Get App
HindiLife ProblemsRemedies & Healing

हौसला मज़बूत करने के लिए याद रखना ये बातें

By November 3, 2022December 4th, 2023No Comments
हौसला मज़बूत करने के लिए याद रखना ये बातें

दुनिया में हर शख्स चाहता है कि वह जीवन में सफल हो। और उसके सारे लक्ष्य पूरे हों। परन्तु लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए मजबूत हौसले की ज़रूरत होती है। और हौसला मजबूत करने के अनमोल वचन तो हर कोई जानना चाहता है। तो आइये पढ़ते हैं इन्स्टाएस्ट्रो के ज्योतिषों का सफलता मंत्र –
यदि हम चाहते हैं कि हमें सफलता मिले तो उसके लिए हमें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। परन्तु कई बार नाकामयाब होने की वजह से हमारा हौसला टूट जाता है। और हम कमज़ोर पड़ जाते हैं। इंस्टाऐस्ट्रो लेकर आया है आपके लिए कुछ अचूक उपाय। जिनसे आप कभी असफल नहीं होंगे। तो आइये पढ़ते हैं हौसले से जुडी पांच अनमोल बातें, जिससे दूर हो जायेगा नाकामयाबी का डर –

हौसला मजबूत करने के अनमोल वचन –

  • कहते हैं कि मंजिल पर ध्यान केन्द्रित करने से रास्ते अपने आप नज़र आने लगते हैं। हौसला बढ़ाने का सबसे बड़ा मंत्र है – हमे अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केन्द्रित करना है। रास्ते में कितनी बाधाएं आएँगी या लक्ष्य प्राप्ति में कितना समय लगेगा, इन बातों पर समय ना बर्बाद करते हुए हमें सिर्फ अपने लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए।
  • वर्षा ऋतु में जब सारे पक्षी अपने घोसलों में दुबककर बैठे रहते हैं। तब उस तूफानी मौसम में भी बाज़ बादलों में ऊँची उड़ाने भरता है। कहने का तात्पर्य यही है कि मुसीबतों से कभी घबराना नहीं चाहिए। जब आप डर कर अपने घर में छिपे बैठे हो। तब आपके प्रतिद्वंदी परिस्थिति का आनंद लेते हैं। तो हौसला बढ़ाने का दूसरा मंत्र है अपने घर से निकलकर संघर्ष करना।
  • आसमान में निकलने वाला चाँद और सूरज दोनों ही अपने समय से निकलते हैं और चमकते हैं। दोनों की कोई तुलना नहीं क्यूंकि दोनों की अपनी अलग विशेषता है। हौसला मजबूत करने का तीसरा मंत्र है कभी किसी से अपनी तुलना न करना। सफलता के लिए ज़रूरी यह है कि हम खुदको बेहतर बनाएं, ना की दूसरों से इर्ष्या करें।
  • हौसला बढ़ाने का चौथा मंत्र है अपने आप में विश्वास रखना। यदि हम ख़ुद पर भरोसा करते हैं तो हम बड़ी से बड़ी मुसीबत को भी पार कर सकते हैं। पर यदि हमें अपनी काबिलियत पर संदेह हो तो हम छोटी मुसीबतों का भी सामना नहीं कर पाएंगे। मजबूत हौसले से हम गगन भी चूम सकते हैं।
  • अपनी सफलता के लिए हम खुद ही ज़िम्मेदार होते हैं। हमे खुद ही मेहनत करनी पड़ती है। इसलिए हौसला बढ़ाने का पांचवा और अंतिम मंत्र है दुनिया की इस भीड़ में अकेले निकल पड़ना। हमें हर मुसीबत का सामना अकेले करना आना चाहिए। कहते हैं कि जिस व्यक्ति में अकेले चलने का हुनर होता है , एक दिन उसके पीछे दुनिया का काफ़िला होता है।

Strong Morale Person

हौसला बढ़ाने का सफलता मंत्र

जीवन में कई बार विपरीत परिस्थितियां आ जाती हैं जब प्रयास करने के बाद भी हमारा बिगड़ा हुआ काम नहीं बन पाता है। स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि सारे रास्ते बंद नज़र आते हैं। यह परेशानियाँ वैवाहिक जीवन, नौकरी में तरक्की, संतान के भविष्य या गृह कार्य से सम्बंधित हो सकती हैं। इन सभी संकटों से उभरने के लिए हमारे पास है आपके लिए एक सफलता मंत्र। पौराणिक मान्यता है कि इस मंत्र के नियमित उच्चारण से जीवन के सभी क्लेश दूर हो जाते हैं और बिगड़े हुए काम भी बनने लगते हैं।
आइये देखते हैं क्या है वो चमत्कारी सफलता मंत्र –
जीवन में बार-बार आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए “रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए। प्रभु श्री राम की भक्ति से हर संकट को पार किया जा सकता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी रामचरितमानस में कहा है कि भगवान राम की शरण में आये व्यक्ति के जीवन में कभी कोई बाधा नहीं आ सकती।
यह मंत्र राम रक्षा स्त्रोत कहलाता है। हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार इसकी रचना ऋषि कौशिक ने की थी। इस मंत्र के जाप से सफलता प्राप्त होती है। यह मंत्र नवग्रहों के दुष्प्रभाव को कम करने के लिए भी प्रयोग किया जाता है।

safalta mantra safal hone ke liye

यह भी पढ़ें: लाल किताब में है आपकी हर समस्या का समाधान

सफलता मंत्र का जाप करने का सही समय और विधि –

प्रतिदिन सुबह उठकर दैनिक कार्यों से निवृत होकर, इस मंत्र का 108 बार जाप करना चाहिए। नियमित रूप से जाप करने पर सफलता अवश्य ही मिलेगी। साथ ही इस मंत्र का जाप करने वाले व्यक्ति को महीने में कम से कम एक बार किसी ज़रूरतमंद को मीठा खिलाना चाहिए। गरीबों को श्रद्धा अनुसार दान देना चाहिए। ऐसा करने से आपकी समस्या जल्द ही हल होगी। कुछ ही दिनों तक इस सफलता मंत्र का जाप करने से परिणाम दिखने लगेंगे।

