Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

ज्योतिष के अनुसार ये राशियां देती हैं अपने परिवार को अधिक महत्व

By July 31, 2023December 15th, 2023No Comments

जब कोई छोटा सा बच्चा जन्म लेता है तो उसके आस- पास उसका परिवार ही होता है। प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में परिवार का विशेष महत्व होता है। लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जो अपने परिवार से इतना प्रेम करती हैं कि परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए वह अपनी जान देने को भी तैयार रहती हैं। परिवार का साथ होना एक व्यक्ति के अंदर आत्मविश्वास भर देता है। किसी भी व्यक्ति को जीवन में कोई बड़ी सफलता हासिल करने के लिए मानशिक रूप से व्यक्तिगत रूप से ताकतवर बनना पड़ता है और वह हिम्मत और हौसला उसे परिवार के अलावा कोई नहीं देता है।

आज इस लेख के द्वारा हम आपको बताएंगे की कैसे कुछ पारिवारिक राशियां होती हैं, जिनके लिए अपना परिवार खुद से भी बढ़कर होता है। ज्योतिष में ऐसी 9 पारिवारिक राशियां बताई गयी हैं जिनके दिन की शुरुआत ही अपने परिवार के लिए होती है और खत्म भी परिवार के साथ ही होती है। इस लेख में आप जानेगें की ये 9 राशियां अपने परिवार के साथ किस तरह से व्यवहार करती हैं और उनका परिवार उनके साथ कैसा व्यवहार रखता है। ज्योतिष में प्रत्येक राशि की कुछ ग्रह नक्षत्रों के अनुसार खास विशेषता होती है। इस प्रकार ये 9 राशियां अपने परिवार से अधिक प्रेम करती हैं। आज आप जानेगें परिवार प्रेमी राशि चिन्ह (Family Lover Zodiac Sign)कौन से होते हैं।

Hindi CTR

राशियां जो करती हैं अपने परिवार को प्यार (Family Lover Zodiac Sign)

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके लिए अपने परिवार से बढ़कर कुछ भी नहीं होता है, ये राशियां अपने परिवार के साथ कदम से कदम मिला कर चलना पसंद करती हैं और मुश्किल समय में कभी भी अपने परिवार का साथ नहीं छोड़ती नहीं हैं। बदले में कुछ राशियां ऐसी भी हैं जो अपने परिवार से खुद के लिए भी उतना ही प्यार चाहती हैं जितना वह उनसे करती हैं। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये परिवार को प्रेम देने वाली राशियां।

1. मेष राशि

मेष राशि वाले जातकों को हमेशा उनके परिवार का सहयोग प्राप्त होता है। मेष राशि वाले जातक स्वभाव से अधिक बोलने वाले होते हैं क्योंकि उनका परिवार भी अधिक बोलने वाले स्वभाव का ही होता है। यह राशि अपने परिवार से ही सीखती है। मेष राशि के जातक अपने परिवार की सुरक्षा को लेकर अत्यधिक सतर्क रहते हैं। यह राशि अपने परिवार पर कोई खतरा नहीं आने देती है। मेष राशि के जातक परिवार के किसी भी कार्य को करने में अत्यधिक रुचि लेते हैं वह काम में हमेशा सहायता करते हैं जिस कारणवश ये लोग बहुत मेहनती भी होते हैं। यदि घर में कोई मंगल कार्य होता है तो मेष राशि के जातक उसकी सारी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हैं। ये लोग अपने परिवार के बीच प्यार और सामंजस्य स्थापित करने के लिए हमेशा मेहनत करते हैं।

2. वृषभ राशि

वृषभ राशि भी जीवन में सबसे अधिक महत्व अपने परिवार को देती है। यह राशि अपने परिवार के साथ हमेशा अच्छा करती है और उनको दुःख हो ऐसा कोई काम नहीं करती है। वृषभ राशि के जातक अपने सारे परिवार की जिम्मेदारी अकेला उठाना पसंद करते हैं वह नहीं चाहते की घर में कोई बाहर जाकर काम करे। यह राशि अपनी मेहनत के दम पर अधिक धन कमाना चाहती है क्योंकि परिवार की सभी जिम्मेदारियां यह अकेले अपने ऊपर लेती है और घर के सभी सदस्यों को आराम देना पसंद करती है। यह अपने परिवार की सुरक्षा भी करती है घर में आने वाले सभी खतरों को यह अपने परिवार पर नहीं आने देती है।

3. मिथुन राशि

मिथुन राशि अपने परिवार के विचारों को सबसे अधिक मानती है और उन पर ही चलती है। मिथुन राशि के लिए परिवार ‘ज्ञान की गंगा’ होता है। यह राशि अपने परिवार से बढ़कर ज्यादा किसी को नहीं समझती है। मिथुन राशि हमेशा यह कोशिश करती है कि उसके परिवार में कोई मतभेद या लड़ाई झगड़ा नहीं हो, इसलिए यह राशि हमेशा घर में सुखद बातचीत करने का माहौल उत्पन करके रखती है और ज़रा भी मतभेद होने पर उसका हल निकाल कर झगड़े की सम्भावना को हल करती है। मिथुन राशि बहुत खुले विचारों की होती है इसलिए अपने परिवार को वह स्वतंत्र देखना पसंद करती है इसके साथ ही यह राशि परिवार में होने वाले बड़े मंगल कार्यों का जिम्मा खुद ही लेती है।

4. कर्क राशि

कर्क राशि के लिए उसके परिवार से बढ़कर कुछ नहीं होता है जीवन में सबसे अधिक महत्व कर्क राशि परिवार को ही देती है। कर्क राशि अपने परिवार को लेकर बहुत भावुक रहती है। यह राशि अपने परिवार में ज़रा सी भी दिक्कत बर्दास्त नहीं कर सकती है। कर्क राशि का परिवार भी इस राशि से विशेष रूप से लगाव रखता है। यह राशि परिवार के लिए पेड़ में पानी देने के समान है यानि कि इस राशि के बिना परिवार खुश नहीं रह सकता है। इसी प्रकार कर्क राशि अपने परिवार से दूर नहीं रहती सकती है। उसके लिए परिवार बहुत मायने रखता है। कर्क राशि अपने परिवार का सहारा बनती है और उनकी सभी बातों को मानती है। यह राशि समय आने पर अपने परिवार के लिए जान भी दे सकती है ये बहुत इमोशनल रहती है।

5. सिंह राशि

सिंह राशि अपने परिवार को जितना प्यार करती है उससे अधिक प्यार इस राशि का परिवार उससे करता है। यह राशि हमेशा अपने परिवार से अपने बारे में अच्छा सुनना पसंद करती है। और दूसरे लोगों के सामने परिवार में खुद को अधिक प्रतिभावान दिखाना चाहती है। सिंह राशि आकर्षण का केंद्र बनना पसंद करती है। और अपने परिवार से उम्मीद रखती है कि परिवार के सदस्य उसकी हमेशा तारीफ करते रहें। सिंह राशि किसी छोटे से अवसर पर भी बड़े बड़े प्रोग्राम रखना पसंद करती है और अपने परिवार से यह उम्मीद रखती है की वह उसकी वहां लगातार तारीफ करते रहें। भले ही सिंह राशि अपने परिवार से इतनी उम्मीदें रखती है परंतु फिर भी वह अपने परिवार को बहुत प्यार करती है और उनसे दूर जाना सिंह राशि के लोगों को पसंद नहीं होता है। परिवार पर कोई भी मुसीबत आने पर यह राशि उसका सबसे पहले मुकाबला करने को तैयार रहती है।

6. कन्या राशि

कन्या राशि के लोग अपने परिवार को बहुत प्यार करते हैं और इसी के चलते उनके साथ थोड़ा कठोर व्यव्हार भी रखते हैं। ये लोग अपनी बातों को बड़ी सरलता और सटीकता के साथ कहते हैं और इनकी बातों को समझकर इनका परिवार भी उन्हें मानता है। यह राशि अपने परिवार में अधिक सफाई रखना पसंद करती है इसके साथ ही उसे परिवार में सभी लोगों का अनुशासन से रहना पसंद होता है। जो उसे दिमाग से बुद्धिमान बनाता है। यह लोग घर को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस राशि के लोग परिवार में ऐसा माहौल उत्पन्न कर देते हैं जिससे परिवार के सभी लोगों खुश रहते हैं और घर में तनाव का माहौल नहीं बनता है। यह राशि हमेशा अपने परिवार के लिए ही सब कुछ करती है और उनकी प्रत्येक जरूरत का ध्यान रखती है।

7. तुला राशि

तुला राशि के लोग अपने परिवार को दूसरी चीजों से अधिक महत्व देते हैं। परिवार की किसी भी तरह की समस्या का हल निकालने में ये लोग माहिर होते हैं। तुला राशि बहुत समझदार राशि होती है इसलिए अपने परिवार के झगड़ों और मनमुटाव को बड़ी आसानी के साथ यह सुलझा देती है। यह राशि अपने परिवार में शांति और समझदरी को बढ़ावा देती है। स्वभाव से बहुत समझदार और दिमाग से काम लेने वाली यह राशि अपने परिवार को आर्थिक सहायता देने में सबसे आगे रहती है। यह राशि अपने परिवार से इतना प्रेम करती है कि अपने काम के समय से भी समय निकाल कर अपने परिवार के साथ रहना पसंद करती है। यह राशि अपने परिवार के रिश्तों में प्यार और साथ को बढ़ावा देती है।

8. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोग अपने परिवार को अधिक प्यार करते हैं और चाहते हैं की उनका परिवार भी उनसे इतना ही प्यार करें जितना वह करते हैं। वृश्चिक राशि के लोग अपने परिवार को सुरक्षा देते हैं और किसी भी तरह की हानि उनको नहीं होने देते हैं। वृश्चिक राशि के लोगों को जब भी जीवन में कोई कमी महसूस होती है या वह भावनात्मक रूप से कमजोर होते हैं तो अपने परिवार से सहारा लेना पसंद करते हैं। इस राशि के जातकों के लिए परिवार जीवन में ताकतवर बनाता है और मुश्किल समय में साथ देता है।

9. मकर राशि

मकर राशि भी अपने परिवार को सबसे ज्यादा प्यार करने वाली राशियों में शामिल है। यह राशि अपने परिवार से ज्यादा महत्व किसी को नहीं देती है। जरुरत के समय पर हमेशा अपने परिवार के लिए समय से पहले मौजूद रहती है और परिवार के प्रत्येक सदस्य के लिए वह सब करती है जिसकी उनको जरुरत होती है। यह राशि अपने परिवार को हर समय सुरक्षा देती है। यह नहीं चाहती की घर का कोई भी सदस्य किसी बंध कर एवं परेशान रहे इसलिए यह सभी को स्वतंत्र देखना पसंद करती है। परिवार में इस राशि के रहते कभी आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होती है यह अपने परिवार की धन संबंधी सभी जरूरतों का ध्यान रखती है। यह अपने परिवार से सबसे ज्यादा प्यार करती है।

परिवार का महत्व

यह सभी पसंदीदा पारिवारिक राशि चिन्ह (Family Loved Zodiac Sign) के बारे में आपने जाना। इन सभी राशियों के लिए परिवार सबसे बढ़कर है। लेकिन ऐसा भी नहीं है कि बाकी बची 3 राशियों के लिए परिवार महत्व नहीं रखता है। या वे पसंदीदा पारिवारिक राशि चिन्ह (Family Loved Zodiac Sign) नहीं हैं, अन्य राशियां भी अपने परिवार को महत्व देती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार ये 9 राशियों का प्यार अपने परिवार के लिए विशेष महत्व रखता है। और यह राशियां अपने परिवार से बढ़कर किसी को नहीं समझती हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. ऐसी कौन सी राशि है जो अपने परिवार को स्वतंत्र देखना पसंद करती है?

मिथुन राशि एक ऐसी राशि है जो अपने परिवार को स्वतंत्र देखना पसंद करती है। यह राशि अपने परिवार के लिए जीती है।

2. क्या बाकी की 3 राशियां अपने परिवार से प्यार नहीं करती?

सभी राशियां अपने परिवार से प्यार करती हैं लेकिन ये 9 राशियां अपने परिवार से विशेष प्यार करती हैं। ये भावनात्मक रूप से अपने परिवार से जुड़ी हैं।

3. ऐसी कौन सी राशि है जो आकर्षण का केंद्र बनती है?

सिंह राशि एक ऐसी राशि को अपने परिवार से उम्मीद रखती है कि वो उसकी सबसे तारीफ करें और वह आकर्षण का केंद्र बने।

4. ज्योतिष में कैसे पता चलता है कौन से राशि अपने परिवार से अधिक प्रेम करती है?

यह सब कुंडली के ग्रहों और नक्षत्रों के ऊपर निर्भर करता है। इन सबकी गणना करने के बाद ज्योतिषी यह सब बताता है।

5. अपने परिवार की जिम्मेदारी उठाना कौन सी राशि अधिक पसंद करती है?

वृषभ राशि अपने परिवार की सारी जिम्मेदारी उठाना पसंद करती है। वह सबको खुश देखना चाहती है।

और पढ़ें- राशि चक्र की इन राशियों को होता है खाने का अधिक शौक

अपनी राशि के बारे में जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi