Get App
AstrologyHindiLove AstrologyZodiacs & Planets

प्रेम का इजहार करने में किन राशियों को लगता है अधिक समय?

By June 21, 2022November 23rd, 2023No Comments
Express Love

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार-

कुछ राशियां ऐसी होती हैं। जो अपने प्रेम को प्रदर्शित करने में बहुत समय लेती हैं। कुछ राशियां ऐसी होती हैं। जो अपने प्रेम का इजहार तुरंत ही कर देते हैं। जो राशियां अपने प्रेम का इजहार करने में वक़्त लेती हैं। कभी कभी ऐसा होता बनती बात बिगड़ जाती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि ये कुंडली में ग्रह नक्षत्रों के संतुलन में ना रहने के कारण होता है। कुंडली में पंचम भाव प्रेम को दर्शाता है। कुछ राशियों पर पाप और उग्र ग्रह प्रभाव डालते हैं। जिसके कारण कुछ राशियां अपने प्रेम का इजहार करने में संकोच करती हैं। आइये जानते हैं इन राशियों के बारे में।

देरी से अपने प्रेम का इजहार करने वाली राशियां-

वृषभ राशि-

जिन लोगों का नाम ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी,वो,वू, वे से होता है। उनकी राशि वृषभ राशि होती है। वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह को माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र ग्रह को विलास भोग का कारक भी माना गया है। वृषभ राशि के जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है। ऐसे लोगों को जल्दी ही प्रेम होता है। जब शुक्र ग्रह कमजोर होता है। इसके अलावा कुंडली पर राहु-केतु का साया होता है। तब राशि की परिस्थितियां बदल चुकी होती हैं।

जब जातक अपने प्रेम को प्रदर्शित करने से घबराता है। ऐसे लोग अपने दिल की बात कहने से घबराते हैं। अपनी दिल की बात जबान तक लाने में देर लगाते हैं। चुपचाप चीज़ों को सहन करते रहते हैं। यह लोग भयभीत रहते हैं कि प्रेम संबंध के बारे में बात करने पर इनके उस इंसान से संबंध ना खराब हो जाए।

सिंह राशि-

जिन लोगों का नाम मा,मी,मू,मे, मो, टा,टी,टू,टे से आरम्भ होता है। इन लोगों के राशि सिंह राशि होती है।
सिंह राशि वाले लोगों को समझना अत्यधिक मुश्किल होता है। यह लोग बहुत गहराई से सोचते हैं। गहरी से गहरी बात को अपने दिल में छुपा कर रखते हैं। यह कभी अपने दिल के राज दूसरों के सामने बयां नहीं करते हैं।

सिंह राशि वाले लोग अपने कर्रिएर और लक्ष्य को लेकर बहुत सावधान रहते हैं। यह अपने कार्यों को चुपचाप ढंग से करना पसंद करते हैं। यह अपनी बातों को दूसरों से साझा नहीं करते हैं। इस आदत की वजह से उन्हें परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है। क्योंकि यह अपनी बातों को दूसरों से नहीं बताते हैं। बातों को मन के अंदर रख कर घुटते रहते हैं। जिसकी वजह से उनकी मानसिक स्थिति भी खराब हो जाती है।

सूर्य को सिंह राशि का स्वामी माना गया है। जन्म कुंडली में सूर्य की स्थिति खराब होने पर यह लोग कम बोलते हैं। इसे वाणी दोष भी कहा जाता है। कठोर बात बोलने के कारण इन्हें कोई पसंद नहीं करता है

इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।

और पढ़ें: जानिए अंक ज्योतिष विद्या से आप लव मैरिज करेंगे या अरेंज मैरिज।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.