
वैदिक हिंदू धर्म में मकर संक्रांति का पर्व अत्यंत ही शुभ फलदायी माना जाता है। पौष माह में जब सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में गोचर करते हैं तब इस दिन को मकर संक्रांति के रूप के मनाया जाता है। आइये पढ़ते हैं वर्ष 2023 में सूर्य गोचर कब है और सूर्य का गोचर फल।
बसंत ऋतु की शुरुआत
मकर संक्रांति पर्व को ऋतु परिवर्तन के लिए जाना जाता है। मान्यता है कि इस पर्व के बाद से बसंत ऋतु का आगमन होने लगता है।
मकर संक्रांति 2023
सूर्य गोचर कब है ? वर्ष 2023 में मकर संक्रांति का पर्व 15 जनवरी को मनाया जाएगा। यानि कि सूर्य ग्रह इसी दिन गोचर करेगा। भारत के विभिन्न क्षेत्रों में इसे खिचड़ी, उत्तरायण और लोहड़ी के नाम से जाना जाता है। इस दिन खिचड़ी बनाने का खास महत्व होता है। इस दिन सूर्य देवता की उपासना, स्नान दान का विशेष महत्व है। मकर संक्रांति के दिन खरमास का अंत होता है। और नए महीने की शुरुआत भी होती है।
जानें सूर्य गोचर के बारे में
वर्ष 2023 में सूर्य ग्रह का मकर राशि में प्रवेश इस बार अत्यंत ही महत्वपूर्ण होने वाला है। क्योंकि इस समय शनि ग्रह मकर राशि में मौजूद है। इस प्रकार सूर्य गोचर से शनि और सूर्य की युति हो जायेगी। इस विशेष सूर्य गोचर का सभी बारह राशि के जातकों पर विशेष प्रभाव पड़ेगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सूर्य गोचर से राशियों को लाभ
मिलेगा। परंतु चार ऐसी राशियां हैं जिनके लिए सूर्य का गोचर फलदायी साबित होगा। आइए जानते हैं इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषियों से सूर्य गोचर के लाभ।
जानें सूर्य गोचर से राशियों को लाभ
15 जनवरी 2023 को होने वाले सूर्य गोचर से ये राशियां प्रभावित होंगी – वृषभ, मिथुन, कर्क और मकर।
वृषभ राशि के जातकों को सूर्य गोचर के लाभ
सूर्य ग्रह का राशि परिवर्तन वृषभ राशि के लोगों के व्यापार के लिए अत्यधिक शुभ रहेगा। इनका भाग्य हर काम में साथ देगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और आय में बढ़ोतरी हो सकती है। व्यापारियों को कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। इन्हें इनके काम के लिए सराहना और प्रशंसा मिलेगी।
मिथुन राशि के लिए सूर्य का गोचर फल
मिथुन राशि के जातकों के लिए भी सूर्य गोचर फलदायी रहेगा। उन्हें हर क्षेत्र में सफलता मिलेगी। किसी पुराने रोग से निजात मिलेगा और सेहत में सुधार आएगा। नया काम शुरू करने के लिए यह समय उपयुक्त रहेगा। ये जिस भी काम में हाथ डालेंगे, सफलता ही मिलेगी।
कर्क राशि के जातकों को सूर्य गोचर के लाभ
कर्क राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन शुभ होगा। इस समय इन्हें अपने जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। साझेदारी से काम करने वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। ऐसे जातक जो आयात निर्यात का कारोबार करते हैं, उन्हें व्यापार में अपार सफलता मिल सकती है। अविवाहित लोगों की शादी तय होने का प्रबल योग है।
मकर राशि के लिए सूर्य का गोचर फल
सूर्य का राशि परिवर्तन मकर राशि में ही होगा। जहां शनि ग्रह पहले से ही मौजूद है। ऐसे में शनि और सूर्य की युति बनेगी और मकर राशि के जातकों के लिए एक विशेष योग बनेगा। इस समय इनकी सेहत में सुधार होगा। पूरे परिवार के लोगों से सहयोग मिलेगा। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही मौजूदा नौकरी में तरक्की मिल सकती है। विवाहित जोड़ों को संतान प्राप्ति का योग बन रहा है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
1. 2023 में सूर्य गोचर कब है ?
2. सूर्य गोचर से राशियों को लाभ क्या होगा ?
3. सूर्य गोचर 2023 से कौन सी राशियाँ विशेष रूप से प्रभावित होंगी ?
4. मकर संक्रांति को और किन नामों से जाना जाता है ?
5. मकर संक्रांति के दिन क्या करने का महत्व है ?
और पढ़ें – 2023 में कौन सा महीना होगा आपके लिए सबसे अधिक भाग्यशाली
इस प्रकार की अधिक जानकारी के लिए डाउनलोड करें इंस्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप और ज्योतिषी से बात करें।