Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

सोने की धातु से कौन सी राशियों का चमकता है भाग्य

By July 28, 2023December 15th, 2023No Comments

भारत में लगभग प्रत्येक स्त्री को सोना और सोने से जुड़े आभूषण पहनने का बहुत शौक होता है। भारत में जब किसी लड़की की शादी होती है तो, यहाँ विवाह में भी सोने के आभूषण लड़की को देना जरुरी और शुभ माना जाता है। और अधिक बार आपने देखा होगा कि, जब दुल्हन की विदाई होती है तो उस समय भी उसको सोने के आभूषण पहनाएं जाते हैं।

सोने को एक बहुत ही भाग्यशाली धातु माना गया है। ज्योतिष में प्रत्येक राशि को उसके लिए भाग्यशाली धातु के बारे में बताया गया है। लेकिन सोना एक ऐसी धातु है जिसे प्रत्येक व्यक्ति पहनना पसंद करता है। लेकिन सोना कौन सी राशियों के लिए सबसे ज्यादा पहनना शुभ होता है या उनके लिए कितना सोना महत्वपूर्ण धातु है, आज हम आपको इस लेख के माध्यम से यह बताएंगे। जानने के लिए आगे पढ़ें।

Hindi CTR

राशियां जिनके लिए सोने की धातु होती है भाग्यशाली

सोना जिसको हिन्दू धर्म में बहुत शुभ माना गया है और इसे मांगलिक कार्यों में भी उपयोग किया जाता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सोना पहनना कुछ विशेष राशियों के लिए बहुत शुभ होता है। कौन सी हैं वह राशियां जिनके जीवन में सोना शुभता लाता है और क्या इन राशियों में आपकी राशि भी शामिल है? आइए जानते हैं।

1. मेष राशि

मेष राशि बहुत संघर्षों के साथ गुजरती है, लेकिन कभी भी अपने हौसले और साहस को कम नहीं होने देती है। यह राशि आत्मविश्वास से मज़बूत होती है और अपने सभी लक्ष्यों को पूरा करने की ओर ध्यान केंद्रित करती है। जीवन में अधिक कठिनाइयों के बावजूद यह अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने वाली राशि है। इस राशि के जीवन में सोने की धातु का होना धन, सम्पति, आय को बढ़ाता है। यदि यह राशि अपने पास सोने से बने आभूषण रखती है तो इसके जीवन में कभी धन की समस्या नहीं होती है। और भी कई प्रकार के लाभ इस राशि को होते हैं।

2. सिंह राशि

सिंह राशि अपने आप में एक स्वतंत्रता को पसंद करने वाली राशि होती है। यह राशि एक लीडर बनकर लोगों का मार्गदर्शन करती है और इसके अच्छे मार्गदर्शन के कारण सिंह राशि से सब आकर्षित रहते हैं जिस कारण से इनको सभी की प्रशंसा प्राप्त होती है। सोने की धातु का इनके जीवन पर बहुत अच्छा प्रभाव पडता है। यदि इनके पास सोना होता है तो यह इनके सम्मान, सत्ता, प्रभाव और कौशल को लोगों के बीच में बढ़ाता है। सिंह राशि को सोने की वस्तुओं को धारण करना चाहिए, क्योंकि यदि यह राशि सोने की वस्तुओं को धारण करती है तो, इस राशि के जीवन में कभी धन की समस्या नहीं रहती है और इनको जीवन में उच्च मान- सम्मान भी प्राप्त होता है।

3. वृषभ राशि

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ राशि के व्यक्तियों बहुत मेहनती, साहसी और हिम्मत बना कर रखने वाले होते हैं। ये लोग किसी को भी दर्द में नहीं देख सकते हैं हमेशा मानवता की खातिर सबकी मदद करने को तैयार रहते हैं। सोना एक ऐसी धातु है जो वृषभ राशि की आर्थिक स्थिति को सुधारता है। यदि आप इस राशि को सोने से बने आभूषण उपहार के रूप में देते हैं तो इससे आपके घर में भी धन का आगमन होता है और लक्ष्मी माता आपसे प्रसन्न होती हैं। वृषभ राशि के लिए सोना पहनना घर में सुख- समृद्धि और खुशियां लाता है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि अपने परिवार को लेकर बहुत सावधान रहती है यह अपने परिवार से बहुत प्यार करती है। कर्क राशि अन्य राशियों की तुलना में अत्यधिक भावनात्मक भी रहती है। इस राशि को धार्मिक कार्य करने में बहुत रुचि होती है, इसलिए ये राशि धार्मिक होती है। इस राशि के लिए सोने की धातु होना इसलिए लाभकारी हैं, क्योंकि यह उनकी आर्थिक स्थिति को ठीक रखता हैं, उनके और उनके परिवार के बीच तालमेल बनाने के लिए शुभ होता हैं। यदि इस राशि की महिलाएं सोने के आभूषण धारण करती हैं या अपने पास रखती हैं तो उससे इनके परिवार में धन और सुख समृद्धि बनी रहती है, साथ ये पारिवारिक क्लेश कभी नहीं होता है।

5. मकर राशि

मकर राशि वाले व्यक्ति अधिक मेहनती होते हैं। ये लोग अपनी मेहनत के दम पर जीवन में अपने बड़े बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करते हैं। ये लोग एक बड़े पद के अधिकारी बनते हैं। ये लोग दूसरों का मार्गदर्शन करने वाले और उच्च सफलता के लिए जाने जाते हैं। दूसरे लोग इनको देख कर हमेशा प्रभावित होते हैं। मकर राशि के पास सोने का होना उनके लिए भाग्य लेकर आता है, यदि इन लोगों के पास सोने की धातु होती है तो ये लोग अपने करियर में बड़ी तेजी से सफलता प्राप्त करते है और प्रगति की ओर बढ़ते चले जाते हैं। सोना इनके जीवन में एक ठहराव लाता है। साथ ही उनकी आर्थिक स्थिति ठीक करता है। यदि ये राशि सोने के जेवर पहनती है तो इनके व्यापार या नौकरी में सफलता हाथ लगती है। घर में सुख समृद्धि बनी रहती है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि स्वभाव से बहुत शांत और भावनात्मक होती है। यह राशि अपने भावनाओं को किसी के सामने नहीं आने देती है। जिस काम के लिए सोचती है उसको पूरा करने के पश्चात ही यह राशि रुकती है। इस राशि के जीवन में अत्यधिक परेशानियां होती हैं अतः यह उनका बहुत मेहनत के साथ मुकाबला करती है और जीवन में हार नहीं मानती है। घर में आर्थिक तंगी होने के बावजूद यह राशि अपने परिवार का हौसला बुलंद करती है और कड़ी मेहनत करती है। कन्या राशि के पास यदि सोने की धातु होती है तो यह राशि बहुत तेज गति के साथ अपने जीवन में सफलता प्राप्त करती हैं और अपने परिवार का सहारा बनती है। सोने की धातु इस राशि के लिए बहुत लाभदायक साबित होती है। सोने की धातु से कन्या राशि की आर्थिक स्थिति ठीक होती है। घर में धन संपत्ति की कमी नहीं रहती है और परिवार में खुशियां आती हैं।

ज्योतिष में सोना प्रत्येक महिला और कन्या के लिए पहनना शुभ माना गया है। लेकिन हमनें ज्योतिष के अनुसार आपको कुछ ऐसी राशियां बताई हैं जिनके लिए सोना सबसे अधिक शुभ होता है। इन राशियों के लिए सोना न सिर्फ उनकी आर्थिक स्थिति को सुधारता है बल्कि उनके करियर में भी सफलता और प्रगति को बढाता है। ज्योतिष के अनुसार सोना सुख, धन समृद्धि शांति और जातक के सम्मान को भी बढ़ाता है। इन सभी राशियों को सोने के आभूषण अवश्य ही ग्रहण करने चाहिए इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और घर में सुख समृद्धि, शांति उत्पन्न होगी। सोना आपके भाग्य को बलवान बनाता है।

इंस्टाएस्ट्रो के इस लेख के द्वारा आपने जाना की वह कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए सोने की धातु पहनना सबसे ज्यादा भाग्यशाली माना जाता है। और कौन सी राशियों के लिए सोना महत्वपूर्ण धातु है। क्या आपकी राशि भी इन भाग्यशाली राशियों में शामिल है? यदि आपका जवाब हां है तो आपको भी सोने की वस्तुओं को धारण करना चाहिए या सोने की धातु को अपने पास रखना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होती है और आपके जीवन में सुख समृद्धि आती है। नौकरी या व्यापार में तरक्की होती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. सोने का बना कौन सा आभूषण पहनना शुभ रहता है ?

यदि आपका विवाह हो गया है तो आप सोने का मंगलसूत्र पहन सकती हैं। पुरुष सोने की अंगूठी या गले में चैन पहन सकते हैं। कुंवारी कन्याएं भी चैन या अंगूठी पहन सकती हैं।

2. सोने को किस अंग पर पहनना अशुभ होता है?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सोने की बनी कोई भी चीज पैरों में नहीं पहननी चाहिए। पैरों में सोना पहनना अशुभ होता है।

3. पैरों में कौन सी धातु पहनी जा सकती है?

पैरों में चांदी के बनी पायल और बिछिया पहननी चाहिए। चांदी पैरों के लिए शुभ होती है।

4. क्या ऊपर की राशियों के अलावा और कोई राशि सोना नहीं पहन सकती?

कोई भी राशि सोना पहन सकती है। सभी राशियों के लिए सोना पहनना शुभ होता है। लेकिन हमने आपको कुछ ऐसी राशियां बताई हैं जिनके लिए सोना विशेष रूप से लाभकारी है।

5. दूसरी राशियों के लिए कौन सी धातु शुभ है ?

अन्य बची राशियों के लिए भी शुभ धातु है, इन राशियों के लिए वह कौन सी धातुएं हैं? जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

यह भी पढ़ें- ये 5 राशियां साल 2024 में भी नहीं ढूंढ पाएंगी अपना पार्टनर

सोने के धातु को पैरों में पहनना क्यों नहीं होता है शुभ ? जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi