Get App
BusinessCelebritiesHindiKundli

जानिए मार्क ज़ुकरबर्ग की कुंडली के ग्रह क्या कहते हैं?

By April 17, 2022November 20th, 2023No Comments
Facebook Founder Mark Zuckerberg

मार्क ज़ुकरबर्ग के बारे में-

मार्क ज़ुकरबर्ग का पूरा नाम मार्क इलियट ज़ुकरबर्ग है। ये अमेरिका के प्रोग्रामर और एक सफल उद्यमी हैं। इन्होने फेसबुक को इंटरनेट की दुनिया में लाकर एक इतिहास रच दिया।मार्क ज़ुकरबर्ग फेसबुक के सी०इ०ओ० (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर),को फाउंडर और मुख्य कार्यकारी भी हैं। उनका जन्म 14 मई 1984 को न्यूयॉर्क मे हुआ था।उनकी धार्मिक मान्यता यहूदी है

मार्क ज़ुकरबर्ग का राशि चिन्ह-

नक्षत्र- स्वाति
चंद्र राशि- तुला
सूर्य राशि (पाश्चात्य)- वृषभ
सूर्य राशि (भारतीय)- मेष

Mark Zuckerberg's zodiac sign

मार्क ज़ुकरबर्ग की जन्म कुंडली –

2022 का राशिफल (मई 2022 से मई 2023 तक)-

मार्क ज़ुकरबर्ग को इस अवधि में सही निर्णय लेने की जरुरत है और अपने बुद्धि विवेक पर अधिक ध्यान दें। परिवार के लोगो की सेहत बिगड़ सकती है।बच्चों के स्वास्थ्य को हानि हो सकती है।इन सब परेशानियों के चलते मार्क ज़ुकरबर्ग तनावग्रस्त रहेंगे।
साल के आखिरी महीने में इन्हे मिले जुले फैला मिलेंगे। कभी सुख की प्राप्ति होगी कभी दुःख की प्राप्ति होगी।
मार्क ज़ुकरबर्ग कड़ी मेहनत करेंगे तभी फल अच्छा मिलने की सम्भावना है।
नवंबर महीना उनके लिए गुजरेगा,सभी कार्यों में इन्हे नुक्सान झेलना पड़ेगा। 2023 साल के शुरुआती महीने सब कुछ बिगड़ने की स्थिति उत्पन हो जायेगी। मित्रों ,सहकर्मियों और पारिवारिक संबंध मधुर नहीं रहेंगे। इसका मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।

Mark Zuckerberg

मार्क ज़ुकरबर्ग का प्रेम राशिफल-

मार्क ज़ुकरबर्ग अपने जीवन को अपनी तरह से जीते हैं।वो अपनी पत्नी से बहुत प्रेम करते हैं।आने वाले समय में उन्हें अपने जीवनसाथी के साथ की जरुरत पड़ेगी। जीवनसाथी के बिना जुकरबर्ग पूर्ण रूप से खुश नहीं रह पाएंगे।

मार्क ज़ुकरबर्ग का कर्रिएर राशिफल-

मार्क ज़ुकरबर्ग को उन चीज़ों से दूर रहना है।जिसमे उन्हें तुरंत फैसले लेने की जरूरत हो।जहां वो शांत स्वभाव से कार्य करेंगे ,उन्हें वहां सफलता मिलेगी।

मार्क ज़ुकरबर्ग का स्वास्थ्य राशिफल-

मार्क जुकरबर्ग को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है।उन्हें फेफड़ों से सम्बन्धी बीमारियां हो सकती हैं।इसके लिए उनको सुबह ताजा हवा लेने की जरूरत है। मार्क ज़ुकरबर्ग को अपने पाचन तंत्र का विशेष रूप से ध्यान देना होगा।

Also Read: जानिए सनी लियोन की जन्म कुंडली में क्या राज़ छिपे हैं?

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.