Get App
AstrologyHindiPredictionTransits & RetrogradeZodiacs & Planets

नये साल में पैसों का नुकसान होने से बचने के लिए वृषभ राशि वाले करें ये उपाय

By January 21, 2023December 5th, 2023No Comments
Ways to avoid loss of money

वर्ष 2023 में राहु ग्रह 30 अक्टूबर तक मेष राशि में स्थित रहेगा। इसके बाद राहु अपनी वक्री अवस्था में मीन राशि में गोचर करेगा। ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं के अनुसार वर्ष 2023 में राहु ग्रह वृषभ राशि लग्न के बारहवें भाव में विराजमान रहेगा। राहु की यह चाल वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दे सकती है। इन्हें जीवन में कई छोटी-मोटी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस प्रकार वृषभ राशि के लिए राहु अशुभ परिणाम देने वाला होगा।

बृहस्पति-राहु का मिलन

22 अप्रैल 2023 को बृहस्पति-राहु का मिलन होगा। तब जातक की कुंडली बारहवें भाव में गुरु चांडाल योग बनेगा। इस योग से निवारण हेतु प्रति गुरुवार को नारायण कवच का पाठ करना चाहिए। इससे जातक को पूरे साल लाभ मिलेगा।

Jupiter-Rahu conjunction

वृषभ राशि के लिए राहु के अशुभ परिणाम

राहु ग्रह जब वृषभ राशि में विराजमान होंगे, तब जातकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आइये इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से विस्तार जानते हैं उन समस्याओं के बारे में।

धन की स्थिति

वृषभ राशि के जातकों के खर्चों में बढ़ोतरी होगी। लग्जरी लाइफ जीने के लिए वे पैसा खर्च करेंगे। इसके अतिरिक्त, इन्हें धन हानि के भी संकेत हैं। धन हानि कई रूपों में हो सकती है। जैसे – धन चोरी हो जाना, कर्जों चुकाने में दिक्कत आना, उधार दिया हुआ पैसा वापस ना मिलना आदि। अतः वर्ष 2023 में वृषभ राशि के जातकों को कर्ज का लेन-देन बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

status of money

करियर और व्यवसाय

कार्यालय में वृषभ राशि के जातकों से उनके अधिकारी नाराज हो सकते हैं। इससे उनके व्यावसायिक रिश्तों पर असर पड़ेगा। इसलिए इन्हें अपने बॉस के साथ रिश्तों को बेहतर बनाने का प्रयास करना होगा। वरना तरक्की या प्रमोशन मिलने में दिक्कत आ सकती है। इससे मन व्यथित हो सकता है।
जो जातक नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन पर काम का अत्यधिक दबाव रहेगा। नौकरी में अवसर बहुत मुश्किल से मिलेंगे। फरवरी से जुलाई माह के बीच नौकरी में अच्छे बदलाव आ सकते हैं। जातक का पराक्रम बढ़ेगा, जिस वजह से शत्रु ऊपर हावी नहीं हो पाएंगे।

रिश्तों पर असर

पारिवारिक जीवन में भी वृषभ राशि की स्थिति गंभीर रहेगी। वैवाहिक रिश्तों में तनाव बढ़ सकता है। यहाँ तक की पति-पत्नी का रिश्ता टूटने या तलाक जैसी स्थिति पर आ जायेगा। दांपत्य जीवन में अलगाव की समस्या हो सकती है। कुंडली के बारहवें घर में बैठा राहु ग्रह जातक के मन में भटकाव, बहकाव या छलावे की स्थिति पैदा करेगा। प्रेम-प्रसंग की स्थिति में जातक यदि सही समय पर पार्टनर का हाथ थाम ले तो जीवन सही दिशा में आगे बढ़ेगा। यदि वर्ष 2023 में आप अरेंज मैरिज करने वाले हैं तो सतर्क हो जाएं। किसी अजनबी व्यक्ति से विवाह के बंधन में बंधने से पहले अच्छी तरह जांच-परख कर लें।

Impact on relationships

सेहत पर असर

वर्ष 2023 में वृषभ राशि के जातकों को घुटने की समस्या, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और गले में दर्द की समस्या हो सकती है। ऐसी दिक्कतों को छोटा-मोटा समझकर भूल न जाएँ। ये बाद में किसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती हैं।

राहु के प्रकोप से बचने के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में हर संकट के निवारण के लिए उपाय बताये जाते हैं। वृषभ राशि के जातकों को पीड़ित राहु से बचाव के लिए इन उपायों का पालन करना चाहिए।
यदि राहु से जुड़ी समस्या सता रही है तो पीपल के पेड़ की जड़ों में दूध अर्पित करें। इस उपाय से आपकी परेशानियां निश्चित ही दूर हो जाएंगी।
बुधवार के दिन कबूतरों को बाजरे का दान डालें। इससे भी लाभ मिलेगा और पीड़ित राहु शांत होगा।

Ways to avoid the outbreak of Rahu

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. बृहस्पति-राहु का मिलन कब होगा ?

वर्ष 2023 में 22 अप्रैल को बृहस्पति-राहु का मिलन होगा।

2. वृषभ राशि के लिए राहु अशुभ कैसे होगा ?

राहु ग्रह जब वृषभ राशि लग्न के बारहवें भाव में विराजमान होगा, तब वृषभ राशि के जातकों को इससे नकारात्मक फल मिलेंगे। राहु की चाल से वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां और धन का नुक़सान हो सकता है।

3. राहु से बचने के उपाय क्या हैं ?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार के दिन कबूतरों को बाजरे का दान डालने से पीड़ित राहु शांत होता है।

4. राहु के दुष्प्रभाव से वृषभ राशि वालों की सेहत पर क्या असर पड़ेगा ?

वृषभ राशि के जातकों को घुटने की समस्या, सिरदर्द, जोड़ों में दर्द और गले में दर्द की समस्या हो सकती है। ये छोटी दिक्कत बाद में किसी गंभीर समस्या का रूप ले सकती हैं।

5. वृषभ राशि के जातकों को धन की स्थिति कैसी होगी ?

इन्हें धन हानि होने की संभावना है। धन चोरी हो जाना अथवा उधार दिया हुआ पैसा वापस ना मिलना आदि के प्रबल योग हैं। इस समय उनके खर्चों में भी बढ़ोतरी होगी।

और पढ़ें – कुंडली में शनि का प्रभाव : जानें इसका असर और उपाय

इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta