
पिता एक आदर्श-
सभी बच्चों के लिए पिता आदर्श होते हैं। माता-पिता को सबसे ऊंचा स्थान दिया गया है। बच्चों के जीवन को खुशी से भरने के लिए माता-पिता जी तोड़ मेहनत करते हैं। पिता एक आदर्श के रूप में हमारे जीवन में सम्मिलित हैं। पिता के बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती है। पिता घर की छत की तरह है। जो हमें नुकसान होने से बचाती है। उसी तरह पिता जीवन के सारे दुःख से बचाते हैं। हमारे कष्टों को हर लेते हैं। उनके सच्चे प्यार और समर्पण के लिए हमें सदा आभारी रहना चाहिए।
पिता के समर्पण के सम्मान के लिए एक विशेष दिन होता है। जिसे फादर्स डे के नाम से जाना जाता है। इस दिन अपने पिता को खुशी देना चाहिए। उनको एहसास दिलाना चाहिए। हमारी ज़िन्दगी में उनकी अहमियत क्या है। वैसे पिता को सम्मान और खुशी प्रतिदिन देना चाहिए। यह बच्चों का फ़र्ज़ है। आइये जानते हैं फादर्स डे कब है? फादर्स डे के इतिहास के बारे में।
फादर्स डे कब है?
विश्व भर में पिता को सम्मान देने के लिए पितृ दिवस या फादर्स डे मनाया जाता है। 2023 में फादर्स डे 18 जून को मनाया जाएगा। कहते हैं इस दिन को मनाने की शुरुआत 1910 को की गयी थी।
फादर्स डे का इतिहास-
आइये जानते हैं फादर्स डे के बारे में ,इस दिन के इतिहास को लेकर कई तरह के मत दिए गए हैं। फादर्स डे को अलग-अलग दिन मनाया जाता है। कुछ लोगों के अनुसार वर्जीनिया में 1907 में फादर्स डे मनाया गया था। कुछ लोगों का मानना यह भी है। यह 18 जून 1910 में मनाया गया था। इसकी शुरुआत वाशिंगटन में हुई थी। मत के अनुसार कहा ये भी जाता है कि अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति कैल्विन कोली ने 1940 में अपनी सहमति जतायी। इसके पश्चात 1966 में अमेरिका के राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने जून माह के तीसरे रविवार को फादर्स डे का ऐलान किया था। तब से ही जून के तीसरे रविवार को फादर्स डे मनाया जाता है।
फादर्स डे का महत्व-
प्रत्येक बच्चे के जीवन में पिता का महत्व अत्यधिक होता है। जीवन में पिता का बहुत ख़ास स्थान होता है। माता पिता अपने बच्चों का सपना पूरा करने के लिए अपना पूरा जीवन निछावर कर देते हैं। उज्जवल भविष्य के लिए अपने आराम को भी खराब करते हैं। पिता किसी भी हाल में अपने बच्चे के सपनों को पूरा करता है। इसी वजह से फादर्स डे का अधिक महत्व है। इस दिन बच्चे अपने पिता के प्रति प्यार और सम्मान को विशेष रूप से प्रकट करते हैं। इसलिए फादर्स डे बहुत ख़ास होता है।
आप सभी को इंस्टाएस्ट्रो की तरफ से फादर्स डे की शुभकामनाएं।