Get App
HindiRemedies & Healing

घर से बाहर निकलने से पहले करें ये उपाय: सफल होंगे सभी कार्य।

By October 10, 2022December 1st, 2023No Comments
Ghar Se Bahar Nikalne Se Phle Kare Kaam

दैनिक जीवन में कोई न कोई परेशानी अवश्य होती है। कभी-कभी जिस कार्य के लिए हम घर से बाहर निकलते हैं। वह कार्य होता नहीं है और बिगड़ता चला जाता है। ज़िन्दगी की समस्याएं कम होने का नाम नहीं लेती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा होता है। तो आज हम आपको बताएंगे घर से बाहर निकलने से पहले करने चाहिए यह उपाय। जिससे आपके सभी बिगड़ते कार्य सही होने लगेंगे। घर की समस्याओं में कमी आएगी।

दायां पैर सर्वप्रथम बाहर निकालें-

घर से निकलते समय ध्यान रखें कि दायां पैर सर्वप्रथम बाहर निकलना चाहिए। दायां पैर, बायां पैर की अपेक्षा घर से बाहर निकालना अत्यधिक शुभ माना जाता है। ऐसा करने पर जो कार्य आप करने जा रहे हैं। वह कार्य अवश्य होते हैं और कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

दिनों के अनुरूप करें यह उपाय-

सप्ताह में सात दिन होते हैं। प्रत्येक दिन के लिए विशेष उपाय हैं। अगर आप घर से बाहर निकलने से पहले यह उपाय करेंगे तो आपको कार्य में सफलता जरूर हासिल होगी।

सोमवार-

  • यह दिन सप्ताह का सबसे जरूरी दिन माना जाता है।
  • अगर आप चाहते हैं इस दिन आपके सभी कार्य हो जाएँ।
  • सोमवार के दिन घर से बाहर निकलने से पहले शीशा जरूर देखें।
  • इससे आपके सभी कार्य सफल होंगे।

Mirror

मंगलवार-

  • किसी भी कार्य को करने से पहले मीठे खाना अत्यधिक शुभ होता है।
  • मंगलवार के दिन घर से बाहर निकलने से पहले गुड़ का सेवन करना चाहिए।
  • इससे आपके दिन के साथ आप जो कार्य करने जा रहे वो भी अच्छे होंगे।

गुड़

बुधवार-

  • अगर आप बुधवार को जरूरी कार्य करने जा रहे हो।
  • घर से बाहर निकलने से पहले धनिया की पत्ती को खाएं।
  • ऐसा करने से आपका कार्य अवश्य पूरा होगा।

यह भी पढ़ें: शमी के चमत्कारी पेड़ का महत्व एवं लाभ

धनिया की पत्ती

गुरुवार-

  • इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना शुभ माना जाता है।
  • गुरुवार के दिन पीले रंग वस्त्र पहने और जीरा का सेवन करके घर से बाहर निकलें।
  • इससे आपका दिन शुभ होगा और बिगड़े काम बन जाएंगे।

पीले रंग वस्त्र

शुक्रवार-

  • इस दिन घर से बाहर निकलने से पहले दही जरूर खाये।
  • शुक्रवार को दही खाने से बिगड़े हुए कार्य बनेंगे और दिन भी शुभ गुजरेगा।

Curd

यह भी पढ़ें: जानें हवन के धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व और हवन के लाभ।

शनिवार-

  • यह दिन शनि भगवान का दिन माना जाता है।
  • शनिवार के दिन घर से बाहर निकलने से पहले अदरक जरूर खाएं।
  • इससे कार्य में आने वाली सभी बाधाएं दूर होंगी।

अदरक

रविवार-

  • यह दिन छुट्टी का और सकून भरा दिन होता है।
  • इस दिन घर से बाहर निकलते वक्त मीठा पान खाना चाहिए।
  • इससे आपका काम जरूर पूरा होगा और सफलता प्राप्त होगी।

मीठा पान

यह भी पढ़ें: बुरी नजर को समाप्त करने के लिए करें नमक के विशेष उपाय।

अगर आप अपने भविष्य में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानना चाहते हैं तो इंस्टाएस्ट्रो के ज्योतिषी से बात करें और हमारा लेख जरूर पढ़ें।

Get in touch with an Astrologer through Call or Chat, and get accurate predictions.

Jaya Verma

About Jaya Verma

I love to write, I participated as co-author in many books, also received prizes at national level for writing article, poetry and I got a letter of appreciation from hirdu foundation. I have 4 year of experience in this field.