Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

मई में जन्में लोगों के लिए कौन से लोग होते हैं परफेक्ट जीवनसाथी

By May 19, 2023December 14th, 2023No Comments
Zodiac Sign Compatability

मई का महीना चल रहा है, ऐसे बहुत सारे लोग होंगे जिनका इस माह में जन्मदिन आता है या जन्म हुआ है। इनमें से कुछ लोग अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे होंगे परन्तु क्या आप जानते हैं, कि आपके राशिफल के अनुसार कौन सी राशि का जीवनसाथी आपके लिए अनुकूल रहेगा। ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार आपकी राशि आपको आपके जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्यों से अवगत कराती है। जब किसी जातक की राशि निश्चित की जाती है तो ज्योतिष द्वारा उसके जन्म का स्थान, उसका नाम, वह किस तारीख को पैदा हुआ है, ये सब चीजों की पूरी जानकारी करने के बाद ही राशि निर्धारित होती है।

जब किन्हीं 2 व्यक्तियों की शादी होने की बात शुरू होती है तो किसी ज्योतिषी को दोनों की कुंडली के साथ राशि का भी मिलान कराया जाता है। क्योंकि व्यक्ति की राशि से यह पता चल सकता है कि दोनों लोग एक दूसरे के लिए किस हद तक अनुकूल हैं। उनके विचार एक दूसरे के प्रति कितने मिलते जुलते हैं और वह दोनों अपने जीवन की गाड़ी को आगे खींचने में सक्षम हैं की नहीं हैं। यह सब मिलान के बाद ही विवाह निश्चित होता है।

Hindi CTR

मई में पैदा हुए लोगों की राशि

मई में पैदा हुए लोगों की राशि वृषभ राशि और मिथुन राशि होती हैं जैसे 20 अप्रैल से 20 मई तक जो लोग पैदा होते हैं, उनकी राशि वृषभ राशि होती है और जो लोग 21 मई से 20 जून के दौरान पैदा होते हैं उनका राशिफल मिथुन राशि होता है।

मई में जन्मे लोगों के लिए सबसे अच्छा पार्टनर

मई महीने पैदा हुए लोग यदि अपने लिए अपने विचारों से मिलता-जुलता जीवनसाथी खोज रहे हैं तो आपको ये लेख पढ़ना चाहिए क्योंकि इसमें आप जानेंगे कि आपकी राशि के अनुसार आपके लिए किस राशि का जीवनसाथी बेहतर होगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग मई के महीने में पैदा होते हैं इनका जन्म 20 अप्रैल से 20 मई के बीच में होता है, ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये लोग स्वभाव के शांत होते हैं, इनका विवाह जिसके भी साथ होता है ये अपने रिश्ते को बखूबी निभाना जानते हैं। ये लोग अपने जीवनसाथी को बहुत प्यार और इज़्ज़त देने वाले होते हैं। ये लोग अपने रिश्ते को धैर्य के साथ निभाते हैं और अपने जीवनसाथी के लिए हर एक हद को पार कर सकते हैं।

ये लोग दिल के साफ होते हैं और अपने जीवनसाथी के साथ उसका हर सुख दुख बांटते हैं। अगर इन लोगों को अपने जीवन साथी का प्यार और साथ नहीं मिलता है तो ये लोग अपने रिश्ते से दूरी बनाने लग जाते हैं।

1. वृषभ राशि के साथ मेष राशि अनुकूलता

  • वृषभ राशि और मेष राशि के बीच का संबंध एक दूसरे को समझने वाला होता है दोनों राशि के लोग एक दूसरे की तरफ जल्दी आकर्षित होते हैं दोनों के बीच एक प्यार भरा रिश्ता बनता है।
  • दोनों लोगों को एक दूसरे का व्यवहार पसंद नहीं होता है और दोनों अपनी बातों को लेकर स्पष्ट होते हैं। बातचीत के दौरान दोनों में कोई भी अपनी हार स्वीकार नहीं करता है जिस वजह से दोनों के बीच मनमुटाव होने की अक्सर संभावना रहती है।

