Get App
AstrologyCalendarFestivalsHindi

पर्यावरण दिवस 2023: इस पर्यावरण दिवस ग्रहों और राशि के अनुसार लगाएं पेड़।

By June 2, 2023December 14th, 2023No Comments

चाहे विज्ञान हो या ज्योतिष, दोनों में पेड़-पौधों का महत्वपूर्ण स्थान होता है। परन्तु आज के समय में लोग पेड़-पौधों को अत्यधिक प्राथमकता नहीं देते हैं। जिसके कारण पूरी प्रकृति और मनुष्य जाति को नुकशान झेलना पड़ रहा है। पेड़-पौधों के प्रति मनुष्य को जागरूक करने के लिए पुरे विश्व में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। विज्ञान में पेड़-पौधों का अत्यधिक स्थान हैं। क्योंकि इन्ही के द्वारा हमें ऑक्सीजन प्राप्त होती है। ऑक्सीजन की वजह से हम सांस ले पाते हैं। पर क्या आपको पता है? ज्योतिष में पेड़-पौधों का गहरा जुड़ाव होता है। वास्तु के अनुसार सही पौधों का चुनाव घर में सकारात्मकता लाता है। आज हम इस लेख में जानेंगे विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के मौके पर राशि के अनुसार कौन से पौधे लगाएं जिसके द्वारा कुंडली में ग्रह लाएंगे आपके लिए शुभ समाचार।

Hindi CTR

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 में कब है?

2023 में विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून दिन सोमवार को मनाया जायेगा। इस वर्ष हमें पेड़-पौधों को बचाने का संकल्प लेना चाहिए और इस पर्यावरण दिवस पर एक पौधा जरूर लगाएं। इसलिए हम इस लेख में ज्योतिष के अनुसार आप कौन सा पौधा लगाएं, इसकी संपूर्ण जानकारी दी गयी है।

ज्योतिष शास्त्र में ग्रह,राशि और पौधों का संबंध-

कुंडली का ग्रहों से संबंध होता है और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए हमें ग्रहों के अनुसार पौधे भी ला सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली में ग्रहों के कारण कई तरह की बाधाएं उत्पन्न होती हैं। इन बाधाओं को दूर करने के लिए और कुंडली के ग्रहों के ख़राब प्रभाव को कम करने के लिए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कई तरह की सलाह दी जाती है। जिसमें से एक हैं अगर आपकी कुंडली में किसी ग्रह का प्रभाव है तो आप उस ग्रह से जुड़े पेड़ लगा सकते हैं। तो आइये जानते हैं कौन से ग्रह के अनुसार कौन सा पेड़ लगाना चाहिए।

पर्यावरण दिवस 2023 में ग्रहों के अनुसार लगाएं वृक्ष-

इस पर्यावरण दिवस लगाए कुंडली में ग्रहों के अनुसार कौन सा पौधा लगाएं,आइये जानते हैं। ख़त्म होगा ग्रहों का दोष और आएगी इस पर्यावरण घर में सुख-समृद्धि।

1. मंगल ग्रह-

कुंडली में मंगल की स्थिति कमजोर होने के कारण,मंगल का खराब प्रभाव व्यक्ति पर पड़ता हैं। पर्यावरण दिवस 2023 के मौके पर आप मंगल ग्रह के लिए खैर और अनंतमूल का पौधा लगाना चाहिए। साथ ही साथ पौधा लगाते समय मंगल ग्रह से जुड़े मंत्र का भी जाप करें।

Anantmool Plant

2. बृहस्पति ग्रह-

अगर आपके ऊपर बृहस्पति यानि गुरु गृह का बुरा प्रभाव है। तो आपको इस पर्यावरण दिवस पर केले का पेड़ या पीपल के पेड़ को लगाना चाहिए। पीपल के पेड़ की लकड़ी का उपयोग हवन में करेंगे तो इसका शुभ परिणाम प्राप्त होगा। साथ ही साथ गुरु ग्रह का बुरा प्रभाव खत्म होगा।

3. शुक्र ग्रह-

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में,शुक्र ग्रह का बुरा प्रभाव है तो उसे पर्यावरण दिवस पर सफ़ेद चंदन या गूलर का पौधा रोपित करना चाहिए। शुक्र ग्रह के लिए शरपुखा पेड़ को रोपित करने से पर्यावरण दिवस 2023 को लाभ प्राप्त होगा।

4. शनि ग्रह-

कुंडली में शनि का प्रभाव अत्यधिक बुरा माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार कहा जाता है अगर किसी व्यक्ति के ऊपर शनि का प्रभाव पडता तो वह व्यक्ति पूरी तरह से तबाह हो जाता है। इसके लिए आप पर्यावरण 2023 में शमी या बिचु का पेड़ लगाना चाहिए और साथ ही साथ इन पेड़ों पर मुख्य रूप से शनिवार के दिन पूजा करनी चाहिये।

shami tree

5. चंद्रमा या चंद्र ग्रह-

कुंडली में चंद्र ग्रह को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। कुंडली में चंद्र गृह को शांत करने के लिए पर्यावरण दिवस 2023 में पलाश और खिरनी का पौधा लगाना चाहिए। इससे कुंडली में चंद्रमा से जुड़े दोष खत्म होते हैं।

6. राहु ग्रह-

ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह को अशुभ ग्रह माना जाता है। यह जिसकी कुंडली में शुभ स्थान पर विराजित होता है तो व्यक्ति के जीवन प्रभाव डालता है।इसके लिए इस पर्यावरण दिवस पर दूर्वा का पेड़ या चंदन का पेड़ लगाना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में राहु का प्रभाव कम होगा।

7. केतु ग्रह-

कुंडली में केतु के प्रभाव को शांत करने के लिए पर्यावरण दिवस 2023 असंगध और कुश के पौधे को रोपित करना चाहिए। ज्योतिष शास्त्र में केतु के प्रभाव को कम करने के लिए पौधे लगाना सबसे सरल उपाय है।

kush ka podha

राशि के अनुसार लगाएं इस पर्यावरण पर पौधे-

ज्योतिष शास्त्र की मदद से आप इस पर्यावरण दिवस पर पर प्रकृति को एक नया गिफ्ट दे सकते हैं और साथ ही साथ कुंडली में लगे दोष को खत्म कर सकते हैं। आइये राशि के अनुसार पर्यावरण के लिए पौधों को रोपित करें।

1. मेष राशि-

  • इस राशि के स्वामी मंगल ग्रह यानि मंगल भगवान को माना जाता है।
  • मंगल ग्रह का रंग लाल होता है इसलिए मेष राशि के लोगों को पर्यावरण दिवस 2023 पर लाल रंग के पौधे लगाने चाहिए।
  • मेष राशि को लाल रंग के पौधे लगाने चाहिए और आप इसके अलावा लाल गूलर का पेड़ भी लगा सकते हैं।

2. वृषभ राशि-

  • वृषभ राशि के लोग शांत स्वभाव के होते हैं इसलिए वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है।
  • सफ़ेद रंग शुक्र ग्रह का प्रतीक होता है और शुक्र ग्रह आर्थिक उन्नति से जुड़ा हुआ होता है।
  • इसलिए इस पर्यावरण दिवस आप सफ़ेद रंग के फूल के पौधे लगाएं।
  • सफ़ेद रंग के पौधे के अलावा आप खैर और गूलर का पेड़ भी लगा सकते हैं।

3. मिथुन राशि-

  • इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है, हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक होता है।
  • इसलिए मिथुन राशि के लोगों को हरे रंग के पौधे विश्व पर्यावरण दिवस 2023 के मौके पर लगाने चाहिए।
  • इससे मिथुन राशि के लोगों को सफलता मिलेगी और आप बांस और तुलसी के पौधे भी लगा सकते हैं।

baas ka ped

4. कर्क राशि-

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि का स्वामी चन्द्रमा यानि चंद्र देव को माना जाता है।
  • चंद्र देव का आशीर्वाद पाने के लिए आपको औषधीय गुण वाले पौधे लगाने चाहिए।
  • कर्क राशि के लोग विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर नीम,तुलसी और सहजन का पौधा लगाना चाहिए।

5. सिंह राशि-

  • इस राशि के स्वामी सूर्य भगवान हैं, सूर्य देव अत्यधिक शक्तिशाली माने जाते हैं।
  • सिंह राशि के व्यक्तियों को पर्यावरण दिवस पर लाल रंग या केसरिया रंग के फूल के पौधे लगाने चाहिए।
  • लाल रंग के फूल के अलावा आप बरगद और लाल केशर का पेड़ भी लगा सकते हैं।

