Get App
HindiPalmistry

हथेली पर रेखाओं से बनी आकृति आपके बारे में क्या बताती है।

By April 25, 2022November 20th, 2023No Comments
A shape made of lines on the palm

हथेली की रेखाओं से जाने अपने भविष्य का राज-

आपने कभी अपनी हथेली देखी है। जिसमें टेढ़ी-मेढ़ी रेखाएं दिखती हैं। आपने कभी गौर किया है या आपने कभी सोचा है उन रेखाओं से एक आकृति बनती है। जो हमारे भविष्य के बारे में जानकारी देती हैं।रेखाएं बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। हमारे हथेली में कुछ ऐसी आकृति होती हैं जो हमें लाभ प्रदान करती हैं। हमारे भविष्य के बारे में बहुत कुछ कहती है।

हथेली की रेखा

हथेली पर बनी महत्वपूर्ण आकृति-

1- त्रिशूल की आकृति

ये आकृति जिस इंसान की हथेली पर बना होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है। यह शुभ माना जाता है। इस इंसान को सफलता मिलती रहती है और अपने जीवन में बहुत आगे जाता है। जिस इंसान के त्रिशूल की आकृति होती है उसे मान-सम्मान की प्राप्ति होती है।

2- रथ की आकृति

रथ की आकृति बहुत कम लोगों की हथेली में पायी जाती है। जिन लोगों के हाथ में यह आकृति पायी जाती है वह काफी धनी होते हैं,उनके पास पैसों की कमी नहीं होती है। यह लोग अपना जीवन राजा की तरह व्यतीत करते हैं। सभी तरह की सुख-सुविधाओं का ख़ुशी से इस्तेमाल करते हैं।

Shape of chariot

3- मंदिर की आकृति

हथेली पर बनी मंदिर की आकृति बहुत शुभ होती है। यह आकृति बहुत भाग्य से बनी होती है। जिन लोगों के हथेली में यह आकृति होती है वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। इनका जीवन काफी ऊंचा होता है। ये जीवन में कुछ अच्छा करके दिखाते हैं।

4- तलवार की आकृति

तलवार की आकृति अशुभ होती है। जिन लोगों के हथेली में ये आकृति होती है वो जीवन भर मुश्किलों से लड़ते रहते हैं। दुख उनका साथी हो जाता है। ये लोग परेशानियों से घिरे रहते हैं।

5- अंडाकार की आकृति

यह आकृति शुभ नहीं मानी जाती है। ये आकृति चुनौतियां लेकर आती है। इन लोगों को संघर्ष का सामना करना पड़ता है। इनके सभी कार्य में परेशानियां आती हैं।

Oval shape

6- हाथी की आकृति

ये आकृति जिन लोगों की हथेली में होती है उनपर गणेश जी का आशीर्वाद होता है। उनके काम समय से पुरे हो जाते हैं कभी भी विघ्न नहीं आता है।

7- स्वास्तिक की आकृति

यह आकृति धर्म को दर्शाती है। यह लोग धर्म के कार्यों में अधिक रुचि रखते हैं। इनका समाज में बहुत अधिक मान सम्मान बढ़ता है। यह लोग अत्यधिक धार्मिक होते हैं।

8- पेड़ की आकृति

अगर किसी की हथेली में पेड़ की आकृति होती है उसे सभी कार्यों में शुभ फल प्राप्त होते हैं। यह आकृति शुभ होती है। इन लोगों को अपने जीवन में बहुत जल्द सफलता मिलती है। यह बहुत भाग्यशाली होते हैं।

Also Read: गौरी शंकर रुद्राक्ष से वैवाहिक जीवन पर क्या पड़ता है प्रभाव ?

 

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.