Aries compatibility with Taurus Zodiac Sign

2. वृषभ राशि के साथ वृषभ राशि अनुकूलता

  • वृषभ और वृषभ राशि जिनकी होती है उनको तो सीधा स्वर्ग से कुंडली बनकर आती है ये दोनों लोगों के आचार-विचार आपस में बहुत अधिक मिलते हैं। इनका व्यवहार, इनका सोचने का तरीका बिलकुल एक जैसा होता है। जिसकी वजह से इनके रिश्ते में एकजुटता बनी रहती है और ये दोनों एक दूसरे को बेहतर तरीके से समझते हैं।
  • हालांकि दोनों ही स्वभाव से जिद्दी होंगे तो दोनों के बीच आपसी मनमुटाव होने की सम्भावना होती है।

3. वृषभ राशि के साथ मिथुन राशि अनुकूलता

  • वृषभ राशि वाले लोग चालाक किस्म के नहीं होते हैं ये लोग स्वभाव से शांत और बहुत ही नेक विचारों के होते हैं। ये लोग भोले होते हैं वहीं दूसरी तरफ मिथुन राशि वाले लोग तेज और चालाक किस्म के होते हैं वह जरूरत से ज्यादा बुद्धिमान होते हैं ये लोग कला के शौकीन होते हैं और मज़ाकिया किस्म के होते हैं ऐसे में इन दोनों राशियों का रिश्ता भावनात्मक रिश्ता हो सकता है। दोनों एक दूसरे से बातचीत के दौरान अपने दिलचस्प रहस्य बांटते हैं।
  • हालांकि वृषभ राशि के लोग अपने रिश्ते को लेकर अपने जीवनसाथी पर हद से ज्यादा अधिकार जमाने लगते हैं ये लोग अपने साथी को किसी दूसरे से बात करते देख कर भी उससे ईर्ष्या करने लगते हैं। मिथुन राशि वाले, इनके साथ बंधा हुआ महसूस कर सकते हैं।

4. वृषभ राशि के साथ कर्क राशि अनुकूलता

  • वृषभ राशि वाले लोग कर्क राशि वाले लोगों के साथ एक अच्छा और समझदारी वाला रिश्ता कायम करने में सफलता प्राप्त करते हैं। इन दोनों राशियों को ही अपने रिश्ते में सुरक्षित महसूस होता है, दोनों एक दूसरे के लिए एकदम परफेक्ट जोड़ा साबित होते हैं।
  • वृषभ राशि के लोग अपने रिश्ते को लेकर अधिक भावनात्मक होते हैं लेकिन कर्क राशि वाले अपने रिश्ते में खुले विचार रखते हैं यह अंतर दोनों के बीच में विवाद पैदा कर सकता है।

Cancer compatibility with Taurus Zodiac Sign

5. वृषभ राशि के साथ सिंह राशि अनुकूलता

  • वृषभ और सिंह राशि के लोग अगर अपने रिश्ते में सोच और समझ के साथ कदम बढ़ाये तो ये रिश्ता एक अच्छी सफलता पायेगा।
  • वहीं दूसरी तरफ ये दोनों राशियों के बीच मतभेद अधिक हो सकता है, इन दोनों राशियों के लोगों के बीच अहंकार अधिक होता है दोनों के अपने अलग अलग विचार होते हैं जिस वजह से दोनों का रिश्ता बहुत अधिक लम्बे समय तक नहीं चल पाएगा।

6. वृषभ राशि के साथ कन्या राशि अनुकूलता

  • वृषभ और कन्या राशि के लोगों के बीच एक अच्छी राशि अनुकूलता बनती है, ये दोनों राशि मेहनत करने पर भरोसा करती हैं। दोनों के आचार विचार एक दूसरे से मेल खाते हैं. इनका रिश्ता ज़िन्दगी भर चलने वाला होता क्योकि ये एक दूसरे के प्रति अधिक ईमानदार होते हैं। कन्या राशि के लोग मई में जन्मे लोगों के लिए सबसे अच्छा पार्टनर साबित होते हैं।
  • दोनों के विचार पूरी तरह से मेल खाते हैं परन्तु किसी कन्या राशि के लोग रिश्ते में कुछ दूरी बना कर रखते हैं वह अपनी गोपनीयता का ध्यान रखते हैं यह बात वृषभ राशि वालों को खटक सकती है।

Virgo compatibility with Taurus Zodiac Sign

7. वृषभ राशि के साथ तुला राशि अनुकूलता

  • वृषभ राशि और तुला राशि के बीच एक बेहतरीन रिश्ता कायम होता है दोनों की राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है इसलिए दोनों के बीच और आत्मसमर्पण वाला रिश्ता होता है दोनों एक दूसरे को सम्मान देते हैं। यह रिश्ता विवाह योग्य हो सकता है।
  • दोनों के विचार नहीं मिलेंगे इसलिए कलह की स्थिति बनेगी लेकिन इससे रिश्ते पर कोई ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगा।

8. वृषभ राशि के साथ वृश्चिक राशि अनुकूलता

  • ये दोनों राशियां किसी भी मुश्किल परिस्थिति में एक दूसरे का भरपूर साथ देती हैं, और अपने दोनों के बीच बेहद प्यार भरा रिश्ता होता है। ये दोनों राशियां आपस में एक दूसरे की तरफ जल्दी आकर्षित भी होती हैं। दोनों को अपने रिश्ते को समझदारी के साथ निभाना भी आता है।
  • अगर इन दोनों राशियों के रिश्ते में बेहद परेशानियां सामने आने लगेगी तो दोनों के बीच मनमुटाव हो सकता है परन्तु इनका रिश्ता खत्म नहीं होता है।

9. वृषभ राशि के साथ धनु राशि अनुकूलता

  • वृषभ राशि और धनु राशि के बीच एक सम्मान जनक रिश्ता होता है दोनों अपने रिश्ते में एक दूसरे को ख़ुशी और इज़्ज़त देने में सफल रहेंगे। दोनों एक दूसरे की सारी जरूरतें पूरी करेंगे और एक सफल रिश्ता जियेंगे।
  • हालांकि दोनों के विचार एक दूसरे से बिलकुल अलग होंगे दोनों एक दूसरे के लिए ठीक नहीं होंगे और दोनों एक दूसरे के विचारो में भी दखलंदाज़ी नहीं करेंगे।

Sagittarius compatibility with Taurus Zodiac Sign

10. वृषभ राशि के साथ मकर राशि अनुकूलता

  • वृषभ राशि और मकर राशि के लोग अपने रिश्ते को बेहद अच्छे से समझते हैं इन्हें पता होता है की इनके रिश्ते में कब किस चीज की जरूरत है ये अपने जीवनसाथी पर भरोसा और उनसे प्यार करते हैं।
  • इस रिश्ते में मकर राशि के काम में वृषभ राशि यदि बार- बार दखल देगी तो इस इस रिश्ते में मनमुटाव बढ़ेगा।

11. वृषभ राशि के साथ कुंभ राशि अनुकूलता

  • इन दोनों राशियों के रिश्ते में थोड़ा धैर्य रखने के साथ ही एक समझदारी वाला रिश्ता बनता है। ये दोनों के बीच का तालमेल अगर ढंग से बन जाए तो दोनों का रिश्ता अच्छा चलता है।
  • ये दोनों लोग एक दूसरे को जल्दी नहीं समझ पाते हैं। इन्हें एक दूसरे की क्या आवश्यकताएं होती हैं ये नहीं पता होता है जिससे इनके रिश्ते में कुछ कठास रह सकती है।

12. वृषभ राशि के साथ मीन राशि अनुकूलता

  • वृषभ राशि और मीन राशि वाले लोग एक दूसरे के लिए शारीरिक आकर्षण रखते हैं। एक दोनों एक दूसरे की तरफ जल्दी आकर्षित हो जाते हैं। इनका रिश्ता स्थिर रहता है। दोनों के आचार विचार मिलते हैं इसलिए दोनों के बीच एक अच्छा तालमेल रहता है।
  • अगर उनके रिश्ते में कोई दिक्कत आ जाए तो ये लोग उससे निपटने में सक्षम नहीं हो पाते हैं। इन्हें संघर्ष करना पड़ता है।

आइए अब जानते हैं वृषभ राशि के लिए बेस्ट पार्टनर

आज हमने इस लेख के माध्यम से जाना की ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार मई में पैदा हुए वृषभ राशि के लोगों का रिश्ता अन्य राशियों के लोगों के साथ कैसा होता है। अब हम आपको बताएंगे की वृषभ राशि के लिए बेस्ट पार्टनर कौन सी राशियां होती हैं।

  • ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ राशि वाले लोगों के लिए पृथ्वी तत्व वाली राशि मकर राशि और कन्या राशि ये राशियां बहुत अच्छी मानी जाती हैं। जीवनसाथी के रूप में इन राशियों के साथ वृषभ राशि वालों का तालमेल बेहद अच्छा माना जाता है।
  • वृषभ राशि वाले लोगों का अधिक आकर्षण कन्या और मीन राशि वाले लोगों की तरफ होता है। मीन और कन्या राशि वाले लोगों का रिश्ता वृषभ राशि वाले लोगों के साथ बेहतर होता है। ये दोनों राशियों के साथ वृषभ राशि के आचार- विचार और व्यवहार बिल्कुल मिलते हैं जिस वजह से इनका रिश्ता अच्छा और जिंदगी भर का होता है।
  • वृषभ राशि वाले लोगों का रिश्ता जल तत्व वाली राशियां कर्क राशि और वृश्चिक राशि वाले लोगों के साथ भी अच्छा माना जाता है। इन दोनों राशियों के साथ वृषभ राशि वाले लोगों के रिश्ते में प्यार और अनुकूलता रहती है। इन दोनों राशियों के लोग जानते हैं कि रिश्ते में सामंजस्य कैसे स्थापित किया जाता है।
  • अगर जीवन में अनुकूलता की बात की जाए तो वृषभ राशि वाले लोगों के लिए वृश्चिक राशि के लोग सबसे अच्छे जीवनसाथी माने जाते हैं। वृश्चिक राशि के लोग मई में जन्मे लोगों के लिए सबसे अच्छा पार्टनर साबित होते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1. मई में पैदा होने वाले लोगों का स्वभाव कैसा होता है?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार जो लोग मई माह में पैदा होते हैं, वह स्वभाव के शांत होते हैं। ये लोग बहुत जल्दी भावुक हो जाते हैं और अपने लिए एक जिम्मेदार जीवन साथी की खोज में रहते हैं।

2. कौन सी राशि के साथ वृषभ राशि के लोगों का तालमेल नहीं बैठता है?

वृषभ राशि के लोगों को सिंह, धनु, मिथुन, तुला इन राशियों को जीवनसाथी बनाने से पहले काफी सोचना- समझना चाहिए। इन राशियों के साथ वृषभ राशि का तालमेल नहीं बैठता।

3. कौन सी राशि के साथ वृषभ राशि के लोगों का तालमेल बैठता है?

वृषभ राशि के लोगों के साथ वृश्चिक राशि के लोगों के तालमेल अच्छा बैठता है। ये दोनों राशि एक दूसरे के लिए हर तरह से परफेक्ट होती हैं।

4. ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ राशि वाले लोगों को किस उम्र में विवाह करना चाहिए?

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार वृषभ राशि वाले लोगों को 23 साल या उसके बाद 25 से 33 उम्र में विवाह करना चाहिए। इस उम्र के दौरान उनके विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त आते हैं।

5. अगर वृषभ राशि के 2 लोग आपस में शादी करते हैं तो इसके क्या परिणाम होंगे?

अगर विवाह करने वाले दोनों जातक की राशि वृषभ राशि है तो यह उनके लिए एक शुभ संकेत होता है। दोनों के विचार और व्यवहार एक जैसे होते हैं जिससे दोनों के बीच अच्छा तालमेल बनता है।

और पढ़ें- नाख़ून के आकार और रंग से जाने अपना व्यक्तित्व

वृषभ राशि के बारे में और जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi