Get App
AstrologyHindiRemedies & Healing

परिवार में बढ़ते क्लेश से छुटकारा दिलवायेंगे ये उपाय

By May 23, 2023December 14th, 2023No Comments
Family Problem

./‘परिवार’ ये महज एक शब्द नहीं है बल्कि इस शब्द से दुनिया भर के लोगों की लगभग सभी भावनाएं जुड़ी होती हैं। यदि किसी काम में व्यक्ति को कठोर मेहनत के बाद भी सफलता प्राप्त नहीं होती है तो वह परिवार ही होता है जो उसे संभाल लेता है। लाख दुश्मन पीछे लगे हो लेकिन अगर परिवार साथ है तो वो लाख दुश्मन भी व्यक्ति का कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। परिवार से एक इंसान की शक्तियां बढ़ जाती हैं। इंसान के प्रत्येक मुश्किल सफर में परिवार साथ देता है।

लेकिन ज़रा सोचिये यदि आपके घर में घरेलू समस्या उत्पन्न हो जाये और घर में क्लेश की स्थिति बन जाए और आपकी लाख कोशिशों के बाद भी यह स्थिति ठीक नहीं हो पा रही है, तो सोचिये की आपके घर में क्लेश के कारण क्या रहें होंगे और ये खत्म क्यों नहीं हो रहे हैं? ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार इसके पीछे ग्रहों का दोष बताया जाता है। यदि आपके ग्रह नक्षत्र कमजोर स्थिति में हैं तो ऐसा होता है। आइए पहले जानते हैं कि क्या होती है घरेलू समस्या

Hindi CTR

घरेलू समस्या

जब परिवार के लोग 2 गूटो में बट जाएं या पूरा परिवार ही किसी एक इंसान के खिलाफ बोलने लग जाए तो आपस में मतभेद की स्थिति उत्पन्न हो जाती है उसी को घरेलू समस्या कहते हैं। जब ये अधिक बढ़ जाती है तो इसका मतलब होता है कि जिसके खिलाफ परिवार लड़ रहा है उसकी कुंडली में शनि की बुरी दशा चल रही है। और सूर्य चंद्रमा भी उसकी कुंडली में पीड़ित ग्रह बने हुए हैं।

Family Problem

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में क्लेश के कारण

ऐसे क्या कारण बनते हैं जिनसे घर में क्लेश होने लगता है और जातक की सुख शांति, समृद्धि सब खत्म होना शुरू हो जाती है, आइए जानते हैं घर में क्लेश के कारण जिनको पढ़कर आप अपने आपको गृह क्लेश से बचा सकते हैं

  • यदि जातक के घर में धन की कमी होने लग जाती है तो उसके घर में कलह होने लग जाती है। व्यक्ति की आर्थिक मजबूरी उसे घर से भी दूर करने लग जाती है। इसके पीछे शनि दोष होता है।
  • अक्सर देखा जाता है की ऐसी कोई बड़ी बात नहीं होती है कि घर में गृह क्लेश की स्थिति होने लगे परंतु लोग छोटी छोटी बातों को लेकर झगड़ा शुरू कर देते हैं, और फिर यहीं झगड़ा इतना बड़ा रूप लेता है कि विकृति के कारण गृह में क्लेश होने लग जाता है।
  • इसका एक कारण या भी होता है कि बहुत से मनुष्य अपने पितरों को भोग लगाना बंद कर देते हैं, और उनको भूलने लगते हैं तो इस तरह से पितृ उन्हें परेशान करना शुरू कर देते हैं। जिससे घर की सुख शांति चली जाती है।
  • जब शनि दोष जातक की कुंडली में निचली राशि में स्थित होता है तो इस दौरान शनि दोष लगता है इससे घर की सुख शांति चली जाती है और लड़ाई झगड़े की संभावना बढ़ जाती है, जिससे घर में गृह क्लेश होता है।
  • एक पीढ़ी पहले जब लोग शौच के लिए जाते थे तो घर से बाहर जाते थे या शौचालय घर के दरवाजे से थोड़ा सा पहले एक साइड में बनाते थे परंतु अब ये लोगों के कमरे में अंदर ही बनने लग गए हैं, और ऐसा होने से चंद्रमा से राहु दोष कुंडली में लग जाता है जो घर की आर्थिक स्थिति और गृह क्लेश को बढ़ा देता है।

Family Problem

गृह क्लेश के लिए जिम्मेदार ग्रह

  •  यदि जातक की कुंडली में सूर्य पाप ग्रहों से घिरा हुआ है तो इस स्थिति में ग्रह के कारण क्लेश होता है।
  • जातक की कुंडली में अगर शनि और सूर्य एक साथ आ जाएं तो ये एक अशुभ संकेत माना जाता है इससे घर में क्लेश होने की संभावना होती है।
  • यदि जातक की कुंडली में सूर्य राहु या सूर्य केतु की युति हो रही हो तो इससे भी ग्रह क्लेश उत्पन्न होता है।
  • यदि जातक की कुंडली में चौथे भाव में शनि, राहु केतु और मंगल जैसे पापी ग्रह आ रहे हो तो इससे भी ग्रह क्लेश की स्थिति बनती है।
  • यदि जातक की कुंडली में शनि मेष राशि में प्रवेश कर गया है और सारे पापी ग्रह चौथे घर में मौजूद हैं तो इससे भी ग्रह क्लेश होगा।

Kundli In Shani And Sun

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार घर में क्लेश के उपाय

अगर आपके घर में क्लेश बहुत बढ़ गया है और आप इससे तंग आ गए हैं और सोचते हैं की घर में क्लेश हो तो क्या करें? तो यहां हम आपको बताएंगे कुछ घर में क्लेश के उपाय

  • सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में सूर्य देव को थोड़ी सी हल्दी और चावल डाल कर जल अर्पित करने से घर क्लेश में राहत मिलती है।
  • प्रतिदिन भगवान हनुमान का हनुमान चालीसा पाठ करना चाहिए और उनके आगे गाय के घी का एक दीपक जला कर उनसे ग्रह क्लेश खत्म करने की प्रार्थना करनी चाहिए।मुख्य रूप से मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अवश्य करें जिससे कुंडली में मंगल ग्रह मजबूत होता है।
  • कपूर और लौंग लेकर उनको एक तांबे के बर्तन में डाल कर शाम के समय जला दें ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि और शांति आएगी घर से नकारात्मकता दूर हो जायेगी।
  • प्रत्येक शनिवार शाम को पीपल के पेड़ पर सरसों के तेल का एक दीपक जलाने से घर से शनि की बुरी दशा दूर होगी और घर में सुख शांति बढ़ेगी, गृह क्लेश खत्म हो जाएगा। कुंडली में शनि मजबूत होगा और शनि दोष का अंत होगा।
  • घर में भगवान बालाजी के नाम का एक शांति पाठ करवाएं या एक बड़ा हवन करा दें। ऐसा करने से ग्रहों के कारण होने वाला घर में क्लेश बिल्कुल नष्ट हो जाता है।
  • पितृ दोष से बचने के लिए पितृ पूजा करवाएं और 9 कन्याओं को भोजन कराएं जिसके बाद पितरों से अपनी हर गलती की क्षमा मांगे। घर में ग्रह की वजह से होने वाला क्लेश नहीं रहेगा।
  • गाय के लिए प्रतिदिन सुबह एक रोटी बनाएं और उसको खिलाएं ऐसा करने से भी घर में सुख शांति होगी और क्लेश खत्म हो जाएगा।
  • अपने भोजन करने से पहले काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी एक रोटी दें उसके बाद ही खुद भोजन करें, ऐसा करने से भी आर्थिक कलेश खत्म होता है।
  • अक्सर लोग अपने पलंग के ऊपर या चारपाई के ऊपर बैठ कर भोजन करने लगते हैं, लेकिन अपने बिस्तर पर भोजन नहीं करना चाहिए ऐसा करने से घर में ग्रह के कारण क्लेश की स्थिति उत्पन्न होती है, ऐसा नहीं करना चाहिए।
  • जब आप घर में पोछा लगा रहे हो तो पानी में थोड़ा सा नमक मिला लें और उससे पोछा लगाएं ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मकता और आएगी और नकारात्मकता का अंत हो जाएगा। यहाँ आपने जाना कि घर में क्लेश हो तो क्या करें।

Hanuman Chalisa

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. घर में सुख शांति कैसे स्थापित करें?

घर में सुख शांति बढ़ाने के लिए पीपल के वृक्ष के नीचे सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं और प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें।

2. घर में क्लेश का मुख्य कारण क्या होता है?

घर में क्लेश का मुख्य कारण पितृ दोष या ग्रह दोष हो सकता है यदि आपके घर से क्लेश खत्म ही नहीं होता तो किसी ज्योतिषी को बुलाकर पितृ पूजा और 9 ग्रहों की पूजा कराएं। आप इंस्टाएस्ट्रो के द्वारा ऑनलाइन पूजा करा सकते हैं।

3. गृह क्लेश में कौन सा गृह मुख्य होता है?

शनि वह ग्रह है जो ग्रह क्लेश करने में मुख्य होता है। यदि जातक की कुंडली में शनि ग्रह की दशा खराब है तब ऐसा होता है।

4. घर में सबसे अधिक क्लेश रात के समय क्यों होता है?

ऐसा ग्रह नक्षत्र जब खराब होते हैं तब होता है शाम के समय हनुमान भगवान की प्रतिमा के आगे गाय के घी का दीपक जलाना चाहिए।

5. घर में नकारात्मकता के कारण गृह क्लेश हो तो क्या करें?

घर के प्रमुख दरवाजे पर गणेश भगवान की प्रतिमा लगाएं और शाम को लौंग कपूर जला कर सारे घर में उसकी धूनी देने से नकारात्मकता दूर हो जाएगी।

और पढ़े:- Vastu Tips For Main Door Entrance- जानें घर के मुख्य द्वार से जुड़े वास्तु टिप्स

यदि आप अपने घर में गृह क्लेश खत्म कराने को लेकर ऑनलाइन पूजा कराना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से संपर्क करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi