Get App
AstrologyHindiHindu CultureMythological Stories

नाख़ून के आकार और रंग से जाने अपना व्यक्तित्व

By May 18, 2023December 14th, 2023No Comments
Nails Size & Colors

हिन्दू धर्म में ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार हम नाखूनों के रंग -रूप और उनके आकार के माध्यम से व्यक्ति के व्यवहार , व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं। शायद ही आप में से कभी किसी ने विशेष रूप से अपने नाखूनों के रंग रूप और नाखूनों के प्रकार को देख कर अपना भविष्य जानने की कोशिश की होगी।

ज्योतिष शास्त्रों में लिखी इस बात को ज्यादातर लोग जानते होंगे कि हमें अपने नाखून घर से बाहर काटने चाहिए और घर से बाहर ही फेंकने चाहिए। क्योंकि घर के अंदर नाख़ून काटने से घर में नकारत्मक ऊर्जा का वाश होता है और लक्ष्मी घर से दूर जाती है। लेकिन इस लेख में हम नाखूनों के आकार के प्रकार और रंगों के आधार पर नाख़ून इसके अलावा आप जानेंगे की कैसे आप अपने पैरों के नाखूनों का आकार से अपने जीवन से जुडी महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में पढ़ेंगे।

आइए जानते हैं कि, कैसे ज्योतिष शस्त्रों के महत्वपूर्ण अंग समुंद्री शास्त्र में लिखी गयी जानकरी के अनुसार आप रंगो के आधार पर अपने नाख़ून देखकर अपने व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जान सकते हैं।

Hindi CTR

नाख़ून के रंग अनुसार व्यक्तित्व और भविष्य 

ज्योतिष शास्त्रों में मनुष्य के नाख़ून के आधार पर हम उसका  भविष्य जान सकते हैं। भविष्य में वह कितनी सफलता प्राप्त  करेगा और किस तरह से अपने जीवन को एक नया मुकाम देगा, और जान सकते हैं कि उसका व्यवहार किस तरह का होगा, जानने के लिए आगे पढ़िए। 

लाल रंग के नाख़ून

समुद्री शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के नाखूनों का रंग लाल होगा उस व्यक्ति के जीवन में कभी प्यार की कमी नहीं होगी। लाल रंग के नाख़ून वाले लोंगो को बहुत खुश रखने वाले साथी का साथ मिलेगा। ये लोग बचपन से ही खुश मिजाज होते हैं, क्योंकि ये जन्म से ही बहुत अधिक धनी होते हैं।

चूँकि यह लोग धनी होते हैं तो इसलिए ये भविष्य को लेकर अधिक चिंतित नहीं होते हैं। इन लोगों को कोई बीमारी नहीं होती नहीं होती है। इनका शरीर फुर्तीला और ताकतवर होता है। लाल रंग के नाख़ून वाले लोग दिखने में आकर्षित होते हैं।

Red Coloured Nails

पीले रंग के नाखून

समुंद्री शास्त्र के अनुसार जिन लोग के नाखूनों का रंग पीला होता है, वह स्वभाव से ग़ुस्सैल और चिड़चिड़े होते हैं। उनको अपने जीवन में आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। वह कई प्रकार की बीमारियों से छतिग्रस्त हो सकते हैं।

अपने चिड़चिड़े बर्ताव के कारण ये दूसरे लोगों से भी दूर होते जाते हैं। जिस वजह से ये मानसिक रूप से भी परेशान रहते हैं। हालांकि ये लोग अपने जीवन में सफलता पाने के लिए बहुत कठिन प्रयास करते हैं, और कठिन परिश्रम के बाद सफलता इनके हाथ लग सकती है।

सफ़ेद रंग के नाख़ून

सफ़ेद रंग के नाख़ून वाले लोगों को जीवन में सफलता तो मिलती है लेकिन उनके बहुत कठिन परिश्रम करने के बाद। ये लोग बहुत परिश्रमी और बुद्धि से तेज होते हैं। ये बहुत छोटी उम्र से ही कमाना शुरू कर देते हैं। ये बहुत शांत स्वभाव के होते है। ये धनवान नहीं होते हैं परन्तु अपनी मज़बूत इच्छा शक्ति और कठिन परिश्रम के बाद जीवन में एक ऊंचा मुकाम हासिल करने में सफलता प्राप्त कर लेते हैं।

