Get App
CelebritiesCurrent AffairsHindiKundli

टेलर स्विफ्ट के जन्मदिन पर उनकी कुंडली क्या कहती है?

By April 21, 2022November 20th, 2023No Comments
Taylor Swift

टेलर स्विफ्ट कौन है?

टेलर स्विफ्ट एक पॉप गायिका,निर्माता और अभिनेत्री हैं। उनका जन्म 13 दिसंबर 1989 को अमेरिका में हुआ था। जब वह 15 साल की थी तब उन्होंने अपना पहला गाना गाया था। इस साल वह सबसे युवा गायिका थी जिनको उस गाने के लिए 4 ग्रैमी पुरस्कार से नवाजा गया था। इस युवा गायिका ने अपनी आवाज़ से लोगों के दिल में अलग ही जगह बना ली थी। छोटी सी उम्र इन्होने कई ऊंची बुलंदियों को छू लिया।
टेलर स्विफ्ट गायिका के साथ ही साथ एक खूबसूरत अभिनेत्री भी हैं। उन्होंने पहला अभिनय 2008 में एक म्यूजिक वीडियो में किया था। जिसका नाम “ऑनलाइन” था। वह गाना गाने के साथ अपने गाने को कंपोज भी करती हैं। टेलर स्विफ्ट के 50 मिलियन से अधिक एल्बम प्रसिद्ध हुए हैं। इनको कई तरह पुरस्कार मिले हैं। इसमें 10 ग्रैमी पुरस्कार मिले हैं। यह एक अकेली ऐसी कलाकार हैं जिनको 29 अमेरिकन म्यूजिक पुरस्कार प्राप्त हुए हैं। एक महिला कलाकार के रूप इन्हे सबसे अधिक 23 बिलबोर्ड म्यूजिक अवॉर्ड मिले हैं।
टेलर स्विफ़्ट को 8 एकडेमी ऑफ़ कंट्री म्यूजिक अवार्ड,1 ब्रिट अवार्ड,के साथ ही साथ 1 एमी अवार्ड भी मिला है। इन्होने 6 बार गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बनाया है। टेलर स्विफ्ट का नाम शीर्ष के पांच कलाकारों में आता है।

Kundli

टेलर स्विफ़्ट का राशि चिन्ह-

टेलर स्विफ़्ट का मृगशिरा नक्षत्र में जन्म हुआ था। इनकी चंद्र राशि मिथुन है। सूर्य राशि धनु और सूर्य राशि(भारतीय) वृश्चिक है।

टेलर स्विफ्ट का 2022 का राशिफल-

13 दिसंबर 2022 से 13 दिसंबर 2023 तक-

यह समय टेलर स्विफ़्ट के लिए बहुत अच्छा है।इनके कर्रिएर को एक नयी उड़ान मिलेगी और सम्मान बढ़ेगा। इनका मन सामाजिक कार्यों में लगेगा।
जनवरी में ये अधिक खर्च करेंगे। आर्थिक नजरों से ये बुरा समय साबित हो सकता है यह खर्चों पर लगाम नहीं लगाएंगे। फरवरी से लेकर मार्च तक समय इनका बहुत अच्छा रहेगा। उनकी सभी प्रकार की मनोकामनाएं पूरी होंगी। अधिक दूरी की यात्रा होगी जो सुखद अनुभव देगी।
अप्रैल और मई में स्वास्थ्य बिगड़ता हुआ नजर आएगा। परिवार के कारण समस्याएं खड़ी हो जाएंगी। इस समय किसी मित्र के भरोसे न बैठे उनसे आपको निराशा ही मिलेगी।
जुलाई से सितम्बर के समय में पारिवारिक जीवन सुख से भरा नहीं होगा।काम का बोझ रहेगा। रिश्तेदारों के कारण समस्याएं उत्पन्न हो जाएंगी।
अक्टूबर में टेलर स्विफ़्ट अपनी परेशानियो का सामना करती हुए उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगी।उनकी स्वास्थ्य सम्बन्धी दिक्कतें बढ़ जाएंगी।
आखिरी के महीनों इनका अच्छा समय लेकर आएंगे। व्यापार की दष्टि से एक अच्छा समय है। बड़े और सफलतापूर्वक लोगों से इनके सम्बन्ध मधुर होंगे।

Taylor Swift

टेलर स्विफ़्ट का प्रेम राशिफल –

टेलर स्विफ़्ट का लगाव किसी इंसान से बहुत कम समय में गहरा हो जाता है। इनका अपने जीवनसाथी के साथ सम्बन्ध प्रेम से भरे हुए और मजबूत हो जाएंगे। टेलर स्विफ़्ट अपने जीवनसाथी से ये उम्मीद करेंगी कि उनकी बातों को समझे। वैसे ये दूसरों की बातें सुनना ज्यादा पसंद नहीं करती हैं।

टेलर स्विफ्ट की कुंडली –

फलादेश जनवरी 2019 से लेकर 2025 तक –

यह समय टेलर स्विफ़्ट के लिए उत्साह से भरा होगा। सुख की प्राप्ति होगी। इनके संबंध भाई-बहन से मजबूत होंगे। यात्राएं सफल होंगी। मित्रों से पूरा सहयोग मिलेगा। किसी के द्वारा दी गयी झूठी आशा पर निर्भर नहीं रहें, इससे आपके समय की बर्बादी होगी। इनकी सोचने की क्षमता बढ़ेगी ,जिसके कारण ये अपने जीवन में सही निर्णय ले पाएंगी।

टेलर स्विफ़्ट की शनि साढ़े साती-

टेलर स्विफ़्ट के शनि साढ़े साती के शुरू के दौर में शनि, चंद्र के बारहवें भाव में स्थित होगा। इस समय कड़ी मेहनत करने की जरुरत है और इन्हे चुनौतीपूर्ण कार्यों का सामना होगा।
अब आता है शनि साढ़े साती का शिखर चरण। यह सबसे मुश्किल समय होता है। इस समय टेलर स्विफ़्टको अपनी सेहत का ध्यान रखने की जरुरत है।
शनि साढ़े साती के अंतिम चरण में चंद्र दूसरे भाव में होगा। इस समय टेलर स्विफ़्ट का मन शांत रहेगा। परिवार पर ध्यान दें नहीं तो अधिक परेशानी होगी। अधिक परिश्रम करने की जरूरत ह। उनको आर्थिक हानि होगी। अगर ये अपनी समझदारी से आर्थिक परेशानियों को हल कर पाएंगे

Taylor Swift

मंगल दोष रिपोर्ट –

टेलर स्विफ़्ट की कुंडली में मंगल दोष लग्र से चौथे भाव में और चंद्र से पांचवे भाव में होगा। मंगल दोष जन्म कुंडली से देखते हैं। यह दोष लग्न और चंद्र से देखा जाता है।

मंगल दोष के उपाय-

  • बरगद के पेड़ की पूजा करें।
  • हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  • चिड़ियों को मीठा खिलाएं।

Also Read: जानिये सचिन तेंदुलकर की कुंडली में क्या लिखा है?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.