Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

ये 5 राशियां साल 2024 में भी नहीं ढूंढ पाएंगी अपना पार्टनर

By July 18, 2023December 15th, 2023No Comments
Searching Partner

साल 2023 चल रहा है और साल 2024 का लोगों को इंतजार है। बहुत सी राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें सिंगल रहना पसंद होता है या जो चाहकर भी अपने लिए कोई पार्टनर नहीं ढूंढ पाती हैं। हम ये बात एक निश्चित तौर पर नहीं कह सकते लेकिन साल 2023 में भी ऐसी राशियां हैं जो सिंगल ही रह गयी या अभी तक भी हैं। साल 2024 में भी ऐसी राशियों का सिंगल रहने का ही योग बन रहा है, या फिर यदि नीचे बताई गई किसी राशि का कोई पार्टनर है भी तो, बहुत हद तक संभव है की उनका ब्रेकअप हो जाये। हम ये बात एक निश्चित तौर पर नहीं कह सकते लेकिन फिर एक उम्र में आने के बाद आज के समय में कोई सिंगल रहना पसंद नहीं करता है। लेकिन कुछ राशियां ऐसी हैं जो 2024 में सबसे अधिक सिंगल रहने की सम्भावना जताती हैं। Most Likely to be Single in 2024 और न सिर्फ 2023 में बल्कि 2024 में भी सिंगल रह सकती हैं।

ज्योतिष के पास इन तथ्यों को साबित करने का कोई ठोस प्रमाण नहीं होता है। यह किसी राशि के व्यक्ति के व्यवहार, आचार विचार, पसंद, नापसंद, परिस्थिति और उसके जीवन में क्या अनुभव रहें हैं, उसने किस प्रकार से अपने जीवन में आयी मुसीबतों का सामना किया है और अपने जीवन में किस राशि के लोग अपने रिश्ते को महत्व देते हैं इत्यादि को जानकार किसी राशि के सिंगल होने के कुछ संकेत मिलते हैं। इस प्रकार से ज्योतिष इसकी सटीक भविष्यवाणी नहीं करता है कि कौन से राशि किसी भी साल में सिंगल रहेगी या रिश्ते में रहेगी। हम यहाँ आपको जो जानकारी प्रदान करेंगे वह कुछ तथ्यों को जानकर ही करेंगे। तो आइए जानते हैं वर्ष 2024 में single राशि के लोग या Single Zodiac Sign कौन होंगे।

Hindi CTR

2024 में सिंगल रहेंगी ये राशियां

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार 2024 में कुछ ऐसी राशियां हैं जिनके सिंगल होने की संभावना उनकी राशि के अनुसार ज्यादा बताई गयी है। आप भी पढ़िए इन राशियों के बारे में, क्या आपकी राशि भी शामिल है सिंगल रहने वाली इन राशियों में।    

1. मेष राशि

मेष राशि के लोग सिंगल रहना पसंद करते हैं। यह राशि अपनी मर्जी से सिंगल रहती है। इसके सिंगल रहने के पीछे यह कारण हो सकता है की यह स्वभाव से बहुत आत्म केंद्रित होती है और अपने लक्ष्य प्राप्ति की तरफ बढ़ती है। साल 2024 में भी यह राशि सिंगल रहने के संकेत दे रही है। मेष राशि के लोग स्वतंत्रता को पसंद करते हैं और स्वतंत्र ही रहते हैं ये लोग समय से पहले किसी भी ऐसे रिश्ते में आना पसंद नहीं करते हैं जो उनके समय को बर्बाद करे और उनकी लक्ष्य प्राप्ति में बाधा उत्पन्न करें। यह राशि अपने जीवन में किसी एक ही पार्टनर को लाना पसंद करती है, और उसके साथ ही आप सारा जीवन जीना चाहती है। इसलिए यह किसी भी रिश्ते में नहीं आती और अपने ऊपर ध्यान केंद्रित करके अपने लक्ष्य प्राप्ति में लग जाती है। इसलिए मेष राशि के लोग 2024 में रहेंगे सिंगल।

2. कुम्भ राशि

कुम्भ राशि के लोग भी सिंगल रहना अपनी मर्जी से पसंद करते हैं। ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं और स्वतंत्रता को महत्व देते हैं। ये लोग जीवन में अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को अधिक महत्व देते हैं। ये लोग जल्दी भावनाओं में बह जाते हैं जिसको ये अपनी बुरी आदत समझते हैं और इसे अपने जीवन से खत्म करने के अपने ऊपर अधिक ध्यान देते हैं। ये लोग किसी भी रिश्ते में बंधने के लिए जल्दी तैयार नहीं होते हैं जिस वजह से भी ये सिंगल ही रहते हैं। कुम्भ राशि के लोग अधिकतर समय अकेले रहना पसंद करते हैं उन्हें खुद के साथ ही समय बिताना सबसे ज्यादा पसंद होता है जिस वजह से भी ये लोग सिंगल रहते हैं। जो लोग साल 2023 में कुंभ राशि में सिंगल रह गए हैं बहुत हद तक संभव है की वो लोग साल 2024 में रहेंगे सिंगल।

3. धनु राशि

धनु राशि के लोग बहुत व्यस्त रहते हैं यह लोग पार्टनर बनाने के बारे में कभी सोच ही नहीं पाते हैं। इन लोगों को आत्म- विकास करने का जुनून होता है। यह लोग पढ़ना बहुत पसंद करते हैं और जीवन में एक उच्च मुकाम हासिल करना चाहते हैं। जिस वजह से इस राशि के लोगों के पास किसी ऐसे रिश्ते के लिए समय ही नहीं होता है जिसे वो निभा ही नहीं पाएंगे। ये लोग दिल के साफ सच्चे और काम को लेकर सतर्क रहते हैं। इनके जितना साहस पाना किसी भी राशि के लिए मुश्किल होता है। लेकिन पार्टनर के मामले में ये लोग पीछे ही रह जाते हैं। लेकिन एक बार अपनी सही उम्र में आने के बाद ये एक सच्चे प्रेमी भी बनते हैं और जीवन में एक ही लड़की के साथ प्रेम प्रसंग में रहते हैं। लेकिन अफ़सोस आने वाला साल 2024 में ये लोग सिंगल ही रह जायेंगे। इसका कारण यह भी होगा कि इन्हें पार्टनर की तलाश ही नहीं है। ये स्वतंत्र रहना पसंद करते हैं।

4. कन्या राशि

कन्या राशि अपने रिश्तों को लेकर कठोर स्वभाव अपनाती है। वह अपने परिवार को अधिक महत्व देती है। वह जीवन में ऊंचे लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करती है। यह राशि समय- समय पर अपने लक्ष्य निर्धारित करती है और उन्हें समय से प्राप्त भी करती है। अपनी तरक्की करने के लिए यह राशि सिंगल ही रहती है। और अपनी तरक्की के रास्ते में किसी को भी नहीं आने देती है। यह राशि यदि किसी रिश्ते में आना भी चाहती है तो यह हमेशा कठोरता के साथ उसका चयन करती है। जिस वजह से यह सिंगल ही रहती है। यह राशि हमेशा अपने करियर और स्वास्थ्य पर ध्यान देती है और इन्हीं पर अपना सारा तन और मन लगा देती है। यह राशि साल 2023 में यदि सिंगल है तो साल 2024 में भी सिंगल ही रह सकती है।

5. मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग खुले विचारों वाले होते हैं। यह राशि बहुत अधिक बोलने और मित्रता करने वाली होती है। सबसे घुलने मिलने वाले गुण इस राशि में पाए जाते हैं। ये लोग अपने जीवन में नयी नयी चीजें खोज करने के पश्चात उनका आनंद लेना पसंद करते हैं। उनका यह व्यवहार उन्हें किसी भी रिश्ते में आने की अनुमति नहीं देता है। ये लोग अपना जीवन अपने परिवार के लिए जीना पसंद करते हैं और अपने आपको भी महत्व देते हैं। किसी भी और रिश्ते के लिए इनके पास समय नहीं होता है और न ये उसमें फिट बैठ सकते हैं। इसलिए ये लोग सिंगल ही रहते हैं और असल में ये लोग सिंगल रहना ही एन्जॉय करते हैं। साल 2023 में यदि इस राशि के लोग सिंगल हैं तो साल 2024 में भी यह लोग सिंगल ही रह सकते हैं। यह राशि स्वतंत्रता प्रेमी होती है और उसी को महत्व भी देती है।

तो इन सभी राशि के लोग Most Likely to be Single in 2024 की 2024 में सिंगल रहने की सम्भावना है। वैसे तो इन सभी Single Zodiac Sign के तथ्यों का ज्योतिषियों के पास कोई ठोस प्रमाण नहीं होता है। यह सब राशि के आचार-विचार, उसके व्यवहार और उससे सम्बंधित चीजें देख कर बताया गया है। एक व्यक्ति के अपने विचार और कुछ क्षमताएं हो सकती है। जिसके अनुसार अपने पार्टनर के बारे में सोच सकता है। ज्योतिष इस बारे में कुछ ज्ञान अवश्य प्रदान करता है लेकिन पूरी तरह से निर्भर नहीं रहा जा सकता।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. राशि के अनुसार किसी के सिंगल रहने का कैसे पता चलता है?

इस बात का पता ज्योतिषी व्यक्ति का व्यवहार और उसके आचार विचार के द्वारा लगाते हैं।

2. क्या 2024 यह सभी राशियां सिंगल रहेंगी?

ज्योतिष द्वारा ऐसा कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलता है यह सभी तथ्य इन राशियों के व्यवहार और इनके नेचर के आधार पर बताए गए हैं।

3. क्या राशियों के द्वारा व्यक्ति के बारे में सब कुछ पता चलता है?

ज्योतिष अनुसार राशि के द्वारा व्यक्ति का स्वभाव और उसके भविष्य के बारे में भी पता लगाया जा सकता है।

4. ऊपर बताई गई राशियों में यदि कोई 2023 में सिंगल नहीं हैं तो वह 2024 में कैसे सिंगल होगा?

यह संभव है की उस राशि का उसके व्यवहार को देखते हुए ब्रेक अप हो जाए, लेकिन रिश्ते में आपसी समझ से रिश्ता चल जाता है।

5. कौन सी राशियां हैं जो 2024 में सिंगल रहेंगी?

कन्या, धनु, मिथुन, कुंभ, मेष यह सभी राशियां 2024 में सिंगल रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें: केदारनाथ जाने से पहले जानिए केदारनाथ धाम से जुड़ी प्रचलित कथाएं

कब मिलेगा आपको अपना मनचाहा पार्टनर जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi