Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

राशि से जानें ब्राइडल लहंगे का रंग, मिलेगा सौभाग्य

By June 17, 2023December 14th, 2023No Comments

भारत देश में जब कोई विवाह होता है, तब विवाह से पहले ज्योतिषी के द्वारा ढेरों मान्यताये पूरी की जाती हैं। वर और वधु की कुंडली मिलान से लेकर उनका विवाह किसी तिथि और किस महीने में होगा यह सब ज्योतिषी से पूछ कर ही किया जाता है। इसी बीच दुल्हन के लिए विवाह वाला दिन उसकी ज़िन्दगी का सबसे ख़ास दिन होता है। एक लड़की अपने विवाह के लिए ढेरों सपने संजों कर रखती है जिसमें से एक यह भी होता है कि वह अपने विवाह के दौरान सबसे मनमोहक और आकर्षक लगे। इसलिए दुल्हन विवाह के पहले ही उसकी सुंदरता में चार चाँद लगाने वाला ब्राइडल लहँगा ढूढ़ना शुरू कर देती है।

इसी बीच सबसे मुश्किल कार्य होता है, दुल्हन के लहंगे का रंग पसंद करना। लेकिन आज हम आपको बताएंगे की कैसे एक दुल्हन की राशि के अनुसार दुल्हन के लहंगे का रंग आप पसंद कर सकते हैं। ज्योतिष में प्रत्येक व्यक्ति की एक राशि दी गयी है जिसके अनुसार सभी राशियों का अपना एक शुभ रंग होता है यदि शादी करने वाली कन्या अपनी राशि के अनुसार लहँगा पहनती है तो उसके लिए यह शुभ होता है और उसके बाहरी आकर्षण के साथ उसकी आंतरिक सुंदरता भी निखर कर आती है। तो आइए इस लेख की मदद से जानिए कि लहंगे पर राशियों का प्रभाव क्या है और आपकी राशि के अनुसार किस रंग का लहंगा आपकी सुंदरता में लाएगा निखार और ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार होगा लाभकारी।

Hindi CTR

राशि के अनुसार लहंगा और उसका रंग

  • मेष राशि ब्राइडल लहंगा

मेष राशि की कन्याएं अधिक उत्साही और आक्रमक मानी जाती हैं क्योंकि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मेष राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है और यह अग्नि तत्व से जुड़ी है। इसलिए मेष राशि की दुल्हनों का आकर्षण अधिक गहरे और चमकीले रंग की तरफ होता है। ज्योतिष के अनुसार मेष राशि की कन्या यदि लाल या गहरे गुलाबी रंग का ब्राइडल लहंगा पहनती हैं, तो उनके लिए यह रंग शुभ सौभाग्य लाता है। वह लाल और गुलाबी रंग के लहंगे में खुद के अंदर एक आत्मविश्वास महसूस करेंगी जिस कारणवश वह अपने जीवनसाथी और विवाह में मौजूद रिश्तेदारों की नज़रों में अधिक मनमोहक लगती हैं।

  • वृषभ राशि ब्राइडल लहंगा

वृषभ राशि की दुल्हन स्वभाव से अधिक व्यावहारिक प्रकृति की होती हैं। इनका स्वभाव अधिक शांत और सुंदर होता है क्योंकि ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और इसका यह पृथ्वी तत्व से जुड़ी हुई राशि है। इस राशि की दुल्हनों के लिए हल्का रंग पहनना शुभ होता है, वह हल्के हरे रंग या क्रीम रंग का लहंगा पहन सकती हैं। इसके अलावा भी यदि कोई हल्का रंग है तो वह पहन सकती हैं। वृषभ राशि के लिए हल्का हरा और क्रीम रंग अधिक प्यारा और विवाह के बाद स्त्री के जीवन में सौभाग्य लाता है।

  • मिथुन राशि ब्राइडल लहंगा

मिथुन राशि की दुल्हन अधिक उत्साह से भरी हुई होती हैं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यह राशि का ग्रह बुध होता है और यह वायु तत्व की राशि है। यह पुरानी चीजों में यकीन नहीं रखते हैं इस राशि को अक्सर नयी नयी चीजें और कुछ हटकर नया सीखना बहुत पसंद करते हैं। इस राशि के लोगों को अधिक गहरे रंग अपनी और आकर्षित करते हैं। मिथुन राशि की लड़कियां अपने विवाह के दौरान गहरे पीले रंग का लहंगा पहनें यदि वह चाहे तो पीले रंग के साथ कोई अन्य रंग जैसे गुलाबी और हरे रंग को आपस में मिला कर भी पहन सकती हैं बस लहंगे में पीले रंग की शेड्स अधिक होनी चाहिए। इस रंग का ब्राइडल लहंगा आप के ऊपर बेहद आकर्षित लगेगा और आपके व्यक्तित्व में निखार लाएगा।

  • कर्क राशि ब्राइडल लहंगा

कर्क राशि की दुल्हन स्वभाव से अधिक संवेदनशील होती हैं। इस राशि के अंदर भावनाएं अधिक होती हैं और यह शांत और सुशील राशि होती है। क्योकिं ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कर्क राशि का स्वामी ग्रह चन्द्रमा होता है और यह राशि जल तत्व से जुड़ी हुई होती है। इसलिए कर्क राशि वाली दुल्हनों को सफ़ेद मोती सी चमक का लहंगा हल्का, चांदी रंग या हल्का पानी की तरह दिखने वाला नीले रंग का लहंगा पहनना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार कर्क राशि के लिए यह रंग उसके शादीशुदा जीवन में सफलता को आमंत्रित करते हैं और विवाह के पश्चात उसके शादीशुदा जीवन में शांति बानी रहती है। इन रंगों का लहंगा पहनने से कर्क राशि की दुल्हन की चमक उसके विवाह के दौरान अधिक बढ़ जाती है वह चंदा की चांदनी की तरह चमकती है और शांत जल की तरह शर्मीली एवं सुन्दर दिखती है।

  • सिंह राशि ब्राइडल लहंगा

सिंह राशि की दुल्हन के अंदर आत्मविश्वास होता है। यह राशि आत्मविश्वासी होने के साथ- साथ अधिक चालाक और दिमागी रूप से बेहद शातिर होती है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सिंह राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है और यह राशि अग्नि तत्व से जुड़ी हुई होती है। सिंह राशि के अनुसार दुल्हन के लहंगे का रंग गहरा जामुनी या फिर सोने के रंग जैसा चमकीला होना चाहिए। यह दोनों रंग कर्क राशि ब्राइडल लहंगे के लिए शुभ होते हैं और इस लहंगे को पहनने से आपके अंदर आत्मविश्वास होगा जिस वजह से आपकी खुशी देखते ही बनेगी। इन रंगों का लहंगा कर्क राशि के लिए इस बात का प्रतीक होता है की शादी के बाद दुल्हन बहुत ठाठ-बाट के साथ अपना सुखी जीवन व्यतीत करेगी।

  • कन्या राशि ब्राइडल लहंगा

कन्या राशि की दुल्हन बहुत बहुत सुलझी हुई और मासूम होती हैं। कन्या राशि का स्वभाव बहुत भोला और आकर्षित करने वाला होता है। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कन्या राशि का स्वामी ग्रह बुध है और यह पृथ्वी तत्व से संबंधित राशि है। कन्या राशि की दुल्हनों को हरा रंग शुभ होता है। कन्या राशि को अपने विवाह के दौरान हरे रंग का लहंगा पहनना चाहिए। यह हरा रंग हल्का हरा या मेहँदी रंग का हो सकता है। इस रंग का लहंगा पहनने से कन्या राशि की बौद्धिक क्षमता अधिक प्रभावशाली होती है। और यह उसकी व्यावहारिकता के अनुसार दुल्हन पर अच्छा लगता है।

  • तुला राशि ब्राइडल लहंगा

तुला राशि की दुल्हन स्वभाव से अधिक धैर्यवान होती है। तुला राशि के लोगों के अंदर अधिक संतुलन होता है, ये लोग अपने काम को करने से पहले संतुलन बनाकर करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र होता है और यह राशि वायु तत्व से संबंधित होती है। तुला राशि की दुल्हनों को हल्का गुलाबी, हल्का जामुनी इसके अलावा गहरा गुलाबी रंग का लहंगा पहनना चाहिए। इन रंगों के लहंगे तुला राशि के बहुत शुभ होंगें साथ ही ये सभी लहंगे के रंग आपकी सुंदरता को मनमोहक बना देंगे। यदि आप अपनी शादी में सुंदर दिखना के साथ शुभ शगुन चाहती हैं तो तुला राशि की दुल्हनों के लिए यह लहंगा बहुत खास साबित होगा।

  • वृश्चिक राशि ब्राइडल लहंगा

वृश्चिक राशि की दुल्हन स्वभाव से बहुत अधिक सोचने वाली होती हैं। यह राशि के लोग कब, क्यों, कहाँ और किसके बारे में सोचते हैं यह कभी उजागर नहीं करते हैं। वृश्चिक राशि को समझना बहुत कठिन होता है इस राशि के लोगों के पास अधिक रहस्य छिपे होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृश्चिक राशि का ग्रह मंगल है और यह जल तत्व की राशि है। वृश्चिक राशि की दुल्हनों को अधिक गहरा लाल, गहरा बैंगनी और चमकीले रंग का लहंगा पहनना अच्छा होता है। लाल रंग माता लक्ष्मी का रंग होता है यदि आप सुर्ख लाल रंग का लहंगा पहनती हैं तो इससे आपको अपने विवाह में लक्ष्मी माता का आर्शीवाद प्राप्त होता है। वहीं बैंगनी रंग का लहंगा भी आपके जीवन में खुशियाँ लेकर आता है। इन दोनों रंग के लहंगे में आपका व्यक्तित्व निखर का सामने आता है।

  • धनु राशि ब्राइडल लहंगा

धनु राशि की दुल्हन को नए नए स्थानों पर घूमना बहुत पसंद होता है। सिंह राशि अक्सर आजाद रहना पसंद करती है और इस राशि के लोग खुले विचारों के होते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार धनु राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और यह राशि अग्नि तत्व से जुड़ती है। धनु राशि की दुल्हनों को सोने का के रंग का गहरा लहंगा पहनना चाहिए। चांदी के रंग का लहंगा भी इनके लिए शुभ होता है। यह लहंगा आपके व्यक्तित्व को मनमोहक बना देगा और विवाह के पश्चात लहंगे का सोने वाला रंग आपके जीवन को भी सोने की तरह चमकदार बना देगा। यह रंग आपके जीवन में ख़ुशी लेकर आएगा।

  • मकर राशि ब्राइडल लहंगा

मकर राशि की दुल्हन जल्दी से भावनाओं में नहीं बहती हैं। मकर राशि के लोग दिमागी और भावनात्मक रूप से अधिक शक्तिशाली होते हैं। ये लोग आसानी से किसी की भी बातों में नहीं आते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मकर राशि का स्वामी ग्रह शनि ग्रह है और यह राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी हुई है। मकर राशि के लोग कुछ गहरे रंग पसंद करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इस राशि की दुल्हनों को भूरा, गहरा नीला और स्लेटी रंग का लहंगा पहनना चाहिए। मकर राशि की दुल्हनों के लिए यह रंग बहुत शुभ होते हैं। इन रंगों का लहंगा आपके जीवनसाथी और आपके बीच प्यार को बढ़ाता है।

  • कुंभ राशि ब्राइडल लहंगा

कुंभ राशि की दुल्हन स्वतंत्रता से जीवन जीना पसंद करती है। कुंभ राशि के लोग बहुत ऊपर और दूर की सोच रखते हैं और यह लोग किसी के ऊपर निर्भर रहना पसंद नहीं करते हैं। कुंभ राशि के अधिकतर लोग आत्मनिर्भर होकर अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि ग्रह होता है और यह राशि वायु तत्व से जुड़ी हुई है। कुंभ राशि के लोग रगों में सबसे अनोखे और आकर्षित करने वाले रंग पसंद करते हैं इसलिए इस राशि की दुल्हनों को नीले, गहरे नीले, चांदी रंग, स्लेटी रंग का लहंगा पहनना शुभ होता है। यह सभी रंग यदि आप पहनती हैं तो अपने विवाह के दौरान आपका मन शांत रहेगा और आपको घबराहट नहीं होगी। यह सभी रंग आपके जीवन में भी शांति लाते हैं।

  • मीन राशि ब्राइडल लहंगा

मीन राशि की दुल्हन आसानी से किसी पर भी विश्वास नहीं करती हैं। मीन राशि के लोग स्वभाव से अधिक सतर्क रहते हैं ये लोग बहुत सोच समझ कर किसी से मित्रता करते हैं। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मीन राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है और यह राशि जल तत्व से जुड़ी है। मीन राशि की दुल्हनों को हल्के पीले या हल्के हरे इसके अलावा हल्का गुलाबी रंग का लहंगा पहनना चाहिए। यह रंग आपके जीवन में खुशियां लाएंगे और आपकी सभी परेशानियों में आपका आत्मविश्वास बढ़ाएंगे।

राशियों पर आधारित ब्राइडल लहंगा (zodiac signs based bridal lahanga) के लाभ:

  • अपनी राशि के अनुसार दुल्हन के लहंगे का रंग उसको आकर्षित बनाने के साथ- साथ उसका शादीशुदा जीवन भी सुखमय बनाता है। दुल्हन के लहंगे पर राशियों का प्रभाव पड़ता है इसलिए राशि के अनुसार लहंगा अधिक लाभकारी होगा।
  • आप अपनी राशि के अनुसार लहंगा चुनकर अपने जीवन में विवाह के बाद आने वाली कुछ परेशानियों से भी मुक्ति पाते हैं।
  • राशि के अनुसार चुना हुआ लहंगा आपके जीवनसाथी को आपकी तरफ अधिक आकर्षित करता है जिस वजह से आप दोनों के बीच प्यार बढ़ जाता है।
  • एक अच्छा और ज्योतिष के अनुसार चुना हुआ लहंगे का रंग आपके जीवन में सकारात्मकता को उत्पन्न करता है।
  • अपने विवाह के दौरान लहंगा लेने पर ज्योतिषी से अवश्य परामर्श करें। और उसी के अनुसार अपना लहंगा चुने।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. राशि के अनुसार ब्राइडल लहंगा लेने से क्या होता है?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यदि आप अपनी राशि के अनुसार ब्राइडल लहंगा लेती हैं तो आपके विवाह के पश्चात आपके जीवन में खुशियां आती हैं। आपके जीवनसाथी आपको अधिक प्यार करते हैं। और लहंगे में आप अत्यधिक सुंदर दिखती हैं।

2. कन्या राशि के लिए कौन सा रंग शुभ है?

कन्या राशि के लिए हरे रंग का लहंगा पहनना शुभ होता है। यह हल्का हरा, गहरा हरा या मेहँदी रंग में से कुछ भी पहन सकती हैं। यह रंग कन्या राशि के लिए सौभाग्य लाता है।

3. ज्योतिष के अनुसार लहंगे के बारे में और कैसे जाने?

आप यदि लहंगा लेने की सोच रहें हैं और किसी ज्योतिषी से परामर्श करना चाहते हैं तो हमारे इंस्टाएस्ट्रो की ऐप डाउनलोड करके यहाँ अपने पसंद के ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं। इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी आपके सारे सवालों का एकदम सटीक जवाब देंगे।

4. चमकीले रंग का लहंगा किस राशि को पहनना चाहिए?

वृश्चिक और सिंह राशि को अपने विवाह के दौरान चमकीले रंग का लहंगा पहनना शुभ होता है। चमकीले रंग का लहंगा इन दोनों राशियों के जीवन में सुख समृद्धि लाता है और इस रंग में दुल्हन बहुत प्यारी लगती है और आकर्षण का केंद्र बन जाती है।

5. क्या इन सभी रंगों की साड़ी अपने विवाह के दौरान पहन सकते हैं?

जैसे समय बदल रहा है उसी के अनुसार आजकल सभी दुल्हनें लहंगा ही पहनती हैं लेकिन साड़ी पहनना हमारी संस्कृति का हिस्सा रहा है आप इन रंगों की साड़ी भी अपने विवाह के समय पहन सकती हैं।

और पढ़ें- Budh Ast 2023: जानिए बुध अस्त का कौन सी राशियों पर पड़ेगा नकरात्मक प्रभाव 

अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपकी लव मैरिज होगी या अरेंज मैरिज तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi