Get App
CalendarFestivalsHindiZodiacs & Planets

International Yoga Day 2023: राशि के अनुसार करें योग रहें निरोग।

By June 15, 2023September 14th, 2023No Comments
International Yoga Day

आज काल की भाग दौड़ भरी ज़िन्दगी में स्वस्थ रहना बहुत ही कठिन कार्य हो गया हैं। खासकर मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना आज के समय में मुश्किल होता जा रहा है। बहुत से लोग शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए योग करते हैं। पर बहुत से लोग योग के बारे में जागरूक नहीं है। पर योग हमारे मानसिक और शारीरिक दोनों रूप में स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है। योग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यानि इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है।

योग हमारे जीवन में अत्यधिक महत्व रखता है। योग के द्वारा हम छोटी से कोशिश करके जीवन में बड़ा लाभ पा सकते हैं। योग हमे निरोगी बनाता है और साथ ही साथ मानसिक रूप से मजबूत करता है। पहले के समय में ऋषि मुनि योग करते थे। परंतु योग आज के समय में भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। योग का प्रचलन भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी है। इसलिए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस यानि इंटरनेशनल योगा डे मनाया जाता है।
ज्योतिष शास्त्र में भी योग को अत्यधिक महत्व दिया गया है। राशि के अनुसार योग करने से आप रोग को दूर रख पाएंगे और साथ ही साथ मानसिक लाभ भी जल्द होंगे। आज हम इस लेख में जानेंगे कि राशि के अनुसार कौन सा योग करना चाहिए। तो योग की सम्पूर्ण जानकारी को जानने के लिए लेख को पढ़ते रहिये।

Hindi CTR

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की तिथि-

2023 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को दिन बुधवार को है। 2023 को योग डे का 9वां संस्करण है। ये पुरे देश और विदेश में 9वीं बार मनाया जाएगा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सम्पूर्ण जानकारी इंटरनेशनल योग डे के इतिहास में जानेंगे।

21 June

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम-

अब हम सभी योग दिवस के बारे में जान गए होंगे कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को मनाया जाएगा। वर्ष 2023 की थीम वसुधैव कुटुंब को ध्यान में रखी गयी है। 2023 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम वन वर्ल्ड,वन हेल्थ रखी गयी है। इस वर्ष सबको योग के द्वारा स्वस्थ रहने का संदेश दिया जाएगा। हमारे जीवन में योग के महत्व को लोगों तक पहुंचाने के लिए इस थीम को रखा गया है।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास-

आप सभी को जानकर ख़ुशी होगी कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुरुवात भारत में हुई थी। इसकी शुरुआत 2014 में भारत के प्रधानमंत्री के द्वारा की गयी थी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा 11 दिसंबर 2014 में की गयी थी। कि आने वाले 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पुरे भारत में मनाया जाएगा। जब से प्रतिवर्ष 21 जून को इंटरनेशनल योगा डे लोगों को योग के जागरूक करने के लिए मनाया जाने लगा।

Yoga Day

राशि के अनुसार करें योग रहें निरोग-

ज्योतिष शास्त्र और स्वास्थ्य का रिश्ता तो पुराना है। अगर आप अपनी राशि के अनुसार योग करते हैं तो आपको स्वास्थ्य में जल्द ही लाभ मिलता है। तो आइये जानते है कौन सी राशि के अनुसार कौन सा योग करना चाहिए?

मेष राशि-(वृक्षासन,वीरभद्रासन,शीर्षासन)

  • यह राशि अग्नि तत्व की राशियों में से एक है।
  • इसलिए मेष राशि के लोगों के अंदर अधिक मात्रा में ऊर्जा देखी जाती है।
  • इस राशि के लोगों गुस्सा अधिक आता है।
  • इस कारण मेष राशि के लोगों को वृक्षासन,वीरभद्रासन,शीर्षासन करना चाहिए।
  • इससे मानसिक स्वास्थ्य को गहरा लाभ होता है।
  • मेष राशि के लोगों को अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करना चाहिए।
  • मेष राशि के जातक डांसिंग और जॉगिंग आदि भी कर सकते हैं।

Vrishashan Yoga

वृषभ राशि-(वृक्षासन,सेतु आसन)

  • यह राशि पृथ्वी तत्व से जुड़ी हुई है।
  • इसलिए इस राशि का स्वामी शुक्र होता है।
  • वृषभ राशि के लोगों का स्वभाव स्थिर होता है परंतु वह कभी कभी किसी चीज़ को लेकर बहुत जिद्दी हो जाते हैं।
  • इस राशि के लोगों को इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर और प्रतिदिन वृक्षासन और सेतु आसन करना चाहिए।
  • ये ध्यान योग भी कर सकते हैं।

मिथुन राशि-(भुजंगासन, धनुरासन)

  • इस राशि के लोगों का मन एक-जगह नहीं रहता है।
  • यह वायु तत्व की राशि कहलाती है। यह एक जगह पर टिकते नहीं है।
  • इन्हे श्वसन, कंधे और पीठ से जुड़ी परेशानी होती है।
  • इसलिए मिथुन राशि के लोगों को भुजंगासन और धनुरासन करना चाहिए।

कर्क राशि-(प्राणायाम,अलोम-विलोम भुजंगासन)

  • कर्क राशि का स्वामी बुध है और जल तत्व की राशि है।
  • इन्हे पेट संबंधी समस्याएं और साथ ही साथ ये अधिक सोचते हैं,
  • जिसके कारण इन लोगों को मानसिक विकार से जुड़े रोग हो जाते हैं।
  • कर्क राशि के लोगों को प्राणायाम,अलोम-विलोम और भुजंगासन करना चाहिए।

Prayyayam Yog

सिंह राशि-(मत्स्यासन और प्राणायाम)

  • इस राशि का स्वामी सूर्य होता है यह अग्नि तत्व की राशि है।
  • इन्हे आंखों में परेशानी और सिरदर्द की समस्या बनी रहती है।
  • इस राशि के लोगों को मत्स्यासन और प्राणायाम करना चाहिए।
  • साथ ही साथ सूर्य नमस्कार करने से लाभ होगा।

कन्या राशि-(मयूरासन,शीर्षासन)

  • कन्या राशि को पृथ्वी तत्व की राशि कहा जाता है।
  • इन लोगों को पेट से संबंधित परेशानियां होती हैं।
  • खासकर पाचन से जुड़ी परेशानियों से पाचन तंत्र कमजोर हो जाता है।
  • इसलिए कन्या राशि के लोगों को मयूरासन और शीर्षासन करना चाहिए।

तुला राशि-(नाड़ी शोधन प्राणायाम, ताड़ासन)

  • यह राशि वायु तत्व की राशि होती है,इनका मन अत्यधिक चंचल होता है।
  • परंतु इन्हे सिरदर्द से जुड़ी समस्या होती है और इन्हे स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं होती हैं।
  • इसके लिए तुला राशि के जातक को नाड़ी शोधन प्राणायाम और ताड़ासन करना चाहिए।

Yoga

वृश्चिक राशि-(पद्मासन, मकरासन)

  • यह राशि जल तत्व की कहलाई जाती है।
  • इसलिए यह अत्यधिक सरल स्वभाव के होते हैं और इनका स्वभाव कामुक भी होता है।
  • मौसम के साथ इनको बीमारियां हो जाती है।
  • वृश्चिक राशि के लोगों को पद्मासन और मकरासन करना चाहिए।
  • साथ ही साथ इनको ध्यान लगाना भी लाभ प्रदान करेगा।

धनु राशि- (पवनमुक्तासन,मत्स्येन्द्रासन)

  • इस राशि का स्वामी बृहस्पति है और यह अग्नि तत्व की राशि है।
  • इन्हे पीठ दर्द और जोड़ों के दर्द की समस्या बनी रहती है।
  • धनु राशि के लोगों को पवनमुक्तासन और मत्स्येन्द्रासन करना चाहिए।

मकर राशि-(ताड़ासन)

  • मकर राशि पृथ्वी तत्व की राशि है और इस राशि का स्वामी शनि कहलाता है।
  • इस राशि के लोग मेहनती होते है परन्तु ये आलस से भरे हुए होते है।
  • इनको पैर दर्द और जोड़ों के दर्द की अत्यधिक परेशानियां होती हैं,इसलिए इन्हे ताड़ासन करना चाहिए।

Tadaasan Yog

कुंभ राशि-(कपालभाति, भुजंगासन)

  • इस राशि का स्वामी शनि है और तत्व वायु है।
  • कुंभराशि के जातकों को बहुत गुस्सा आता है।
  • इनका यह स्वभाव इनपर भारी पड़ जाता है।
  • कुंभराशि के लोगों को पेट की समस्यायों से जूझना पड़ता है।
  • इनको अपने गुस्से को शांत करने के लिए कपालभाति और भुजंगासन करना चाहिए।

मीन राशि-(सर्वांगासन, गरुड़ासन)

  • मीन राशि का स्वभाव सोच-विचार करके फैसला लेने वाला होता है।
  • परंतु ये बहुत चालाक और चाटुकता नीति वाले होते हैं।
  • मीन राशि के लोगों को दिमाग पर प्रेशर होता है जिसके कारण इनका मानसिक स्वास्थ्य कभी कभी बिगड़ जाता है।
  • इन्हे सर्वांगासन और गरुड़ासन करना चाहिए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

1.अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहली बार किस वर्ष में मनाया गया था?

योग दिवस पहली बार 21 जून 2015 को मनाया गया था। योग दिवस मनाने की घोषणा 11 दिसंबर 2014 को की गयी थी।

2. अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2023 की थीम क्या है?

योग दिवस के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक थीम बनाई जाती है। इस वर्ष यानि 2023 की थीम वन वर्ल्ड,वन हेल्थ रखी गयी है।

3. पहले अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में कितने देश सम्मिलित हुए थे?

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस जब पहली बार दिल्ली के राजपथ पर 36 हजार लोगों ने एक साथ योग किया था। और इस कार्यक्रम में 84 देश सम्मिलित हुए थे।

4. योग के कितने अंग होते हैं?

शास्त्रों के अनुसार योग को आठ भागों में बांटा गया है यानि योग के आठ अंग है। यम,नियम,आसन,प्रत्याहार,धारणा,प्राणायाम,ध्यान समाधि हैं।

5. योग के अंतिम पांच मिनट के समय को किस नाम से जाना जाता है?

अंतिम के पांच मिनट योग में सावासना कहलाते हैं, जिसका अर्थ होता है लाश मुद्रा।

यह भी पढ़ें: पर्यावरण दिवस 2023: इस पर्यावरण दिवस ग्रहों और राशि के अनुसार लगाएं पेड़।

अपनी राशि के अनुसार कोई भी समस्या या उपाय जानने के लिए इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.