6. कन्या राशि-

  • इस राशि के स्वामी भी बुध भगवान को माना जाता है।
  • इसलिए कन्या राशि के लोगों को बुध भगवान से जुड़े हरे रंग के पौधे रोपित करने चाहिए।
  • कन्या राशि के लोग पर्यावरण दिवस 2023 में तुलसी और आम जैसे पेड़ लगाने चाहिए।

7. तुला राशि-

  • इस राशि का स्वामी शुक्र देव यानि शुक्र ग्रह को कहा जाता है।
  • सफ़ेद रंग को शुक्र देव का प्रतीक रंग माना माना जाता है।
  • पर्यावरण दिवस 2023 में तुला राशि के लोगों को मुलश्री पौधा या सफ़ेद रंग के फूल का पौधा लगाना चाहिए।

white flower plant

8. वृश्चिक राशि-

  • इस राशि का कर्ता-धर्ता मंगल देव या मंगल ग्रह को माना जाता है।
  • इसलिए वृश्चिक राशि के लोगों को लाल रंग के फूल या फल वाले पौधे रोपित करने चाहिए।
  • यह इस पर्यावरण दिवस पर कुंडली में आर्थिक पक्ष को सही करेगा।

9. धनु राशि-

  • धनु राशि के स्वामी बृहस्पति देव को माना गया है।
  • पर्यावरण दिवस 2023 पर धनु राशि के जातकों को पीले रंग के पौधे लगाने चाहिए।
  • आप पीले रंग के गेंदे के फूल या आम का पेड़ भी लगा सकते हैं।

10. मकर राशि-

  • इस राशि पर शनि भगवान का राज होता है।
  • पर्यावरण दिवस 2023 में मकर राशि के लोगों को नीले रंग के पेड़ लगाने चाहिए।
  • मकर राशि के लोग शमी का पौधा और शीशम भी लगा सकते हैं।

sheesham tree

11. कुंभ राशि-

  • कुम्भ राशि के स्वामी शनि भगवान ही माने जाते हैं।
  • इसलिए इस विश्व पर्यावरण दिवस पर कुंभ राशि के लोगों को नीले फूल के पौधे लगाने चाहिए।

12. मीन राशि-

  • इस राशि के स्वामी बृहस्पति है इसलिए विश्व पर्यावरण दिवस 2023 पर पीले रंग के फूल या फूल के पौधे रोपित करने चाहिए।
  • कुंडली में हो दोष तो आप पर्यावरण दिवस पर आम का पौधा लगा कर दोष को समाप्त कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न-

1. 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस कब है?

विश्व पर्यावरण दिवस 2023 में 5 जून दिन सोमवार को मनाया जाएगा। विश्व पर्यावरण दिवस का प्रतीक पर्यावरण संरक्षण है।

2. पर्यावरण दिवस का महत्व क्या है?

पेड़- पौधे हमारे जीवन में अधिक महत्व रखते हैं। इसी कारण मानव जाति को पेड़- पौधे के बारे में जागरूक करने के लिए विश्व भर में पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

3. 2023 में विश्व पर्यावरण दिवस की थीम क्या है?

इस वर्ष विश्व पर्यावरण की थीम प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में जागरूक करना है। इस थीम का नाम #BeatPlasticPollution रखा गया है।

4. पर्यावरण दिवस,ज्योतिष से कैसे संबंधित है?

ज्योतिष में कई समस्याओं के समाधान के लिए पौधे रोपित करने का उपाय बताया गया है। अगर आप इस पर्यावरण दिवस पर अपनी राशि या जो ग्रह आपकी कुंडली में अच्छी दशा में नहीं है। उसके उपाय के लिए आप पौधे लगा सकते हैं।

5. राशि के अनुसार कौन सा पौधा लगाएं ये कैसे पता कर सकते हैं?

इस लेख में राशि के अनुसार कौन सा पौधा लगाएं इसकी जानकारी दी गयी है। अगर आप इससे अधिक जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो की वेबसाइट या ऐप के द्वारा इंडिया के बेस्ट ज्योतिषी से संपर्क कर सकते हैं। अगर आप इंस्टाएस्ट्रो के नए उपयोगकर्ता है तो आप पहली कॉल और चैट मात्र 1 रुपए में कर सकते हैं। देर मत करिये, अभी पहली कॉल या चैट करें सिर्फ 1 रुपए में।

यह भी पढ़ें: फादर्स डे 2023: जानें फादर्स डे का इतिहास क्या है?

अगर आपके जीवन में है किसी प्रकार की समस्या तो अभी इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.