Sun Rising

सफल होने के उपाय-

यदि लगातार प्रयास करने के बाद भी आपको सफलता नहीं मिल रही है तो इन्स्टा एस्ट्रो लेकर आया है आपके लिए सफल होने के अचूक उपाय। आइये पढ़ते हैं –

  • जब भी घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलें तो हाथ में एक रोटी लेकर आयें। रस्ते में जहाँ भी कौआ दिखाई दे, रोटी के टुकड़े करके कौए को खिला दें। ऐसा करने से आपका काम ज़रूर सफल होगा। यह सफलता का ऐसा उपाय है जो कभी भी नाकाम नहीं हो सकता।
  • जब घर से किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए निकलें तो एक निम्बू में चार लौंग गाड़ दें तथा इस मंत्र का जाप करें – ॐ श्री हनुमंते नम: । 21 बार इस चमत्कारी मंत्र का जाप करने के बाद निम्बू को अपने पास पर्स या जेब में रखले। ये उपाय करने से आपको अपने काम में किसी भी प्रकार की बाधा महसूस नहीं होगी।
  • गणेश भगवान को विघ्नहर्ता कहा जाता है। घर से किसी भी शुभ कार्य के लिए निकलते समय श्री गणेशाय नम: बोलें, इसके बाद विपरीत दिशा में चार कदम चलें और फिर अपने काम के लिए निकल जाएँ। यह भी सफलता का एक अचूक उपाय है।
  • ज़रूरी काम के लिए बाहर जाते समय घर की देहलीज़ पर काली मिर्च के कुछ दानें बिखेर दें। जाते समय पर उस पर पैर रखकर निकल जाएँ और फिर पीछे मुड़कर न देखें। ऐसा करने से आपके बिगड़े हुए काम बन जायेंगे।
  • किसी अच्छे काम के लिए निकलने से पहले दही-चीनी अथवा थोडा सा गुड़ खाकर पानी पी लेने से भी कार्य सफल हो जाता है।

Shri hanumat mantra

 

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न –

1. क्या है सफलता का मंत्र ?

जीवन में बार-बार आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए “रामाय रामभद्राय रामचंद्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया: पतये नम:” मंत्र का जाप करना चाहिए। प्रभु श्री राम की भक्ति से हर संकट को पार किया जा सकता है। गोस्वामी तुलसीदास जी ने भी रामचरितमानस में कहा है कि भगवान राम की शरण में आये व्यक्ति के जीवन में कभी कोई बाधा नहीं आ सकती।

2. सफलता का अचूक उपाय क्या है ?

जब भी घर से किसी शुभ कार्य के लिए निकलें तो हाथ में एक रोटी लेकर आयें। रस्ते में जहाँ भी कौआ दिखाई दे, रोटी के टुकड़े करके कौए को खिला दें। ऐसा करने से आपका काम ज़रूर सफल होगा। यह सफलता का ऐसा टोटका जो कभी भी नाकाम नहीं हो सकता।

3. हौसला बढ़ाने के अनमोल वचन क्या हैं ?

कहते हैं कि मंजिल पर ध्यान केन्द्रित करने से रास्ते अपने आप नज़र आने लगते हैं। हौसला बढ़ाने का सबसे बड़ा मंत्र यही है कि हमे अपना पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर केन्द्रित करना है। रास्ते में कितनी बाधाएं आएँगी या लक्ष्य प्राप्ति में कितना समय लगेगा, इन बातों पर समय न बर्बाद करते हुए हमें सिर्फ अपने लक्ष्य के बारे में सोचना चाहिए।

4. घर से निकलने से पहले क्यों खाते हैं दही चीनी ?

दही खाने से हमारा पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी कई समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। यह पेट को ठंडा रखने में भी मदद करता है। इसके अलावा दही चीनी खाने से शरीर में भरपूर एनर्जी बनी रहती है जिससे हम पूरे दिन ऊर्जा से भरे रहें। यही वजह है कि घर से निकलने से पहले दही चीनी खिलाने की परंपरा बहुत पुराने समय से चली आ रही है।

5. दूसरों से अपनी तुलना क्यों नहीं करना चाहिए ?

आसमान में निकलने वाला चाँद और सूरज दोनों ही अपने समय से निकलते हैं और चमकते हैं। दोनों की कोई तुलना नहीं क्यूंकि दोनों की अपनी अलग विशेषता है। हौसला मजबूत करने का मंत्र यही है कि हमें कभी भी किसी से अपनी तुलना न करनी चाहिए। सफलता के लिए ज़रूरी यह है कि हम खुदको बेहतर बनाएं, न की दूसरों से इर्ष्या करें।

और पढ़ें – र से बाहर निकलने से पहले करें ये उपाय: सफल होंगे सभी कार्य

आप इस प्रकार की अधिक जानकारी या अपने भविष्य के बारे में जानकारी चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Yashika Gupta

About Yashika Gupta