White Color Nails

गुलाबी रंग के नाखून

गुलाबी रंग के नाखून जिन लोगों के होते हैं, उनका भाग्य हमेशा उनके साथ होता है। वह दिमागी रूप से बहुत होशियार और दिल के साफ होते हैं। इन लोगों को धन- संपदा की भी कोई कमी नहीं होती है। ये लोग स्वभाव से हंसमुख होते हैं और करियर में ये लोग बड़ी सफलता हासिल करते हैं। ये लोग अपने जीवन में इतनी तरक्की हासिल कर लेते हैं की इनको बड़े बड़े अधिकारी भी सम्मान की नजरों के साथ देखते हैं। हालांकि स्वभाव से बहुत भोले होने के कारण समाज में लोग इनका फायदा उठा सकते हैं।

नीले धब्बे वाले नाखून

जिन लोगों के नाखूनों में नीले धब्बे होते हैं, वह बहुत जल्दी घबरा जाते हैं। ये लोग डरपोक स्वभाव के होते हैं। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य होती है। और ये लोग बीमारी से जल्दी- जल्दी ग्रस्त होते हैं।

काले धब्बे वाले नाखून

काले धब्बे वाले नाखून जिन लोगों के होते हैं, वो लोग आपराधिक प्रवृत्ति के होते हैं। ऐसे लोग धोखेबाज होते हैं, और स्वभाव से चिड़चिड़े होते हैं। ऐसे लोगों के पास धन की कमी होती है और इनको आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। ये लोग अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं, और हमेशा दुखों का सामना करते हैं।

Kale Dhabbe wale nakhun

भूरा और हल्के रंग का नाखून

इस रंग के नाखून वाले लोग अपने रिश्तों को मजबूती के साथ नहीं निभा पाते हैं। ये लोग अपने साथी के साथ धोखा कर सकते हैं। क्योंकि इनका स्वभाव धोखा देने वाला होता है। ये आर्थिक रूप से इतने समर्थ नहीं होते हैं।

नाखून के प्रकार के अनुसार व्यक्ति का व्यवहार

अक्सर महिलाएं अपने नाखूनों को लम्बे करके उनको तरह- तरह के आकार देती रहती हैं, जिससे उनके हाथों की ख़ूबसूरती बेसक बढ़ जाती है, परन्तु उनका भविष्य वही रहता है। वही पुरुष अपने नाखूनों को काट कर फेंक देते हैं। क्या आपने कभी सोचा है कि नाखून के आकार के प्रकार को देख कर ज्योतिषी आपको आपके भविष्य के बारे में अवगत करा सकता है। जिस हिसाब से आपके नाख़ून बढ़ते हैं उसको उसी हिसाब से बढ़ने दे उनको काट कर या ट्रिम करके आकार न दें ऐसा करने से आप खुद भी अपने नाखून के आकार के प्रकार को इस लेख को पढ़कर अपने बारे में जान सकते हैं।

आइए अब जानते हैं, की ज्योतिष शास्त्र के अनुसार क्या कहते हैं, आपके नाखून के आकार के प्रकार

1. लम्बे सीधे नाख़ून

लम्बे नाख़ून वाले लोग बेहद शांत और सरल स्वभाव वाले होते हैं। ये करियर में सफलता की ऊंचाई छूते हैं। इनको बहुत प्यार और विश्वास करने वाले जीवन साथी का साथ प्राप्त होता है। लम्बे सीधे नाख़ून वाले लोगों को एक साथ कई तरह के रचनात्मक कार्य करने का शौक़ होता है। ये लोग कला करने में बहुत निपुण होते हैं। इस कार्य के क्षेत्र में अगर ये लोग अपना करियर बनाते हैं। तो सफलता इनके कदम चूमती है। ये लोग स्वभाव से भोले और साफ दिल वाले होते हैं इसीलिए लोग अक्सर इनका फायदा उठाते हैं, और ये हमेशा धोखा खा जाते हैं।

Long Straight Nail

2 . चौड़े नाख़ून

जिस जातक के चौड़े नाख़ून होते हैं, वह व्यहार से काफी अच्छा और बोलने चालने वाला होता है। ये लोग बिना डरे अपनी बात को रखने का हौसला रखते हैं। ये अपने विचारों को खुल कर कहते हैं। स्पष्ट होने की वजह से ये लोग अपने दिमाग के हिसाब से चलते हैं। दिल से ये लोग नहीं सोचते।

3. तीन कोनों वाले नाख़ून

ज्योतिष शास्त्र में तीन कोनों वाले नाख़ून जिन लोगों के होते हैं, वो अधिक गंभीर होते हैं। दूसरे लोगों से बातचीत करना उन्हें पसंद नहीं होता हैं। ये लोग अपने प्यार को पाने के लिए बहुत मेहनत करते हैं। और आखिर में सफल होते हैं.

4 . गोल नाख़ून

जिस जातक के गोल नाख़ून होते हैं, वह बुद्धिमान होता है। लेकिन भाग्य के मामले में वह हमेशा मात खाता है। यदि वह जीवन में सफल होना चाहता है तो अपनी बुद्धि और बल के दम पर सफल हो सकता है। ये लोग दूसरे लोगों के सीक्रेट को छुपा कर रखते हैं।

Goal Nakhun

5. चौकोर नाख़ून

इस तरह के नाख़ून जिसके होते हैं, वो देखने में बहुत गंभीर लगते हैं। हालांकि इस तरह के नाख़ून वाले लोग बहुत शांत और सवेदनशील भी होते हैं। ये लोग ज्यादा सोचते हैं, जिसकी वजह से इनका दिमाग अधिकतर समय खराब रह सकता है।

विभिन्न नाख़ून आकार

  • छोटे नाख़ून के आकार वाले लोग बहुत बेशर्म समझे जाते हैं। लोग इनसे बात करने से बचते हैं, क्योंकि इनका स्वभाव अच्छा नहीं होता है। ये लोग अपना मतलब पूरा होने के बाद दूसरे की मदद नहीं करते हैं।
  • बड़े नाख़ून वाले लोग अपने कार्य को करने में सफलता प्राप्त करते हैं। ये अक्सर अपनी चीजों को लेकर सावधान रहते हैं।
  • लम्बे नाख़ून वाले लोग अक्सर दूसरों को खुद से ऊपर समझते हैं। ये लोग दूसरों की चीजें पसंद करते हैं। ये अपना लालच पूरा करने के लिए कोई भी हद पार कर सकते हैं।’
  • पतले नाख़ून वाले लोग बहुत डरपोक होते हैं। ज़िन्दगी में सफलता पाने के लिए ये लोग मेहनत नहीं करते हैं। ये लोग अपनी गलती को दुसरो के ऊपर डालने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. जिसके लाल रंग के नाख़ून होते हैं उसका स्वभाव कैसा होता है ?

लाल रंग के नाख़ून वाले लोग धनी होते हैं, इनकी जिंदगी में प्यार की कमी नहीं होती, स्वभाव से ये गुस्से वाले हो सकते हैं। लेकिन लोग इन्हें हमेशा प्यार करेंगे।

2. नाख़ून पर काले धब्बे का क्या मतलब होता है?

नाख़ून पर काले धब्बे वाले लोग चिड़चिड़े स्वभाव के होते हैं। इनकी प्रवृति अच्छी नहीं मानी जाती। ये अपराध कर सकते हैं। धोखा देने में ये माहिर होते हैं। इनके पास धन की कमी होती है।

3. नाखूनों के बारे में ऐसी और जानकारी कहाँ से प्राप्त होगी?

अगर आपको इसके बारे में अधिक जानकारी प्राप्त करनी हैं तो हमारे इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से अभी बात करें। इसके बाद यहाँ से आपको सारी जानकारी प्राप्त हो जाएगी।

4. क्या नाख़ून को काटकर उसकी शेप की तरह भाग्य भी बदला जा सकता है?

नहीं, नाख़ून को शेप देकर भाग्य नहीं बदला जा सकता। नाख़ून काटने से आपके नाख़ून की सिर्फ शेप बदल सकती है, लेकिन उनका बढ़ना प्राकृतिक तरीके से ही माना जायेगा।

5. नाखूनों के कितने रंग होते हैं?

देखने में लगता है की नाख़ून सबके एक ही रंग के सफ़ेद होते हैं, लेकिन नाख़ून एक तरह के नहीं होते हैं, उनके कई रंग होते हैं और उनकी कई शेप भी होती हैं। नाख़ून काले, पीले, सफ़ेद, लाल, गुलाबी, भूरे, आदि। उनके कई प्रकार भी होते हैं जैसे, लम्बे, चौड़े, छोटे, चौकोर, गोल आदि।

और पढ़ें- जानिए कैसे जूते-चप्पल से पलट सकती है आपकी किस्मत

नाखूनों को कब और कहाँ काटना होता है शुभ जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi