Get App
AstrologyCalendarFestivalsHindiHindu Culture

सावन 2023: 19 वर्षों बाद बन रहा महसयोंग, इन राशियों का चमकेगा भाग्य

By June 26, 2023December 14th, 2023No Comments
Lord Shiva

हिन्दू धर्म में सावन के महीने का विशेष महत्व बताया गया है। सावन एक हिन्दू माह है जो महादेव को समर्पित है। सावन का महीना में देवों के देव महादेव और उनकी अर्धांगिनी देवी पार्वती की पूजा की जाती है और भक्त कावड़ यात्रा 2023 पर जाते हैं। सावन के महीने का शिव शक्ति के सभी भक्तगण बेसब्री से इंतजार करते हैं। इस पूरे महीने में ही शिव भक्त सोमवार का व्रत करते हैं और शिवलिंग पर दूध जल का अभिषेक करते हैं। शिव शक्ति को समर्पित सावन के इस शुभ महीने में भक्तों की सभी मनोवांछित मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। शिव शक्ति के इस पावन महीने के बारे में विस्तार से यदि आप जानना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो की ऐप डाउनलोड करके सबसे प्रसिद्ध ज्योतिषियों से बात करें।

शिव भक्तों पर इस साल 2023 में भगवान शिव की विशेष कृपा हुई है क्योंकि सावन का यह शुभ महीना साल 2023 में 59 दिनों तक रहने वाला है। ऐसा शुभ संयोग 19 वर्षों के बाद बन रहा है। इस वर्ष महादेव 2 महीनों के लिए अपने भक्तों पर कृपा बरसाएंगे। सावन मास के दौरान बहुत से शिव भक्त कावड़ यात्रा 2023 पर भी जाते हैं। इस दौरान सभी शिव भक्त सोमवार के व्रत और मंगला गौरी व्रत करते हैं। वर्ष 2023 में 2 माह के सावन 2023 शुभ योग के दौरान कुछ राशियों की भी किस्मत चमकेगी और हम आज आपको साल 2023 में सावन से जुड़ी सभी जानकारी प्राप्त कराएंगे और साथ ही साथ आपको बताएंगे की वह कौन सी राशियां हैं जिनकी किस्मत सावन 2023 शुभ योग के दौरान खुलने वाली है।

Hindi CTR

सावन 2023 की तिथि और समय

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सावन मास का महीना 4 जुलाई से हो रहा है। इसके बाद यह 30 अगस्त को सावन की पूर्णिमा पर समाप्त हो जायेगा। ज्योतिष के अनुसार यह शुभ संयोग अब से 19 साल पहले पड़ा था। इस साल सावन में अधिक मास होने की वजह से 4 नहीं 8 सावन सोमवार 2023 पड़ रहे हैं। सावन में मलमास शुरू होने की तिथि 18 जुलाई 2023 है और यह 16 अगस्त 2023 को समाप्त होगी। यह सावन में कुल मिलाकर 59 दिनों का पड़ेगा। आइए अब आपको बताते हैं सावन के 8 सोमवार जुलाई और अगस्त में कब पड़ रहें हैं।

सावन सोमवार 2023 तिथि

सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार- 24 जुलाई 2023
सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई 2023
सावन का पांचवा सोमवार- 07 अगस्त 2023
सावन का छठा सोमवार- 14 अगस्त 2023
सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त 2023

Sawan me Jhula Jhulte Huye

श्रावण मास की पूजा विधि

सावन के महीने में सोमवार के दिन अक्सर कुंवारी कन्याएं व्रत करती हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ऐसा माना जाता है कि, व्रत करने से कन्याओं को उनका मनचाहा वर प्राप्त होता है और शिव भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है। सावन मास में सोमवार के व्रत को शादीशुदा स्त्रियां इसलिए करती हैं ताकि उनके पति की आयु लम्बी हो और जीवन में उन्हें कोई कष्ट नहीं हो। सावन मास के ये व्रत रखने से और भी भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। लेकिन यदि ये व्रत सही पूजा विधि के साथ नहीं किया जाये तो इसका कोई फायदा आपको नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं क्या है सही श्रावण मास की पूजा विधि।

  • सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर गंगा जल पानी में ड़ाल कर स्नान आदि के पश्चात साफ सुथरे अच्छे कपडे पहन लें और घर में साफ सफाई रखें।
  • जल में थोड़ा सा दूध, गंगा जल, फूल, मिश्री, हल्दी, चावल को मिलाकर भगवान शिव और माता पार्वती के मंदिर जाएँ और और शिवलिंग पर जल अर्पित करें। एक घी का दीपक भी जलाएं।
  • मंदिर से घर आने के पश्चात अपने घर के पूजा स्थल में भगवान शिव और शक्ति की मूर्ति स्थापित करें और मूर्ति पर गंगा जल के छींटे लगाएं।
  • अब भगवान शिव की पूजा करें सबसे पहले भगवान शिव का गंगा जल और दूध से अभिषेक करें इसके पश्चात भगवान शिव पर बेलपत्र, धतूरे, भांग और जनेऊ को चढ़ाएं।
  • अब शिव भगवान के आगे घी का दीपक जलाएं और उसी के सामने बैठकर 108 बार ॐ नमः शिवाय के मंत्रों का जप करें। जप करते हुए अपनी आँखें बंद रखें यदि आंखें बंद नहीं रख सकते तो अपना ध्यान जलती हुई ज्योति पर लगाए। प्रसाद का भोग लगाकर सबको बांट दें।

Shivling

सावन 2023 का महत्व और कथा

हिन्दू शास्त्रों में सावन 2023 का महत्व अधिक है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सावन का महीना शिव भगवान की पूजा का विशेष महीना होता है। इस दिन शिव शक्ति की पूजा करने से भक्तों को मनोवांछित फल प्राप्त होता है।

ऐसा माना जाता है की इस दिन भगवान शिव की अर्धांगिनी माता सती ने अपने पिता दक्ष से भगवान शिव के बारे में कटु बातें सुनकर अग्नि में अपने आपको सती किया था। इसके बाद भगवान शिव कठोर तपस्या में चले गए थे। और फिर माता सती ने पर्वत राजा हिमांचल और रानी मैना की पुत्री पार्वती बनकर जन्म लिया। माता पार्वती के जन्म के बाद उन्होंने भगवान शिव की कठोर तपस्या करके उनसे विवाह करने का वरदान माँगा।उनकी मन से की गयी तपस्या को भगवान शिव ने स्वीकार किया और महाशिवरात्रि के दिन शिव-पार्वती का विवाह हुआ। इसलिए सावन मास का यह महीना शिव पार्वती को समर्पित माना जाता है।

Lord Shiva

सावन महीने में क्या करें

  • सावन में इस बार 59 दिनों तक शुभ संयोग बन रहा है। इसलिए इन 59 दिनों में आपको प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर मंदिर जाना चाहिए। यदि प्रतिदिन मंदिर जाना संभव नहीं हैं तो सोमवार के दिन अवश्य जाएँ।
  • महादेव को प्रतिदिन मंदिर में या घर में ही जल अर्पित करना चाहिए। यदि आपका व्रत नहीं भी है तब भी जल अर्पित अवश्य करें।
  • आपको सोमवार के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करने के बाद गरीबों को भी दूध दान करना चाहिए। दूध दान करने से महादेव की कृपा आप पर आएगी।
  • अपने घर में रोज सुबह और शाम के समय भगवान शिव और माता पार्वती  को घी का दीपक जला कर आरती करें। आपके घर में सकारात्मकता बनती है।
  • गाय माता और सांड को भी दूध या रोटी अवश्य खिलाएं। सांड को नंदी का स्वरूप माना जाता है। नंदी भगवान शिव की सवारी और भगवान शिव के सबसे बड़े भक्त माने जाते हैं।

shiva,paravati and ganesh murti

सावन महीने में क्या न करें

  • सावन की इस शुभ अवधि में आपको मांस, मदिरा, तामसिक भोजन, गाली गलोच, मन में गलत विचार किसी के बारे में गलत अवधारणा, पांच दोष- काम, क्रोध, मोह, लोभ, घृणा को पूरी तरह त्याग देना चाहिए।
  • बैंगन का ज़रा सा भी सेवन इस पवित्र समय अवधि में नहीं करना चाहिए। बैंगन खाना शुभ नहीं होता है।
  • कोशिश करें की अपनी नींद रात को ही पूरी कर लें समय से सोएं और समय से उठें। दिन के समय भूल कर भी नहीं सोना चाहिए।
  • तेल लगाने से बचना चाहिए अपने सिर या शरीर के किसी भी अंग पर तेल नहीं लगाना चाहिए। ऐसा करना भी शुभ नहीं है।
  • व्रत के दौरान अन्न नहीं खाना चाहिए। आप फलों को खा सकते हैं और दूध पी सकते हैं कोई घर की बनी शुद्ध दूध की मिठाई भी खा सकते हैं। अन्न खाने से व्रत नहीं लगता है।

