Get App
AstrologyHindiHoroscopeLove Astrology

Valentine Day पर इन राशियों को मिलेगा प्यार भरा सरप्राइज!

By February 5, 2025February 10th, 2025No Comments
Valentine Day

वैलेंटाइन डे प्रेमियों के लिए एक ख़ास दिन होता है। लोग वैलेंटाइन के मौके पर अपने पसंददीदा इंसान से अपने प्यार का इजहार करते हैं और अपने दिल की बात एक ख़ास तरह से बयां करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस वैलेंटाइन कुछ राशियों का भाग्य खुल जाएगा और इन राशियों के लिए 2025 वाला वैलेंटाइन बेहद ख़ास हो जाएगा। देर न करते हुए चलिए जानते हैं कौन सी राशि वैलेंटाइन 2025 में भाग्यशाली होने वाली है।

Hindi CTR

वैलेंटाइन पर कौन सी राशि होगी भाग्यशाली :

1. मेष राशि:

2025 में होने वाला वैलेंटाइन इस राशि के लिए बहुत भाग्यशाली होने वाला है। मेष राशि के लोग उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर होते हैं। इस ईयर वैलेंटाइन पर आपको अपने पार्टनर से बहुत अच्छा सरप्राइज मिलने वाला है, जिसके बारे में आपने कभी सोचा नहीं होगा। मेष राशि के व्यक्तियों को सच्चे प्यार का अहसास होगा।

2. सिंह राशि:

इस राशि के लोगों को प्यार की बहुत क़द्र होती है। वह अपने पार्टनर से अत्यधिक प्यार करते हैं। अगर आप सिंगल है तो प्यार मिल सकता है। कपल के लिए यह सप्ताह रोमांच से भरा होगा। रिलेशनशिप में प्यार बढ़ेगा जिससे आप एक- दूसरे को गहराई से समझ पाएंगे।

3. मिथुन राशि:

इस राशि के लिए वैलेंटाइन बहुत खास होगा। कपल्स एक-दूसरे के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आपके लिए 2025 का वैलेंटाइन और खास हो जायेगा, जब आपका पार्टनर आपको एक ख़ास गिफ्ट देगा।

4. तुला राशि:

इस राशि के लोग हमेशा प्यार में शांति ढूंढते हैं। वैलेंटाइन डे पर एक आप एक-दूसरे को समझेंगे और आपका पार्टनर आपके लिए सरप्राइज प्लान भी कर सकता है। यह सरप्राइज आपके लिए एक कभी न भूलने वाली याद बन जाएगी।

5. कुंभ राशि:

इस राशि के लोगों में आत्मविश्वास भरा हुआ होता है। कुंभ राशि लोग प्रेम में भाग्यशाली माने जाते हैं। इस वैलेंटाइन आप कुछ रोमांटिक सरप्राइज का अनुभव कर पाएंगे।

वैलेंटाइन वीक- प्यार के सात दिन:

प्रत्येक वर्ष वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को मनाया जाता है। पर वैलेंटाइन की शुरुआत 7 फरवरी को हो जाती है। 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी के बीच वालों दिन में प्यार का एक दिन होता है। आइये जानते हैं कि 7 फरवरी से लेकर 14 फरवरी तक कौन से दिन होते हैं।

  • रोज डे – 7 फरवरी 2025 (शुक्रवार)
  • प्रपोज डे – 8 फरवरी 2025 (शनिवार)
  • चॉकलेट डे – 9 फरवरी 2025 (रविवार)
  • टेडी डे – 10 फरवरी 2025 (सोमवार)
  • प्रॉमिस डे – 11 फरवरी 2025 (मंगलवार)
  • हग डे – 12 फरवरी 2025 (बुधवार)
  • किस डे – 13 फरवरी 2025 (गुरुवार)
  • वेलेंटाइन डे – 14 फरवरी 2025 (शुक्रवार)

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. वैलेंटाइन डे 2025 की तारीख क्या है?

2025 में वैलेंटाइन डे 14 फरवरी दिन शुक्रवार को है।

2. रोज डे पर लोग क्या करते हैं?

रोज डे पर लोग एक-दूसरे को रोज यानि गुलाब देते हैं। सिर्फ प्रेमी ही नहीं इस दिन शादी-शुदा जोड़ें भी एक-दूसरे को रोज देकर अपने प्यार का इजहार करते हैं।

3. वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है?

इस दिन की शुरुआत संत वैलेंटाइन को याद करके की गयी थी। इन्होने अपने प्यार को पाने के जीवन में कई संघर्ष किये थे।

4. 10 फरवरी को कौन सा डे मनाया जाता है।

10 फरवरी को टेडी डे मनाया जाता है। इस दिन कपल्स एक दूसरे को टेडी गिफ्ट करते हैं।

5. प्रॉमिस डे क्यों मनाते हैं?

इस दिन कपल्स एक दूसरे से प्रॉमिस करते हैं कि हम एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ेंगे और हमेशा साथ रहेंगे।

अस्वीकरण: ये सामान्य भविष्यवाणियाँ हैं और व्यक्ति दर व्यक्ति बदल सकती हैं। अधिक भविष्यवाणियाँ प्राप्त करने के लिए, हमारे ज्योतिषियों से परामर्श करें।

दिलचस्प ज्योतिषीय तथ्य और वीडियो के लिए हमें इंस्टाग्राम पर फॉलो करें और अपना दैनिक राशिफल पढ़ें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.