Get App
CelebritiesCurrent AffairsHindiKundliSports

सचिन तेंदुलकर की कुंडली में क्या लिखा है?

By April 21, 2022November 20th, 2023No Comments
Sachiin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर के जीवन के बारे में –

सचिन तेंदुलकर को विश्व के महान क्रिकेट खिलाड़ी में से एक हैं। ये सफल बल्लेबाज़ के रूप में जाने जाते हैं। इनका जन्म 24 अप्रैल 1973 को मुंबई में हुआ था। पिता का नाम रमेश तेंदुलकर था। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा मुंबई के श्रदाश्रम विद्या मन्दिर स्कूल से की। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट सबसे पहले 19 दिसंबर 1989 को खेला। जब ये सिर्फ 16 साल के थे। सबसे कम आयु में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का रिकॉर्ड इन्ही के नाम है। एकदिवसीय में सर्वाधिक शतक सर्वाधिक रन तथा सर्वाधिक मैंन ऑफ़ दी मैच के रिकॉर्ड सचिन के नाम ही हैं।सचिन तेंदुलकर का विवाह 24 मई 1995 को अंजलि तेंदुलकर से हुआ।इनकी राष्ट्रीयता भारतीय है। उनकी राशि वृषभ है।

Sachiin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर राशि चिन्ह-

नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा
चंद्र राशि- धनु
सूर्य राशि (पाश्चात्य)- वृषभ
सूर्य राशि (भारतीय)- मेष

सचिन तेंदुलकर की कुंडली-

राशिफल 24 मई 2022 से लेकर 24 मई 2023 तक –

यह समय सचिन तेंदुलकर के लिए शुभ और अशुभ दोनों प्रकार के समाचार लेकर आएगा।सचिन तेंदुलकर की आय बढ़ेगी। परिवार के सदस्यों और अन्य लोगों की मदद के लिए सचिन तेंदुलकर रूपए खर्च करने से पीछे नहीं हटेंगे। सचिन तेंदुलकर सबके प्रिय रहेंगे। शत्रुओं पर ये भारी पड़ेगा।वसीयत बढ़ने से से लाभ भी जल्दी मिलेगा। अपने कार्य क्षेत्र में सचिन तेंदुलकर अच्छा काम करेंगे। उनको इस समय सभी प्रकार का सुख मिलेगा।

Sachiin Tendulkar Kundli
किसी संस्थान के प्रमुख व्यक्ति से सचिन तेंदुलकर मिलेंगे। उनके अंदर जनकल्याण की भावना जागृत होगी। इस समय सचिन तेंदुलकर की प्रतिष्ठा और मान-सम्मान बढ़ेगा। सचिन तेंदुलकर अत्यधिक सम्मान के काबिल व्यक्ति बन पाएंगे। पारिवारिक जीवन खुशी से भरा रहेगा। परिवार में कई मंगल कार्य होने की संभावना है।सचिन तेंदुलकर का धर्म के प्रति लगाव होगा और वो गहराई से अध्यात्म की ओर झुक जाएंगे। यात्राएँ बहुत महत्वपूर्ण हो जायेंगी। इस समय का पूरा लाभ उठायें।
पारिवारिक जीवन में सचिन तेंदुलकर को सुख की प्राप्ति होगी और सभी प्रकार की इच्छाओं की पूर्ति होगी। इस समय स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। सचिन तेंदुलकर इस समय बहुत घूमेंगे। छोटी से छोटी यात्राएं लाभकारी होंगी। धन लाभ होगा। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक रूप से और जुड़ेंगे तथा उनसे उनके सम्बन्ध भी अच्छे होंगे।

Sachiin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर का प्रेम राशिफल –

सचिन तेंदुलकर अपने परिवार और जीवनसाथी से बहुत प्रेम करते हैं। ये अपने मित्रों से बहुत प्यार करते हैं, जिसके कारण इनके पास मित्रों की एक बड़ी मंडली हैं। इस समय इनको पारवारिक सुख तो मिलेगा पर अपने जीवन साथी के साथ मनमुटाव बढ़ेगा। अपने जीवनसाथी की ओर उनका झुकाव कम होगा। जिसके कारण उनका पारिवारिक जीवन में उथल- पुथल हो सकती है।

सचिन तेंदुलकर का कर्रिएर राशिफल-

सचिन तेंदुलकर को स्थिर कार्य करना होगा। उन्हें किसी काम में जल्दबाज़ी नहीं करनी चाहिए।अपने अंदर धैर्य का समावेश करना होगा। अगर ये व्यापार करेंगे तो इन्हे सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है। अगर ये व्यापार नियमित रूप से मेहनत करेंगे तो सचिन तेंदुलकर को सुख की प्राप्ति होगी।
सचिन तेंदुलकर को अभिनय क्षेत्र में अपना समय नहीं नष्ट करना चाहिए, क्योंकि सचिन तेंदुलकर को अभिनय क्षेत्र में हानि का सामना करना पड़ेगा।

Sachiin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर की सनी साढ़ेसाती रिपोर्ट-

शनि साढ़े साती के आरम्भिक समय शनि चन्द्र से बारहवें भाव में स्थित होगा। ये दर्शाता है आर्थिक हानि, छुपे हुए दुश्मनों से हानि, बिना उद्देश्य की यात्रा और विवाद को। इस समय गुप्त दुश्मनों से बचकर रहना चाहिए नहीं तो समस्याओं का सामना करना पड़ेगा।
यह शनि साढ़े साती का शिखर चरण है।इस चरण को साढ़े साती का चरम कहते हैं।प्रायः यह समय सबसे मुश्किल समय होता है। इस समय चंद्रमा पर गोचर करता है और शनि स्वास्थ्य-संबंधी समस्या, रिश्तों में दरार, चरित्र को नुकसान, मानसिक अशान्ति पैदा करता है।
शनि साढ़े साती के अन्तिम चरण में शनि चन्द्र से दूसरे भाव में गोचर करेगा। जो व्यक्तिगत और वित्तीय जीवन में कठिनाइयों को लेकर आएगा। दो मुश्किल चरणों के बाद सचिन के जीवन में कुछ राहत आएगी।

सचिन तेंदुलकर की मंगल दोष रिपोर्ट-

मंगल दोष जन्म-कुंडली में लग्न और चन्द्र से देखते हैं। सचिन की कुंडली में मंगल लग्न से षष्ट भाव में व चंद्र से द्वितीय भाव में है। जिससे वैवाहिक जीवन में परेशानी आती हैं।

मंगल दोष का उपाय-

  • हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा पढ़े।
  • गणेश जी की मूर्ति अपने पूजा घर में रखें।
  • चिड़ियों को खाना खिलाये और उनका ध्यान रखें।

Also Read: जानिए मार्क ज़ुकरबर्ग की कुंडली के ग्रह क्या कहते हैं?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.