Get App
AstrologyHindiZodiacs & Planets

जानिए क्या आपकी राशि भी शामिल है मेकअप की शौकीन राशियों में

By July 17, 2023December 15th, 2023No Comments
Makeup karti ladki

आज के समय में मेकअप करना एक तरह से लड़कियों की जरुरत सी बन गयी है। मेकअप एक ऐसी चीज है जिसको करने से लड़कियां अपंने आप को आकर्षण का केंद्र बनाती हैं। लड़कियों के मेकअप करने को लेकर विचार बनते हैं की इससे सब उनकी तरफ आकर्षित होंगे उनकी सुंदरता को निहारेंगे। बात भी सच है, ऐसा ही तो होता है। जब आप मेकअप करके निकलती हैं तो लोग आपको निहारते ही रह जाते हैं। आज के समय में मेकअप न सिर्फ शादीशुदा बल्कि कुंवारी लड़कियां भी करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं राशि चिन्ह श्रृंगार (Zodiac signs makeup)कौन से हैं? यदि नहीं तो आगे पढ़ें।

ऐसे में ज्योतिष में कुछ ऐसी विशेष राशियां होती हैं जिन्हें मेकअप करने का सबसे ज्यादा शौक होता है। ये राशियां विशेष रूप से मेकअप प्रेमी होती हैं और अधिकतर स्थान पर मेकअप करके ही निकलती हैं। लेकिन ऐसा बिलकुल भी न सोचे की इन विशेष राशियों के अलावा बाकी की बची हुई राशियों को मेकअप करने का शोक नहीं होता या उन्हें मेकअप करना पसंद नहीं होता है। सभी राशियों की लड़कियों को मेकअप पसंद होता है। हालांकि हम आपको कुछ ऐसी राशियों के बारे में बताएंगे जो मेकअप को सबसे ज्यादा पसंद करती हैं और उसके बिना खुद को सोचती भी नहीं हैं। तो आइए जानते हैं राशि चीन श्रृंगार के अनुसार क्या हैं।

Hindi CTR

राशि चिन्ह श्रृंगार (Zodiac signs makeup)

वैसे तो मेकअप करने की लगभग सभी लड़कियां शौकीन होती हैं। लेकिन ज्योतिष शास्त्रों में कुछ ऐसी विशेष राशियों का वर्णन किया गया है, जिन्हें मेकअप करने का सबसे अधिक शोक होता है और ये मेकअप के साथ आकर्षक भी दिखती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

1. वृषभ राशि

वृषभ राशि की लड़कियां मेकअप की बहुत शौकीन मानी जाती हैं। वृषभ राशि मेकअप तो बहुत पसंद करती है लेकिन इस राशि को ज्यादा और घना मेकअप करना पसंद नहीं हैं। यह राशि जब मेकअप करती है तो खुद को प्राकृतिक रूप से ही ओर सुंदर बनाने की कोशिश करती है। हालांकि यह राशि मेकअप खरीदने को लेकर अधिक सतर्क रहती है। यह छोटी दुकानों से और सस्ते मेकअप ब्रांडस को कभी नहीं खरीदती है। वृषभ राशि को हमेशा महंगे और ब्रांडेड ब्रांड का मेकअप ही पसंद आता है। मेकअप करने के साथ ही यह राशि अपनी त्वचा को लेकर भी सावधान रहती है। और अपने ऊपर कोई भी प्रोडक्ट उपयोग करने से पहले उसकी अच्छी तरह से जांच करती है। यह राशि ऐसे मेकअप उपयोग नहीं करती है जो करने से इसको परेशानी होने लगे।

2. मिथुन राशि

मिथुन राशि को भी मेकअप करना पसंद होता है और साथ में यह राशि अधिक खुले विचारों की भी होती है। यह राशि बात करने की भी शौकीन होती है। यह राशि जिस हिसाब से ट्रेंड में मेकअप होता है उसी हिसाब से खुद को लुक देना पसंद करती है। यह अपने मेकअप को लेकर बहुत सतर्क रहती हैं और अपनी ड्रेस के अनुसार ही अपने आपको मेकअप से लुक देना पसंद करती है। यह राशि हमेशा मेकअप करने के लिए नए प्रोडक्ट्स और तकनीकों का उपयोग करती है। यह राशि अपने आप को सबसे सुंदर राशि समझती है। और खुद को आकर्षक बनाने के लिए नए नए प्रयोग करती रहती है।

3. सिंह राशि

सिंह राशि एक ऐसी राशि है जो मेकअप करना पसंद करती है और यह सुंदरता में भी सबसे आगे होती है। सिंह राशि को मेकअप बहुत भारी और और गहरा करना पसंद होता है जो उन्हें बाकियों से अलग बनाता है। यह व्यवहार में सबसे अच्छी राशि (Best Zodiac Sign) मानी जाती है। सिंह राशि एक जब भी मेकअप करेगी तो अपने आपको लुक, माहौल के अनुसार ही देती है। वह मेकअप की एक अच्छी जानकार होती है जो दूसरों की भी मेकअप के बारे में सुझाव देती है। जिस भी जगह सिंह राशि की महिलाएं या लड़कियां मेकअप करके जाती हैं वे बाकियों से बहुत अलग नज़र आती हैं।

4. कन्या राशि

कन्या राशि वाली लड़कियां मेकअप करना पसंद करती हैं और मेकअप करने के लिए हमेशा किसी खास मोके की तलाश में रहती हैं। कन्या राशि वाली लड़कियां बहुत अधिक और भारी मेकअप करने की शौकीन नहीं होती है। यह राशि नेचुरल मेकअप को पसंद करती है और हमेशा एक ताजगी भरा नेचुरल लुक ही लेती है। यह राशि अपने ऊपर आसानी से कोई भी मेकअप प्रोडक्ट नहीं उपयोग करती है। कोई भी प्रोडक्ट हो पहले यह उसकी अच्छे तरीके से जांच करती है। यह राशि मेकअप नेचुरल मेकअप की तरह इतनी आकर्षित रहती है की यह एक मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकती है। यह अच्छा मेकअप खरीदती है चाहे वह कितना भी महंगा क्यों न हो।

5. तुला राशि

तुला राशि वाली लड़कियों को मेकअप करना अच्छा लगता है और यह राशि हमेशा से सुंदरता और आकर्षण को पसंद करती है। यह राशि जब भी मेकअप करती है तो बहुत उत्साहित होती है। इसके अलावा मेकअप करते समय यह राशि मेकअप की बारीकियों पर ध्यान देती है। यह कभी भी मेकअप को बिगाड़ती नहीं हैं। इस राशि का मेकअप करते समय ध्यान बस मेकअप पर ही रहता है। यह राशि यदि चाहे तो एक मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकती है। यह राशि न सिर्फ एक तरीके का या एक मेकअप को पसंद करती है बल्कि यह अलग- अलग तरह के मेकअप को खुद पर प्रयोग करके देखती रहती है। यह राशि बाजार में आने वाले प्रत्येक मेकअप प्रोडक्ट की जानकारी पहले ही रखती है।

6. वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि आकर्षण का केंद्र बनना पसंद करती है जिस वजह से उसे मेकअप करना बहुत पसंद होता है। यह राशि खुद को सूंदर बनाने के लिए कई तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का उपयोग करती है और खुद को आकर्षक बनाती है। वृश्चिक राशि को अधिक गहरा और और चमकने वाला मेकअप करना पसंद होता है। यह राशि हमेशा खुद को बोल्ड लुक देती है जिससे यह अधिक आकर्षित दिखाई देती है। यह राशि मेकअप करके अपने आत्मविश्वास को बढ़ाती है और दूसरों के सामने खुलकर बात करती है।

7. मीन राशि

मीन राशि मेकअप की तरफ जल्दी आकर्षित होती है। मीन राशि एक राशि है जो नए बदलते हुए मेकअप को पसंद करती है। वह मेकअप करने के नए नए तरीकों को अपनाती है। ट्रेंडिंग में चल रहा मेकअप सबसे पहले आपको इस राशि की लड़कियों के बैग और मेकअप किट पर दिखेगा। यह राशि नयी- नयी कल्पना करती है और अपने आप को उसी कल्पना के तहत मेकअप के अनुसार तैयार करती है। मीन राशि इस प्रकार से मेकअप करती है कि वह सबसे अद्भुत और अनोखी दिखती है।

ज्योतिष शास्त्रों के अनुसार यह सभी राशियां मेकअप करने की सबसे ज्यादा शौकीन राशियां होती हैं। यदि आप सोचते हैं कि मेकअप करने के बाद कौन सी राशि सबसे सुंदर दिखती है? तो इन सभी राशियों के बारे में पढ़कर आप जान सकते हैं की, कौन सी राशि सबसे सुन्दर राशि है। लेकिन सभी राशि की लड़कियां मेकअप के बिना या मेकअप करके भी अच्छी दिखती है। और यदि मेकअप के साथ ही व्यवहार से भी आप सबसे अच्छी राशि हैं तो इससे आपकी सुंदरता और बढ़ती है।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:

1. मिथुन राशि कैसा मेकअप करना पसंद है?

मिथुन राशि को ट्रेंड मेकअप करने का शोक होता है। यह राशि हमेशा अपनी ड्रेस के अनुसार ही खुद को मेकअप से लुक देती है।

2. क्या बाकी की राशियों को मेकअप करना पसंद नहीं होता?

मेकअप करना तो प्रत्येक राशि की लड़की को पसंद होता है लेकिन ऊपर बताई गई राशियां मेकअप की कुछ ज्यादा ही शौकीन होती हैं।

3. ज्योतिष के अनुसार मेकअप करना कैसा माना गया है?

ज्योतिष में शादीशुदा महिलाओं का मेकअप करना जरूरी बताया गया है। और कुंवारी लड़कियों को इसकी आवश्यकता नहीं हैं। वैसे कुंवारी लड़कियों के लिए भी मेकअप करना अशुभ नहीं हैं।

4. ज्योतिष में शादीशुदा महिलाओं को मेकअप करना क्यों आवश्यक हैं?

ज्योतिष में शादीशुदा महिलाओं का मेकअप करना शुभ होता है। उससे महिलाओं का निखार बढ़ता है और उनके पति की आयु लम्बी होती हैं।

5. किस राशि को प्राकृतिक मेकअप करना पसंद होता है?

कन्या राशि और वृषभ राशि की लड़कियों को हल्का और प्राकृतिक मेकअप करना पसंद होता है। ये राशियां हमेशा नेचुरल तरीके से मेकअप करती हैं।

और पढ़ें: Adhik Maas 2023: जानिए कैसे लगता है अधिक मास और सावन में इसका महत्व

अपनी राशि के अनुसार हमें कौन से उपाय करने चाहिए, जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yogita Tyagi

About Yogita Tyagi