![hatheli ki rekha](https://d2al04l58v9bun.cloudfront.net/blog/wp-content/uploads/2022/08/29180204/%E0%A4%B0%E0%A5%87%E0%A4%96%E0%A4%BE%E0%A4%93%E0%A4%82-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B8%E0%A4%B9%E0%A5%80-%E0%A4%AE%E0%A4%A4%E0%A4%B2%E0%A4%AC-insta-astro-1.png)
हमारी हथेली में कई रेखाएं होती हैं। जिन्हें हस्तरेखा कहते हैं। ज्योतिष इन रेखाओं के आधार पर आपके भविष्य की जानकारी देते हैं। आप भी कभी अपनी हथेली को देखकर सोचते होंगे। यह रेखा क्या कहती है? जातक के जीवन में हथेली की रेखाओं का अत्यधिक महत्व होता है।
हस्त रेखा विज्ञान के अनुसार हथेली पर बनी रेखाएं व्यक्ति के भाग्य को बताती है। व्यक्ति के भविष्य में क्या घटित होने वाला है। जीवन के कई पहलुओं के बारे में अवगत कराती हैं। कुछ रेखाएं व्यक्ति के जीवन में खुशियों की तरफ इशारा करती हैं। हथेली में कुछ रेखाएं ऐसी होती हैं। जो जीवन में आने वाले दुःख को बताती हैं। आइये जानते हैं हथेली में उपस्थित रेखाएं क्या बताती हैं और रेखाओं का मतलब।
हथेली में उपस्थित रेखाएं-
आइये जानते हैं हथेली में उपस्थित रेखाएं क्या बताती हैं और रेखाओं का मतलब।
जीवन रेखा–
यह रेखा अत्यधिक महत्वपूर्ण होती है। जीवन रेखा वृत्त के आकार की होती हैं। यह अंगूठे से निकलकर हथेली को पार करके कलाई तक जाती है।
- जीवन रेखा का अत्यधिक महत्व होता है।
- यह रेखा जीवन से जुड़ी हुई होती हैं इसलिए इसे जीवन रेखा कहते हैं।
- इस रेखा में जीवन में घटित होने वाले कई राज छुपे हुए होते हैं।
- यह रेखा शरीर के विभिन्न अंगों के बारे में बताती है।
- जीवन रेखा गहरी और लम्बी है तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- यदि यह रेखा छोटी और पतली है तो शारीरिक परेशानी होती हैं।
- जीवन रेखा यदि बीच से टूट रही है तो यह अशुभ होती है।
- यदि यह रेखा समान्तर है तब अशुभ प्रभाव को ख़त्म करती है।
भाग्य रेखा-
यह रेखा भाग्य को दर्शाती है। यह रेखा कलाई से आरंभ होते हुए चंद्र पर्वत से निकलकर जीवन रेखा, हृदय रेखा या मस्तिष्क रेखा तक जाती है।
- भाग्य रेखा पर व्यक्ति का कोई वश नहीं चलता है।
- यह अच्छे स्वास्थ्य और जीवन में आने वाली सफलता और विफलता को दर्शाती है।
- अगर भाग्य रेखा हल्के रंग और टूट रही हो।
- तब व्यक्ति को जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
- अगर भाग्य रेखा अंगूठे से होकर जाती है।
- ऐसे व्यक्ति को पारिवारिक सुख और मित्रों का सुख प्राप्त होता है।
यह भी पढ़े:- हथेली पर रेखाओं से बनी आकृति आपके बारे में क्या बताती है।
हृदय रेखा-
इस रेखा का आरंभ कनिष्ठा उंगली से हथेली की और तर्जनी उंगली तक जाती है। यह रेखा मन के भावों को बताती है।
- हृदय रेखा में प्रेम और रिश्तों से जुड़े हुए राज छिपे होते हैं।
- इस रेखा के कारण प्रेम जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।
- अगर व्यक्ति के हथेली में हृदय रेखा छोटी और सीधी होती है।
- तब व्यक्ति अपने कार्य को अधिक प्रेम करता है।
- अगर किसी व्यक्ति के हाथ में हृदय रेखा मुड़ी हुई होती है।
- ऐसे व्यक्ति के अन्दर प्रेम की इच्छाओं के प्रति अधिक झुकाव होता है।
मस्तिष्क रेखा-
यह रेखा तर्जनी उंगली के नीचे से शुरू होकर हथेली के दूसरी तरफ जाती है। इस रेखा का अंत नहीं होता है।
- यह रेखा मनुष्य के मस्तिष्क की बुद्धि विवेक के बारे में बताती है।
- इस रेखा का सीधा संबंध मस्तिष्क से होता है।
- मस्तिष्क रेखा अगर छोटी है तो इसका अर्थ है आप कठिन फैसले आसानी से ले सकते हो।
- अगर यह रेखा लंबी है तो आप फैसले लेने में बहुत देर करते हैं।
सूर्य रेखा-
इस रेखा को कई नामों से जाना जाता है। जैसे अपोलो रेखा,सफलता रेखा और बुद्धिमता रेखा। यह रेखा कलाई से आरंभ होकर चंद्र पर्वत से गुजरती हुई अनामिका उंगली तक जाती है।
- सूर्य रेखा के जरिये व्यक्ति की प्रतिभा के बारे में पता चलता है।
- इस रेखा को उम्र रेखा के नाम से भी जाना जाता है।
- जिस व्यक्ति के हथेली में सूर्य रेखा पायी जाती है।
- उसकी उम्र लम्बी होती हैं।
- सूर्य रेखा से यह भी पता चलता है व्यक्ति कितना रचनात्मक है।
विवाह रेखा-
यह रेखा क्षैतिज होती है। विवाह रेखा कनिष्ठा उंगली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर होती है।
- विवाह रेखा वैवाहिक जीवन को दर्शाती है।
- यह रेखा जिस व्यक्ति के हाथ में होती है।
- उसका वैवाहिक जीवन सुख से भरा हुआ होता है।
- विवाह रेखा की जांच के दौरान हृदय रेखा का ध्यान देना आवश्यक होता है।
यह भी पढ़े:- पैरों के तलवे की रेखाएं बताएंगी आपके भविष्य के बारे में।
यात्रा रेखा-
इस रेखा की रेखाएं क्षैतिज होती हैं। यह कलाई और हृदय रेखा के बीच हथेली पर होती है।
- यह रेखा यात्रा को दर्शाती है।
- यात्रा रेखा आपके जीवन में होने वाली यात्राओं के बारे में जानकारी प्रदान करती है।
- जीवन में यात्रा की अवधि, यात्रा में आने वाली सफलता और यात्रा के दौरान स्वास्थ्य को भी बताता है।
जीवन में रेखाओं का महत्व-
हमारे जीवन में रेखाएं अधिक महत्वपूर्ण होती है। हाथ की रेखाओं में देवी और देवताओं का वास होता है। मुख्या रूप से हथेली में देवी लक्ष्मी का वास होता है। इन रेखाओं का जीवन पर प्रभाव पड़ता है। मुख्य रूप से तीन रेखाएं जीवन रेखा, भाग्य रेखा और मस्तिष्क रेखा महत्वपूर्ण होती हैं। इनमे ब्रह्मा, विष्णु और महेश विद्यमान होते हैं। हथेली की रेखाएं जीवन के बारे में बताती हैं। हमें भविष्य की जानकारी देते हैं।
अगर आप अपनी हथेली की रेखाओं के बारे में अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।
अधिक जानकारी के लिए इंस्टाएस्ट्रो के साथ जुड़े रहें और हमारे लेख जरूर पढ़ें।
यह भी पढ़े:- जानें विष्णु रेखा क्यों है भाग्यशाली रेखा?
ज्योतिष शास्त्र की रोचक जानकारी के लिए हमसे Instagram पर जुड़ें।