
हिन्दू धर्म में मान्यता है कि प्रतिदिन सुबह उठकर ईश्वर को नमन करना चाहिए। प्रातःकाल भगवान का स्मरण करने से जीवन की हर समस्या स्वतः ही सुलझ जाती है। इसके लिए आप विभिन्न मन्त्रों का जाप कर सकते हैं। आइये पढ़ते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष द्वारा बताये गए सात चमत्कारी मन्त्रों के बारे में –
मंत्र जाप के फायदे
भगवान के सामने मंत्रों का उच्चारण करने से कई लाभ मिलते हैं –
जाने अनजाने किये गए सभी पाप माफ हो जाते हैं।
भगवान की कृपा और आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
प्रतिदिन मंत्र जाप करने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।
आइये पढ़ते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष द्वारा बताये गए कुछ महत्वपूर्ण मंत्र –
देवी-देवताओं के दर्शन पाने का मंत्र –
कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।
कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम्।।
इस मंत्र का जाप सुबह के समय बिस्तर पर बैठकर ही कर सकते हैं। इस मंत्र का अर्थ है – हथेली के आगे वाले भाग में माता लक्ष्मी, मध्य भाग में माता सरस्वती और मूल भाग में श्री हरि विष्णु भगवान का निवास होता है। सुबह उठकर अपनी हथेलियों के दर्शन करने से इन सभी देवी-देवताओं के दर्शन हो जाते हैं।
धन प्राप्ति मंत्र
भगवान से धन-दौलत प्राप्त करने हेतु इस धन प्राप्ति मंत्र का जाप करें –
सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:
इसका अर्थ है – हे मां, तुम्हारे प्रसाद से मनुष्य को सब बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। तथा धन, धान्य एवं पुत्र की प्राप्ति होगी। इसमें बिलकुल भी संदेह नहीं है।
विद्या प्राप्ति मंत्र
ईश्वर से ज्ञान का वरदान प्राप्त करने के लिए इस विद्या प्राप्ति मंत्र का जाप करें –
विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्तिः॥
इसका अर्थ है – हे देवि! आपके पास विश्व की संपूर्ण विद्याएं हैं। आपके भिन्न-भिन्न स्वरूप हैं। जगत् में जितनी स्त्रियां हैं, वे सब आपकी ही मूर्तियां हैं। जगदम्बे! एकमात्र आप ही इस विश्व में व्याप्त हैं। आपकी स्तुति क्या हो सकती है? आप तो स्तवन करने योग्य पदार्थों से अलग हो।
शत्रु विनाशक मंत्र
अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने हेतु इस शत्रु विनाशक मंत्र का जाप करें –
ॐ ह्रीं लृी बगलामुखी मम सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदं।
स्तंभय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं लृी ॐ स्वाहा।।
इस मंत्र के नियमित जाप से आप निश्चय ही अपने शत्रुओं से निजात पा सकते हैं।
मन को शांत करने का मंत्र
अपने मन पर काबू करने के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें। इसका प्रयोग आप समाज में मान-सम्मान के पाने के लिए भी कर सकते हैं। मन को शांत करने का मंत्र –
सर्वमंगल मांगल्ये शिव सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
इसका अर्थ है – हे मां भगवती नारायणी! आप मंगल प्रदान करने वाली मंगलमयी माता हो। आप कल्याण दायिनी शिवा हो। आप पुरुषार्थ को सिद्ध करने वाली, शरणागत वत्सला हो। आप तीन नेत्रों वाली माता गौरी हो। आपको मेरा नमस्कार है।
निरोगी काया के लिए मंत्र –
सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय।।
इसका अर्थ है : हे देवी मां! मुझे सौभाग्य और आरोग्य कर आशीर्वाद दो। आप मुझे परम सुख, रूप, जय और यश दो। मेरे शत्रुओं का नाश करो।
कर्ज मुक्ति के लिए मंत्र
ओम गं ऋणहर्तायै नमः: अथवा ओम छिन्दी छिन्दी वरेण्यम् स्वाहा
इसका अर्थ है : कर्ज से मुक्ति दिलाने वाले भगवान श्री गणेश को मेरा प्रणाम। प्रतिदिन इस मंत्र के जाप से भगवान ऋणहर्ता यानि कि श्री गणेश प्रसन्न होते हैं। इस मंत्र के प्रभाव से जातक का कर्ज धीरे-धीरे चुकता हो जाता है और भविष्य में भी नौबत नहीं आती।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –
1. मंत्र जाप करने से क्या होता है ?
2. धन प्राप्ति मंत्र कौन सा होता है ?
3. विद्या प्राप्ति मंत्र क्या है ?
4. शत्रु विनाशक मंत्र क्या होता है ?
5. मन शांत करने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?
और पढ़ें – जानें वर्ष 2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहर्त
इस तरह की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।