सावन महीने में राशियां जिनको मिलेगा लाभ

1. मेष राशि

मेष राशि वाले व्यक्तियों के लिए यह समय अवधि बहुत शुभ रहने वाली है। इस दौरान मेष राशि के जातकों के लिए अधिक धन का योग बन रहा है। आपको कहीं से धन प्राप्त हो होगा या नौकरी में आपका प्रमोशन होगा। पैतृक जमीन भी आपको मिल सकती है।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शिव भगवान के ये दो महीने बहुत शुभ योग लेकर आये हैं। मिथुन राशि को विदेश यात्रा का अवसर मिल सकता है और यदि कोई नौकरी की तलाश में है तो उसको इस दौरान नौकरी मिलने की संभावना अधिक हो जाएगी।

3. सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए भी सावन का 59 दिनों का यह शुभ संयोग बहुत खास रहने वाला है। सिंह राशि के लिए व्यापार में तरक्की होने के योग बन रहें हैं। साथ ही साथ आपकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और आपको धन लाभ होगा। आपकी शादीशुदा ज़िन्दगी में मिठास आएगी।

4. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों की सावन में किस्मत चमकने वाली है। इस राशि के जातकों को इस दौरान नौकरी में प्रमोशन मिलेगा और जिनका व्यापार है उनके व्यापार में बढ़ोतरी होगी। साथ ही साथ आप जिसको सबसे अधिक पसंद करते हैं उनके साथ आपके घूमने का योग भी बन रहा है। वह आपका परिवार या कोई ओर आपका पसंदीदा व्यक्ति हो सकता है।

5. धनु राशि

धनु राशि के लोगों के जीवन में सावन 2023 के दौरान अधिक खुशियां आएंगी। आपका बंद पड़ा व्यापार चलने लगेगा और आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा। यदि आप सावन के व्रत करते हैं तो आपकी मांगी गयी इच्छा पूर्ण होगी।

6. मीन राशि

मीन राशि वाले जातकों के लिए यह समय खुश होने का है क्योंकि सावन का यह महीना उनके लिए खुशियां लेकर आया है। इस दौरान मीन राशि के जातक कुछ ऐसे लोगों से मिलेंगे जो उनका हर तरह से फायदा करेंगे। आपको जीवन में तरक्की मिलेगी। परिवार और मित्रों का साथ आपको प्राप्त होगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. साल 2023 सावन में क्या है दुर्लभ महासंयोग?

साल 2023 में सावन 1 माह का नहीं बल्कि 2 माह का होने वाला है। यह 4 जुलाई को शुरू होगा और 30 अगस्त को समाप्त हो जायेगा। 59 दिनों की सावन की यह अवधि बहुत शुभ है।

2. सावन 2023 का यह संयोग कितने समय बाद बन रहा है?

सावन का यह शुभ संयोग पुरे 19 वर्षों के बाद बन रहा है। इस दौरान भगवान शिव और माता पार्वती की नियमानुसार पूजा करें।

3. सावन के इस शुभ संयोग के बारे में और अधिक जानकारी कैसे प्राप्त होगी?

यदि आप सावन के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इंस्टाएस्ट्रो की ऐप डाउनलोड करके वहां किसी भी प्रतिष्ठित ज्योतिषी से बात कर सकते हैं। पहली चैट और कॉल का शुल्क 1 रुपए है।

4. सावन के महीने को किस लिए पूजा जाता है?

सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। इसलिए यह महीना शिव भक्तों के लिए बहुत खास होता है।

5. सावन के महीने के दौरान क्या कुछ किया जाता है?

इस दौरान सभी शिव भक्त कावड़ यात्रा पर जाते हैं। सोमवार और मंगला गौरी के व्रत रखे जाते हैं पर पूरे महीने विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना की जाती है।

यह भी पढ़ें- देवशयनी एकादशी 2023- निद्रा में चले जायेंगे भगवान विष्णु, नहीं होंगे मंगल कार्य

सावन का यह महासंयोग किस प्रकार से होगा आपके लिए लाभकारी जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi