लगाने से शनि की बुरी दशा दूर नहीं होती?

अक्सर यही बात सोच कर बहुत से लोग घर के मुख्य दरवाजे पर काला मुखौटा लगाते हैं। लेकिन शनि की दशा को कम करने के लिए शनिवार के दिन शनि मंदिर पर तेल का दीपक जलाना चाहिए।

2. क्या घर के प्रमुख दरवाजे पर लक्ष्मी माता की तस्वीर लगाई जा सकती है?

नहीं, घर के बाहर लक्ष्मी माता की तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि लक्ष्मी धन की देवी होती हैं इसलिए घर के बाहर लक्ष्मी माता की तस्वीर लगाने से धन भी घर से बाहर जाने लगता है।

3. ऐसे कौन से पौधे हो सकते हैं, जिन्हें घर के मुख्य द्वार पर रखने से धन की कमी नहीं होती?

घर के मुख्य द्वार पर सुंदर फूलों का पौधा रखने से सकरात्मकता बढ़ती है, तुलसी का पौधा रखने से घर का आर्थिक शंकट खत्म होता है, धन की कमी नहीं रहती।

4. क्या घर के दरवाजे पर गणपति भगवान की स्थापना से विशेष लाभ मिलता है?

घर के मुख्य द्वार पर गणपति भगवान की स्थापना करने से घर की हमेशा रक्षा होती है। घर में बुरी नज़र का दोष नहीं लगता है।

5. वास्तु शास्त्रों के अनुसार घर का मुख्य द्वार किस दिशा में होना चाहिए?

वास्तु शास्त्र में बताया गया है की हमेशा घर का मुख्य द्वार उत्तर, उत्तर- पूर्व, पूर्व या पश्चिम दिशा में होना चाहिए। ये दिशा घर के मुख्य द्वार के लिए सबसे ज्यादा अच्छी हैं। यदि आप घर ले या बनवा रहे हैं, तो वास्तु के बारे में और जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो की ऐप डाउनलोड करके हमारे प्रतिष्ठित ज्योतिषियों से संपर्क करें।

और पढ़े- ज्योतिष के अनुसार ब्लड ग्रुप से जानें इंसान का व्यवहार

 घर को लगी बुरी नज़र दूर करने के उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi