
ज्योतिष शास्त्र में वाहन के रंग का महत्व-
कभी कभी ऐसा होता है। जब हम नया वाहन खरीदते हैं। तो हमारे साथ अजीब और बुरी घटनाएं घटने लगती हैं। ज्योतिष के अनुसार वाहन का रंग सही ना होने के कारण होता है। अगर आप ज्योतिष के परामर्श से अपनी राशि के अनुसार वाहन के रंग का चुनाव करते हैं। यह आपके लिए लाभदायक होगा। आपको शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। ज्योतिष शास्त्र यह भी कहता है। अगर आप गाड़ी या वाहन शुभ मुहर्त में खरीदते हैं। तो आपको लाभ प्राप्त होता है।
किसी जातक की कुंडली से ज्योतिष भविष्य के बारे में जानकारी देता है। इसी प्रकार राशियों से वाहन का रंग और वाहन खरीदने का शुभ मुहूर्त के बारे में बताते हैं। ज्योतिष शास्त्र में वाहन का रंग शुक्र और शनि ग्रह पर निर्भर करता है। वाहन खरीदने में शुक्र का अत्यधिक महत्व है। अगर आप नई गाड़ी या वाहन खरीदना चाहते हो। तो कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति का अनुकूल होना अति आवश्यक है।
कभी कभी कुंडली में राहु और मंगल दोष भी होता है। ज्योतिष के अनुसार किसी जातक की कुंडली में राहु और मंगल दोष दोनों है। आपको इस समय वाहन नहीं खरीदना चाहिए। यह दुर्घटना का संकेत देता है। वाहन खरीदते समय कुंडली का चतुर्थ भाव महत्वपूर्ण होता है।
राशि के अनुसार वाहन का शुभ रंग-
मेष राशि-
इस राशि के लोग साहसी होते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण होते हैं। मेष राशि वाले लोगों को नीला रंग का वाहन खरीदना चाहिए। यह रंग शुभ होता है। इसके अलावा, लाल, पीला, केसरिया रंग भी शुभ होता है। आपको वाहन में हनुमान जी की मूर्ति रखनी चाहिए।
वृषभ राशि-
इस राशि के लोग धैर्यवान होते हैं। इनके लिए सफ़ेद रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है। सफ़ेद रंग के अलावा हरा रंग भी शुभ रंग है। आपको काले रंग का वाहन नहीं खरीदना चाहिए। वृषभ राशि के लिए यह अशुभ रंग माना जाता है।
मिथुन राशि-
इस राशि के लोग परिवर्तनशील होते हैं। इनका स्वभाव चंचल होता है। मिथुन राशि के जातक के लिए हरा और क्रीम रंग शुभ होता है। इसके अलावा आप स्लेटी और लाल रंग के वाहन भी खरीद सकते हैं। ज्योतिष की सलाह से पुराने वाहन को बेचना चाहिए।
कर्क राशि-
इस राशि के जातक कल्पनाशील होते हैं। कर्क राशि के लिए सफ़ेद और लाल रंग का वाहन खरीदना चाहिए। इसके अलावा पीले रंग का वाहन भी शुभ होता है। कर्क राशि वालों को अन्य रंग का वाहन नहीं खरीदना चाहिए। आपको दुर्घटना का सामना भी करना पड़ सकता है।
सिंह राशि-
ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है। सिंह राशि के लोग प्रभावशाली होते हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग स्लेटी होता है। इसके अलावा लाल,पीला, सफ़ेद और केसरिया रंग का भी चुनाव कर सकते हैं।
कन्या राशि-
इस राशि के लोग मेहनत करने से डरते नहीं हैं। कन्या राशि के लोगों को सफ़ेद और नीला रंग का वाहन खरीदना चाहिए। आप हरे और भूरे रंग का वाहन भी खरीद सकते हो। कन्या राशि के लोगों लाल रंग का वाहन खरीदने से बचना चाहिये।
तुला राशि-
इस राशि के लोग वाहन के मामले में स्टाइलिश होते हैं। वाहन का शुभ रंग काला और नीला होता है। जैसे जैसे वाहन पुराना होता है। यह अधिक लाभ देता है। हरा और सफ़ेद रंग भी शुभ होता है।
वृश्चिक राशि-
इस राशि के लोग भावुक होते हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग सफ़ेद होता है। इसके अलावा आप पीले और लाल रंग का भी वाहन खरीद सकते हैं। वृश्चिक राशि वाले लोगों को हरे और काले रंग का वाहन नहीं खरीदना चाहिए। यह रंग अशुभ होता है।
धनु राशि-
इस राशि के लोग पथिक स्वभाव के होते हैं। धनु राशि के लोगों के लिए वाहन खरीदने का उपयुक्त रंग लाल और चांदी का रंग होता है। इसके अलावा लाल, केसरिया, कांस्य और पीला रंग शुभ होता है। धनु राशि के लोगों को नीले और काले रंग की कार को नहीं खरीदना चाहिए।
मकर राशि-
इस राशि वालों के लिए अनुशासन अत्यधिक प्रिय होता है। मकर राशि के लिए वाहन का शुभ रंग सफ़ेद होता है। इस राशि के जातक को ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षित और सुविधा के अनुसार वाहन का चुनाव करना चाहिए। मकर राशि वालों के लिए हरा और पीला रंग भी शुभ होगा। नीला और लाल रंग का वाहन नहीं खरीदना चाहिए।
कुंभ राशि-
इस राशि के जातक स्वतंत्र रूप से रहना पसंद करते हैं। कुंभ राशि के लोगों को सफ़ेद और नीला रंग का वाहन खरीदना चाहिए। इसके अलावा हरा और पीला रंग भी शुभ होता है।
मीन राशि-
इस राशि के लोग कलात्मक होते हैं। मीन राशि के लोग आरामदायक वाहन को पसंद करते हैं। पीला, सुनहरा और सफ़ेद रंग का वाहन खरीदना शुभ होता है।
इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।