Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

राशि चक्र की इन राशियों को होता है खाने का अधिक शौक

By July 22, 2023December 15th, 2023No Comments
Khane ki Shokin Rashia

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार सभी राशियों का व्यक्तित्व अलग अलग होता है। किसी राशि का व्यक्तित्व कुछ पसंद करने वाला होता है और किसी राशि का कुछ पसंद करता है। इसी प्रकार ज्योतिष में कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिन्हें खाने पीने का अधिक शौक होता है। कुछ राशि चक्र के लोग खाने-पीने के शौकीन होते हैं। दुनिया में न जाने ऐसी कितनी चीजें हैं जो खाने पीने की होती हैं। कोई कोई व्यक्ति खाने पीने का इतना शौकीन होता है की उसे खाने की बातों के अलावा और खाने के अलावा कुछ सूझता ही नहीं है। आज आप जानेगें की खाने पीने के शौकीन के रूप में राशि चिन्ह कौन से हैं।

खाने के इतने अधिक शौकीन होने के चलते लोगों को कई तरह की बीमारियां भी हो जाती हैं परन्तु वह तब भी अपनी इस खाने- पीने की आदत को नहीं छोड़ते हैं और अपनी पसंद के खाने का भरपूर लुफ्त उठाते हैं। आज इस लेख के द्वारा हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जिनको खाने पीने का अधिक शौक होता है। खाने पीने के शौकीन के रूप में राशि चिन्ह बिना कुछ समझें खाती हैं और बीमारी होने के बाद भी उससे पीछे नहीं हटती हैं। तो आइए जानते हैं खाने पीने के शौकीन राशियां (Food lovers zodiac signs) कौन सी होती हैं।

Hindi CTR

खाने पीने के शौकीन राशियां (food lovers zodiac signs)

प्रत्येक राशि का अपना कोई न कोई शौक अवश्य होता है। इनमें से बहुत सी राशियां ऐसी होती हैं जिनको खाने का शौक अधिक होता है। न सिर्फ खाने का बल्कि इनमें से कुछ को बनाने और खाने दोनों का ही शौक अधिक होता है। आइए जानते हैं ऐसी कौन सी राशियां होती हैं खाने की सबसे ज्यादा शौकीन।

1. मेष राशि

मेष राशि को खाने पीने का इतना अधिक शौक होता है। यह राशि एक भी समय बिना खाना खाए नहीं रह सकती हैं। मेष राशि के लोग हमेशा आलस दिखाते हैं और बैठे बैठे खाते हैं दिन में उनका मुँह कुछ न कुछ खाने के लिए चलता ही रहता है। मेष राशि के लोग अधिकतर समय ज्यादा चिकनाई से बनी हुई चीजें खाना पसंद करते हैं और फ़ास्ट फ़ूड ये अक्सर खाते हैं। घर में अक्सर खाने की नयी- नयी चीजें ये बनवाकर खाते हैं और किसी भी हालत में अपने अधिक और चिकनाई वाले खाने की आदत को नहीं छोड़ते हैं। ये लोग अक्सर खाने के लिए नए नए होटल कैफ़े और जहाँ कहीं भी खाने की कोई चीज मशहूर होती है वहीं चले जाते हैं।

2. कर्क राशि

कर्क राशि के लोग खाने पीने को बहुत पसंद करते हैं। ये हमेशा अच्छा और स्वादिष्ट खाना खाते हैं लेकिन फिर भी इनकी भूख पर कोई विराम नहीं लगाया जा सकता है। खाना हमेशा ही इनकी विशलिस्ट में सबसे ऊपर का स्थान पाता है। ये लोग खाने के इतने शौकीन होते हैं कि खाना खिला कर कोई भी इनका फायदा भी उठा सकता है इसलिए इन लोगों को थोड़ी सावधानी भी बरतनी चाहिए। यदि ये लोग किसी से नाराज़ होते हैं तो इन्हें थोड़ा सा खाना खिला कर भी मनाया जा सकता है। देखा जाये तो ये लोग घर पर बना खाना पीना अधिक पसंद करते हैं और अपने घर वालों को ये लोग खाना बनाकर खुश कर देते हैं। क्योंकि इन्हें न सिर्फ खाना खाना अच्छा लगता बल्कि बनाना भी पसंद होता है।

3. तुला राशि

तुला राशि के लोग भी खाने पीने में ज्यादा रूचि रखते है। इस राशि के लोग खाना पीना पसंद तो करते हैं लेकिन वे इसके पीछे इतने पागल नहीं होते हैं। ये लोग खाने के साथ- साथ अपने स्वास्थ्य का भी पूरा ध्यान रखते हैं। इन लोगों के लिए स्वास्थ्य भी जरुरी होता है। और ये स्वादिष्ट चीजें खाना पसंद तो करते हैं लेकिन अधिकतर समय में अपनी सेहत को देखते हुए ये उसे नज़रअंदाज कर देते हैं। तुला राशि के व्यक्ति अक्सर घर का खाना पसंद करते हैं उन्हें नयी नयी चीजों को टेस्ट करना पसंद होता है इसलिए ये लोग वहां ज्यादा जाना पसंद करते हैं जहाँ कुछ नया बनता है जो कभी इन लोगों ने चखा नहीं हैं।

4. सिंह राशि

सिंह राशि खाने पीना का भरपूर आनंद लेने वाली राशि होती है। इस राशि की एक खासियत यह भी है कि, इसे खाने के साथ- साथ खाना बनाना भी बहुत अच्छा लगता है। यह राशि छोटी दुकानों या ठेलों से खाना खाना पसंद नहीं करती है बल्कि इस राशि को बड़ी और नामी दुकानों से खाना खाना पसंद होता है साथ ही खाने की क्या वैरायटी है उनके लिए यह भी महत्व रखता है। ये लोग खाने को उसके गुणवत्ता के साथ ही खाना पसंद करते हैं। सिंह राशि खाने के मामले में बहुत बढ़िया और बेहतरीन चीजों की तरफ चलती है। यदि वह इस काबिल नहीं है की अपनी पसंद की खाने की चीजों को खरीद पाए तो वह उसे वहीं छोड़ना मंजूर करती है और दूसरी सस्ती चीज पर हाथ नहीं रखती है। इनके लिए चीज की गुणवत्ता और सफाई अधिक मांयने रखती है।

5. मकर राशि

मकर राशि भी भोजन को अधिक पसंद करती है। लेकिन मकर राशि के जातक भोजन के साथ- साथ भोजन में यह भी देखते हैं कि, उसमें फैट अधिक तो नहीं है और उस खाने को उन्हें कितनी मात्रा में खाना है। मकर राशि के लिए खाना जरुरी तो है लेकिन इस राशि को फ़ास्ट फ़ूड और घी तेल का बना हुआ भोजन अधिक पसंद नहीं होता है। यह राशि बहुत हल्का खाना पसंद करती है और अपने भोजन में लौ कैलोरी फैट खाने को शामिल करती है। यह राशि खाने में फल और हरी सब्जियां खाना अधिक पसंद करती है और साथ ही लस्सी दही खाती है। बात यह भी है कि ये लोग किसी भी प्रकार से अपने खाने को स्वादिष्ट बनाकर ही खाते हैं क्योंकि स्वादिष्ट भोजन ही उन्हें पसंद होता है।

6. कुम्भ राशि

कुम्भ राशि खाने पीने के लिए पूरी तरह समर्पित होती है। कुंभ राशि को खाने पीने का शौक तो अधिक होता है परन्तु ये लोग घर का खाना अधिक पसंद नहीं करते हैं। कुंभ राशि खाने की नयी- नयी चीजें ढूढ़ने और फिर उनकों खाने का शौक रखती है। यह राशि अच्छा खाना और कुछ हट कर खाने के लिए पूरी दुनिया भी घूम सकती है। कुंभ राशि जहाँ भी जाती है कुछ नया खाना खा कर ही आती है और इस वजह से इसके दोस्त इससे काफी खुश रहते हैं क्योंकि समय- समय पर यह राशि उनको भी नया नया खाना खिलाती रहती है।

7. मीन राशि

मीन राशि के लोग खाना खाने को लेकर बहुत उत्सुक होते है। यह राशि वे राशियां जो खाने के बहुत शौकीन हैं उनमें शामिल एक राशि है। इन लोगों खाने के बाद सोना दोनों करना अच्छा लगता है। इस राशि के लोग उनमें से होते हैं जो भोजन को खाने के पहले उसकी खुशबू को देखकर स्वाद का पता लगाते हैं। यदि इन लोगों को भोजन की खुशबू अच्छी नहीं लगती है तो, ये लोग भोजन को नहीं खाते हैं। इनके सामने जो भी तरह का खाना आता है ये उसका स्वाद जानकर उसको खाना पसंद करते है। इस राशि का यदि पेट भरा भी है तब भी यह राशि खाने को हमेशा तैयार रहती है। अगर इस राशि का कोई व्यक्ति आपसे नाराज़ हो गया है तो आप उसे अच्छा खाना स्वाद से भरपूर खाना खिला कर फिर से खुश कर सकते हैं।

8. धनु राशि

धनु राशि चक्र के लोग खाने- पीने के शौकीन होते हैं। इस राशि के लोग खाने की चीजों को बहुत ढूंढने के बाद स्वाद से भरी हुई चीज ही खाते हैं। इस राशि के लोग अक्सर यात्रा करते हैं और यात्रा के दौरान अलग अलग चीजें खाना पसंद करते हैं। धनु राशि के लोग हमेशा कोशिश में रहते हैं कि वे विभिन्न प्रकार के खाने का आनंद ले सकें। ये लोग खाने को पसंद तो करते हैं लेकिन अपने काम को अधिक महत्व देते हैं खाने से पहले ये अपना काम पूरा करते हैं। और उसके बाद ही खाना खाते हैं।

9. वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग भी खाने को अधिक महत्व देते हैं। इन लोगों को किसी समारोह यह पार्टी का खाना पसंद होता है। ये खाने को देखने के बाद खुद पर नियंत्रण नहीं रख पाते हैं। इन लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्यांए भी हो जाती हैं परन्तु फिर भी ये लोग अपनी आदत से बाज नहीं आते हैं। खाने के साथ साथ इन लोगों को घूमना फिरना भी बहुत पसंद होता है और उस दौरान भी ये लोग खाना खाते हुए यात्रा करते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1.ऐसी कौन सी राशि है जो सबसे ज्यादा फास्ट फूड खाती है?

मेष राशि को सबसे अधिक फास्ट फूड खाना पसंद होता है। यह राशि अधिकतम समय फास्ट फूड खाती है।

2. ऐसी कौन सी राशि है जो यात्रा के दौरान खाने का आनंद लेती है?

धनु राशि को यात्रा के दौरान खाना खाने में आनंद आता है। यह राशि अक्सर यात्रा के दौरान नए स्वाद का खाना पसंद करती है।

3. खाने के साथ सेहत का ध्यान कौन सी राशि रखती है?

तुला राशि एक राशि है जो खाना पसंद तो करती है लेकिन, खाने के साथ साथ यह अपनी सेहत का ध्यान भी रखती है। यह राशि हल्का खाना पसंद करती है।

4. ऐसी कौन सी राशि है जो लॉ फैट कैलोरी खाना पसंद करती है?

मकर राशि एक ऐसी राशि है जिसे लॉ फैट कैलोरी खाना पसंद होता है यह राशि स्वास्थ्य पर भी ध्यान देती है।

5. अपनी राशि के बारे में कहां से संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें?

आप इंस्टाएस्ट्रो के ऐप को डाउनलोड करके यहां के सबसे प्रसिद्ध ज्योतिषियों से बात करके अपनी राशि के बारे में जान सकते हैं।

और पढ़ें-  ये 5 राशियां साल 2024 में भी नहीं ढूंढ पाएंगी अपना पार्टनर

अपनी राशि के अनुसार व्यवहार जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi