Get App
Aarti & ChalisaHindiLife ProblemsRemedies & Healing

इन सात चमत्कारी मंत्रों का जाप करने से हल होंगी जीवन की सभी मुश्किलें

By February 9, 2023December 6th, 2023No Comments
Chamatkari Mantra

हिन्दू धर्म में मान्यता है कि प्रतिदिन सुबह उठकर ईश्वर को नमन करना चाहिए। प्रातःकाल भगवान का स्मरण करने से जीवन की हर समस्या स्वतः ही सुलझ जाती है। इसके लिए आप विभिन्न मन्त्रों का जाप कर सकते हैं। आइये पढ़ते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष द्वारा बताये गए सात चमत्कारी मन्त्रों के बारे में –

मंत्र जाप के फायदे

भगवान के सामने मंत्रों का उच्चारण करने से कई लाभ मिलते हैं –
जाने अनजाने किये गए सभी पाप माफ हो जाते हैं।
भगवान की कृपा और आशीर्वाद सदैव बना रहता है।
प्रतिदिन मंत्र जाप करने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है।

Mantra Jap

आइये पढ़ते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिष द्वारा बताये गए कुछ महत्वपूर्ण मंत्र –

देवी-देवताओं के दर्शन पाने का मंत्र –

कराग्रे वसते लक्ष्मी: कर मध्ये सरस्वती।
कर मूले तू गोविंदा, प्रभाते कर दर्शनम्।।
इस मंत्र का जाप सुबह के समय बिस्तर पर बैठकर ही कर सकते हैं। इस मंत्र का अर्थ है – हथेली के आगे वाले भाग में माता लक्ष्मी, मध्य भाग में माता सरस्वती और मूल भाग में श्री हरि विष्णु भगवान का निवास होता है। सुबह उठकर अपनी हथेलियों के दर्शन करने से इन सभी देवी-देवताओं के दर्शन हो जाते हैं।

Devi Devtao Ke Darshan Pane Ka Mantra

धन प्राप्ति मंत्र

भगवान से धन-दौलत प्राप्त करने हेतु इस धन प्राप्ति मंत्र का जाप करें –
सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:
इसका अर्थ है – हे मां, तुम्हारे प्रसाद से मनुष्य को सब बाधाओं से मुक्ति मिलेगी। तथा धन, धान्य एवं पुत्र की प्राप्ति होगी। इसमें बिलकुल भी संदेह नहीं है।

Wealth Gain Mantra

विद्या प्राप्ति मंत्र

ईश्वर से ज्ञान का वरदान प्राप्त करने के लिए इस विद्या प्राप्ति मंत्र का जाप करें –
विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।
त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्तिः॥
इसका अर्थ है – हे देवि! आपके पास विश्व की संपूर्ण विद्याएं हैं। आपके भिन्न-भिन्न स्वरूप हैं। जगत् में जितनी स्त्रियां हैं, वे सब आपकी ही मूर्तियां हैं। जगदम्बे! एकमात्र आप ही इस विश्व में व्याप्त हैं। आपकी स्तुति क्या हो सकती है? आप तो स्तवन करने योग्य पदार्थों से अलग हो।

Knowledge Gain Mantra

शत्रु विनाशक मंत्र

अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने हेतु इस शत्रु विनाशक मंत्र का जाप करें –
ॐ ह्रीं लृी बगलामुखी मम सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदं।
स्तंभय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं लृी ॐ स्वाहा।।
इस मंत्र के नियमित जाप से आप निश्चय ही अपने शत्रुओं से निजात पा सकते हैं।

Shatru Vinashak Mantra

मन को शांत करने का मंत्र

अपने मन पर काबू करने के लिए इस मंत्र का उच्चारण करें। इसका प्रयोग आप समाज में मान-सम्मान के पाने के लिए भी कर सकते हैं। मन को शांत करने का मंत्र –
सर्वमंगल मांगल्ये शिव सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥
इसका अर्थ है – हे मां भगवती नारायणी! आप मंगल प्रदान करने वाली मंगलमयी माता हो। आप कल्याण दायिनी शिवा हो। आप पुरुषार्थ को सिद्ध करने वाली, शरणागत वत्सला हो। आप तीन नेत्रों वाली माता गौरी हो। आपको मेरा नमस्कार है।

Mantra to calm the mind

निरोगी काया के लिए मंत्र –

सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:।
मनुष्यों मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय।।
इसका अर्थ है : हे देवी मां! मुझे सौभाग्य और आरोग्य कर आशीर्वाद दो। आप मुझे परम सुख, रूप, जय और यश दो। मेरे शत्रुओं का नाश करो।

Mantra for healthy physique

कर्ज मुक्ति के लिए मंत्र

ओम गं ऋणहर्तायै नमः: अथवा ओम छिन्दी छिन्दी वरेण्यम् स्वाहा
इसका अर्थ है : कर्ज से मुक्ति दिलाने वाले भगवान श्री गणेश को मेरा प्रणाम। प्रतिदिन इस मंत्र के जाप से भगवान ऋणहर्ता यानि कि श्री गणेश प्रसन्न होते हैं। इस मंत्र के प्रभाव से जातक का कर्ज धीरे-धीरे चुकता हो जाता है और भविष्य में भी नौबत नहीं आती।

Mantra for debt relief

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. मंत्र जाप करने से क्या होता है ?

ईश्वर के समक्ष मंत्र उच्चारण करने से जाने अनजाने किये गए सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। मंत्र जाप के द्वारा भगवान का स्मरण करते रहने से उनकी कृपा और आशीर्वाद सदैव बना रहता है। प्रतिदिन मंत्र जाप करने से स्वास्थ्य भी ठीक रहता है क्योंकि इसका संबंध हमारी श्वास से होता है।

2. धन प्राप्ति मंत्र कौन सा होता है ?

धन-धान्य अर्जित करने हेतु इस मंत्र का उच्चारण करें – सर्वाबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वित:मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशय:

3. विद्या प्राप्ति मंत्र क्या है ?

विद्या और ज्ञान पाने के लिए मंत्र – विद्या: समस्तास्तव देवि भेदा: स्त्रिय: समस्ता: सकला जगत्सु।त्वयैकया पूरितमम्बयैतत् का ते स्तुति: स्तव्यपरा परोक्तिः॥

4. शत्रु विनाशक मंत्र क्या होता है ?

शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने के लिए इस मंत्र का प्रयोग करें – ॐ ह्रीं लृी बगलामुखी मम सर्व दुष्टानाम वाचं मुखं पदं।स्तंभय जिह्वां कीलय बुद्धिं विनाशय ह्रीं लृी ॐ स्वाहा।।

5. मन शांत करने के लिए किस मंत्र का जाप करना चाहिए ?

मन को शांत करने का मंत्र – सर्वमंगल मांगल्ये शिव सर्वार्थ साधिके।शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥

और पढ़ें – जानें वर्ष 2023 में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहर्त

इस तरह की अन्य जानकारी के लिए डाउनलोड करें इन्स्टाएस्ट्रो का मोबाइल ऐप। ज्योतिषी से बात करें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta