Get App
AstrologyHindiMythological Stories

ज्योतिष के अनुसार ब्लड ग्रुप से जानें इंसान का व्यवहार

By May 16, 2023December 14th, 2023No Comments

ज्योतिष शास्त्रों में व्यक्ति की कुंडली देखकर ज्योतिषी बताते हैं की उस व्यक्ति का स्वभाव और उसका व्यक्तित्व कैसा रहने वाला है। ज्योतिष विद्या के अनुसार एक व्यक्ति का पूरा जीवन उसकी जन्म कुंडली देख कर पता लगाया जा सकता है। और कुंडली ही नहीं बल्कि व्यक्ति के ब्लड ग्रुप संकेत से भी यह पता चल सकता है कि इंसान का स्वभाव और उसका चरित्र कैसा है।

आज हम जानेंगे की लोगों का ब्लड ग्रुप के अनुसार स्वभाव कैसा होता है? इंसान के अंदर चार तरह के ब्लड ग्रुप होते हैं, O पॉजिटिव, A पॉजिटिव, B पॉजिटिव और AB पॉजिटिव। इन्हीं चारों ब्लड ग्रुप में से बाकी के 4 ब्लड ग्रुप बनते हैं जो नेगेटिव होते हैं O नेगेटिव, A नेगेटिव, B नेगेटिव, AB नेगेटिव। आ इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे की कैसे ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार, आपके ब्लड ग्रुप संकेत के मुताबिक कैसा है, आपका व्यक्तित्व और आपका इंसानी स्वभाव।Hindi CTR

ब्लड ग्रुप के अनुसार स्वभाव- 

यहाँ नीचे हम आपको इस बारे में अवगत कराएँगे कि आप कैसे जान सकते हैं, अपने ब्लड ग्रुप से अपना व्यवहार और स्वभाव। अगर आप जानना चाहते हैं तो आगे पढ़ना जारी रखिये।

1. O पॉजिटिव(O+)

  • O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग कैसे होते हैं? यह हमेशा ही सबकी मदद करने को आगे रहते हैं। ये लोग अपने दोस्तों के बीच हमेशा मशहूर रहते हैं
  • O पॉजिटिव लोग घूमने फिरने के शौकीन होते हैं। ये लोग हमेशा नए नए स्थानों पर घूमने जाना पसंद करते हैं।
  • ये लोग हमेशा अपने प्यार को अहमियत देते हैं और अपने प्यार पर विश्वास रखते हैं। इनकी शादीशुदा ज़िंदगी बहुत खुशनुमा होती है।
  • ये लोग हमेशा उच्च स्तरीय माहौल में रहना पसंद करते हैं और इसके लिए ये कड़ी मेहनत भी करते हैं ताकि अपने मुकाम को हासिल कर पाएं।
  • ये लोग अपने काम को लेकर हमेशा सतर्क रहते हैं और अपना काम पूरी ईमानदारी से करना पसंद करते हैं।
  • ये लोग दुखी भी होते हैं तो दूसरों के सामने खुद को खुश दिखाते हैं। ये अपने खुशनुमा स्वभाव के लिए जाने जाते हैं।

o+ positive People

खामियां

  • O पॉजिटिव लोग बहुत मतलबी होते हैं। ये सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। इनके लिए खुद से ज्यादा जरुरी और कोई नहीं होता है।
  • ये लोग पुरानी मान्यताओं को मानने वाले होते हैं, और आजकल के नए विचार इनकी समझ से दूर हैं।
  • ये लोग यदि किसी पर हद से ज्यादा भरोसा करते हैं तो हमेशा धोखा खाते हैं।

2. O नेगेटिव (O-)

  • O नेगेटिव लोग बहुत उदार स्वभाव के होते हैं। ये अपने अच्छे विचारों से लोगों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं।
  • ये लोग हमेशा सबकी मदद करना चाहते हैं और लोग इनकी मदद लेना पसंद भी करते हैं।
  • ये लोग अपनी संस्कृति से जुड़े हुए होते हैं, और हमेशा अपने मुद्दों में सांस्कृतिक मुद्दों पर बात करना शामिल करते हैं।

खामियां

  • ये लोग ज्यादातर चीजों को अनदेखा कर देते हैं, जिस वजह से दूसरे लोगों के बीच ये लोग विचार करने का मुद्दा बनते हैं।
  • ये अपने आगे किसी की बात को सुनना पसंद नहीं करते हैं जिस वजह से हमेशा इनकी आलोचना होती है।

3. A पॉजिटिव (A+)

  • ज्योतिष के अनुसार A पॉजिटिव ब्लड ग्रुप व्यक्तित्व के लोग हमेशा अपने दिमाग के अनुसार चलते हैं। अपने बचपन से ही ये लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं।
  • ये लोग जीवन में सफलता के क्षेत्र में बहुत आगे जाते हैं।
  • ये किसी के लिए भी अपने मन में गलत विचार नहीं रखते हैं। ये सभी को साथ लेकर चलने चलते हैं।
  • ये हर चीज को अच्छे से समझा सकते हैं ये इनके पास एक अच्छी क्वालिटी होती हैं।

A+ Positive People

खामियां

  • A पॉजिटिव ब्लड ग्रुप व्यक्तित्व के लोग किसी की बात नहीं सुनते हैं हमेशा अपनी बात पर अडिग रहते हैं, चाहे वह बात गलत हो या सही।
  • ये लोग छोटी छोटी बातों पर भड़क जाते हैं, हालांकि शांत भी फटाफट हो जाते हैं।
  • ये लोग बिना मतलब का पैसा खर्च करते हैं इन्हें दिखावा करना अच्छा लगता है।

4. A नेगेटिव(A-)

  • A नेगेटिव लोग स्मार्ट नहीं होते हैं बल्कि ये लोग अपनी मेहनत से सफलता प्राप्त करते हैं। इनके अनुसार मेहनत ही सफलता का एकमात्र विकल्प है।
  • ये अपने काम को लेकर बहुत कर्मठ होते हैं। इनके अंदर सफलता पाने का एक जुनून होता है इसलिए ये लोग मुस्किल से मुस्कील काम को करने के लिए त्यार रहते हैं।
  • ये लोग दिखने में काफी आकर्षक होते हैं इनके विचार मन को मोह लेते हैं और ये लोग दिल से बहुत मजबूत और साफ होते हैं।
  • ये अपने काम को लेकर सतर्क रहते हैं इसलिए अपने हर काम को करने के से पहले योजना बनाते हैं।

खामियां

  • ये लोग छोटी सी बात पर चिढ़ जाते हैं और समाने वाले बहुत जल्दी बात करना भी बंद कर देते हैं।
  • लोग इनसे अपना काम आसानी से निकलवाना जानते हैं, ये लोगों की मीठी मीठी बातों में आ जाते हैं और बेवकूफ बनते हैं।
  • ये लोग फिजूल का खर्चा करना पसंद करते हैं और अपने धन को जोड़ कर नहीं रखते हैं।

5. B पॉजिटिव (B+)

  • B पॉजिटिव लोग भावनात्मक होते हैं ये दूसरे लोगों के दुखों को अपना दुख समझते हैं और हमेशा उनके मुद्दों को सुलझाने का प्रयास करते हैं।
  • यदि किसी अपने को कोई दुख होता है तो यह उनसे बर्दास्त नहीं होता इसलिए वह उसकी हर संभव मदद करने की कोशिश करते हैं चाहे इसके लिए इन लोगों को अपन भी बलिदान देना पड़े।
  • ये लोग बहुत सुंदर दिखाई देते हैं ये अपने रंग रूप और अपनी बातों से सभी का दिल जीतने के माहिर होते हैं।

B+ Positive People

खामियां

  • B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनैलिटी वाले लोग जितना पैसा कमाते हैं उसको ज़रा से समय में ही उड़ा देते हैं इसलिए इनके पास धन की हमेशा कमी रहती है।
  • इनमें गुस्सा बहुत अधिक मात्रा में होता है जिसकी वजह से ये सफलता प्राप्त करने के कई अच्छे मौके खो देते हैं।
  • ये लोग दूसरों के सामने बोलने में असहज महसूस करते हैं जिस वजह से ये अपने विचार रखने में सफल नहीं हो पाते।

6. B नेगेटिव(B-)

  • ये लोग बहुत ही आकर्षक होते हैं। इनका रंग रूप मनमोहक होता है। सुंदरता की वजह से ये अधिकतर समय लोगों की बातों का मुद्दा बनते हैं।
  • ये लोग इतने धनी नहीं होते हैं लेकिन ये मेहनत करने में सब आगे होते हैं, अपनी मेहनत के बलबूते पर ये बड़ी सफलता हासिल करते हैं।
  • ये हमेशा सबकी बातें सुनते हैं और करते वही हैं जो सही होता है।

खामियां

  • ये एक समय में एक ही काम करते हैं यदि जरूरत अधिक काम की होती है तो ये उसमें असफल रहते हैं
  • ये लोग दूसरों से अपना काम निकलवाना अच्छी तरह से जानते हैं। लेकिन किसी और को जरूरत होने पर ये मतलबी बन जाते हैं।
  • ये लोग चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं इन्हें छोटी छोटी बातों पर गुस्सा आता है।

7. AB पॉजिटिव(AB+)

  • ये लोग अपनी बुद्धि के अनुसार काम को करते हैं। ये बहुत चालाक होते हैं इनको पता होता है की कौन सही है और कौन गलत है।
  • ये लोग अपने परिवार और ज़रूरतमंद लोगों की हमेशा परवाह करते हैं और उनकी मदद भी करते हैं।
  • ये लोग अपना समय बर्बाद करना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। ये अपने समय में कुछ न कुछ जरूरी या सीखने वाला काम करते रहते हैं।

AB+ Girl

खामियां

  • AB पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनालिटी के हिसाब से किसी को समझ में नहीं आते हैं। ये लोग बहुत उलझे हुए होते हैं इनका व्यवहार देख कर कोई भी पता नहीं लगा सकता की ये किस तरह के लोग होते हैं।
  • ये लोग अपनी बात को लेकर हमेशा अडिग रहते हैं यदि वह बात गलत भी है तो किसी के लाख समझाने के बाद भी ये लोग वह काम करते हैं।
  • ये लोग यदि कोई बात दिल पर ले लेते हैं तो ये बहुत जल्दी रूठ जाते हैं और फिर बहुत समय तक किसी की बात नहीं सुनते हैं।

8. AB नेगेटिव(AB-)

  • AB नेगेटिव वाले लोगों की दिमागी शक्ति बहुत तेज होती है। ये लोग अपने दिमाग के बल पर ही सफलता को प्राप्त करते हैं।
  • इनके दिमाग में सारी बातें बहुत तेजी के साथ कैद हो जाती हैं और ये समझते हैं किस बात का क्या मतलब होता है।
  • ये लोगों के बीच अपनी जगह बनाना अच्छी तरह से जानते हैं इनको पता होता है की कैसे किसको अपना मित्र बनाना है।

खामियां

  • ये लोग अपने दिमाग के बल पर मित्रता तो करते हैं लेकिन ये कभी अपने मित्रों पर भरोसा नहीं करते हैं।
  • ये अपने काम को पूरा होने के बाद अगर उसमें कोई गलती हो जाती है तो उसको ठीक करने का या जानने का प्रयास नहीं करते हैं।
  • इनकी दिमागी क्षमता बहुत तेज होती है जिस वजह से ये बहुत सी गलत बातों को भूल नहीं पाते हैं और दुखी रहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. ऐसा कौन सा ब्लड ग्रुप होता है जिसके लोग अधिक चालाक होते हैं?

ज्योतिष के अनुसार O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप और A पॉजिटिव ब्लड ग्रुप के लोग सबसे तेज दिमाग और अधिक चालाक माने गए हैं। ये दोनों ब्लड ग्रुप के लोग अपने दिमाग और चालाकी के बल पर सफल होते हैं।

2. ऐसा कौन सा ब्लड ग्रुप है जो बात-बात पर क्रोधित होता है?

ब्लड ग्रुप A पॉजिटिव और B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप स्वभाव से गुस्से वाले होते हैं। ये दोनों ब्लड ग्रुप ज़रा सी बातों पर गुस्सा हो जाते हैं।

3. कौन से ब्लड ग्रुप के लोग अधिक मेहनती होते हैं?

A नेगेटिव ब्लड ग्रुप के लोग बहुत मेहनत करने वाले होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के बल पर सफलता प्राप्त करते हैं। और रात दिन तरक्की की ओर बढ़ते हैं।

4. B पॉजिटिव ब्लड ग्रुप पर्सनालिटी कैसी होती है?

B पॉजिटिव लोग बहुत ही भावनात्मक होते हैं। उनकी पर्सनालिटी बहुत पसंद की जाती है। ये सबकी मदद करने को हमेशा तैयार रहते हैं।

5. O पॉजिटिव ब्लड ग्रुप वाले लोग कैसे होते हैं?

ये लोग घूमना फिरना पसंद करते हैं। ये प्यार में विश्वास रखने वाले लोग होते हैं। इनका शादीशुदा जीवन बहुत समझदारी से भरा हुआ होगा।

और पढ़ें- जीवन की दुविधा दूर करने के लिए बहुत ही शुभ होता हैं , नवग्रह शांति कवच धारण करना

ज्योतिष के अनुसार एक ब्लड ग्रुप के 2 लोग आपस में शादी कर सकते हैं? जवाब के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi